273165
Gorakhpur - शैक्षिक भ्रमण में प्रयोगशाला में बताया गया रसायन विज्ञान का महत्व
Peppeganj, Uttar Pradesh:परम ज्योति इंटर कॉलेज रसूलपुर चकिया के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया में कराया गया। जिसमें कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला और लायब्रेरी पहुंचकर शैक्षिक जानकारी हासिल की। महाविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. एम के उपाध्यक्ष ने विभिन्न उपकरणों का परिचय कराते हुए रसायन विज्ञान के स्कोप के बारे में सभी को अवगत कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में कटनी के अक्षत यादव की मौत, परिवार शोक में
Katni, Madhya Pradesh:दिल्ली हादसा दिल्ली-सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली में पढ़ाई कर रहे कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव की मौत, परिजनों में छाया मातम कटनी के दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे में कटनी जिले का एक होनहार छात्र भी काल के कपाल में समा गया। मृतक छात्र की पहचान कटनी की दुबे कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अक्षत यादव के रूप में हुई है, जो दिल्ली में रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम (B.Com) की पढ़ाई कर रहा था। घटना की खबर मिलते ही कटनी स्थित उनके निवास स्थान पर शोक की लहर दौड़ गई और स्वजन रोते-बिलखते तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं कि रविवार को हुए इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है इमारत के मलबे में दबने से हुई मौत उनके पड़ोसिय विनय चतुर्वेदी व संदीप त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को सत्य निकेतन स्थित 40 साल पुरानी इमारत ढहने के दौरान अक्षत भी हादसे की चपेट में आ गया था। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मलबे से निकाले गए शवों की शिनाख्त के दौरान अक्षत की पहचान की पुष्टि हुई दुबे कॉलोनी में छाया मातम अक्षत यादव की असामयिक मौत की खबर मिलते ही दुबे कॉलोनी स्थित उसके निवास पर लोगों की स्वजन और पड़ोसी जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी परिवार वाले दिल्ली रवाना हो चुके है अक्षत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है कल सुबह तक कटनी पहुंचेगे दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेहतर भविष्य के सपने बुन रहे अक्षत की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। स्वजन शव को गृह नगर कटनी लाने के लिए दिल्ली पहुँच गए हैं。0
0
Report
देवास के अर्पित जाज کا दिल्ली के हॉस्टल हादसे में निधन
Dewas, Madhya Pradesh:देवास का एक होनहार बेटा… अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से दूर दिल्ली गया था… लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। देवास निवासी और बैचलर ऑफ कॉमर्स द्वितीय वर्ष के छात्र अर्पित जाज उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने रविवार दोपहर दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा दी। अर्पित कुछ दिन पहले रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अपने घर देवास आया था। परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाने के बाद वह शनिवार को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। रविवार सुबह करीब 7 बजे अर्पित दिल्ली पहुंचा था। वहां पहुंचने के बाद उसने अपने हॉस्टल में समय बिताया और दोपहर में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद… अचानक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में अर्पित रह रहा था, वहां पिछले कुछ दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। अर्पित दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके स्थित हॉस्टल डेज की बिल्डिंग नंबर 11 के कमरा नंबर 302 में मौजूद था, जब यह दर्दनाक हादसा हुआ। लड़कों के इस पांच मंजिला हॉस्टल के अचानक ढह जाने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए… और उन्हीं में देवास का अर्पित भी शामिल था। घटना के बाद शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में सोमवार सुबह अर्पित का शव मलबे से बरामद किया गया। उनके पिता ने शव की पहचान की। जैसे ही यह दर्दनाक खबर देवास पहुंची, अर्पित के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देवास के जय बजरंग नगर, मकान नंबर 60 में रहने वाले अर्पित के घर में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्य भारी मन और नम आंखों के साथ अपने बेटे के पार्थिव शरीर के देवास पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। जिस घर में कुछ दिन पहले रक्षाबंधन की खुशियां थीं… जहां परिवार के साथ हंसी और मुस्कुराहट के पल बिताए गए थे… आज उसी घर में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस गली में कभी अर्पित की मुस्कान और उसके सपनों की बातें गूंजती थीं… आज वहां सन्नाटा है… हर आंख नम है… हर दिल इस दर्दनाक हादसे से व्यथित है。 एक बेटा, जो पढ़ाई पूरी कर अपने परिवार के सपनों को साकार करने निकला था… वह रक्षाबंधन मनाकर हंसते-खेलते अपने घर से दिल्ली लौटा था… लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी。 दिल्ली में हुए इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक परिवार से उनका बेटा छीन लिया, बल्कि पूरे देवास शहर को गमगीन कर दिया है。0
0
Report
राजस्थान में भारी वाहनों के लिए अब ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक बनेंगे
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी सबसे ज्यादा हादसे होते हैं भारी वाहनों से, अब हैवी ड्राइविंग लाइसेंस लेना होगा कठिन, 10 कार्यालयों में बनेंगे ट्रायल ट्रैक! - राजस्थान में अब तक एक भी परिवहन कार्यालय में भारी वाहनों का ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक नहीं, अब राज्य के 10 परिवहन कार्यालयों में बनेंगे ट्रायल ट्रैक - सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कवायद, लाइट व्हीकल लाइसेंस के 13 RTO-DTO में ट्रैक संचालित जयपुर। राजस्थान में ज्यादातर हादसों के लिए भारी वाहन जिम्मेदार हाेते हैं। लेकिन आश्चर्यजनक पहलू यह है कि भारी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की ट्रायल ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक पर नहीं होती। राज्य में एक भी परिवहन कार्यालय में ऐसा ट्रैक नहीं है। लेकिन अब पहली बार परिवहन विभाग भारी वाहनों के लाइसेंस की ट्रायल के लिए ट्रैक बनवाने जा रहा है। राज्य में भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस अब आसानी से नहीं मिल सकेगा। भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों को अब ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। अब मैन्युअली परिवहन विभाग के निरीक्षक हैवी लाइसेंस नहीं बना सकेंगे। आपको बता दें कि अभी तक राज्य में किसी भी आरटीओ या डीटीओ कार्यालय में भारी वाहनों के लिए ट्रायल ट्रैक नहीं बना हुआ है। भारी वाहनों के लाइसेंस की ट्रायल मैन्युअल ली जाती है। जिसे परिवहन विभाग के निरीक्षक देखते हैं। निरीक्षक अपने स्वविवेक से परीक्षण कर आवेदक की ट्रायल में पास-फेल का फैसला करते हैं। इससे यह आरोप लगते रहे हैं कि भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में पारदर्शिता नहीं रहती। हालांकि प्रदेश के 13 आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों में लाइट मोटर व्हीकल के लाइसेंस ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक पर टेस्ट देने के बाद ही जारी किए जाते हैं। हालांकि अब परिवहन विभाग भारी वाहनों के licença की प्रक्रिया में भी बदलाव करने जा रहा है। भारी वाहनों के लाइसेंस के लिए 10 परिवहन कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक बनाए जाएंगे। परिवहन विभाग की प्रक्रिया में दोष क्या ? - अभी छोटे वाहनों के लाइसेंस के लिए तो ट्रायल देनी पड़ती है - कम्प्यूटराइज ट्रैक पर ट्रायल में पास होने पर ही बनता है डीएल - लेकिन भारी वाहन चलाने वालाें के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं - भारी वाहन का लाइसेंस परिवहन निरीक्षक द्वारा जारी कर दिया जाता - जबकि ज्यादातर हादसों में भारी वाहन होते हैं जिम्मेदार - इसलिए भारी वाहनों के लाइसेंस की प्रक्रिया को कठिन बनाना जरूरी - इसी दिशा में अब परिवहन विभाग बनाएगा ऑटोमेटेड ट्रायल ट्रैक - राज्य के 10 कार्यालयों में हैवी लाइसेंस के लिए बनेंगे ट्रायल ट्रैक अब क्या बदलाव होगा ? - 10 परिवहन कार्यालयों में प्रशिक्षण और टेस्ट के लिए ट्रैक बनेंगे - व्यावसायिक हैवी वाहनों के चालकों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी - ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स मय ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक बनाए जाएंगे - यहां भारी वाहनों के लाइसेंस आवेदकों की ट्रायल ली जा सकेगी - प्रत्येक कार्यालय में ट्रैक निर्माण पर 2.5 करोड़ खर्च होंगे - रोड सेफ्टी फंड से 10 कार्यालयों के लिए 25 करोड़ राशि स्वीकृत लाइट मोटर व्हीकल ट्रैक के लिए 8.10 करोड़ स्वीकृत राेड सेफ्टी फंड से आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में पहले से बने हुए ट्र Trial ट्रैक के मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे। दरअसल राज्य के 13 आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक पर हल्के मोटर यानों के लाइसेंस बन रहे हैं। इन कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक के आधारभूत ढांचे की मरम्मत से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा इन कार्यालयों में वातानुकूलित सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इसके लिए रोड सेफ्टी फंड से 8 करोड़ 10 लाख रुपए के फंड की मंजूरी दी गई है। कुलमिलाकर राज्य में सड़क हादसे रोकने की दिशा में परिवहन विभाग अब सभी तरह के लाइसेंस की प्रक्रिया को ऑटोमेटेड करने जा रहा है, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना कठिन होगा और बेहतर चालक ही भारी वाहनों का लाइसेंस ले सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार-अनंत सिंह की खींचतान: जेडीयू कार्यालय में मध्यस्थता की तैयारी
Patna, Bihar:जेडीयू के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार भी पार्टी कार्यालय पहुंचे दोनों नेताओं को आज पार्टी कार्यालय बुलाया गया है अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रही कथित अनबन को लेकर बैठक की चर्चा है आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर दोनों के बीच तकरार की अटकलें हैं मामले में मध्यस्थता के लिए दोनों नेताओं को बुलाए जाने की संभावना हैं जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यालय में मौजूद मंत्री निशांत कुमार और मंत्री श्रवण कुमार भी बैठक में मौजूद हैं0
0
Report
लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल हिरासत में लिया, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर जाने की कोशिश कर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी हिरासत में लिए गए अजय राय की बाईट0
0
Report
पाकुड़ में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा, पार्टी ने श्रद्धांजलि दी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ झामुमो कार्यालय में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया…इस दौरान जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी… उनके तस्वीर पर फूल चढ़ाया और श्रद्धांजलि दिया…और नमन किया… जिला अध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट के मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया है…उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है…जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनके चले जाने से पार्टी को क्षति हुई है…उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक जुझारू नेता थे और पार्टी के लिए हमेशा खड़ा रहते थे…उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता…0
0
Report
Advertisement
डीएम ने तीन बड़े बैनामों का किया स्थलीय सत्यापन
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को एआईजी स्टाम्प एवं सब रजिस्ट्रार के साथ नगर क्षेत्र में तीन बड़े क्रय-विक्रय प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन किया। इनमें चकियवां में नाहिर जमाल-हिना कौसर, जितेंद्र कुमार गुप्ता व पूनम देवी-अशफाक आलम व फरहीन आलम तथा न्यू कॉलोनी गरुलपार में नीतू मल्ल-शुभम रुंगटा के संपत्ति लेन-देन शामिल रहे। डीएम ने मौके की स्थिति का स्टाम्प अभिलेखों में दर्ज विवरण और निर्धारित मूल्यांकन दर से मिलान किया। तीनों प्रकरणों में स्टाम्प मूल्यांकन अभिलेखों के अनुरूप सही पाया गया। उन्होंने उपनिबंधक अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित स्टाम्प मूल्य के अनुसार ही पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए तथा कम स्टाम्प शुल्क लगाने या तथ्यों को छिपाने की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टाम्प अजय धर्मराज सिंह और सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।0
0
Report
राजस्थान में भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑटोमेटेड ट्रायल ट्रैक बनेंगे
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बनेंगे ट्रायल ट्रैक! सबसे ज्यादा हादसे होते हैं भारी वाहनों से अब तक राज्य में भारीVehicles का ट्रायल ट्रैक नहीं अब राज्य के 10 परिवहन कार्यालयों में बनेंगे ट्रायल ट्रैक सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कवायद लाइट व्हीकल लाइसेंस के 13 RTO-DTO में ट्रैक एंकर राजस्थान में ज्यादातर हादसों के लिए भारी वाहन जिम्मेदार होते हैं— लेकिन अब पहली बार परिवहन विभाग भारी वाहनों के लाइसेंस की ट्रायल के लिए ट्रैक बनवाने जा रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- राज्य में भारी वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस अब आसानी से नहीं मिल सकेगा। भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों को अब ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। अब मैन्युअली परिवहन विभाग के निरीक्षक हैवी लाइसेंस नहीं बना सकेंगे। आपको बता दें कि अभी तक राज्य में किसी भी आरटीओ या डीटीओ कार्यालय में भारी वाहनों के लिए ट्रायल ट्रैक नहीं बना हुआ है। भारी वाहनों के लाइसेंस की ट्रायल मैन्युअली ली जाती है जिसे परिवहन विभाग के निरीक्षक देखते हैं। निरीक्षक अपने स्वविवेक से परीक्षण कर आवेदक की ट्रायल में पास-फेल का फैसला करते हैं। इससे यह आरोप लगते रहे हैं कि भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में पारदर्शिता नहीं रहती। हालांकि प्रदेश के 13 आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों में लाइट मोटर व्हीकल के लाइसेंस ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक पर टेस्ट देने के बाद ही जारी किए जाते हैं। हालांकि अब परिवहन विभाग भारी वाहनों के लाइसेंस की प्रक्रिया में भी बदलाव करने जा रहा है। भारी वाहनों के लाइसेंस के लिए 10 परिवहन कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक बनाए जाएंगे।— अब क्या बदलाव होगा? 10 परिवहन कार्यालयों में प्रशिक्षण और टेस्ट के लिए ट्रैक बनेंगे व्यावसायिक हैवी वाहनों के चालक के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स मय ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक बनाए जाएंगे यहां भारी वाहनों के लाइसेंस आवेदकों की ट्रायल ली जा सकेगी प्रत्येक कार्यालय में ट्रैक निर्माण पर 2.5 करोड़ खर्च होंगे रोड सेफ्टी फंड से 10 कार्यालयों के लिए 25 करोड़ राशि स्वीकृत वाहन रोड सेफ्टी फंड से आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में पहले से बने हुए ट्रायल ट्रैक के मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे। दरअसल राज्य के 13 आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक पर हल्के मोटर यानों के लाइसेंस बन रहे हैं। इन कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक के आधारभूत ढांचे की मरम्मत से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा इन कार्यालयों में वातानुकूलित सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इसके लिए रोड सेफ्टी फंड से 8 करोड़ 10 लाख रुपए के फंड की मंजूरी दी गई है। कुलमिलाकर राज्य में सड़क हादसे रोकने की दिशा में परिवहन विभाग अब सभी तरह के लाइसेंस की प्रक्रिया को ऑटोमेटेड करने जा रहा है, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना कठिन होगा और बेहतर चालक ही भारी वाहनों का लाइसेंस ले सकेंगे।0
0
Report
डूंगरपुर नगरपरिषद प्रचार: कांग्रेस ने बाइक रैली से जीत का दावा किया
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने झोंकी ताकत, शहर में निकाली विशाल बाइक रैली; जीत का जताया दावा डूंगरपुर शहर के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए | इसके बाद डूंगरपुर कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन बाइक रैली निकाली गई | बाइक रैली स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी | रैली के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे और नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे। शहरवासियों और स्थानीय दुकानदारों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। रैली के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आयोजित इस वाहन रैली को जनता और विशेषकर युवाओं का ऐतिहासिक समर्थन मिला है। शहर के हजारों युवा sड़कों पर उतरकर रैली में शामिल हुए हैं। जनता में स्पष्ट रूप से बदलाव की लहर दिख रही है और लोगों ने इस बार कांग्रेस का बोर्ड बनाने का मन बना लिया है। हमारी जीत पूरी तरह से निश्चित है। उन्होंने बताया कि शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जनता इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने जा रही है。0
0
Report
Advertisement
हरिराम की हिरासत के बाद की तस्वीर जारी; सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के आरोपी
Noida, Uttar Pradesh:आरोपी हरिराम की हिरासत में लिए जाने के बाद की तस्वीर सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के आरोपी0
0
Report
कालाडेरा में शांतिपूर्ण नगरपालिका मतदान के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर कालाडेरा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का दिया संदेश अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील गोविंदगढ़ डिप्टी शिवा शर्मा,कालाडेरा SHO पूजा पूनियां रही मौजूद एंकर- नगरपालिका चुनाव को लेकर कालाडेरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। आज कालाडेरा कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नीरज पाठक और गोविंदगढ़ वृत्ताधिकारी शिवा शर्मा के सुपरविजन में फ्लैग मार्च किया गया। कालाडेरा थानाधिकारी पूजा पूनियां के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों, मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। पुलिस ने लोगों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की apेल की। साथ ही चुनाव के दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।0
0
Report
तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक की मौत, दो घायल, पुलिस मर्ग दर्ज
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर हादसे का हुए शिकार, हादसे में बाइक सवार 1 की मौत, 2 घायल, घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में कराया गया भर्ती, मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी पुलिस, पत्थलगांव थाने के मिर्जापुर की घटना।0
0
Report
Advertisement
जहरीली शराब से मौत: जीतू पटवारी ने सरकार पर FIR और इस्तीफे की मांग की
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जहरीली शराब से जान गवाने वाले मृतकों के परिजनों से मिलने बमूरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी। जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप। इंदौर में पहले पानी में जहर, फिर कप सिरप में जहर अब शराब में जहर देकर मर दिया। सागर एसपी पहले दूसरे जिले में थे वहां पर भी शराब पीने से लोगों की मौत हुई और अब यहां आबकारी मंत्री का इस्तीफा ہونا चाहिए था। FIR पर मामला दर्ज होना चाहिए। जिस शराब की कंपनी से लोगों की मौत हुई है वह भाजपा पूर्व विधायक की कंपनी है। सोच सोच कर FIR की जा रही है। 50 लोगों की मौत हो गई, मौत के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं। One 2 one कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी0
0
Report
सादुलपुर में युवती गुमशुदगी पर ग्रामीणों का थाने घेराव और धरना
Churu, Rajasthan:चूरू, सादुलपुर कानावासी गांव की युवती के गुमशुदा होने के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, युवती की गुमशुदगी को लेकर हमीरवास थाने का घेराव, हमीरवास थाने पर ग्रामीणों द्वारा पथराव आरोप, कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी चोटिल, भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात, पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया भी पहुंची मौके पर, थाने के बाहर कर रही है धरना प्रदर्शन, युवती की जल्द सकुशल बरामदगी की मांग, IPS अभजित पाटिल, सादुलपुर SHO राजेश सिहाग मौके पर मौजूद0
0
Report
हथगांव के बर्तन की दुकान में सांड-लड़ाई का वीडियो वायरल
Fatehpur, Uttar Pradesh:बर्तन की दुकान में घुसे सांड. लड़ते-लड़ते बर्तन की दुकान में घुसे. जंग का अखाड़ा बनी बर्तन की दुकान. दुकान के भीतर सांड की लड़ाई का वीडियो वायरल. सड़क पर लड़ते-लड़ते दुकान में घुसे सांड. हथगांव थाना क्षेत्र के हथगांव कस्बे का मामला.0
0
Report
Advertisement
