273012
Gorakhpur - आर्बिट समूह पर इनकम टैक्स का छापा: लखनऊ समेत दोनों निदेशकों के कई ठिकानों पर चल रही जांच
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर-लखनऊ आर्बिट समूह के दोनों निदेशकों के कई ठिकानों पर चल रही जांच, संपत्तियों का खंगाल रही ब्योरा । गोरखपुर-लखनऊ समेत कई जिलों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी रेड की है। यह छापा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े आर्बिट ग्रुप पर पड़ा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के जवाइंट कमिश्नर आलोक सिंह और रवींद्र कौर सैनी के नेतृत्व में टीम सुबह लगभग 9 बजे सिविल हरिओम नगर सिविल लाइंस स्थित आर्बिट ग्रुप के डायरेक्टरों के निवास पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कॉपर चोरी गैंग का पर्दाफाश,6 आरोपी गिरफ्तार 52 लाख रुपये की कॉपर सिल्ली व अवैध असलाह बरामद
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- एसओजी टीम और थाना सिकंदराराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रांसपोर्ट के दौरान कॉपर चोरी/गबन कर ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 52 लाख रुपये मूल्य की 26 कॉपर सिल्ली तथा दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार हरदोई निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने 23 जून 2026 को थाना सिकंदराराऊ में तहरीर देकर बताया था कि उनकी कंपनी का कॉपर से भरा ट्रक 21 जून को गंतव्य के लिए रवाना हुआ था, लेकिन माल संबंधित फर्म तक नहीं पहुंचा। जीपीएस लोकेशन के आधार पर ट्रक थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला, जबकि उसमें लदा अधिकांश कॉपर गायब था। मामले में थाना सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। शनिवार को एसओजी एवं सिकंदराराऊ पुलिस ने एटा-अलीगढ़ बाईपास के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ बंटू की मिलीभगत से करीब तीन माह पहले इस वारदात की योजना बनाई गई थी। 21 जून की रात ट्रक में लदी 48 कॉपर सिल्लियों में से 36 सिल्लियां मैनपुरी जनपद के कुरावली क्षेत्र के जंगल में उतार ली गईं, जबकि 12 सिल्लियां ट्रक में छोड़ दी गईं। इसके बाद ट्रक को सिकंदराराऊ क्षेत्र में लावारिस छोड़ दिया गया ताकि घटना को लूट का रूप देकर पुलिस को गुमराह किया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी किए गए माल को दिल्ली में बेचने की तैयारी थी। इसी दौरान उनका वाहन खराब हो गया और कॉपर की सिल्लियां झाड़ियों में छिपा दी गईं। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार उर्फ बंटू (एटा), कुलदीप उर्फ मोहित उर्फ मामा (मैनपुरी), दुर्वेश कुमार यादव उर्फ झम्मू (कासगंज), पवन यादव (एटा), पुष्पेंद्र (फिरोजाबाद) तथा अवधेश यादव (कासगंज) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके विरुद्ध चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शस्त्र, धोखाधड़ी, जालसाजी, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी एसओजी धीरज गौतम एवं उनकी टीम तथा प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना सिकंदराराऊ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
झंझारपुर बेहट तालाब डूबकर विजय कुमार की मौत, परिजनों में मातम
Madhubani, Bihar:मधुबनी में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना झंझारपुर थाना के बेहट गांव की है। मृतक की पहचान झंझारपुर बेहट गांव निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है गांव में एक व्यक्ति के निधन के बाद विजय कुमार अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ वह भी स्नान करने तालाब में गये। स्नान के बाद सभी लोग तालाब से बाहर निकल आए, लेकिन विजय कुमार कहीं दिखाई नहीं दिए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान तालाब किनारे विजय कुमार की चप्पल, मोबाइल फोन और कपड़े मिले, जिससे आशंका गहरा गई कि वह तालाब में डूब गया है। ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। लोगों ने घटना की सूचना झंझारपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद विजय कुमार का शव तालाब से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। युवक की मौत से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बाइट परिजन0
0
Report
Advertisement
मेघा सिवनी के बच्चों ने स्कूल तक पहुँचने वाली पगडंडी पर धरना दिया
Chhindwara, Madhya Pradesh:सड़क की मांग को लेकर बच्चों ने की सड़क जाम स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चे बैठे सड़क पर कीचड़ के साथ जहरीले जीव जंतुओं से भी हो जाता है सामना छिंदवाड़ा से महज 7 से 8 किमी दूर मेघा सिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने आज सुबह सड़क पर बैठ के स्कूल तक जाने वाली सड़क को लेकर सड़क पर धरना दे दिया .बच्चों ने बताया कि जब से स्कूल बना है तब से स्कूल तक जाने के लिए सड़क ही नहीं है जो पगडंडी बनी हुई वो खेतों के बीच से है जहां बारिश में उन्हें स्कूल तक पहुंचने में काफी मस्सकत करनी पड़ती है जब वो स्कूल पहुंचते है तो कीचड़ से लतपत रहते है ऐसे में उन्हें स्कूल में पढ़ाई करने में भी काफी समस्या होती है उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर ऑफिस में भी की लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं निकल पाया .उन्हें कभी कभी तो जहरीले जीव जंतुओं का भी सामना इस पगडंडी पर करना पड़ता है .मौके पर पहुंची तहसीलदार हेमंगप्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि जो पगडंडी है उसको लेकर बच्चों ने धरना प्रदर्शन किया है उस भूमि का निरीक्षण करवाया गया वो निजी भूमि पर है भूमि स्वामियों से बात की जाएगी और जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा तात्कालिक राहत देने के लिए आदेशित किया गया है जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा.0
0
Report
गोंडा बाढ़ राहत के लिए 3 करोड़ मूल्य का JSW SHERP SMV 1200 निःशुल्क समर्पित
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के करनैलगंज,तरबगंज तहसीलों में उत्पन्न होने वाले बाढ़ संकट से निपटने और प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुँचाने के लिए एक सराहनीय मानवीय पहल सामने आई है। गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने आर्चा एडवेंचर आर्केड प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से अपना बहुपयोगी सर्व-भूभागीय बचाव वाहन 'JSW SHERP SMV 1200' यानी कि हनुमान रथ जिला प्रशासन को पूर्णतः निःशुल्क समर्पित कर दिया है। लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य का यह विशिष्ट वाहन अपने प्रशिक्षित संचालन दल के साथ गोंडा की सेवा में तैनात रहेगा। मूल रूप से साहसिक पर्यटन के लिए खरीदा गया यह विशेष वाहन जल, दलदल और गहरे कीचड़ जैसे दुर्गम हालात में भी आसानी से चलने में सक्षम है। यह उन दूरस्थ बस्तियों तक पहुँच सकता है जहाँ सामान्य नावें या मोटर वाहन नहीं पहुँच पाते। इस राहत पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वाहन के परिवहन, ईंधन, रख-रखाव, मरम्मत और चालक दल के वेतन से लेकर किसी भी संभावित नुकसान का पूरा व्यय आर्चा एडवेंचर आर्केड स्वयं वहन करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन या राज्य सरकार से कोई भी वित्तीय प्रतिपूर्ति नहीं ली जाएगी। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत जिलाधिकारी को औपचारिक पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि वाहन को जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) और इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम में शामिल किया जाए। वाहन का संचालन पूरी तरह से जिला प्रशासन के निर्देशों पर होगा, जबकि तकनीकी व सुरक्षा स्वीकृति कंपनी के अधिकृत संचालक अतुलेंद्र देंगे, जो पूरी अवधि के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे。0
0
Report
प्रयागराज में पेपर लीक के विरोध में अराजकतत्वों का हंगामा, पुलिस overwhelmed
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के बीच घुसे अराजकतत्व , प्रयागराज की सड़कों पर अराजकतत्वों ने किया हंगामा, ईंट पत्थर बरसाकर अराजकतत्वों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, अराजकतत्वों ने खड़ी गाड़ियों को बनाया निशाना, पत्थर मारकर गाड़ियों के तोड़े शीशे, खड़ी गाड़ियों को अराजकतत्वों ने पलट दिया, प्रदर्शनकारियों की अराजकता का वीडियो भी आया सामने, अराजकतत्वों के सामने पुलिस भी रही बेबस, प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन के बीच जमकर हुई अराजकता, मीडियाकर्मियों के साथ भी की गई अभद्रता。0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रतिक्रिया; प्रीतम सिंह बोले युवाओं की जीत
Dehradun, Uttarakhand:एंकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि ये युवाओं की जीत है । नैतिकता के आधार पर बहुत पहले धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए था । लेकिन मोदी सरकार घमंड में चूर सरकार है । राजनाथ सिंह कहते थे NDA की सरकार में इस्तीफे नहीं होते लेकिन उनको अब जवाब देना चाहिए । प्रीतम सिंह ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ काफी है0
0
Report
सोनभद्र में नवविवाहित महिला का शव फंदे पर, मौत की वजह अब जांच में
Obra, Uttar Pradesh:सात फेरे...नई जिंदगी के सपने...और शादी के महज एक महीने बाद मौत...सोनभद्र में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं... फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा...0
0
Report
बिजनौर में दिनदहाड़े अपहरण, होटल में बंधक बनाकर मारपीट; 3 हिरासत में
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है... कार सवार कुछ लोगों पर एक युवक को जबरन उठाया और फिर होटल में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की... मामला में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है...0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी का आरोप: मोदी सरकार युवाओं के साथ धोखा, छात्रों पर लाठीचार्ज
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को。 और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है。0
0
Report
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की तुलना छात्रों की जीत से, तनवीर सादिक ने कहा
Aram Pora, Ganderbal, National Conference leader and Zadibal MLA Tanvir Sadiq says the resignation of the Union Education Minister, describing it as a victory for students across the country. Speaking to the media, Sadiq said the development shows that the voices of students have finally been heard. He termed the resignation a tribute to every student who came forward to demand improvements in the education system and stood up for their rights. He expressed hope that the Central Government would now address the students' demands and implement them without delay.0
0
Report
शेख इशफाक जाबर ने इस्तीफे का स्वागत; FIR हटाओ, पेपर लीक के खिलाफ कानून
Aram Pora, Ganderbal, JKUM President and former MLA Ganderbal, Sheikh Ishfaq Jabbar, welcomed the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, saying the decision respects the sentiments of students and acknowledges the seriousness and sensitivity of the issue. He urged the authorities to immediately withdraw all FIRs registered against protesting students and ensure the release of those who have been detained or arrested. He also appealed to the Government of India to enact stringent laws and take firm legal action against those responsible for paper leaks and examination scams, stressing the need to safeguard the integrity of the country's education system.0
0
Report
Advertisement
पंचकूला मोरनी ताल से शव मिलने पर पुलिस जांच तेज
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के टिककर ताल से मिली बॉडी पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर तैराकों की मदद से निकाला शव शव की पहचान नही हो पाई है सिन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुचे मृतक की उम्र 30 से 35 साल के करीब बताई जा रही है पुलिस पहचान करने में जुटी0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है。 सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई。 2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो。 ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है。 इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है。 डरो मत!0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा के बयान से बेरला में युवा आंदोलन ने इस्तीफे पर जीत दी
Charkhi, Haryana:जिला चारखी दादरी के गांव बेरला में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुडडा भाजपा सरकर के केंद्रिया शिक्षा मंत्री धरमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपेंद्र हुडडा देश के युवा आंदोलन छात्र छात्राओं की पहली जीत हुई देश के छात्रों नौजवानओं को बहुत-बहुत बधाई यह पहला पड़ाव है पहला घामंद टूटा है दीपेंद्र हुडडा बोले जब तक घामंद चकनाचूर नहीं होगा शिक्षा और व्यवस्था में संपूर्ण बदलाव नहीं आएगा तब तक विपक्ष लड़ाई जरी रखेगा दीपेंद्र हुडडा बोले राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों की आवाज को मंगों को लगातर उठाया जा रहा है इसको लेकर देश में छात्रों की गुंज कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है सांसद दीपेंद्र हुडडा बोले छात्रों को जिस प्रकार भाजपा के नेताओं द्वारा शब्द बोले गए उसकी मैं कड़ी निन्दा करता हूं सभ्य समाज में इन शब्दों का कहीं स्थान नहीं है0
0
Report
Advertisement
