icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

बैंक कर्मचारियों का धरना: PLI भेदभाव और पांच दिवसीय बैंकिंग से आक्रोश

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग बैंक कर्मचारियों ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, बड़ी तादाद में सभी बैंकों के कर्मचारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग की व्यवस्था लागू करने को लेकर किया धरना प्रदर्शन, विप्स के सभी देशों में पांच दिवसीय बैंक के व्यवस्था लागू है, भारत एक ऐसा देश है जहां पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू नहीं है, कर्मचारियों ने PLI में भेदभाव के मुद्दे को लेकर किया प्रदर्शन, PLI के इंसेंटिव का सबसे ज्यादा फायदा एजुकेटिव क्लास को हो रहा है, जबकि ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों को 15 दिन का PLI दिया जा रहा है जो पूरी तरह से भेदभावपूर्ण है, एजुकेटिव को 365 दिन का PLI दिया जा रहा है और कर्मचारी वर्ग के लोगों को 15 दिन का PLI दिया जा रहा है, धरना प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों ने कहा अगर मांगे नहीं मानी गई तो 28,29, 30 सितंबर को फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, कर्मचारियों ने कहा बावजूद भी मांगे नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे, कर्मचारियों के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रांगण में किया गया धरना प्रदर्शन
0
0
Report
Advertisement

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप तेज

New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर संघर्ष समिति का धरना 26 वे दिन और क्रमिक अनशन 10 वे दिन भी जारी है,क्रमिक अनशन पर बैठे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय गुनसोला ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में सोनिया गांधी जी की घोषणा थी जिसमें उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने ओर टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी के जितने पर मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की गई थी लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी नहीं जीते और जो विधायक बने उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया ओर बाद में भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया,कांग्रेस की घोषणा के चलते अब बीजेपी टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण नहीं करवाना चाहती है लेकिन 2027 में कांग्रेस की सरकार आने पर टिहरी में ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा।
0
0
Report

कर्णप्रयाग में आवारा कुत्तों के लिए रैबीज टीका अभियान तेज

Karnaprayag, Uttarakhand:नगर पालिका कर्णप्रयाग और पशु पालन विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ कर रैबीज का टीका लगाया जा रहा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र रावत ने बताया कि आम जन की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्य किया जा रहा है। कर्णप्रयाग की गलियों और मुख्य बाजारों में अब आवारा कुत्तों का डर खत्म करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर पालिका और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीमों ने सड़कों पर उतरकर आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। टीम एक-एक इलाके में जाकर घूम रहे आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर रही है और मौके पर ही उन्हें एंटी-रैबीज की वैक्सीन लगाई जा रही है। हाल के दिनों में नारायणबगड़ में स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले से स्थानीय जनता में ख़ौफ़ पैदा हो गया था । इस तरह की घटना कर्णप्रयाग में न हो इसके लिए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
0
0
Report
Advertisement

RJD विधायक के बयान से JDU टूटने की अटकलें तेज

Patna, Bihar:RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के द्वारा यह कहे जाने पर अब जनता दल यूनाइटेड पार्टी का नाम बदलकर जनता दल नीतीश कर देना चाहिए पर कहा कि अब समझिए यह पार्टी टूटने जा रही है पार्टी टूटने वाली है इसीलिए अभी से यह खाता तैयार किया जा रहा है कि जो दो चार लोग बचेंगे उनका नाम जनता दल नीतीश कर दिया जाएगा यह पार्टी टूट रही है इसको लोगों ने बर्बाद कर दिया है इन लोगों ने जिस तरीके से काम किया है बिहार के लिए यह बड़ी बात है लालू प्रसाद यादव बहुत बड़े नेता हैं आज जो पिछड़ा पिछड़ा के लोगों को सम्मान मिला है वह लालू प्रसाद यादव की देन है हां यह जरूर है कि चिन्हित करके रखना चाहिए कि आगे आने वाले दिनों में इस पर काम किया जासके क्योंकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के द्वारा यह मांग किया जाने पर कि लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार और रामविलास पासवान जी के नाम पर किसी जगह का नाम रखने और प्रतिमा लगाई जाए इस पर उन्होंने कहा कि यह तो मैं नहीं कर सकता क्योंकि अभी यह लोग जिंदा है हां लेकिन इतना जरूर है इन लोगों ने जिस तरीके से काम किया है बिहार के लिए यह बड़ी बात है
0
0
Report
Advertisement

बगहा में गंडक के कटाव से गन्ना खेती तहस-नहस, किसान मुआवजे की मांग तेज

Bagaha, Bihar:बगहा के निचले इलाकों में गंडक नदी का कटाव जारी है, जिससे दियारा और खेतों में गन्ना तबाह हो रहा है। गन्ना एक_cash फसल होने के कारण किसानों की पूरी साल की खेती और खर्च पर असर पड़ रहा है क्योंकि उनकी फसल नवंबर-तैयार होती है और कटाई के समय ही गन्ना को यूपी के क्रशरों में बेचा जाना मजबूर हो रहा है। इससे सैकड़ों किसान परिवारों के जख्मोंपर बढ़ती आर्थिक परेशानियां दिखाई देती हैं और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि जीवन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। नदी का जलस्तर घटने के बावजूद कटाव जारी है और इससे पहले से ऋण लेकर खेती कर चुके दियारा के हजारों किसान मुश्किल में हैं। वे कहते हैं कि गन्ना का नुकसान उनकी शादी, बच्चों की पढ़ाई और दवा-सहायता जैसी दैनिक आवश्यकताओं पर असर डाल रहा है। जिलाधिकारी और SDM ने विस्थापन व पुनर्वास का भरोसा दिया है, जबकि क्षतिपूर्ति के साथ मुआवजे की दरकार है ताकि जिंदगी पटरी पर लौट सके।
0
0
Report

विजेंद्र यादव के बयान से नीतीश-झा नाम पर राजनीतिक बहस तेज

Patna, Bihar:उप मुख्यमंत्री विजयेद्र यादव का बयान विजेंद्र यादव से पूछा गया कि आपके पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी का नाम जदयू नीतीश करने पर की बात कही है उन्होंने कहा कि उनकी अपनी इच्छा है ठीक है इच्छा अच्छी है लेकिन जब पार्टी के सामने प्रस्ताव आएगा तो पार्टी फैसला करेगी। रामविलास पासवान लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के नाम पर जगह का नाम रखने और प्रतिमा लगाए जाने की लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मांग पर उन्होंने कहा मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा इस पूरे मामले पर वह बचते नजर आए। तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव रावड़ी देवी के आईआरसीटीसी घोटाले में आरोप तय किए जाने पर कहा कि उन्हें से जाकर पूछिए बोलो कहते हैं कि खजाना खाली है लेकिन अब क्या है खजाना कहां गया इन लोगों ने ही करप्शन किया है आज उन लोगों पर आरोप तय हो गया है। कल वैशाली में बुल गिरने के मामले पर उन्होंने कहा कि मामला है मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बर्डोद नगरपालिका के द्वितीय चरण में मतदान तेज, कुए ढहने से हादसा टला

Jaipur, Rajasthan:नगर पालिका बर्डोद में द्वित्तीय चरण में 31-66 प्रतिशत मतदान जारी है। कीरतसिंह पूरा के विद्यालय प्रांगण में कुए का ढकाव धंसने के कारण ऐईआरओ की गाड़ी धंस गई, जिससे बुलेरो गाड़ी का पहिया गड्ढे में डँस गया। बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेक्टर की सहायता से गाड़ी बाहर निकाली गई। संवेदनशील बुध कांकरा बर्डोद में बेटी ने उत्साह के साथ प्रथम मतदान किया। चुनाव में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुँचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पालिका के बूथों में महात्मा ज्योतिबा फुले चौक स्कूल चौराहे पर मतदाताओं की भीड़ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top