icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow12 Feb 2025, 05:59 pm

गोरखपुरः संत रविदास जयंती पर बेलूडीहां गांव के हेल्थ कैंप का आयोजन

Khajani, Uttar Pradesh:

खजनी इलाके के बेलूडीहां गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश पांडेय द्वारा गोरखपुर में स्थित सिनर्जी सुपर स्पैशयलिटी हाॅस्पिटल एण्ड कैंसर इंस्टीट्यूट के डाक्टरों के द्वारा मुफ्त हेल्थ कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उनका मुफ्त इलाज किया गया और दवाएं दी गईं। इस दौरान गांव और आसपास से पहुंचे दर्जनों लोगों ने मुफ्त शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और कैंप में मौजूद डॉक्टर समन अंसारी,अविनाश कुमार त्रिपाठी एवं विशेषज्ञ डाॅक्टरों से यूरो,कैंसर,जनरल मेडिसिन,महिला रोग,हड्डी एवं जोड़ रोग के संबंध में मुफ्त परामर्श उपचार कराते हुए दवाइयां लीं। मौके पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि चंद्र कुमार उर्फ सोनू सिंह, राजेश पांडेय, लालजी पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, अरुणप्रकाश पांडेय, केशव पांडेय, श्यामसुंदर पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोकतंत्र के नाम पौधारोपण से मतदान जागरूकता: ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम

Dholpur, Rajasthan:एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत कई ग्राम पंचायतों में हुआ पौधारोपण सरमथुरा (धौलपुर) पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत सरमथुरा उपखंड की कई ग्राम पंचायतों में “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” थीम पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मतदाताओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत सरकारी कार्यालयों, विद्यालय परिसरों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार एक पौधे को लगाकर उसकी नियमित देखभाल करना आवश्यक है, उसी प्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भागीदारी जरूरी है। प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान उपस्थित लोगों को पौधों की नियमित देखभाल करने तथा आगामी पंचायती राज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से मतदान के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। पौधारोपण कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राकेश न्योल, तहसीलदार भीमा राम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगोपाल मीणा, विजेंद्र सिंह, बृजमोहन कुलश्रेष्ठ सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, बीएलओ, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report

दिया कुमारी ने महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण का ऐलान

Jaipur, Rajasthan:हर प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण, दिया कुमारी ने की घोषणा वित्तीय साक्षरता पर भी रहेगा जोर, ऑनलाइन बाजार से जोड़कर महिलाओं का कारोबार बढ़ाने की तैयारी आशीष चौहान | जयपुर उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि महिला उद्यमियों को डिजिटल तकनीक से जोड़कर उनके कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में राज्य और जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रत्येक प्रदर्शनी में डिजिटल मार्केटिंग और वित्तीय साक्षरता की प्रशिक्षण कार्यशालाएं अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने और व्यापक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। दिया कुमारी शनिवार को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट में महिला उद्यमियों के लिए आयोजित डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल अच्छा उत्पाद तैयार करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही बाजार तक पहुंचाना भी जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कम समय में अधिक ग्राहकों तक पहुंचा जा सकता है। डिजिटल बाजार से जुड़ेंगी महिला उद्यमी उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली बार अमृत हाट के दौरे के दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री बहुत कम करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महिला अधिकारिता निदेशालय के माध्यम से डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता भी जरूरी है, ताकि वे अपने कारोबार को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें। उन्होंने महिला उद्यमियों को प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल’ के मंत्र के अनुरूप काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कला, हस्तशिल्प और महिलाओं के बनाए उत्पादों को डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन पेमेंट की दी जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिला उद्यमियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप बिजनेस के इस्तेमाल, उत्पादों की ऑनलाइन ब्रांडिंग, आकर्षक फोटो-वीडियो तैयार करने, डिजिटल प्रचार, ऑनलाइन पेमेंट, पैकेजिंग और ऑनलाइन ग्राहकों तक पहुंचने के तरीके बताए। दिया कुमारी ने कहा कि महिला उद्यमी अब केवल रोजगार पाने वाली नहीं, बल्कि दूसरी महिलाओं को रोजगार देने वाली भी बन रही हैं। उन्होंने सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, बैंकों तथा ई-कॉमर्स कंपनियों से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
0
0
Report

जोधपुर दौरे में CM भजनलाल शर्मा ने पंचायत चुनाव के लिए भाजपा संगठन तेज किया

DVDeves VyasJust now
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जोधपुर दौरे के दौरान भाजपा देहात के कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने, गांवों में जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने पर जोर दिया। वहीं, बावड़ी क्षेत्र के केलावा खुर्द स्थित रघुवंशपुरम आश्रम में संत मुरलीधर महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीरामकथा एवं नवकुंडीय यज्ञ में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन पर भी ध्यान देना जरूरी है। परिवार और समाज के प्रति दायित्व निभाने से सामाजिक एकता मजबूत होती है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के जीवन को आदर्श बताते हुए युवाओं और विद्यार्थियों से रामायण के प्रसंगों तथा सुंदरकांड से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारों और भारतीय परंपराओं से जोड़ना आवश्यक है। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक संदेश के साथ पंचायत चुनावों के मद्देनजर भाजपा संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिहाज से भी अहम रहा। बाइट: भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बाइट: गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में तेज कार ने ऑटो को डिवाइडर पर चढ़ा दिया, दो महिलाएं घायल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सीकरी चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में फंसी दो घायल महिलाओं को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। तस्वीरें गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सीकरी चौराहे की हैं, जहां शनिवार शाम करीब पांच बजे सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सवारियों को लेकर जा रहे एक ऑटो रिक्शा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो सड़क के डिवाइडर पर जा चढ़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ऑटो में फंसी दो घायल महिलाओं को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर जिले के कंपोजित विद्यालय सोनखर में कन्या पूजन का हुआ आयोजन

VKVikas KumarFollowJust now
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत कंपोजित विद्यालय सोनखर में मिशन शक्ति फेज 6 के अंतर्गत कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के जिलाअधिकारी शिवशरणप्पा जी एन व पुलिस अधीक्षक डाक्टर अभिषेक माहजन द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों द्वारा बच्चियों के पैरों को धुलने से लेकर पूजन व उपहार देने तक सभी पूजा क्रियाओं को बेहतर ढंग से किया गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा जी एन ने बताया कि उनके व पुलिस अधीक्षक द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम को संपन्न किया गया । इस कार्यक्रम के जरिये मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने का भी कार्य किया गया है।
0
0
Report

सोनभद्र में EXIDE बैटरियाँ चोरी: चार गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में कृष्णशिला खदान के सब स्टेशन-C से चोरी हुई EXIDE कंपनी की 9 बैटरियां बरामद करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की बैटरियाँ झाड़ियों में छिपाकर रखी गई थीं और उन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थी। पूछताछ में एक अन्य चोरी की घटना में भी आरोपियों की संलिप्तता सामने आने की बात कही गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शक्तिनगर में बैटरी चोरी का खुलासा किया गया है। कृष्णशिला खदान के सब स्टेशन-C से चोरी हुई 9 बैटरियों के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बीना चौकी क्षेत्र में चेकिंग और निगरानी के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। झाड़ियों में दो बोरों के भीतर छिपाकर रखी गई EXIDE कंपनी की 9 बैटरियाँ बरामद हुईं। बरामद बैटरियों की पहचान कराई गई, जिन्होंने उन्हें चोरी की बैटरियाँ बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बैटरियाँ चोरी कर बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात स्वीकार की। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपियों ने कृष्णशिला खदान की पहाड़ी से वायरलेस का बक्सा और उसमें रखा सामान चोरी करने की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस अन्य घटनाओं में आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

सन्तकबीरनगर पुलिस ने 220 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अम्बाला से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 220 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। लाखों की कीमत की यह अवैध शराब एक डीसीएम गाड़ी में सेब के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के मगहर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप को पकड़ लिया। वीओ- मामले का खुलासा करते हुए एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम कोतवाली क्षेत्र के दीघा बाईपास मगहर के पास हाइवे पर गाड़ियाँ की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक डीसीएम ट्रक की चेकिंग कर उसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह अवैध शराब सेब के पेटी के बीच छिपाकर तस्करी कर अम्बाला से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों आकाश कुमार जाटव और अनूप चौहान को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अभियुक्त यूपी के अलीगढ़ और दूसरा बिहार के सिवान का रहने वाला है। पुलिस टीम ने इनके पास से 220 पेटी में रखी करीब 2000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 115 पेटी सेब और एक डीसीएम ट्रक बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शराब की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

रायबरेली जमीन विवाद, दो पक्षों की मारपीट में आठ घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। मारपीٹ के दौरान महिलाओं के भी लाठियां चलाने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए हैं। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के धनसारी गांव का है, जहां जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठियां चलीं। मारपीट में महिलाएं भी शामिल नजर आईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस विवाद की चर्चा हो रही है। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों के घायल होने की जानकारी है।
0
0
Report

अमरोहा में बच्चों के विवाद ने कर दी मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में बच्चों की लड़ाई ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; कई लोग घायल अमरोहा शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह में बच्चों के बीच हुई लड़ाई ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर चढ़ाई कर दी। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद बड़ों तक पहुंचने से मामला और गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की वजह और मारपीट के घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के आठ पंचायत समितियों के लिए 797 बूथ, 22 अक्टूबर को मतदान शुरू

Jaipur, Rajasthan:जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए पहले चरण के मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 8 पंचायत समितियों के 797 बूथों की ईवीएम की कमीशनिंग पूरी कर ली गई। इनमें 794 मुख्य मतदान केंद्र और 3 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। यानी मतदाताओं को वोट डालने के लिए 11 घंटे का समय मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में श्रीभवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज परिसर में ईवीएम की कमीशनिंग की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर चतुर्थ आशीष कुमार सहित संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) मौजूद रहे। पहले चरण में जयपुर जिले की गोबिंदगढ़, चौमू, किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद पंचायत समितियों में मतदान होगा। इन आठों पंचायत समितियों में चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 797 बूथ निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि पहले चरण के लिए मतदान दलों को 21 अक्टूबर को भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मतदान दलों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। अगले दिन 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
0
0
Report

बसिरहाट के मटिया थाने के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार-चोरी बाइक बरामद

Basirhat, West Bengal:আগ্নেয়াস্ত্র ও কার্তুজ এবং চোরাই বাইক সহ পুলিশের জালে দুই দুষ্কৃতী, রাতে পুলিশের তল্লাশিতে গ্রেপ্তার। দুর্গা পুজোর আবহে গভীর রাতে বসিরহাটের মাটিয়া থানার পুলিশের নাকা চেকিং, তল্লাশিতে পুলিশের হাতে ধরা পড়ল দুই দুষ্কৃতী। ধৃতদের কাছ থেকে উদ্ধার একটি দেশীয় পিস্তল, একটি তাজা কার্তুজ এবং একটি চোরাই মোটরসাইকেল। ধৃতদের নাম শেখ আবদুল্লা ওরফে প্রিন্স (২৬) এবং শেখ ইমতিয়াজ আলম (৩৬)। পুলিশ সূত্রে খবর, প্রিন্সের বাড়ি নৈহাটি ঠাকুরপাড়ায়। বর্তমানে তিনি মাটিয়া থানার সাংবেড়িয়া এলাকায় থাকতেন। অন্যদিকে, ইমতিয়াজের বাড়ি মাটিয়া থানার চাঁদনগর গ্রামে। ধৃতদের বিরুদ্ধে একাধিক দুষ্কৃতী মূলক কাজের অভিযোগ রয়েছে মাটিয়া থানা সহ একাধিক থানায়। পুলিশ বহুদিন ধরেই এদের খুঁজছিল । অবশেষে পুলিশের জালে ধরা পরল তারা আজ দুই দুষ্কৃতীকে বসিরহাট আদালতে তুলে পুলিসি হেপাজাত নিয়ে তদন্ত শুরু করেছে পুলিস
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top