icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273006
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow13 Mar 2025, 07:40 am

Gorakhpur - पीएचसी में फाइलेरिया किट वितरित हुआ, MOIC ने 30 मरीजों को किट दिए

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

गोरखपुर जिले के खजनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप तिवारी ने पीएचसी में कैंप लगाकर कुल 30 फाइलेरिया मरीजों को मुफ्त फाइलेरिया किट दिया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया बीमारी को आम बोलचाल की भाषा में हांथी पांव की बीमारी कहा जाता है। इस बीमारी के रोकथाम के लिए प्रतिवर्ष फाइलेरिया की दवा खानी पड़ती है,जो कि 5 वर्ष तक लगातार खा कर लोग फाइलेरिया की बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। फाइलेरिया की बीमारी परजीवी संक्रमण के कारण होती है। उन्होंने घाव का देख भाल करने की जानकारी देते हुए कहा कि फाइलेरिया रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया है। आज 30 फाइलेरिया मरीजों को किट वितरित किया गया है। इस दौरान अशोक सिंह,डी.एन. सिंह,के.एम.सिंह,सी.पी.राय,खुश मोहम्मद अंसारी,शौकीन अहमद,बैजनाथ सहित अन्य कर्मचारी मरीज और आशाएं मौजूद रहीं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

त्रिलोकपुर नवरात्र मेले में सुरक्षा चौकसी, 11–26 अक्टूबर तक

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्रों को लेकर प्रशासन की तैयारी पूर्ण.. त्रिलोकपुर में 11 से 26 अक्टूबर तक होगा नवरात्र मेला, मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में किया गया विभाजित 150 पुलिस और होमगार्ड के जवानों के अलावा निजी सुरक्षा कर्मी भी किए तैनात, मेला परिसर में निगराणी रखने के लिए लगाए गए 280 सीसीटीवी कैमरे, कालाअम्ब से मेला परिसर तक मेला के दौरान मांस मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा नारियल चढ़ाने पर भी रहेगा प्रतिबंध, वृद्ध और दिव्यांगजनो को को दर्शन करवाने के लिए भी किए गए विशेष इंतजाम, प्रशासन की लोगो से सहयोग की अपील।
0
0
Report

पालकवाह SDRF केंद्र राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र बनाने के प्रयास; इंडोर स्टेडियम और खेल मैदान विकास

Una, Himachal Pradesh:उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को पालकवाह स्थित हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की पहली वार्षिक मीट-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पालकवाह स्थित इस संस्थान की अपनी अलग पहचान होगी। प्रदेश सरकार इसके परिसर के विकास और विस्तार के लिए हरसंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। प्रयास किए जाएंगे कि यह परिसर भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो और देश के अन्य राज्यों से भी जवान यहां प्रशिक्षण लेने आएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ यहां राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम और परेड आयोजित करने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एसडीआरएफ परिसर में इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके साथ ही स्थानीय पंचायत के सहयोग से खेल मैदान विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ के जवान आपदा के समय प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाना और उन्हें आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों में सहभागी बनाना जरूरी है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे भी बचाव कार्यों में सहयोग कर सकें। उप मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ अधिकारियों से कहा कि युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के साथ उनके प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों को उपयोगी बनाने की दिशा में भी काम किया जाए। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि एसडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के प्रमाणपत्रों को एनसीसी और एनएसएस की तर्ज पर मान्यता दिलाने की संभावनाएं तलाशी जा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और प्रशिक्षण से अधिक लोगों को आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ के इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही मणिमहेश यात्रा के दौरान एसडीआरएफ की गतिविधियों और बचाव कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का विमोचन भी किया गया। आपदा के दौरान लोगों की जान बचाने और राहत-बचाव अभियानों में एसडीआरएफ की सहायता करने वाले आम नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिग्निटी किट भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ की ओर से प्रदर्शित उपकरणों का अवलोकन किया और जवानों एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रस्तुत आपदा बचाव के प्रदर्शन देखे। उन्होंने वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। रस्साकशी का फाइनल मुकाबला हरोली एसडीआरएफ और शिमला एनडीआरएफ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें शिमला की टीम विजेता रही।
0
0
Report
Advertisement

पानीपत में विकसित भारत-2047 की कल्पना विद्यार्थियों ने दी झलक

Panipat, Haryana:पानीपत में desarrollado भारत-2047 की परिकल्पना को विद्यार्थियों की सोच और रचनात्मकता के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 25 दिनों तक प्रदेशभर के स्कूलों में भाषण, चित्रकला, मानव रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पानीपत में आयोजित समापन कार्यक्रम में नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की तस्वीर पेश की, जिसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और अतिथि प्रभावित हुए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के 4,183 स्कूलों के करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रदेश के सभी 23 जिलों से चयनित 10-10 श्रेष्ठ चित्रों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं में विकसित भारत की तस्वीर उकेरने के साथ यह भी दर्शाया कि आने वाले वर्षों में देश किस तरह प्रगति कर सकता है। महिपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों की सोच और रचनात्मकता में विकसित भारत की स्पष्ट झलक दिखाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी कार्यक्रम में पहुंचना था, लेकिन व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ सके। शिक्षा मंत्री के अनुसार, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के साथ सम्मानित करने के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नियमों के तहत नियमित होंगी कॉलोनियां। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कॉलोनियों को नियमित करने के लिए निर्धारित नियम और कानून हैं। दो एकड़ तक की कॉलोनियों के मामले में एनओसी सहित संबंधित प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जीएसटी में आगे भी बदलाव संभव। जीएसटी में बदलाव और व्यापारियों को राहत देने के सवाल पर गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्ष जीएसटी व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। व्यापारियों और आम लोगों की मांगों के आधार पर इसमें लगातार सुधार किए जा रहे हैं, ताकि जीएसटी को विश्व का बेहतर मॉडल बनाया जा सके। पानीपत को फ्री जोन बनाने पर अभी निर्णय प्रक्रिया जारी। पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र को फ्री जोन बनाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले नियम-कायदों और संबंधित पक्षों से मिलने वाले फीडबैक को ध्यान में रखा जाता है। इस विषय पर प्रक्रिया चल रही है। आगे इसे किस तरह लागू किया जाएगा, यह निर्णय के बाद स्पष्ट होगा।
0
0
Report
Advertisement

सSingरौली कलेक्टर ने किसानों-जनसुनवाई में लापरवाही पर 10 पटवारियों को निलंबित किया

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारी एक साथ निलंबित। किसानों की योजनाओं और जनसुनवाई में लापरवाही पड़ी भारी... कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर SDM ने जारी किए आदेश... फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में लापरवाही पर हुई कार्रवाई... माड़ा, चितरंगी, दुधमनिया, देवसर, बरगवां और सिंगरौली ग्रामीण के पटवारियों पर गिरी गाज... कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा- किसानों और आम जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.... निलंबित पटवारियों में तहसील माड़ा- राजेश शाह (हलका अमिलिया व सुहिरा), संदीप अग्रहरी (हलका नगुआ व करसुआलाल), तहसील सिंगरौली ग्रामीण-अहमद सिद्दीकी (हलका पिपरकुर्द), विवेक द्विवेदी (हलका सोलांग), तहसील चितरंगी- विजय सिंह (हलका उड़नी), शिव कुमार लाकरा (हलका गोपला), तहसील दुधमनिया- धर्मराज गोस्वामी (हलका चीनगो), तीरथ यादव (हलका सिल्फोरी), तहसील देवसर- श्याम लाल सिंह (हलका कुसेडी), तहसील बरगवां- गूंजेश्वरी प्रसाद जायसवाल (हलका उज्जैनी)
0
0
Report

चंद्रपुर के संमित्र सैनिक स्कूल में पांचवी कक्षा के छात्र ने रस्सी से आत्महत्या कर ली

Chandrapur, Maharashtra:टायटल:--- चंद्रपूरच्या सन्मित्र सैनिक शाळेतील पाचवीच्या विद्यार्थ्याचे मृत्यू प्रकरण, कपडे वाळविण्याच्या दोरीने पलंगाला गळफास लावून घेत आत्महत्या केल्याचे निष्पन्न अँकर:-- चंद्रपूरच्या सन्मित्र सैनिक शाळेतील जीवन विलास झरेकर नामक पाचवीच्या विद्यार्थ्याचा झालेला  मृत्यू आत्महत्या असल्याचे पुढे आले आहे. गुरुवारी संध्याकाळी हा मृत्यू झाला होता. त्याआधी तो अंगावर पुरळ आल्याने पालकांसह त्वचारोग तज्ज्ञाकडे उपचार घेऊन परतला होता. पालक आपल्या गावी 50 किमी गेल्यावर इकडे वसतिगृहात कुणी नसताना त्याने कपडे वाळविण्याच्या दोरीने पलंगाला गळफास लावून घेत आत्महत्या केली. शाळा व्यवस्थापनाने पालकांना लगेच याची माहिती दिली. पोलिसांनी पोस्टमार्टेम आणि सीसीटीव्हीच्या निरीक्षणातून हा प्राथमिक निष्कर्ष काढला असून जीवनला या शाळेत शिकायचे नव्हते, घरीच जायचे होते, यासाठी त्याने पालकांकडे लकडा लावला होता, असेही तपासात पुढे आले आहे. पोलीस घटनेचा पुढील तपास करत आहेत. बाईट १) प्रभावती एकुरके, पोलीस निरीक्षक, रामनगर पोलीस ठाणे आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर
0
0
Report

मधेपुरा: नाबालिग से छेड़खानी-अपहरण के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

Madanpur, Bihar:मधेपुरा अदालत ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और अपहरण के जुर्म में एक अभियुक्त को 20 साल की कठोर कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। शुक्रवार को एडीजे 6 सह स्पेशल न्यायाधीश (पॉक्सो) अमित कुमार पाण्डेय की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। मामला के भर्राही थाना क्षेत्र का है। घटना 18 जुलाई 2024 की है। आरोपी निजी विद्यालय का पूर्व एचएम मोह. सद्दाम उर्फ मोह. आकिब ने एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी किया था। घटना के बाद जब काफी खोजबीन करने पर भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला, तो डरे-सहमे परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। पिता के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और त्वरित छापामारी के जरिए नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी विजय कुमार मेहता ने बताया कि पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार पाण्डेय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत 20 साल की कैद और 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है。
0
0
Report
Advertisement

पटना के नया गांव में गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग, दहशत फैल गई

Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--राजधानी पटना में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव की है। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मारपीट में बबलू यादव नाम का एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस और टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान सात खोखे बरामद किए हैं। वहीं, इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नासरीगंज के रहने वाले शशि यादव और पप्पू यादव पर नया गांव निवासी बबलू यादव के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसी दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त रहे हैं। हालांकि, घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। बाइट--राजेश रंजन टाउन SDPO 1
0
0
Report

नवोदय विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन, विद्यार्थियों को बताई पंचायती राज व्यवस्था

Ajay GargAjay GargFollow15m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बुकलाना में शुक्रवार को मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करना रहा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम मॉडल युवा ग्राम सभा में कक्षा नौ के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्षता विद्यालय के उपप्राचार्य प्रमोद कुमार ने की, जबकि संयोजन इतिहास के प्रवक्ता विनोद कुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर कार्यरत ग्राम पंचायत के अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए उपस्थितजनों को बताया कि ग्राम सभा ग्रामीण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण इकाई है। इसके माध्यम से ग्रामीण विकास की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाती है। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका और ग्रामीण विकास में सामूहिक प्रयासों के महत्व से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधान, पुलिस, आंगनबाड़ी, सहायक विकास अधिकारी सहित विभिन्न पदों की रोल की भूमिका निभाई। इस दौरान तानिया, माही, सृष्टि, गगन, पवन, अंजली, पलक, शालिनी सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
0
0
Report
Advertisement

बिरला पब्लिक स्कूल मेस में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन: 26 कोकोनट पाउडर बिना मैन्यूफैक्चरिंग डेट

Kishanganj, Bihar:विद्यार्थियों की सेहत और खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बांदर सिंदरी स्थित बिरला पब्लिक स्कूल की मैस का निरीक्षण किया। शुक्रवार को सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मैस में बर्तन धोने के लिए निरमा वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने तत्काल पाउडर हटवाकर डिशवॉश मंगवाया और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान मंगलम कंपनी के कोकोनट पाउडर के 26 पैकेट और नमकीन के 16 पैकेट ऐसे मिले, जिन पर मैन्यूफैक्चरिंग और बेस्ट बिफोर डेट अंकित नहीं थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार नमूने लेकर शेष पैकेट जब्त कर सीज कर दिए। इसके अलावा पनीर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया。 निरीक्षण में ड्राई स्टोर के भीतर खाद्य और अखाद्य पदार्थों को एक साथ रखा हुआ पाया गया। टीम ने मौके पर ही व्यवस्था दुरुस्त करवाई। विभाग अब खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी करेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, केसरी नंदन शर्मा, अजय यादव और हंसा तिवाड़ी शामिल रहे।
0
0
Report

मोरवा के वार्ड-3 में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर, एक घायल

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर, 1 घायल मोरवा के वार्ड क्रमांक-3, बीईएमएल कॉलोनी, सोनी गेस्ट हाउस के सामने देर रात का मामला। संकरी सड़क पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार एंबुलेंस, खड़े वाहनों को रौंदते हुए एक व्यक्ति को लिया चपेट में। घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, हादसे के बाद चालक एंबुलेंस سمیت मौके से हुआ फरार। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज में साफ दिखी एंबुलेंस की बेलगाम रफ्तार। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की जताई आशंका। मोरवा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी।
0
0
Report

झीडा ने तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबों का प्रबंध सिख कौम के लिए मांगा

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र :सिक्किम के गुरुद्वारा डांगमार साहिब का प्रबंध सिख कौम के पास होना जरूरी है जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने कहा गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार पर भी सिख कौम का हक हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने शुक्रवार को पत्रकारों से रुबरु हो कर सिख कौम के बहुत ही अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने मीडिया के सामने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जीवन से जुड़ी यात्राओं का जिक्र करते हुए तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध सिख कौम को देने की मांग दी है। जत्थेदार ने बताया कि तीसरी यात्रा के दौरान श्री गुरु नानक देव जी महाराज जब सिक्किम पहुंचे तो वहां की संगत ने उनके समक्ष पानी की समस्या का जिक्र किया, जिसके बाद गुरु साहिब ने अपने हाथ में पकड़ी डांग (लाठी) को ग्लेशियर में मारा और वहां एक कुंभ बन गया। इसके बाद वहां की संगत है इसी कुंभ से जीवन यापन के लिए पानी का प्रयोग करने लगी। सन 1982 तक वहां गुरुद्वारा साहिब सुशोभित रहा, जो कि गुरुद्वारा डांग मार साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। वोट की राजनीति करते हुए वहां की सरकार ने अब इस ऐतिहासिक स्थान को बौद्ध धर्म के हवाले कर दिया है जो की बिल्कुल भी उचित नहीं है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने इस मुद्दे को उठाते हुए उपरोक्त स्थान पर फिर से गुरुद्वारा साहिब बनाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह और सिक्किम के सीएम को पत्र लिखा है। हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब पर भी भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार को एक ट्रस्ट बनाकर दे दिया है जो की सरासर अनुचित है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह को और उत्तराखण्ड के सीएम को पत्र लिखकर वह स्थान सिखों को देने अपील की है, ताकि उस ऐतिहासिक स्थान पर गुरुद्वारा साहिब बनाया जा सके, जहाँ श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने पाखण्ड एवं अंध विश्वास से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया था। इसके साथ ही हरियाणा कमेटी के प्रधान ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी लेह लद्दाख की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें श्री गुरु नानक देव जी जब लेह लद्दाख पहुंचे तो वहां से 25 किलोमीटर पहले ही एक पहाड़ी पर रहने वाले दानव के बारे में वहां के लोगों ने बताया। जब लोगों ने गुरु साहिब को बताया कि यह दानव लोगों की मार कर खा जाता है, तो गुरु साहिब उस पहाड़ी की तरफ चल दिए जहां में वह दानव रहता था। गुरु साहिब को अपनी ओर आते देख इस दानव ने एक बड़ा सा पत्थर गुरु साहिब की ओर धकेल दिया। जब यह पत्थर श्री गुरु नानक देव जी से टकराया तो उस पर गुरु साहिब की छवि प्रकाशित हो गई और वह मोम बन गया। यह देख वह दानव गुरु साहिब पर हमला करने के लिए वहां पहुंचा और उसने अपने पैर से वार किया तो उसका पैर मोम में धंस गया। इसके बाद वह दानव समझ गया कि गुरु साहिब रब के बंदे है। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा के मुताबिक इस ऐतिहासिक स्थान की सेवा संभाल के लिए जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हाई कोर्ट में कैस किया तो जम्मू कश्मीर को अलग देश की बात का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने इसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर करार दिया क्योंकि शिरोमणी कमेटी पंजाब एवं अन्य राज्यों का गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध संभाल रही थी। प्रधान ने कहा कि इसलिए वे ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट का मुद्दा उठा रहे हैं ताकि देशभर में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान का संभल सिख कौम अपने हाथों में ले सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top