icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर देहात में विपक्ष पर निशाना

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम आवास पर कार्यक्रम में हुए शामिल। 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में की शिरकत। मंच से अवधी भाषा में किया संबोधित, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना। बोले- योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास को नई पहचान दी। चंदा चोरी के आरोपों पर पलटवार, बोले- निहत्थे रामभक्तों पर गोली चलवाने वाली सपा आज सनातन संस्कृति का दिखावा क्यों कर रही? सपा नेताओं को दी नसीहत- भगवान राम के चरणों में नाक रगड़कर मांगे माफी। बोले- भारत माता को डायन और बाबा साहब को भूमाफिया कहने वालों को यूपी की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। बोले- हजार आजम खान हों या ओवैसी, यूपी में कानून व्यवस्था और विकास नंबर वन, जनता भाजपा के साथ, तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार। बाईट - ब्रजेश पाठक ( डिप्टी सीएम यूपी )
0
0
Report

जालौन में निर्माणाधीन गड्ढे में डूबकर दो मासूम सहेलियाँ मौत

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो मासुम सहेलियों की मौत, खेलते समय पैर फिसलने से पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरीं दोनों बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत, दोनों बच्चियों की मौत से परिवारों में मची चीख-पुकार, पूरे गांव में पसरा मातम, घर से 200 मीटर दूर खेल रही थीं दोनों सहेलियां 8 वर्षीय निक्की और 7 वर्षीय पूर्वी, हादसे के दौरान मौके पर मौजूद अन्य बच्ची ने ग्रामीणों को दी सूचना, आनन-फानन में दोनों बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चियों को किया मृत घोषित, पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदे गए थे गड्ढे, खुदाई से निकली मिट्टी सड़क चौड़ीकरण के लिए डाली गई थी, खेतों का पानी भरने से जानलेवा बने सड़क किनारे के गड्ढे, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के करमेर-इटौरा मार्ग स्थित तगारेपुर गांव का मामला。
0
0
Report

बाबा रामदेव ने गोंडा के जयप्रभा ग्राम में योग से स्वास्थ्य पर जोर दिया

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में चल रहे श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए योग ऋषि बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर से जानकीनगर पोखरा में बने हेलीपैड पर आज गुरुवार दोपहर 3.35 बजे पहुंचे। जहाँ श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट व श्रीचित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज ने अपने माता और पिता के साथ योग गुरु बाबा रामदेव का स्वागत किया। परिजनों से मुलाकात करने के बाद महंत आलोक दास जी महाराज के साथ जो गुरु बाबा रामदेव जयप्रभा ग्राम कार्यक्रम स्थल शाम 4:00 बजे के करीब पहुंचे। जहाँ शाम 5:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल है कार्यक्रम के दौरान यह गुरु बाबा रामदेव ने योग करके भी लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताएं हैं। मीडिया से बात करते हुए कथावाचकों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक बात हम कथाकारों के लिए भी कहना चाहेंगे कुछ हमारे कथाकार देवी-देवता, भगवान इनमें भी कभी-कभी तुलना कर देते हैं। सभी देवी-देवता सब हमारी अवतारी सत्ताएं हैं और उनमें भी अभेद बुद्धि है यह हमारे सनातन की दृष्टि है। इसी प्रकार से किसी भी प्रकार से अपने सनातन के देवी-देवताओं और सनातन के हमारे जो आदर्श हैं। कुछ शास्त्रों के प्रक्षिप्त अंशों का आश्रय लेकर के हमारे देवी-देवताओं को, हमारे अवतारी सत्ताओं को भी बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कोई कहता है वह देवी-देवता जो है दुराचारी था, व्यभिचारी था, कोई कहता है कि मांसाहारी था। इस तरह के कोई भी मिथ्या आरोप सनातन पर लगाएगा, तो फिर उसके ऊपर कानून का डंडा भी चलेगा और सनातन का भी डंडा चलेगा,और सनातन का झंडा ऊंचा ही रहेगा। इसको कोई नीचा दिखाने की कोशिश न करें। धर्म को लेकर के बाबा रामदेव ने कहा कि हम भी तो यही कह रहे हैं, मुद्दा है यह देश स्वस्थ बने,समृद्ध बने, संस्कारवान बने, चरित्रवान बने। सब में रामत्व, कृष्णत्व, शिवत्व की प्रतिष्ठा हो, सबके चरित्र ऊंचे हों, जीवन आचरण ऊंचे हों, यही तो मुद्दा है। जब देश का नागरिक महान होगा, देश का नागरिक ऊंचा होगा तो यहां की करेंसी अच्छी होगी। इकोनॉमी अच्छी होगी,जीडीपी अच्छी होगी यहां देश में समृद्धि होगी व्यक्ति महान होने से ही तो राष्ट्र महान होगा। वहीं भाजपा द्वारा कृष्ण मंदिर को लेकर दिए गए नए नारे पर कहां कि तो ठीक है, जल्दी हो जाएगा, अच्छी बात है। आगे बाबा राम देव ने कहा कि सबका राम जैसा चरित्र हो "सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥ दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज काहुहि नहि ब्यापा॥" ऐसे सबके जीवन में सब प्रकार से स्वास्थ्य, सुख,समृद्धि हो। समाज में किसी प्रकार का जातीय उन्माद न हो शैव, शाक्त, वैष्णव सभी एक समान हैं। स्त्री-पुरुष में, ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य में भी कोई भेद दृष्टि नहीं है। हमारे यहां अभेद दृष्टि है। हम सब एक होकर के, नेक होकर के इस भारत को इतना शक्तिशाली बनाएं। सब में रामत्व, कृष्णत्व, शिवत्व का आधान हो और किसी प्रकार का जात-पात, ऊंच-नीच, भेदभाव न हो, समाज में समरसता कायम हो।
0
0
Report
Advertisement

काशीपुर में सड़क हादसे से युवक की मौत, परिजनों ने शहीद चौक पर जाम

Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोग कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के शहीद चौक पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान काशीपुर के हरिनगर निवासी लगभग 38 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ भोला, पुत्र हरिश्चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। चंद्रशेखर अक्षय पात्रा कंपनी में पिछले लगभग पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसे के बाद भी पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी मांग है कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए।
0
0
Report

जालौन न्यायालय परिसर में मुंशी पर वकील पिता-पुत्र की मारपीट, शिकायत

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के जिला न्यायालय परिसर में मुंशी ने वकील पिता-पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप, जिला कोर्ट परिसर में बने चैंबर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, तारीख को लेकर हुए विवाद के बाद मुंशी दुष्यंत कुमार से मारपीट करने का आरोप, पीड़ित मुंशी ने अधिवक्ता नरेंद्र तिवारी व उनके पुत्र और कुछ अज्ञात लोगों पर लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप, पीड़ित मुंशी ने उरई कोतवाली पुलिस को दी लिखित शिकायत, शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला न्यायालय परिसर का मामला
0
0
Report
Advertisement

पटना में शराब तस्करी: 169 लीटर विदेशी शराब समेत 2 गिरफ्तार

Patna, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा जारी है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंचाने की कोशिश कर रहे तस्करों के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई जेपी सेतु स्थित उत्पाद जांच चौकी पर की गई। यहां जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन से 366 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 169 लीटर बताई जा रही है। उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद निरीक्षक मद्य निषेध नरेंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच चौकी पर छापेमारी कर शराब की खेप पकड़ी। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। दोनों पटना के दानापुर के रहने वाले हैं। उत्पाद विभाग दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटा है।
0
0
Report
Advertisement

सीवान के महाराजगंज में गोलीकांड: तीन बदमाशों ने युवक को घायल कर दिया

Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर लौट रहे एक युवक को गोली मार घायल कर दिया है। गोली बंटी कुमार के हाथ में लगी है। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। वहीं घायल युवक को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल से सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के निरुआ स्कूल के समीप की है। बताया जा रहा है कि रढ़िया गांव निवासी वकील राय के पुत्र बंटी कुमार बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही बंटी कुमार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक को गोली मार घायल कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

नामकुम के तेतरी टोली में निर्माणाधीन मकान से युवक का शव बरामद

Ranchi, Jharkhand:नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी टोली में एक बंद निर्माणाधीन मकान के कमरे से युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया है। शव की हालत इतनी भयावह थी कि वह पूरी तरह सड़-गल चुका था। शव कई दिनों पुराना बताया जा रहा है। शुरुआती तौर पर मामला हत्या से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस के अनुसार, लंबे समय तक फांसी पर लटके रहने के कारण युवक का सिर धड़ से अलग हुआ है। हालांकि, मौत की असली वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। नामकुम के तेतरी टोली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद निर्माणाधीन मकान के कमरे से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। कमरे के अंदर कई दिनों से शव पड़ा था और पूरी तरह सड़-गल चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।शव की हालत और सिर धड़ से अलग होने की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या युवक ने आत्महत्या की थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? क्या घटनास्थल पर कोई साजिश रची गई थी?फिलहाल पुलिस हत्या समेत तमाम संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

पुलिस लाइन में होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow9m ago
Unnao, Uttar Pradesh:

उन्‍नाव: पुलिस लाइन में होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल। बैठक में बताया गया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही आग लगने, बाढ़ आने और अन्य प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के दौरान खुद को सुरक्षित रखने तथा जन-धन की हानि रोकने के उपायों का भी डेमो कराया जाएगा। 

 

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, परिवहन विभाग, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्थानीय प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी विभागों के आपसी तालमेल और त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान को कम किया जा सकता है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को संकट के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने के लिए तैयार करना है। 

0
0
Report
Advertisement

डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow11m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानी। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, आयुष्मान काउंटर, एमसीएच विंग और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओपीडी के मेडिसिन विभाग में चिकित्सकों द्वारा 40 मरीजों को परामर्श दिया गया था। वहीं बाल रोग विभाग में डॉ. राकेश रमन के कक्ष में 35 मरीज मौजूद मिले। डीएम ने दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दवा देने की व्यवस्था देखी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जानकारी भी ली। इसके अलावा आयुष्मान काउंटर और ओपीडी के प्रथम तल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और मरीजों को समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
0
0
Report

समरीन हत्याकांड के आरोपी बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल का शव जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटका मिला

Raghvendra singhRaghvendra singhFollow11m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:

लखनऊ। न्यू हजरतगंज के चर्चित समरीन हत्याकांड में गुरुवार को ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया। जिस युवक पर समरीन की हत्या का आरोप था और जो इस मामले में जिला जेल में बंद था, उसकी जेल के भीतर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोपी अवनीश जायसवाल उर्फ देव का शव जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटका मिला। शुरुआती जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, जेल के भीतर हुई इस मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी समेत वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल में बंद आरोपी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। होटल की दसवीं मंजिल से गिरकर हुई थी समरीन की मौत... दरअसल, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर में 24 वर्षीय समरीन की मौत ने अक्टूबर में राजधानी में सनसनी फैला दी थी। समरीन अपने बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने दोपहर करीब 12 बजे होटल में चेक-इन किया था। शाम करीब 6:30 बजे समरीन होटल की दसवीं मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अवनीश होटल से फरार हो गया था। समरीन के परिजनों ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। समरीन के मौसा मोहम्मद शकील का आरोप था कि अवनीश कई महीनों से समरीन के पीछे पड़ा था और बहाने से उसे होटल लेकर गया था। परिवार का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे मिली थी। दो दिन बाद अदालत में किया था आत्मसमर्पण... समरीन की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी अवनीश की तलाश शुरू की थी। परिजनों के आरोपों के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरारी के बाद अवनीश ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। तब से वह लखनऊ की जिला जेल में बंद था। अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठेंगे सवाल... समरीन की मौत के मामले में अभी कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी थे, लेकिन मुख्य आरोपी की जेल में हुई मौत ने जांच को एक नया मोड़ दे दिया है। आखिर जेल के भीतर आरोपी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? घटना से पहले उसकी गतिविधियां कैसी थीं? क्या उसने किसी तरह की परेशानी की जानकारी जेल प्रशासन को दी थी? इन सभी पहलुओं की जांच महत्वपूर्ण होगी।फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से मौत की परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

0
0
Report

नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद

PBParveen BehlFollow13m ago
Noida, Uttar Pradesh:

नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद। नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-50 स्थित क्रिसेंट अपार्टमेंट में फ्लैटों के अंदर घुसकर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती रात फ्लैट नंबर बी-402 और बी-502 को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र उर्फ सोनू, सन्नी उर्फ सोनू और जितेंद्र मौर्य उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, करीब 100 ग्राम पीली धातु, 2किलो चांदी,सोने जैसी धातु के आभूषण, एक लाख रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी सन्नी के बैंक खाते में जमा पांच लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

बाइट// नोएडा डीसीपी प्रीति यादव

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top