Gorakhpur - कच्ची शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग द्वारा दी गई दबिश
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर, आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी निरीक्षक एस.एन.वर्मा व सुधीर कुमार द्वारा मयस्टाफ अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थल/ग्राम-अमरुतानी थाना - राजघाट में दबिश दी गयी . दबिश के दौरान लगभग 300 किग्रा.लहन नष्ट करते हुए, 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, 1 अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया और भट्ठियों को भी नष्ट किया गया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
