icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273306
Tulsi Kumar KashaypTulsi Kumar KashaypFollow31 Jan 2025, 03:46 pm

गोरखपुरः कोईरीपुर निवासी मजदूर की बेंगलुरु में झूला से गिर कर मौत

J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh:

गोरखपुर बेंगलुरू में मजदूरी करने गए पेंटर की झूला टूटने से गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गयी। मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। मृतक का शव हवाई जहाज के माध्यम से लाया गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के कोईरीपुर निवासी चन्दू निषाद (30) पुत्र रामभवन निषाद छह माह पहले रोजी रोटी कमाने बेंगलुरु गए थे। रविवार की सुबह झूला पर बैठ कर काम कर रहे थे। झूला टूट गया और वह सिर के बल गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गए। सहयोगी मजदूर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां गुरुवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

नदी में डूबकर 40 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातमी घड़ी

Katihar, Bihar:मछली फसाने के लिए बंसी जाल लगाने घर से निकले थे रंजीत केवट, सुबह नदी में मिला शव नदी में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत, घर में मचा कोहराम शुक्रवार शाम बंसी का जाल लगाने निकले थे घर से घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए रंजीत कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव नगर गांव चौक के समीप नदी से शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के बड़झल्ला पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत केवट उम्र 40 वर्ष, पिता गोपाल केवट के रूप में हुई है । घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत केवट शुक्रवार की शाम मछली फसानेक लिए बंसी जाल लगाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह मृतक के छोटे पुत्र ने नदी किनारे पानी में उनका शव देखा। इसके बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों को घटना की सूचना दी गई। युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही महादेवनगर चौक से लेकर घटनास्थल तक लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी जनप्रतिनिधियों ने प्राणपुर विधायक, थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को दी। सूचना मिलने पर प्राणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी। रंजीत केवट की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर bura haal है।
0
0
Report

पोस्ट ऑफिस अब ग्लोबल एक्सपोर्ट केंद्र बनेगा; DNK जम्मू-कश्मीर से एक्सपोर्ट सरल

Srinagar, Uttarakhand:चीफ पोस्टमास्टर जनरल सागर हनुमान सिंह ने कहा कि पोस्ट ऑफिस बड़े सिटिज़न सर्विस सेंटर बन रहे हैं, और पार्सल डिलीवरी से आगे बढ़कर एक्सपोर्टर्स और कारीगरों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने में मदद कर रहे हैं। सिंह ने पोस्टल लॉजिस्टिक्स और इंटरनेशनल ट्रेड की बढ़ती अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा कि डाक घर निर्यात केंद्र (DNK) जम्मू-कश्मीर से इंटरनेशनल एक्सपोर्ट को आसान बनाता है। पोस्ट मास्टर जनरल ने कहा कि वे अपनी सर्विस दूर-दराज के इलाकों जैसे गुरेज, करना और दूसरे इलाकों में भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया में कस्टमर बॉर्डर एरिया के अपने पोस्ट ऑफिस से खुद जाकर कैश निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों में ATM जैसी सुविधाएं भी बढ़ायी जा रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top