273165
Gorakhpur: रामपुर कैथवलिया गांव में तेंदुआ निकलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त
Peppeganj, Uttar Pradesh:पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर कैथवलिया में तेंदुआ निकलने की सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है लेकिन वन कर्मियों की सक्रियता से तेंदुए को जल्द ही सुरक्षित किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्णिया में परीक्षा तैयारी कर रहे छात्र का अपहरण, 2 लाख फिरौती धमकी
Purnia, Bihar:पूर्णिया में डीआईजी चौक के पास रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय छात्र के लापता होने के बाद उसके परिवार ने अपहरण की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि छात्र को बंधक बनाकर रखा गया है और उसकी रिहाई के बदले 2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। मामला के. हाट थाना क्षेत्र से जुड़ा है। लापता छात्र की पहचान कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के भडुआबाड़ी निवासी बालेश्वर राय के बेटे अंबेडकर कुमार राय के रूप में हुई है। वह मार्च से पूर्णिया में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिजनों को युवक के फोन से आया कॉल अंबेडकर के पिता के मुताबिक, करीब पांच दिन पहले कुछ लोग उनके बेटे को अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके मोबाइल से ही परिवार के लोगों को फोन किया गया। कॉल करने वाले लोगों ने बताया कि अंबेडकर उनके कब्जे में है। उसे छोड़ने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की गई। परिजनों का कहना है कि धमकी देने वालों ने व्हाट्सऐप पर एक छोटा वीडियो भी भेजा। इसमें अंबेडकर रस्सी से बंधा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो मिलने के बाद परिवार के लोगों में डर का माहौल है। कालियाचक में रखने की बात सामने आई परिवार को आशंका है कि छात्र को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक इलाके में रखा गया है। सूचना मिलने के बाद के. हाट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्र की लोकेशन और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्र को आखिरी बार किन लोगों के साथ देखा गया था और उसके परिचितों में से किसी की इस घटना में भूमिका है या नहीं। बंगाल पुलिस से भी संपर्क पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि छात्र के लापता होने और फिरौती मांगे जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। मामले की जांच चल रही है। छात्र को सुरक्षित बरामद करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा और कालियाचक पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि छात्र की सुरक्षित बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है।0
0
Report
अमरौहा DM ने गंगा एक्सप्रेसवे के सर्किल रेट में 48% तक बढ़ोतरी की सिफारिश
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा डीएम नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में की अहम वार्ता, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सर्किल रेट में 48 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को गति देने के लिए अमरोहा जनपद के जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में अहम वार्ता की। इसके बाद जिला प्रशासन ने जमीनों के नए सर्किल रेट प्रस्तावित किए हैं। एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले राजस्व ग्रामों में प्रचलित दरों की असमानता दूर करने के लिए अधिकतम 48 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। प्रस्ताव के अनुसार सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों में 10 फीसदी, विकासशील क्षेत्रों में 15 फीसदी और नगरीय एवं अर्धनगरीय क्षेत्रों में 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ेंगे। एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से लगी कृषि भूमि की दरों में भी संशोधन प्रस्तावित है। राष्ट्रीय और राज्य मार्गों से जुड़े गांवों में कृषि एवं अकृषिक भूमि की दरों में 5 से 20 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव है। प्रशासन को उम्मीद है कि नई दरों से भूमि अधिग्रहण में आने वाली अड़चनें दूर होंगी और गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को गति मिलेगी। प्रस्तावित सर्किल रेट पर 14 से 25 अगस्त शाम पांच बजे तक आपत्ति और सुझाव दर्ज कराए जा सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 1 से 3 सितंबर तक किया जाएगा।0
0
Report
खिलाड़ियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, देवीपाटन मंडल, गोंडा द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुवाई क्रीड़ा अधिकारी श्री रंजीत राज जी ने की। तिरंगा यात्रा में ताइक्वांडो, क्रिकेट, हैंडबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा लेकर स्टेडियम से मनकापुर बस अड्डे तक रैली निकाली तथा आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस को एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान खिलाड़ियों ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को देशभक्ति के भाव से गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से खिलाड़ियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. तौकीर, विक्की तिवारी, अभय तिवारी, प्रत्यूष राज, विनोद जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, अभय आर्या, हरिओम जायसवाल एवं राम मनोज का योगदान सराहनीय रहा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की इस पहल ने खिलाड़ियों के साथ-साथ आमजन में भी राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की भावना को मजबूत किया।0
0
Report
Advertisement
पुरंदर मिश्रा ने मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी पर बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान- कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते है.. राहुल गांधी ब्रश नहीं करते हैं, इसलिए उन्हें गाली देने की इच्छा होती है.. राहुल गांधी शुद्धता के साथ हर काम करें और अपने से बड़ों का ख्याल रखें.. नहा-धोकर पूजा करें और शुद्धता से बोलें, बिना ब्रश किए कुछ भी बोलते हैं.. ईडी को लेकर कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर पुरंदर मिश्रा ने कहा- कोई बाहर से लड़ाई-झगड़ा करके आता है और बीवी-बच्चों को डांटता है, भूपेश बघेल का पंजाब में दौरा था, योजना सफल नहीं हुई तो प्रदेश के लोगों को क्यों गाली दे रहे हैं.. विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर पुरंदर मिश्रा ने कहा- 14 अगस्त एक दु:खद दिन था स्वार्थी और असामाजिक तत्वों ने देश का विभाजन किया विभाजन करने वाले आज दु:ख भोग रहे हैं और उनकी पार्टी भी दु:ख भोग रही है बाइट- पुरंदर मिश्रा, विधायक0
0
Report
छात्राओं ने अधीक्षिका राजनी उइके हटाने की मांग के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई
Chhindwara, Madhya Pradesh:छात्राओं ने कन्या शिक्षा परिषद की छात्रावास अधीक्षिका रजनी उइके को हटाने की मांग को लेकर धर्मटेकड़ी चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. छात्राओं और उनके परिजनों का आरोप है कि अधीक्षिका उनके साथ गलत व्यवहार करती हैं, डांटती हैं और मारपीट भी करती हैं. परिजनों के मुताबिक पेरेंट्स मीटिंग के दौरान छात्राओं ने अधीक्षिका को हटाने की मांग रखी थी.परिजन मंजू उइके ने बताया कि छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका बच्चों को गलत तरीके से समझाती हैं और उनके साथ मारपीट व बदसलूकी करती हैं.परिजनों और छात्राओं ने मांग की है कि रजनी उइके को छात्रावास से हटाकर उनकी जगह अनीता दइया को जिम्मेदारी दी जाए.परिजनों का कहना है कि मामले को लेकर पहले ही थाने में शिकायत की जा चुकी है. इसके साथ ही कलेक्टर कार्यालय में एसी के समक्ष भी आवेदन दिया गया है.जिसकी पावती पर सील और हस्ताक्षर करवाकर परिजन अपने साथ लेकर पहुंचे थे.छात्राओं और परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
अंबागढ़ चौकी में तिरंगा यात्रा: प्रशासनिक अधिकारी से लेकर छात्र-छात्राओं तक देशभक्ति की मिसाल
Mudiyal, Chhattisgarh:अंबागढ़ चौकी में देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और नागरिकों ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां वंदे मातरम् और राज्यगीत के सामूहिक गायन के बाद रैली का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।0
0
Report
Advertisement
तेज़ बारिश से सूरजपुर में धोंधा मुख्य मार्ग का पुल बहा; गांवों का संपर्क टूट गया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर तेज बारिश का कहर, धोंधा मुख्य मार्ग पर पुल बहा,, सेतु विभाग द्वारा बनाया गया था पुल,,, वर्ष 2016-17 में सेतु विभाग ने करीब 12 करोड़ की लागत से कराया था निर्माण,, दर्जनों गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूटा, लंबी दूरी तय करने को मजबूर हुए लोग,, सेतु विभाग के निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल, प्रतापपुर इलाके के धोंधा मुख्य मार्ग का मामला,,0
0
Report
बीजापुर में तिरंगा यात्रा का समापन कार्यक्रम, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति का संदेश
Vijayapura, Karnataka:नक्सलियों के खिलाफ सबसे लंबे ऑपरेशन वाले इलाके में गूंजेगा तिरंगे का संदेश, करेगुट्टा में होगा बस्तर तिरंगा यात्रा का समापन बीजापुर। बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 का कारवां स Sukma जिले से होते हुए बीजापुर पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर के मिनी स्टेडियम से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाइक के जरिए निकाली जा रही यह यात्रा अब बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर गुजरेगी。 सुकमा जिले के जगरगुंडा और तर्रेम से होते हुए तिरंगा यात्रा बीजापुर पहुंची है। यहां से यात्रा उसूर, गलगम और नम्बी होते हुए करेगुट्टा पहाड़ पहुंचेगी, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रा का समापन होगा। इसी मौके पर गृहमंत्री विजय शर्मा करेगुट्टा में तिरंगा फहराएंगे。 कभी नक्सलियों का गढ़, अब तिरंगे से गूंजेगा इलाका जिस क्षेत्र में कभी सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ देश का सबसे लंबा ऑपरेशन चलाया था, आज उसी इलाके में तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और बदलते बस्तर की तस्वीर पेश करेगी। साल 2018 में सुरक्षा बलों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस सड़क को दोबारा आम नागरिकों और राहगीरों के लिए खोला गया था। अब इसी मार्ग से गुजर रही तिरंगा यात्रा बस्तर में लौटती शांति और सामान्य जनजीवन का संदेश देगी। शहीद स्थलों पर श्रद्धांजलि, मिट्टी का होगा संग्रहण तिरंगा यात्रा बीजापुर के उसूर ब्लॉक के उन गांवों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल प्रभाव से प्रभावित रहे हैं। यात्रा के दौरान शहीद स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही शहीदों की स्मृति में वहां की मिट्टी का संग्रहण भी किया जाएगा。 14 अगस्त से शुरू हुआ बीजापुर का यह चरण उसूर ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांवों से होकर करेगुट्टा पहाड़ तक पहुंचेगा। स्वतंत्रता दिवस पर यहां तिरंगा फहराकर यात्रा का समापन किया जाएगा.0
0
Report
सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने खुद को पति की सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सिपाही की पत्नी ने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। उसके पति टिंकू सिंह पुलिस में सिपाही हैं। उनकी पत्नी ने सुसाइड क्यों किया है इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। टिंकू सिंह पत्नी सविता और दो बेटियों के साथ मनीष कुमार के मकान में करीब दो साल से किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार को सविता घर में थी। इसी दौरान उसने पति की रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन के दाईं ओर लगी। गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उसके बाद सीनियर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। घटना की जानकारी होते ही डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सविता ने आत्महत्या क्यों की। शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। सविता की मौत के बाद उसकी दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।0
0
Report
Advertisement
तिफरा के वायरल वीडियो में सड़क पर युवक की पिटाई, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।तिफरा क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सरेराह एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं और एक युवक की लात-मुक्कों से पिटाई की जा रही है। सड़क पर खुलेआम हुई इस मारपीट ने इलाके में युवकों के बढ़ते दबदबे और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मारपीट की सही वजह और घटना में शामिल युवकों की पहचान को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की वास्तविकता सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।0
0
Report
पागल कुत्ते ने दो दिन में पांच बच्चों को निशाना बनाकर घायल किया—हड़कंप
Damoh, Madhya Pradesh:पागल कुत्ता ने मचाया आतंक मासूम बच्चों को बना रहा निशाना, दो दिन में 5 बच्चों को किया ज़ख्मी... शहरी इलाकों में रोजाना लोग इन कुत्तों का शिकार हो रहे है तो ग्रामीण क्षेत्रों से भी आतंक की खबरें आम हो चुकी हैं। इस बीच जिले के तेंदूखेड़ा से बड़ी खबर है जहां के घुटरिया गांव में कुते ने दो दिनों ने पांच मासूम बच्चों को निशाना बनाया है इन बच्चों पर जानलेवा हमला हुआ और ग्रामीणों के मुताबिक यदि उन्हें समय पर नहीं बचाया जा सका होता तो उनकी जिंदगी नहीं बच पाती। घुटरिया गांव के लोगों के मुताबिक उनके गांव में एक कुत्ता कुछ दिनों से पागल घूम रहा है और उसे कई बार गांव से बाहर और जंगली इलाके में ग्रामीण छोड़कर आए लेकिन ये कुत्ता गांव वापस आ जाता है, कल इसी डॉग ने दो बच्चों को निशाना बनाया, बच्चे आंगन में खेल रहे थे तभी अचानक पागल कुत्ता आया और बच्चे को पकड़ कर घसीट रहा था। समय पर घर के लोगों नेे उसके चंगुल से बच्चों को बचाया, आज फिर सुबह से इस पागल कुत्ता का आतंक देखने को मिला, ये राह चलते लोगों पर हमलावर हो गया और घरों के आंगन में बच्चों को जख्मी करने का काम करता रहा और तीन बच्चे इसके हमले से घायल हुए है। कल और आज घायल पांचों बच्चों को तेंदूखेड़ा के सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के लिए भर्ती किया गया है, वहीं तत्काल ग्रामीणों ने गांव की सुरक्षा के लिए लाठी और डंडे लेकर कुत्तों की निगरानी शुरू की है ताकि फिर कोई मासूम इसके निशाने पर न आए।0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा व्यवस्था और Vista 1.0 अभियान की जानकारी दी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ROHIT RAJBIR SINGH (DCP, CENTRAL) ON INDEPENDENCE DAY DELHI POLICE SECURITY ARRANGEMENTS AND OPERATION VISTA 1.0 BY CENTRAL DISTRICT POLICE TEAM / FOREIGN NATIONALS APPREHENDED FOR VIOLATION OF VISA CONDITIONS BY FOREIGNER CELL AND SPECIAL STAFF0
0
Report
Advertisement
बराइन गांव में अवैध संबंधों के विरोध पर पिता की हत्या: माँ-बेटी गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में अवैध संबंधों के विरोध से जुड़ी भयावह घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ को उसकी बेटी और पत्नी ने मौत के घाट उतार दिया। बेटी की अवैध संबंध की कहानी की जानकारी उसकी मां को थी, जो इस संबंध की समर्थक भी बनी रहीं। मामला हरचंदपुर थाना इलाके के बराइन गांव का है। छोटेलाल खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते थे—पत्नी, एक बेटी लगभग 20 वर्ष और बेटे सतीश सहित। छोटेलाल 17 जुलाई को लापता हो गये। बेटे ने पहले पिता की तलाश की और न मिलने पर पुलिस को सूचित किया। गुमशु्दगी की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने मां-बेटी पर शक किया और उनकी कॉल रिकॉर्डिंग खंगालने के बाद हत्या की परस्पर बातचीत के क्लू मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उन्होंने हत्या कर शव को पास के नाले में फेंकना स्वीकार कर लिया। निशानदेह पर जगह-जगह बिखरे कंकाल के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।0
0
Report
मुख्यमंत्री ने अयोध्या आश्रम में महंत संतराम दास महाराज की श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:आश्रम (इमली बाग,हनुमानगढ़ी) पर मा. मुख्यमंत्री जी पधारकर पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 पूज्य महंत संतराम दास जी महाराज (महंत - उज्जैनिया पट्टी) के गोलोकगमन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। महंत महंत महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा नगर निगम ने सभी 40 वार्डों में सफाई अभियान शुरू किया
Almora, Uttarakhand:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा नगर निगम की ओर से शहर के सभी 40 वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण मित्रों ने भी सफाई की। सड़कों, गलियों, नालियों, बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। अभिायान के जरिए लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया गया। लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की अपील की गई। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए0
0
Report
Advertisement
