273413
गोरखपुरः चोरी के आरोप में गगहा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, साथ ही पुलिस कस्टडी में दो नाबालिग, कब्जे से 2 बोरी गेहूं बरामद
Kauriram, Uttar Pradesh:गगहा थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दुर्गेश कुमार के तौर पर हुई है। इसके साथ ही दो नाबालिगों को भी पुलिस कस्टडी में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से 2 गेहूं की बोरी बरामद की गई। इस पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा के व्यापारियों ने यूजीसी रोलबैक पर चुनावी मूड दिखाया: केंद्र-राज्य को चेतावनी
Agra, Uttar Pradesh:विधानसभा 2027 के चुनावों को लेकर जी मीडिया के खास कार्यक्रम चुनावी चाय आपकी राय के खास कार्यक्रम में हमारा करवा पहुंचा आगरा जहां IT हब कहे जाने वाले संजय प्लेस में व्यापारियों के साथ विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की, सभी लोगों ने एक मत होकर यूजीसी का मुद्दा उठाया और यूजीसी रोलबैक न होने पर केंद्र और प्रदेश की सरकार को बड़ा खामियाजा उठाने की चेतावनी दी, जबकि सीएम योगी को लेकर व्यापारी काफी हद तक समर्थन में नजर आए, कानून व्यवस्था, और विपक्ष के हमले पर भी खुलकर बोले व्यापारी, क्या है व्यापारियों का चुनाव को लेकर मूड, देखिए जी मीडिया संवाददाता कपिल अग्रवाल की इस खास रिपोर्ट में0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण बक्सर कार्यालय में
Buxar, Bihar:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण बक्सर विधायक आनंद मिश्रा के कार्यालय में किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके विचारों से अवगत हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल फॉर वोकल, युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने और छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के संदेश के माध्यम से लोगों को स्थानीय उत्पादों को अपनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने उग्रवाद को समाप्त करने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए。0
0
Report
झुंझुनूं में तीन दिन बैंक हड़ताल, 210 शाखाएं बंद, 2500 से अधिक कर्मचारी प्रभावित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल झुंझुनूं में 210 शाखाएं रहेंगी बंद 2500 से ज्यादा बैंक कर्मचारी तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी कलेक्ट्रेट के सामने तीन दिन धरना प्रदर्शन करेंगे 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग, दस साल से जारी संघर्ष PLI में असमानता के मुद्दे पर भी बैंक कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन हड़ताल से पहले ग्राहकों ने जरूरी बैंकिंग काम निपटाए संडे के दिन भी आज खुले रहे बैंक, हुआ हमेशा की तरह काम—काज देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर झुंझुनूं जिले में भी देखने को मिलेगा। हड़ताल के दौरान जिले में करीब अलग—अलग बैंकों की 210 बैंक शाखाओं के ताले नहीं खुलेंगे। जबकि 2500 से ज्यादा बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। तीन दिनों तक बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। झुंझुनूं में ग्रामीण बैंक, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक कर्मचारी तीनों दिन कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। यूनियन बैंक झुंझुनूं के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र महला ने बताया कि तीन दिन की यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और ग्रामीण बैंक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग 5-डे बैंकिंग लागू करने की है।महला के मुताबिक 5-डे बैंकिंग की मांग आज की नहीं, बल्कि पिछले करीब 10 वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले शनिवार को बैंक आधे दिन खुलते थे। बाद में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश किया गया, लेकिन कर्मचारियों की 5-डे बैंकिंग की मांग अब तक पूरी तरह लागू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि RBI, केंद्र सरकार के कई विभाग, राज्य सरकार के विभाग, NABARD, LIC और DFS सहित कई संस्थानों में 5-डे वर्किंग लागू है, लेकिन बैंकिंग क्षेत्र अभी भी इससे अलग है। महला ने बताया कि हड़ताल का एक अन्य मुद्दा Performance Linked Incentive यानी PLI से जुड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि PLI में कर्मचारियों के अलग-अलग स्तरों के बीच काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि स्केल-3 तक के कर्मचारियों को 15 दिन का PLI दिया गया है, जबकि कुछ अन्य कर्मचारियों को इससे कई गुना अधिक PLI मिलती है। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों की ओर से इसे असमानता का मुद्दा बताते हुए इसका विरोध किया जा रहा है। वीरेंद्र महला ने कहा कि बैंक कर्मचारी चाहते हैं कि उनकी मांग सरकार के कानों तक पुरजोर तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि बैंक लगातार सरकार की विभिन्न योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने जन-धन खाते खोलने, लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और विभिन्न सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि बैंक कर्मचारी चाहते हैं कि उनकी 5-डे बैंकिंग की मांग को जल्द लागू किया जाए। हड़काल से पहले बैंक कर्मचारियों ने रविवार और महीने के चौथे शनिवार को भी काम किया। बैंकिंग व्यवस्था के लिहाज से यह ग्राहकों के लिए राहत की बात रही। यदि शनिवार और रविवार को सामान्य अवकाश रहता और इसके बाद तीन दिन हड़ताल होती है, तो ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की स्थिति का सामना करना पड़ता। हड़ताल को लेकर बैंक ग्राहकों ने भी पहले से तैयारी कर ली है। बैंक की ओर से ग्राहकों को मोबाइल मैसेज और ई-मेल के जरिए बार-बार हड़ताल की जानकारी और आगाह किया जा रहा है। इसके चलते कई ग्राहकों ने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लिए हैं। वहीं डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए शाखा बंद रहने के दौरान डिजिटल माध्यम महत्वपूर्ण विकल्प बने रहेंगे। अब 28 से 30 सितंबर तक झुंझुनूं में करीब 210 बैंक शाखाओं पर ताले और 2500 से ज्यादा कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बैंकिंग व्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
AAP का अल्टीमेटम: 5.7 किमी सड़क निर्माण जल्द शुरू नहीं होने पर कलेक्टर आवास घेराव
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के खड्डी खुर्द के बगैहा टोला में सड़क की मांग को लेकर चल रहा लीला साहू का सत्याग्रह अब तूल पकड़ता जा रहा है। पक्की सड़क की मांग को लेकर 13वें दिन भी धरना जारी है। आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन मिला है और पार्टी ने एक सप्ताह में सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर कलेक्टर आवास के घेराव की चेतावनी दी है। वहीं आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारी भी धरना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने साफ किया कि बगैहा टोला की सड़क फिलहाल PMGSY में शामिल नहीं है और वर्तमान में यह सिंचाई विभाग के अधीन है। दूसरी ओर, तहसीलदार ने ग्रामीणों को तत्काल चलने योग्य सड़क की व्यवस्था का भरोसा दिया, लेकिन ग्रामीणों ने कहा—अब आश्वासन नहीं, सड़क निर्माण की निश्चित तारीख लिखित में चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि बगैहा टोला से सड़क की डामर 5.7 किलोमीटर की आवश्यकता वर्षों से लंबित है और अब प्रशासन से लिखित समयरेखा की मांग तेज हो गई है। PMGSY के अधिकारी और GM ने बताया कि सड़क अभी योजना में नहीं है, वन विभाग की NOC सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से बार-बार आश्वासन मिले, पर निर्माण शुरू नहीं हो सका। तहसीलदार ने फिर से आश्वासन दिया कि पूरी घटना कलेक्टर तक जाएगी और तत्काल आवागमन की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन ग्रामीण लिखित समयसीमा चाहते हैं। इस बीच AAP ने आंदोलन को समर्थन दिया और एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया कि यदि सात दिनों के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो कलेक्टर आवास का घेराव किया जाएगा। प्रहलाद पटेल के पूर्व बयान और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के दावों को लेकर ग्रामीणों की नजर अब इस बात पर है कि सड़क किस योजना के दायरे में आएगी या नहीं। Li-la Saho के सत्याग्रह के साथ ग्रामीणों ने लिखा हुआ जवाब भी माँगा है ताकि पक्की सड़क कब तक बनेगी, इसकी स्पष्टता मिले।0
0
Report
अवैध रेत-गिट्टी उत्खनन के विरोध में ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़-हमला
Raebareli, Uttar Pradesh:अवैध रेत व गिट्टी उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा. माफियाओं ने की सरपंच व ग्रामीणों पर जानलेवा हमला. सरपंच पर बहले हुए हमले के बाद ग्रामीणों का आक्रोश. ग्रामीणों ने जमकर मचाई तोड़फोड़. दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे. मारपीट में 10 से 12 ग्रामीण हुए घायल. गांव के रामचरण दमाहे व उनके परिवार के खिलाफ आक्रोश. अवैध शराब, उत्खन्न, चोरी जैसे अनैतिक कार्यों का लगा रहे ग्रामीण आरोप.0
0
Report
दमोह के मंत्री लखन पटेल का फुल्की आनंद वायरल, ठेले पर आम लोगों ने खाई
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री जी आनंद में है, प्रदेश के आनंद विभाग मंत्री पानीपुरी का आनंद लेते हुए वायरल. एंकर/ एमपी सरकार के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल इन दोनों फुल आनंद में है और आनंद ले रहे है. इस बार मंत्री जी पानी पूरी यानी फुल्की का आनंद लेते वायरल हुए है, पटेल एक बेहद छोटी से पानीपुरी की रेहड़ी में आम लोगों की तरह फुल्की खाते रिकॉर्ड किए गए और फिर उनका ये आनंद लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल मंत्री लखन पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र दमोह जिले के पथरिया के दौरे पर थे और फुल्की के शौकीन पटेल की नजर सड़क किनारे खड़े एक फुल्की वाले पर पड़ी तो वो खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने काफिला रुकवाया और चले गए ठेले वाले के पास, अपनी ठेठ बुंदेली भाषा में फुल्की वाले के साथ संवाद किया और कागज पर फुल्की रखकर खाई. आनंद का ये पल शायद उन्होंने काफी दिनों बाद जिया हो और अब ये आनन्द कहीं न कहीं उनके लिए यादगार भी बन गया।0
0
Report
Advertisement
PGI डॉक्टरों के सफल उपचार से Harvinder Kalyan को दूसरा जीवन, घरौंडा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
Karnal, Haryana:जीवन बचने की नहीं थी उम्मीद, पीजीआई के डॉक्टरों की कड़ी मशक्कत से मुझे मिला दूसरा जीवन: हरविंदर कल्याण सेवा संकल्प अभियान के तहत घरौंडा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने की लोगों के स्वास्थ्य की जांच करनाल, सेवा संकल्प अभियान के तहत सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज घरौंडा के बरसत रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन घरौंडा विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैने बचपन से अपने परिवार और समाज में सुना कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं और मैने अपने अब तक के जीवन मे खुद भी और बहुत बार परिवार, समाज के बीच भी इस बात का एहसास किया है। वर्ष 2017 में मुझे दूसरा जीवन मिला और वह स्थान भी पीजीआई चंडीगढ़ था जब ऐसे हालात हुए थे कि जीवन बचेगा कि नहीं। मैं उस समय को भूल नहीं सकता जब पीजीआई के डॉक्टरों ने बड़ी मेहनत के बाद मुझे बचाया था। यह हमारा सौभाग्य है कि उस संस्थान के डॉक्टरों की टीम सेवा भाव के साथ आज हमारे बीच में है। इस सेवा भाव की आज समाज और राष्ट्र को भी आवश्यकता है। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में जो सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है, इसका लक्ष्य है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी सुविधाएं पहुंचाने का काम करें जिससे उनका जीवन सरल और सुखद हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला होते हैं। शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से संबंधित निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई। इसमें हड्डी रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, बाल रोग तथा नाक-कान-गला (ईएनटी) से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के साथ-साथ आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। चिकित्सकों द्वारा लिखी गई आवश्यक दवाइयां मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श की सुविधा भी प्रदान की गई।0
0
Report
बुराड़ी सांसद खेल महोत्सव: 32 टीमों ने वॉलीबॉल में दमखम दिखाया
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। बाबा कॉलोनी के पास यमुना बांध पर आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद मनोज तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया, वहीं रस्साकशी में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साह दिखाया। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी बाबा कॉलोनी के पास यमुना बांध की हैं, जहां रविवार को “सांसद खेल महोत्सव—फिट युवा फॉर विकसित भारत” के تحت एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद मनोज तिवारी ने किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और अलग-अलग गांवों से पहुंची टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए मैदान में दो खेल परिषद बनाए गए, जिसमें 16-16 टीमों को शामिल किया गया। खिलाड़ियों के बीच मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे। वॉलीबॉल के साथ-साथ रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निगम पार्षद अनिल त्यागी और आयोजनकर्ता विवेक वशिष्ठ का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी का एक बड़ा हिस्सा मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं को खेल मैदान से जोड़ना बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि देश की मिट्टी और भारतीय खेल संस्कृति से जुड़े खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं में खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को मजबूत किया जा सकता है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से समय-समय पर क्रिकेट, हॉकी और वॉलीबॉल जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मैदानों से निकलने वाले खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। एक दिवसीय इस सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के साथ स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। आयोजन में आसपास के कई गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया और खेल प्रतियोगिता की सराहना की। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, ताकि युवा मोबाइल की दुनिया से निकलकर खेल के मैदान से जुड़ें और फिट भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। रिपोर्ट :- नसीम अहमद0
0
Report
रांची पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए बॉर्डर सील कर Anti-Crime चेकिंग शुरू किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में अपराधियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अपराधियों के भागने के रास्ते बंद करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने जिले के सभी बॉर्डर सील करते हुए 100 से अधिक लोकेशन में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाई गई है एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर शहर के तमाम थाना क्षेत्रों में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है। राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रांची पुलिस ने रविवार को व्यापक स्तर पर विशेष अभियान शुरू किया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बॉर्डर सीलिंग के साथ एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने जिले से बाहर जाने वाले तमाम एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सख्त पहरा लगा दिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीमें तैनात हैं। हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। अभियान का मकसद अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश को नाकाम करना है। दोपहर एक बजे तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। रांची पुलिस के इस सख्त अभियान से अपराधियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में ट्रक टायर फटने से दर्दनाक हादसा, चालक की मौत
Begusarai, Bihar:बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फटने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने ट्रक से टकरा गया. हादसे में ट्रक चालक दीनानाथ महतो ट्रक के भीतर फंसकर मौत हो गए. घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हेरपुर चौक के पास की है. मृतक की पहचान वैशाली जिले के दीनानाथ महतो के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वे वैशाली से ट्रक लेकर बेगूसराय की ओर आ रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ट्रक के भीतर फंस गए. स्थानीय लोगों ने सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला. गंभीर हालत में उन्हें बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों को सूचना दी गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
रांची: दीपक बिरुआ की अपील, सड़क पर वाहन पार्किंग रोक, कड़ी कार्रवाई का ऐलान
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सोशल मिडिया x पर किया पोस्ट ... परिवहन मंत्री होने के नाते राज्य वासियों से अपील करना चाहता हूँ और सभी जिलों के उपायुक्त इस मुहिम में #DTO और #MVI की सेवा लेते हुए आज से कृपा कर मुख्य सड़क और सहायक सड़क पर वाहन नहीं पार्क करें, आवागमन बाधित और एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है। अगर पालन नहीं करेंगे तो कार्यवाही बिल्कुल होगी。 आज से किसी सड़क पर वाहन पार्क करने पर सुनिश्चित कार्यवाही होगी。 सभी गैराज, वाशिंग सेंटर और युवाओं के साथ सभी इसका पालन करें。0
0
Report
NDA समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह की शिक्षक बैठक से विधान परिषद चुनाव की रणनीति तय
Hajipur, Bihar:हाजीपुर- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां NDA समर्थित प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को शहर के एक निजी होटल के सभागार में शिक्षक कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की। इस बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।बैठक की शुरुआत में हाजीपुर पहुंचने पर शिक्षक कार्यकर्ताओं ने डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद सभागार में चुनावी चर्चा शुरू हुई। उपस्थित शिक्षकों ने चुनाव से जुड़े अपने सुझाव दिए। इस दौरान इस बात पर गहन विचार-विमर्श किया गया कि वोटरों तक कैसे पहुंचा जाए और मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक कैसे लाया जाए।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य शिक्षकों की आवाज को विधान परिषद में मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वेतन विसंगति को दूर करना, स्थानांतरण नीति में सुधार और शिक्षकों को समाज में उनका खोया हुआ सम्मान दिलाना, ये सभी उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि वह खुद एक शिक्षक परिवार से आते हैं और शिक्षकों का दर्द भली-भांति समझते हैं। इसलिए अगर शिक्षकों ने उन्हें मौका दिया तो वह सदन में उनकी हर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर जाकर संपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।इस महत्वपूर्ण बैठक में वैशाली जिले के कई वरिष्ठ शिक्षक नेता, माध्यमिक, प्राथमिक और कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने डॉ. सिंह को जिताने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
धनकोली में सौर ऊर्जा लाइन: आबादी क्षेत्र में टावर लगाकर सुरक्षित मार्ग पर सहमति
Didwana, Rajasthan:एंकर मौलासर के धनकोली गांव में सौर ऊर्जा विद्युत प्लांट की विद्युत लाइन को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के दूसरी तरफ स्थापित किए जा रहे सौर ऊर्जा प्लांट से विद्युत लाइन को धनकोली गांव से होते हुए असलसर रोड स्थित पावर हाउस तक ले जाने की योजना को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि आबादी क्षेत्र से विद्युत लाइन निकालने के बजाय इसे अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से ले जाया जाए या फिर टावर पोल लगाकर सुरक्षित तरीके से लाइन निकाली जाए। इसी मांग को लेकर मौके पर ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौलासर थानाधिकारी मनसीराम विश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं विद्युत विभाग के AEN राकेश बंजारा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांग और आपत्तियों को सुना। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश की, जिसके बाद मामले को लेकर सहमति बनी। बातचित के बाद आबादी क्षेत्र में विद्युत लाइन के लिए टावर पोल लगाने पर सहमति बनी। सहमति बनने के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन का कार्य आबादी क्षेत्र की सुरक्षा और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए जाने की मांग रखी।0
0
Report
फागी में करंट से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) फागी में करंट लगने से दो भैंसो की मौत, फागी तहसील के काग्या गांव की है घटना। भैंसो की करंट लगने मौत होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, ग्रामीणों में बिजली निगम की कार्यशैली के खिलाफ है गुस्सा। शिकायत के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हुआ पशुधन का नुकसान। ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा को की शिकायत।0
0
Report
अजीज पुर गांव में आवारा कुत्ते के हमले से दहशत, 20 से अधिक घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । जुनावई थाना क्षेत्र के अजीज पुर गांव में आवारा कुत्ते की दहशत। आवारा कुत्ते ने 20 से अधिक लोगों को काट कर जख्मी किया। आवारा कुत्ते ने पशुओं को भी अपना निशाना बनाया। आवारा कुत्ते के काटने से जख्मी लोगों को इलाज के लिए जुनावई CHC ले जाया गया; अस्पताल में इलाज के लिए पीड़ितों की कतार लगी। आवारा कुत्ते के काटने से जख्मी में लोगों में कई छात्र-छात्राएं भी शामिल। आवारा कुत्ते के आतंक से गांव में दहशत; ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्ते को पकड़वाने की गुहार लगाई है। जुनावई थाना क्षेत्र के अजीज पुर गांव का मामला। 2 बाइट पीड़ित ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
