273012
गोरखपुरः रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वालों 6 शातिर युवकों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर रेलवे स्टेशन और जिले में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल और अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर संदीप कुमार मीना (IPS) के निर्देशन में रेलवे जीआरपी पुलिस ने गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने जाने यात्रियों के साथ आये दिन चोरी की घटना होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर में भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सन्नाटा और दुकानदारों को भारी नुकसान
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में लोग बढ़ती गर्मी से हलाकान है और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसर जाता है ,जिसको बहुत जरूरी काम होता है वही दोपहर के वक़्त सड़को पर नजर आते है ,तापमान करीब 40 से 41 डिग्री तक रह रहा है जिससे दुकानदारों को भी काफी नुकसान हो रहा है ,दुकानदारों का कहना है कि दोपहर भर दुकान में कोई ग्राहक ही नही आता है और दुकान का किराया निकाल पाना भी मुश्किल हो جا रहा है ,वहीँ सब्जी ब्यापारी का कहना है कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि सब्जियां दुकान में रखे रखे सुख जा रही और धूप की वजह से कोई ग्राहक भी नही आते है ,,,,बढ़ते गर्मी की बजह से लोग परेशान होकर अपने अपने घरों में रहने पर मजबूर है ।0
0
Report
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का जयपुर-आमेर भ्रमण: राजस्थानी लोक कला ने किया स्वागत
Jaipur, Rajasthan:अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का आमेर विजिट, अपनी पत्नी जेनेट डी. रूबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ पहुंचे आमेर फोर्ट, आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए रूबियो, राजस्थानी लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की, गाइड महेश शर्मा ने रूबियो दंपती को शीश महल, गणेश पोल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, सुख निवास और मावठा झील और केसर क्यारी के ऐतिहासिक की जानकारी दी, करीब 30 से 35 मिनट की विजिट के बाद मार्को रूबियो आमेर महल से रवाना हो गए, इस दौरान पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत, पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ पंकज धरेंद्र और आमेर महल अधीक्षक डॉ राकेश छोलक मौजूद रहे0
0
Report
बिहार में 36 जिलों में 35 दिन तक एड्स जागरूकता अभियान शुरू
Bettiah, Bihar:बिहार सरकार एड्स नियंत्रण के लिए 20 मई से राज्यभर में 36 जिलों जागरूकता अभियान की शुरुवात की है। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एचआईवी सिफलिस टेस्टिंग हेतु 36 जिलों में समेकित स्वास्थ्य शिविर मेला का आयोजन किया है। यह अभियान 35 दिन तक लगातार चलाया जाएगा। हाई रिस्क पापुलेशन के बीच स्वास्थ मेला का आयोजन किया जाएगा ताकि संक्रमितों को पहचान करने के उद्देश्य से पूरे बिहार में यह अभियान चलेगा। 2018 से अभी तक पश्चिम चंपारण में एचआईवी मरीजों की संख्या बढ़ती आई है। इसके रोकथाम के लिए जिला में कई तरह के जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहे हैं। इस कड़ी में पश्चिम चंपारण में 25 मई से 25 जुलाई तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिला के 35 जगहों को चिन्हित किया गया है जहाँ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये ऐसे जगह है जहाँ पर एचआईवी से प्रभावित मरीज हैं। डीडीसी काजले वैभव नितिन और सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखा जागरूकता रथ को रवाना किए हैं। जागरूकता रथ प्रवासी श्रमिकों, ट्रक ड्राइवरों, युवाओं को जागरूक करेगी। महामारी रोकने के लिए मादक द्रव्य के सेवन, दूषित सिरिंज का प्रयोग न करने के सुझाव देगी। ट्रक ड्राइवर या युवा बाहर में सेक्स वर्करों के साथ संबंध न बनाए रखें; सुरक्षा के सभी मानकों का ख्याल रखें। ऐसे सुझाव जागरूकता रथ, नुक्कड़ सभा और अन्य माध्यमों से लोगों को दिए जाएंगे। स्वास्थ शिविर में अगर कोई जाँच में पॉजिटिव पाया जाता है तो इलाज के लिए जीएमसीएच स्थित एआरटी सेंटर पर किया जाएगा। एचआईवी संक्रमण से बचाव और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। यह संक्रमण एक बार हो जाने पर मरीज को दवा पर निर्भर रहना पड़ता है, बहुत मुश्किल से ही कभी एक व्यक्ति ठीक हो पाता है। प्रवासी श्रमिक हों या ट्रक ड्राइवर हों या बाहर जाकर कमाने वाले युवक हों, उन्हें सेक्स वर्करों के साथ जाना अपनी जिंदगी को दांव पर लगाने जैसा है। पश्चिम चंपारण में बेतिया, लौरिया, मझौलिया, बैरिया, बगहा, गौनाहा सहित कई जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
काशी के नारद घाट की गली में विदेशी महिला का ड्रामा, युवकों से नोकझोंक
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी के नारद घाट जाने वाली गली में विदेशी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा स्थानीय युवकों से तीखी नोकझोंक。 • स्ट्रीट पपी यानी पिल्ले को चोट लगने पर भड़की रशियन महिला, युवकों पर लगाया गंभीर आरोप。 • रशियन महिला का युवकों पर लगाया आरोप कहा तुम लोगों ने इस मासूम पिल्ले की टांग तोड़ दी, अब हंस क्यों रहे हो? • महिला ने गुस्से में खोया आपा, युवकों को दी गालियां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 • स्थानीय युवकों का दावा हमने नहीं तोड़ी टांग, पिल्ला पहले से ही चोटिल था वो सब सिर्फ देख रहे थे。0
0
Report
सहारनपुर में ब्राह्मण-स्वर्ण समाज के प्रदर्शन के साथ मंदिर विवाद गर्मा गया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में आज ब्राह्मण समाज मंदिरों के पुजारी और स्वर्ण समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे, यहां कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन भी किया. मंदिर पुजारी विजय शास्त्री पर परम दर्ज मुकदमे के विरोध में हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. पूरे क्षेत्र में जय श्री राम और हनुमान जी महाराज के जयघोष लगाए गए. आज सुबह से ही पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज करने और मारपीट करने के आरोप में मंदिरों के पुजारी आचार्यों ने मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद ताला लगा दिया था और भगवा दुपट्टा और माथे पर तिलक लगाकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे. वक्ताओं ने कहा कि मंदिर और पुजारी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हालांकि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फोर्स और पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात रहे. धरने-प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लगा. प्रदर्शनों के दौरान चेतावनी दी गई कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन बड़ा होगा. दरअसल आपको बता दें देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शिव मंदिर स्थित है. शुक्रवार को मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी विजय पंडित ने गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही 10 वर्ष से बच्चों के साथ छेड़छाड़ की, जिससे बच्ची रोने लगी. उसके बाद ग्रामीण जुटे और पुजारी को पकड़कर देहात कोतवाली ले गए, जहां लड़की की मां की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि यह मामला जमीन से जुड़ा है; 65 गज जमीन के आसपास विवाह चल रहा है जिसे दूसरे समाज के लोग कब्जा करना चाहते हैं और इसी कारण इसे जातीय रंग देने का प्रयास किया गया. मामला दर्ज होने के बाद रात 12:00 बजे आरोपी पुजारी को थाने से जमानत दे दी गई, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा आ गया और उन्होंने पुजारी की पिटाई कर दी. इसके बाद भीम आर्मी एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देहात कोतवाली पहुंचकर जमकर नारेबाजी की थी. इससे नाराज होकर आज ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन किया और न्याय न होने पर आंदोलन को बड़ा रूप देने की बात कही.0
0
Report
खाद्य विभाग मिलावटी तेल के खतरे की चेतावनी: क्या आपने चेक किया है?
Hapur, Uttar Pradesh:अगर आप कीचन में रिफाइंड सोयाबीन तेल का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ी सावधानी बरतिए क्योंकि हो सकता है...आप मिलावटी तेल खा रहे हों खाद्य विभाग का कहना है की आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे...0
0
Report
Advertisement
नितेश राणे की टिप्पणी से मुस्लिमों के बीच विवाद, मौलाना चांद मियां बोले—यह राय
Saharanpur, Uttar Pradesh:हिंदू त्योहारों पर ज्ञान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों पर बोले नितेश राणे; कहा उनसे कहिये बकरीद पर मस्त कंप्यूटर पर फ़ोटो लगाकर बकरी काटे... नितेश राणे ने एक बार फिर दी मुसलमानों को वर्चुअल बकरीद मनाने की सलाह! इस पर मौलाना चांद मियां का कहना है कि नहीं देख उन्होंने जो सलाह दिए हैं बदहाल वह उनकी व्यक्तिगत राय है कोई भी अपनी राय दे सकता है लेकिन सबके धर्म की परंपरा अलग है तरीका अलग-अलग होता है यह जो कुर्बानी का मामला है वह मुसलमान का इस्लामिक मामला है वह उसमें हस्तक्षेप ना करें तो बेहतर होगा और वह पर्यावरण की बात करते हैं तो पानी भी खराब होता है जब होली होती है यह चीज कोई मुद्दे वाली बात नहीं है यह भड़काने वाली बात है और बहुत सारी और दीपावली मनाई जाती है उसे पर्यावरण खराब होता है बारूद और उसके अंदर बम और यह पटाखे फोड़े जाते हैं उससे भी पर्यावरण खराब होता है लेकिन वह हमारे हिंदू भाइयों का पर्व है हिंदू भाइयों का होली का प्रोग्राम होता है सब अपने-अपने तरीके से मनाई लेकिन किसी को ज्ञान ना बाटे ये इस्लामी मामला है यह आपकी समझ से परे है आपकी समझ में नहीं आएगा यह रात दिन हिंदू मुस्लिम हिंदू मुस्लिम भिढ़ाने की बात ना करें इसके अलावा उनके पास कोई काम नहीं है और यह मुसलमान का नाम लेकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने काम कर रहे हैं0
0
Report
ललितपुर बस स्टैंड पर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ते ही हड़कंप, पुलिस पहुंची
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर बस स्ट Stand पर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ते ही हड़कंप, पुलिस पहुंची हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई0
0
Report
भीषण गर्मी में सेवा का अभियान: प्रेमनगर चार खंबा चौराहे पर राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी प्रेमनगर नगरा स्थित चार खंबा चौराहे पर भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।सेवा अभियान में सैकड़ों लोगों ने शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर लोगों की सेवा की।0
0
Report
Advertisement
बीजापुर: ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, 10-12 करोड़ का ‘हरा सोना’ खाक Massive Fire Guts Tendu
Bijapur, Chhattisgarh:बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग से हजारों बोरी ‘हरा सोना’ यानी तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया, जिससे 10-12 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच जारी है। वन विभाग और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य आधार है, ऐसे में इस घटना से संग्राहक परिवारों पर आर्थिक संकट गहराने की आशंका है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झुग्गी बस्ती में भीषण आग
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 20 झुग्गी झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि झुग्गियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। बाइट — प्रदीप कुमार सीएफओ0
0
Report
मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के अनुबंध कर्मी शराब डिलीवरी के आरोप में गिरफ्तार
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:बिहार विश्वविद्यालय में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी शराब का कारोबार करते हुए गिरफ्तार। मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में 20 वर्षों से अनुबंध पर कार्यरत जफर खान को अवैध रूप से शराब कारोबार करते हुए मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग के टीम ने गिरफ्तार किया। मौके पर 180 ml के पांच टेट्रा पैक शराब बरामद किये गये और वह डिलीवरी के लिए अपने पास ताखे हुए थे। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय परिसर में छापेमारी करके जफर खान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कहा गया कि उनके पास से 180 ml के पांच टेट्रा पैक शराब बरामद हुए हैं जिन्हें डिलीवरी के लिए रखा गया था। आगामी पूछताछ के लिए उसे न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में अपहरण की बड़ी वारदात: 7 घंटे में खुलासा, 5 गिरफ्तार
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह पुलिस ने अपहरण की एक बड़ी वारदात का 7 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपहृत तसल्लीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. बताया की 24 मई करीब 7:50 बजे संध्या में इकबाल अंसारी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके चचेरे भाई तसल्लीम अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता-कलीम मियां, पाण्डेयडीह, बड़कीटांड, गांडेय का कुछ अपराधियों के द्वारा खण्डोली के पास से मोटरसाइकिल सहित दोपहर करीब 2:00 बजे अपहरण कर लिया गया है और 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की जा रही है. सूचना मिलते ही एसआइटी का गठन किया गया. एआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के सहयोग से अपहृत तसल्लीम अंसारी को चाईना मोड़- चुंजका जंगल, थाना मुफ्फसिल से सकुशल बरामद कर लिया. घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पता चला कि अपराधियों ने पीड़ित के परिजनों से 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 24,000 रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से फिरौती के रूप में ट्रांसफर करवाया गया था. गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति में घटना में अपनी संलिप्तता के साथ-साथ दो अन्य अपराधी राजा एवं जाफर उर्फ लल्लूआ के भी शामिल होने की बात स्वीकारी है. दोनों फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों में मो. सोहेल पिपराधोड़ा, मो. आदिल अंसारी, चैताडीह, मो. समीर अंसारी, मोहनपुर, अफरीदी शाह, मोहनपुर, इरशाद अंसारी चैताडीह शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हन्टर मोटरसाइकिल JH 11AM 8557, बुलेट मोटरसाइकिल JH 11AR 6667, अपराधियों के पास से Oppo Reno व ViVO Y 28 मोबाइल और अपहृत की मोटरसाइकिल JH 11J 4694 जब्त की गई है. मो. आदिल अंसारी और मो.समीर अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. छापामारी दल में पुनि - श्यामकिशोर महतो, रतन कुमार सिंह, ज्ञान रंजन कुमार, अमन कुमार सिंह और विजय मंडल शामिल थे. बाईट : डॉ. बिमल कुमार, एसपी गिरिडीह0
0
Report
पवरा पहाड़ी पर Mundeshwari मंदिर: विश्व का सबसे पुराना जीवित मंदिर हैरत कर रहा
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिला के पवरा पहाड़ी पर स्थित अष्टकोणीय मुंडेश्वरी मंदिर — विश्व का प्राचीन कार्यशील मंदिर, जहाँ दुर्लभ पञ्चमुखी शिवलिंग तीनों पहरों में अपना रूप बदलता प्रतीत होता है। भभुआ लगभग 14 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम की ओर, 600 फीट ऊँची पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर की देहात-सी पक्की सीढ़ियाँ और पुरातन दीवारें हर आने वाले को इतिहास की गूंज सुनाती हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पहली शताब्दी के आसपास (लगभग 108 ईस्वी या कुछ अनुमानों में 389 ईस्वी) माना जाता है, और यही कारण है कि इसे विश्व का सबसे प्राचीन कार्यशील (जीवित) मंदिर भी कहा जाता है — जहाँ सदियों से लगातार पूजा-अर्चना चलती आ रही है। अनोखी वास्तुकला और पवित्र मूर्ति मुंडेश्वरी मंदिर देश के बहुत कम अष्टकोणीय मंदिरों में से एक है। मंदिर के गर्भगृह में मां मुंडेश्वरी की मूर्ति के साथ-साथ दुर्लभ पञ्चमुखी शिवलिंग विराजमान है। स्थानीय पुजारी और श्रद्धालु बताते हैं कि यह शिवलिंग दिन के तीनों पहरों — सुबह, दोपहर और शाम — के अनुसार अलग-अलग रूप और रंग में प्रकट होता प्रतीत होता है। कई लोगों का मानना है कि सूरज की किरणों के परिवर्तन के साथ शिवलिंग का रंग बदलता है, जो भक्तों के लिए दिव्य चमत्कार जैसा अनुभव होता है। पूजा-प्रणाली और समय मंदिर सुबह 6:00 बजे खुलता है। मंगला आरती 6:30 बजे आरम्भ होती है, जबकि दिन में मध्याह्न में 11:30 से 12:00 तक मतदान आरती होती है। दोपहर 12:00 से 12:30 तक मंदिर बंद रहता है। संध्या आरती शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक होती है, जिसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। यह समय-सारिणी श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित दर्शन-व्यवस्था सुनिश्चित करती है। स्थानीय विवेचनाएँ और लोककथाएँ प्रधान पुजारी उमेश मित्र मिश्रा के अनुसार, मुंडेश्वरी मंदिर शिव परिवार का मंदिर है — यहाँ शंकर जी, माता जी, गणेश जी और नंदी जी की प्रतिमाएँ भी स्थापित हैं, परंतु माता मुंडेश्वरी की भक्ति के कारण यह मंदिर उनके नाम से प्रसिद्ध है। पुजारी बताते हैं कि यहाँ मन्नतें जल्दी पूरी होने का अनुभव भक्तों को अक्सर होता है, इसलिए दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक न्यास परिषद के पवन दुबे मंदिर के प्राचीन इतिहास और लोककथाओं का स्मरण कराते हुए कहते हैं कि 1298-1302 ईस्वी के दौरान अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय मंदिर को तोड़ा गया था, लेकिन स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रात के समय मंदिर अपने आप पुनर्निर्मित हो जाता था। एक और लोककथा बताती है कि मां का नाम 'मुंडेश्वरी' इसलिये पड़ा क्योंकि यहाँ किसी समय मुंड (शिरछ्छेदन) का वध हुआ था — इस घटना से माता का सम्बंधित नाम जुड़ गया। ऐसे मिथक और कथाएँ मंदिर की पौराणिकता को और मजबूत करती हैं। श्रद्धालुओं का अनुभव और पहुंच मुंडेश्वरी मंदिर न केवल बिहार बल्कि देश और विदेश से आने वाले भक्तों का केन्द्र बन चुका है। पहले विशेषकर दक्षिण भारत के लोग कम आते थे, परन्तु आज दक्षिण भारत समेत देश के कोने-कोने से लोग मां और भोलेनाथ के दर्शन को आते हैं। सबसे नज़दीकी रेल मार्ग 'भभुआ रोड' (मोहनिया) है, और नजदीकी हवाई अड्डे पटना या वाराणसी हैं। भभुआ से सड़क मार्ग द्वारा करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय कर पवरा पहाड़ी पर पहुँचा जा सकता है। विशेष ध्यान देने योग्य बातें वास्तुशिल्पीय दृष्टि से अष्टकोणीय आकृति और गर्भगृह में पञ्चमुखी शिवलिंग इसकी विशिष्टता बढ़ाते हैं। शिवलिंग का रंग बदलने का अनुभव स्थानीय श्रद्धालुओं और पुरोहितों द्वारा वर्षों से बताया जाता है; विज्ञान और लोकश्रद्धा के मिलन से यह विषय रोचक चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। मंदिर में नियमित आरती और नियमों का पालन होता है, जिससे दर्शन-व्यवस्था सुव्यवस्थित रहती है। यहाँ पवरा पहाड़ी पर विराजमान मां मुंडेश्वरी न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि वह ऐतिहासिक स्मारक भी है जो सदियों से जीवंत है — अष्टकोणीय बनावट और दुर्लभ पञ्चमुखी शिवलिंग इसे अद्वितीय बनाते हैं; हर सुबह, दोपहर और शाम भक्त वहीं चमत्कार की अनुभति करते हैं।0
0
Report
राजस्व भूमि सुधार विभाग के मंत्री की बैठक, पेंडिंग दाखिल-खारिज के जल्द निपटारे के निर्देश
Patna, Bihar:राजस्व भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक... मंत्री दिलीप जायसवाल तीन जिलों के अधिकारियों के साथ कर रहे हैं बैठक... वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए चंपारण सहरसा और वैशाली के अंचल अधिकारी... दाखिल ख़ारिज पेंडिंग की स्थिति... क्यों पेंडिंग है कबतक खत्म होंगे... काम को जल्द से निपटाने का दिया निर्देश.. 4 महिना से लंबित आवेदन देख भड़के मंत्री दिलीप जायसवाल... कहा जल्द से इसका निपटारा कीजिए सब लोगों पर हमारी नजर है....0
0
Report
Advertisement
