273007
GORAKHPUR-क्रिकेट प्रतियोगिता में जंगल कौड़िया की टीम ने भेलीनपुर को किया पराजित
Maharajganj, Uttar Pradesh:चरगांवा ब्लॉक के महराजगंज में आयोजित दुग्गी राउंड क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को लीग मैच में जंगल कौड़िया की टीम ने भेलीनपुर को रोमांचक मैच में पराजित किया।मैच का शुभारंभ योगी सेवक छोटु सिंह व ग्राम प्रधान परमेश्वरपुर धर्मेंद्र पासवान ने फीता काटकर किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शादी से पहले मुरादाबाद के एक दूल्हे की अनोखी अपील सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। शादी से पहले मुरादाबाद के एक दूल्हे की अनोखी अपील सोशल मीडिया पर चर्चा में है। महानगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र अग्रवाल के बेटे अनमोल अग्रवाल की 25 नवंबर को शादी होने जा रही है। हल्दी की रस्म के बाद अनमोल ने एक वीडियो जारी कर मेहमानों और लोगों से तीन संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। इसके साथ ही 2027 में योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को टिकट मिलने पर फिर से विधायक बनाने की अपील की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
मैनपुरी-महर्षि मार्कण्डेय ऋषि मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्रांतर्गत ग्राम विधूना में आयोजित महर्षि मार्कण्डेय ऋषि मेले में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है,मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
दलित युवती ने मुस्लिम भट्ठा संचालक और उसके परिवार के लोगों पर लगाए दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। दलित युवती ने मुस्लिम भट्ठा संचालक और उसके परिवार के लोगों पर लगाए दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोप, मामले में आया नया मोड़। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाली दलित युवती ने मुस्लिम भट्ठा संचालक और उसके परिवार के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में नया पक्ष सामने आया है। भट्ठा स्वामी ने खुद को निर्दोष बताते हुए युवती के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, युवती की मां और पिता ने भी बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। युवती की मां का आरोप है कि उनकी बेटी और दामाद कुछ लोगों के साथ मिलकर भट्ठा स्वामी को फंसाना चाहते हैं। वहीं, युवती के पिता का कहना है कि घटना वाले दिन वह भी भट्ठे पर मौजूद थे और उनके सामने ऐसी कोई घटना नहीं हुई। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के सुमेरा तालाब पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई वह मौजूद किसी के द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवेरा तालाब नामदेव मंदिर के पास का मामला0
0
Report
खबर चलने के बाद PWD के जिम्मेदारों की नींद टूटी, स्टेट हाईवे की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत हुई
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्रकूट डिप के पास पुलिया धंस गई थी, जिसको PWD ने दीपावली से पहले खाना पूर्ति करते हुए डामर की सड़क पर मिट्टी डाल कर मरम्मत की थी।जब चैनल ने खबर को प्रमुखता से चलाया तो जिम्मेदारों की नींद टूटी और मामले पर संज्ञान लिया गया है। अब खंड लोक निर्माण विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया को सड़क की डामर से पेच वर्क कर मरम्मत की गई,लेकिन अपनी लापरवाह हरकतों को फिर से प्रदर्शित करते हुए पुलिया की सुरक्षा दीवार को ठीक करने की जहमत अभी तक नहीं उठाई गई है, क्योंकि पुलिया की पश्चिमी हिस्से की सुरक्षा दीवार टूट कर खड्ड में पड़ी हुई है और आस पास बड़ी झाड़ियां होने से संकेतक भी नहीं दिखाई देते है।0
0
Report
पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने आए पड़ोसी की हत्या के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरिराम रजक और उनकी पत्नी के मध्य आपसी विवाद था जिसकी सूचना पीआरबी को प्राप्त हुई थी इसी बीच में दुर्गा प्रसाद रजक उनके पड़ोसी उनको बचाने के लिए आए तो इसी बीच किसी भारी चीज से उनके सिर में चोट लगने के कारण वह घायल हो गए जिनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
घरेलू वाद विवाद के दौरान पत्नी के साथ की जा रही मारपीट के बचाव में आए पड़ोसी की हत्या
Lalitpur, Uttar Pradesh:मुहल्ला तालाबपुरा में हुए दंपति के घरेलू विवाद के दौरान की जा रही पत्नी की मारपीट के बचाव में आए पड़ोसी पर भी हैवान पति ने किया हमला दबंग के हमले में पड़ोसी के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हालत में मेडिकल ले जाया गया मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी परीक्षण के दौरान घायल पड़ोसी को किया मृतक घोषित मोहल्ले में हुई हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिँह सीओ व कोतवाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर जांच पड़ताल में जुटा, हत्या आरोपी मौके से हुआ रफू चक्कर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा स्थित विदुआ कॉलोनी की घटना0
0
Report
अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति द्वारा व्यावसायिक सम्मेलन का आयोजन,,
Upani, Chhattisgarh:आज दिनांक 24 नवंबर,मंगलवार को समय प्रातः 10 बजे से संत श्री प्रियदर्शी राम जी एडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा व्यवसायियों, उद्योगपतियों, उद्यमों, औद्योगिक नवयुवकों को व्यवसाय और उद्योग के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने, नए अवसरों की जानकारी प्रदान करने और समाज में आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना के लिए व्यावसायिक सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रसंग में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का मार्गदर्शन प्रेरक उद्बोधन होगा,, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी वित्त, आवास, पर्यावरण एवं लैपटॉप मंत्री,अध्यक्षता उषा पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज अति विशिष्ट अतिथि रूप कुमारी चौधरी सांसद महासमुन्द एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा उमेश पटेल पूर्व मंत्री एवं विधायक, खरसिया रंजन पटेल मार्गदर्शक, अखिल भारतीय अघरिया समाज, ओडिशा त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक, सरायपाली डॉ. जवाहर नायक पूर्व विधायक, सरिया प्रकाश नायक पूर्व विधायक, रायगढ़ रामानुज पटेल पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय अघरिया समाज प्रेमशंकर पटेल पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय अघरिया समाज डॉ. देवेंद्र नायक बालाजी हॉस्पिटल, रायपुर जसवंता नायक केंद्रीय अध्यक्ष,ओडिशा प्रदेश। बालकराम पटेल पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग होंगे,,0
0
Report
मैनपुरी-करहल में आज भक्ति की महफिल सजेगी,गंगेश्वर गार्डन में 9 वां खाटू श्याम महोत्सव आयोजित होगा।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल 9 वां खाटू श्याम महोत्सव का आज गंगेश्वर गार्डन में शाम 6 बजे से होगा महोत्सव,5 भजन गायक देंगे प्रस्तुति,गूंजेगा गंगेश्वर गार्डन करहल कस्बे के गंगेश्वर गार्डन में आज 24 नवंबर को नौवें खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा,शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायकों की प्रस्तुतियों से बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।0
0
Report
Advertisement
श्री रामराजा सरकार विकास यात्रा को मिल रहा समर्थन ओरछा–टीकमगढ़ का संपूर्ण विकास कराने के उद्देश्य स
Tikamgarh, Madhya Pradesh:ओरछा–टीकमगढ़ का संपूर्ण विकास कराने के उद्देश्य से 22 नवंबर को टीकमगढ़ से ओरछा तक निकाली जा रही श्री रामराजा सरकार विकास यात्रा का जगह–जगह स्वागत हो रह है। इस यात्रा का शुभारंभ रविवार को दोपहर 2 बजे नजरबाग मंदिर से हुआ जिसका रात्रि विश्राम बिहारीपुरा में हुआ। सोमवार को यात्रा हनुमान चालीसा पाठ एवं श्री राम राजा सरकार की आरती से प्रारंभ हुई और रामनगर, वर्माताल, कुर्राई होते हुए दिगौड़ा पहुंची यात्रा का जगह– जगह जोरदार स्वागत हुआ। रामनगर में यात्रा का स्वागत किशोरी घोष, वर्माताल में सरपंच गब्बर सिंह घोष एवं कुर्राई में सरपंच रहीश घोष एवं मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के जिला मित्र महेश यादव (मंत्री जी) एवं अजय यादव ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा ने दोपहर विश्राम के दौरान कुर्राई में 1 घंटे रामधुन पर भजन किए भजन के दौरान लोग भक्ति में डूब गए। यात्रा अगले दिन 24 नवंबर को बम्होरी 25 नवंबर को ज्योरा– विरोरा 26 नवंबर को पृथ्वीपुर 27 नवंबर को नेगुवाँ होते हुए 28 नवंबर को शाम 4:00 बजे श्री रामराजा मंदिर ओरछा पहुंचेगी जहां पर सभा पश्चात यात्रा का समापन किया जाएगा। इन उद्देश्यों को लेकर की जा रही यात्रा – 1.ओरछा के लक्ष्मी मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाए। 2.ओरछा के कल्याण मंदिर में श्री राधा कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाए। 3.महारानी कुंवर गणेश एवं महाराज मधुकरशाह की प्रतिमा की स्थापना कराई जाए। 4.ओरछा से तारामाई तक रोप-वे का निर्माण कराया जाए। 5.जयपुर की तर्ज पर संपूर्ण ओरछा नगरी को मंदिर के रंग में रंगा जाए, ताकि ओरछा की अंतरराष्ट्रीय पहचान क्रीम सिटी के रूप में बन सके। 6.ओरछा- पृथ्वीपुर–टीकमगढ़–शाहगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया जाए। 7.ओरछा के सभी प्रवेश मार्गों पर जयपुरी पत्थर से भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाए। 8.चंद्रपुरा से ओरछा तक फ्लाईओवर एवं ओरछा से झांसी-खजुराहो फोरलेन तक डिवाइडर एवं आकर्षक लाइटिंग युक्त मार्ग का निर्माण कराया जाए। 9.ओरछा-पृथ्वीपुर– टीकमगढ़- शाहगढ़ होते हुए सागर तक नई रेल लाइन स्वीकृत की जाए। 10.मोहनगढ़ तिराहा टीकमगढ़ में हवाई पट्टी का निर्माण कराया जाए।0
0
Report
पूर्व जिला अध्यक्ष बोले किसानो की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी पार्टी
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*45 दिन से धरने पर डटे किसानों के समर्थन में सपा का आर-पार का एलान* *पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- किसानों की लड़ाई लड़ेगी सपा, अखिलेश यादव से मिलवाएंगे प्रतिनिधिमंडल* हरदोई की सवायजपुर तहसील के रूपापुर में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा न मिलने से नाराज किसान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसान 45वें दिन भी धरने पर डटे रहे। रविवार को धरने में पहुंचे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव ‘पम्मू’ ने किसानों के समर्थन में आर-पार की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी। भाजपा सरकार में किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। मुआवजा देने के बजाय उन्हें शांति भंग की आशंका में पाबंद किया जा रहा है। पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर प्रतिदिन सपा के फ्रंटल संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा। किसानों के प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पहले भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ताला डालकर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। इस आंदोलन में भी किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। किसान बढ़े हुए सर्किल रेट पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उचित मुआवजा मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान भाकियू तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, तारिक, शेर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।0
0
Report
बैठक में अनुपस्थित 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटो से मांगा एसडीएम ने माँगा स्पष्टीकरण
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब* हरदोई की सवायजपुर तहसील सभागार में एसडीएम माधव उपाध्याय ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों , राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में अनुपस्थित 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब किया गया। एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से उनके क्षेत्र के बूथों की जानकारी ली। एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा बूथों निरीक्षण के दौरान खराब रास्तों व व कई विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन न होने, जर्जर शौचालय और नेटवर्क की समस्याओं के बारे में जानकारी एसडीएम ने समस्याओं के जल्द निराकरण के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने बूथों का कई बार निरीक्षण कर लें और वहां मिलने वाली कमियों को समय रहते दूर कराएं। एसडीएम में बैठक में अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेंद्र वर्मा, रीशू बाबू, विकास,सुभाष चंद्र, राजेश कुमार,राजकुमार,रविंद्र प्रताप, राजकमलतथा महेंद्र यादव समेत तेरह से स्पष्टीकरण मांगा है वही अनुपस्थित लेखपाल महेश कुमार से भी जवाब तलब किया है बैठक में प्रमोद सिंह, छोटेलाल, अशोक दुबे,डॉ धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
थाने में कार्यकर्ताओं को कुर्सी नहीं मिलने पर प्रभारी मंत्री नाराज
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पुलिस और लेखपालों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई है। मंत्री ने पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि थानों में पुलिस द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता और बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी जाती। मामला सामने आने के बाद प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पुलिस को सख्त चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। कुछ इंस्पेक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं, अगर उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लेखपालों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए मंत्री ने कहा कि एक ही नाम को दो-दो बार दर्ज किए जाने जैसी शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन मामलों को गंभीरता से लेने की बात कहती नजर आई ।0
0
Report
हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा समेत तीन घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिया देवी अस्पताल के सामने इटावा-आगरा हाईवे पर हुई। महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले चार युवक दो बाइकों से इटावा ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे हाईवे पर पहुंचते ही उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपू पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार 27 वर्षीय हनुमंत गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। दूसरी बाइक पर सवार धर्मेंद्र और 20 वर्षीय रिंकू को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
कोरिया के सोनहत-रामगढ़ मार्ग पर व्यापारियों के वाहन के सामने आया जंगली हाथी, बाल-बाल बचे लोग
Bhaluwar, Chhattisgarh:कोरिया जिले के सोनहत-रामगढ़ मार्ग स्थित तुर्रिपानी जंगल में एक जंगली हाथी अचानक व्यापारियों से भरे माजदा वाहन के सामने आ गया। सड़क पर विशालकाय हाथी को देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर सड़क पर डटे रहने के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया। घटना से व्यापारियों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने राहगीरों से इस मार्ग पर सतर्कता बरतने की अपील की है। Wild Elephant Appears Suddenly Before Traders' Vehicle on Sonhat-Ramgarh Road in Korea District; Narrow Escape0
0
Report
Advertisement
