गोरखपुरः लोगों को ठंड से बचाव के लिए खजनी तहसीलदार ने वितरित किया कम्बल
Khajani, Uttar Pradesh:ठंड से बचने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीब, बेसहारे, जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज तहसीलदार खजनी कृष्ण गोपाल तिवारी ने कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत के टेकवार में स्थित झारखण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जरूरतमंद और साधू-संतों को ठंड से बचाव के लिए दर्जनों कम्बल वितरित किए। तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ठंड से बचाव के लिए इलाके के सभी जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
