273165
Gorakhpur - सफाई कर्मी की पिटाई से आक्रोशित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Peppeganj, Uttar Pradesh:सफाई कर्मी के साथ मारपीट के मामले में जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को बताया, आश्वासन मिलने पर सफाई कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया. लेकिन सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक सफाईकर्मी किसी गांव में सफाई कार्य नहीं करेंगे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एक्सीडेंट इंजरी से अबान अहमद की मौत, 23 चोटों में लीवर-फेफड़े फटना
Nagpur, Maharashtra:अबान अहमद का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ रजनीश यादव ने बताया कि एक्सीडेंट इंजरी से मौत हुई है, ब्रेन, आंते, दिल फट गया और पसलियां टूट गई थी। तेज टक्कर से उसके लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली फट गई। पसलियां भी टूटी मिली है शव पर 23 चोटें पाई गई है शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई0
0
Report
जोधपुर जेल में कैदी ने पानी पिलाने पर विवाद के बाद मारपीट, मुकदमा दर्ज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जेल एक बार फिर सुर्खियों में है इस बार सुर्खियों की वजह सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे जब एक कैदी ने अपने बेरक के आगे लगी मटकी से पानी पीने पर कुछ कैदियों को मना किया तो उन केदियों ने पीड़ित कैदी के साथ मारपीट कर दी है पूरे घटनाक्रम को लेकर रातानाडा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है दरअसल जोधपुर सेंट्रल जेल कभी जेल में मोबाइल मिलने पर सुर्खियों में आ जाती है तो कभी प्रतिबंधित सामग्री जेल में मिलने पर सुर्खियों में आ जाती है आज एक बार फिर जोधपुर जेल सुर्खियों में है इस बार जेल में मारपीट का मामला सामने आया है एक कैदी को तीन कैदियों ने महज इसलिए मार दिया क्योंकि उसने कुछ केदियों को अपने बैरक के आगे लगी मटकी से पानी पीने पर मना किया और कहा कि खुद की बैरक के आगे जाकर पानी पिए उन्हें मटकी बार-बार भरनी पड़ती है इसी बात को लेकर कैदी रावताराम के साथ इमरान सहित तीन कैदियों ने मारपीट की पीड़ित ने रातानाडा थाने में रिपोर्ट भेज कर मुकदमा दर्ज करवाया है मुकदमे की जांच हेड कांस्टेबल जुगल किशोर कर रहे हैं0
0
Report
हल्द्वानी की पीली कोठी में दो गुटों की पत्थरबाजी, CCTV से जांच शुरू
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित पीली कोठी इलाके में देर रात दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। आधी रात को हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुट सड़क पर एक-दूसरे का पीछा करते हुए हमला करते और पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूत्रों के मुताबिक यह विवाद ऐसे दो गुटों के बीच हुआ है जिनका नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों में सामने आता रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इन्हीं युवकों पर लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में स्मार्ट मीटर विरोध रैली: उपभोक्ता मंच ने बिजली बोर्ड कार्यालय घेर लिया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- बिजली बोर्ड की तरफ से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में शुक्रवार को उपभोक्ता कल्याण मंच ने विरोध रैली निकाली। विरोध रैली निकालकर बिजली बोर्ड कार्यालय का घेराव किया गया। बोर्ड कार्यालय परिसर में पहुंचकर स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी की गई। इस रैली में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मांग रखी गई कि बिजली के स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए। बिजली बोर्ड में निजी कंपनियों को लाईसेंस देना बंद हो। बिजली संशोधन बिला वापिस लिया जाए तथा बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन करना बंद किया जाए। चिल्ड्रन पार्क से लेकर बिजली बोर्ड तक यह स्मार्ट मीटर के विरोध में रैली निकाली गई। बताएं कि काफी लंबे समय से उपभोक्ता कल्याण मंच स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करता आ रहा है। मंच का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाया जाना उपभोक्ताओं के हक में नहीं है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं पर अधिक आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इसी के चलते शुक्रवार को यह विरोध प्रदर्शन किया गया। सभी ने एकजुटता के साथ स्मार्ट मीटर का विरोध किया तथा इसे लगाने की प्रक्रिया को बंद करने की बात कही। ग्राम पंचायत देई का नौण के उपप्रधान रंजन शर्मा ने कहा कि पूरे देश में स्मार्ट मीटर का विरोध किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण है कि निजी कंपनी का फायदा पहुंचाने के लिए सरकारें इनके आगे नतमस्तक हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का खर्च गरीब की जेब पर डाका डालने के सामान है। उन्होंने कहा कि पहले से ही घरों में डिजिटल मीटर लगे हुए हैं तो स्मार्ट मीटर लगाने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना नहीं चाहते हैं तो इसके लिए फोर्स नहीं करना चाहिए। बाइट रंजन शर्मा उपप्रधान पंचायत देई का नौण उपभोक्ता कल्याण मंच के सह संयोजक एडवोकेट सुरेश राठौर ने कहा कि हाल ही में उपभोक्ता कल्याण मंच का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को पुरजोर विरोध करना था। उन्होंने कहा कि बिजली स्मार्ट मीटर की सुविधाएं बताए उपभोक्ताओं के घरों में इन्हें लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां स्मार्ट मीटर का विरोध हो रहा है तो वहां पर बिजली कनेक्शन काटने की धमकियां दी जा रही हैं। इसी के विरोध में अधीक्षण अभियंता बिजली बोर्ड से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। बाइट सुरेश राठौर सहसंयोजक उपभोक्ता कल्याण मंच0
0
Report
हमीरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका के आराम करते वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका की मनमानी का वीडियो वायरल, बच्चों की पढ़ाई के समय कक्ष के फर्श में सोते हुए दिखाई दे रही है शिक्षिका, एक दूसरे वीडियो में भी मेज पर पैर रखकर आराम फरमाते दिख रही हैं शिक्षिका, पढ़ाई के समय शिक्षिका का आराम फरमाते वीडियो वायरल, मौदहा कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
हंडिया तहसील में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
Handia, Uttar Pradesh:हंडिया तहसील में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई संवाददाता: कमलेश गुप्ता, हंडिया (प्रयागराज) प्रयागराज के हंडिया तहसील परिसर में शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो राकेश तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कानूनगो ने जमीन की नाप कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, हंडिया तहसील क्षेत्र के वारी गांव निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह से जमीन की पैमाइश (नाप) कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शुक्रवार को शिकायतकर्ता द्वारा तय राशि देते ही एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो राकेश तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। तहसील परिसर में कानूनगो की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई को लेकर तहसील कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। एंटी करप्शन टीम मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सड़क पर सो रहे कांवड़ियों को पूरी रात जागरूक करते रहे एसीपी शेषधर पाण्डेय, सुरक्षित स्थानों पर पहुंच
Handia, Uttar Pradesh:सड़क पर सो रहे कांवड़ियों को पूरी रात जागरूक करते रहे एसीपी शेषधर पाण्डेय, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया प्रयागराज। संवाददाता: कमलेश गुप्ता। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शेषधर पाण्डेय एवं कोतवाल अनूप सरोज ने पूरी रात क्षेत्र में भ्रमण कर सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर विश्राम कर रहे कांवड़ियों को माइक के माध्यम से जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से सड़क पर विश्राम न करने की अपील करते हुए उन्हें निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ठहरने के लिए प्रेरित किया। एसीपी शेषधर पाण्डेय स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और कई कांवड़ियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचवाया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने सभी कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही विश्राम करें। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।0
0
Report
सरकार छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार, स्टेडियम से बाहर तक विचार ले जाएंगे
Ranchi, Jharkhand:बातचीत के लिए हमने माध्यम बता दिया है, बातचीत के लिए हम लोग तैयार हैं, सरकार हर छात्र की समस्या जानने की इच्छा रखती है।हम इस में छात्रों की जो इच्छा है उस इच्छा को हम जयपाल सिंह स्टेडियम से बाहर तक ले जाने की कोशिश में हैं , पूरे राज्य के जो स्टूडेंट हैं,इस संबंध में अपने विचार रखते हैं वो अपनी सुझाव दें सकते हैं0
0
Report
विश्व स्तनपान सप्ताह पर किशनगढ़ अस्पताल में जागरूकता रैली शुरू
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण जिला अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में आरके पाटनी नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस अवसर पर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने हाथों में बैनर एवं संदेश पट्टिकाएं लेकर स्तनपान के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक किया रैली के दौरान “मां का दूध अमृत समान” और “स्वस्थ मां-स्वस्थ शिशु” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का पहला दूध अवश्य पिलाना चाहिए विशेषज्ञों ने बताया कि मां का दूध नवजात को पोषण देने के साथ-साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा संक्रमण सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छात्राओं ने रंगोलियों के माध्यम से स्तनपान से जुड़े प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. परसाराम चौधरी ने कहा कि नियमित स्तनपान से शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है, वहीं माताओं में स्तन एवं गर्भाशय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी यह लाभकारी है उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान : सहयोगी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना” रखी गई है, जिसके अनुरूप परिवार एवं समाज की भूमिका पर विशेष जोर दिया जा रहा है, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा अधिक से अधिक महिलाओं तक सही जानकारी पहुंचाना है कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्तनपान को बढ़ावा देने एवं समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया0
0
Report
Advertisement
SBI मिहोना ब्रांच में मृत खाताधारक के खाते से 8.95 लाख रुपये की फर्जी निकासी, कैशियर सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-SBI की मिहोना ब्रांच में मृत खाताधारक के खाते से 8.95 लाख रुपये की फर्जी निकासी,बैंक कैशियर सस्पेंड, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर एंकर-भिंड जिले के मिहोना कस्बे से भारतीय स्टेट बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक में पदस्थ कैशियर ने एक मृत खाताधारक के खाते से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए 8 लाख 95 हजार रुपये का फर्जी ट्रांजैक्शन करने का मामला सामने आया है,भारतीय स्टेट बैंक ने आंतरिक जांच कर कैशियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने कैशियर, मृतक खाताधारक के बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मिहोना थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मिहोना शाखा का है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023-24 के दौरान शाखा में पदस्थ कैशियर रीनू बाबू कोरकू पर आरोप है कि उन्होंने खाताधारक पोपाराम कुशवाह के खाते से फर्जी तरीके से 8 लाख 95 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। बताया जा रहा है कि पोपाराम कुशवाह का वर्ष 2023 में निधन हो चुका था। आरोप है कि मृतक के पुत्र राधे कुशवाह ने बैंक कैशियर के साथ मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर इस पूरे ट्रांजैक्शन को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने मामले की आंतरिक जांच कराई। जांच समिति की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितता सामने आने पर कैशियर रीनू बाबू कोरकू को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने शाखा प्रबंधक रोहित जायसवाल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मिहोना थाना पुलिस ने कैशियर रीनू बाबू कोरकू, राधे कुशवाह तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस बैंक के दस्तावेज, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और हस्ताक्षरों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था तथा पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही। मामले ने बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था और खाताधारकों के खातों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। fिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। जांच के बाद यदि और लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि इस कथित बैंकिंग फर्जीवाड़े में और कौन-कौन बेनकाब होता है। बाइट-1-रोहित जायसवाल, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, मिहोना। बाइट-2-रोहित गुप्ता, थाना प्रभारी, मिहोना。0
0
Report
यूपी चुनाव से छह महीने पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजेश तिवारी हटाए गए
Raipur, Chhattisgarh:यूपी चुनाव के छह-सात महीने पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. एआईसीसी ने राजेश तिवारी को यूपी में सचिव की जिम्मेदारी से हटाया. लंबे वक्त से यूपी में एआईसीसी सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे राजेश तिवारी. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राजेश तिवारी. राजेश तिवारी के साथ ही धीरज गुर्जर, नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, सत्यनारायण पटेल और तौकीर आलम को भी हटाया गया. छह नये सचिवों की नियुक्ति एआईसीसी ने की.0
0
Report
अल्मोड़ा के रवि टम्ता: HAPIDA SKYNeX ने सफल उड़ान का दावा किया
Almora, Uttarakhand:Devendra Singh Almora Anchor - उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी इनोवेटर रवि टम्टा ने अपने HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण करने का दावा किया है। रवि टम्टा, Hapida Sky Private Limited के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। रवि टम्टा के अनुसार, कई वर्षों के शोध, डिजाइन, विकास और परीक्षण के बाद HAPIDA SKYNeX प्रोटोटाइप ने सफलतापूर्वक हवा में उड़ान भरी। इसे परियोजना की पहली बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य एक सुरक्षित और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल विकसित करना है, जिससे भविष्य में आम लोगों के लिए व्यक्तिगत हवाई परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराया जा सके। उनका कहना है कि यह पहल भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। रवि टम्टा ने कहा कि परियोजना पर आगे भी तकनीकी परीक्षण और सुधार का कार्य जारी रहेगा। उनका लक्ष्य भविष्य में सुरक्षा मानकों के अनुरूप इस तकनीक को और विकसित कर व्यावहारिक उपयोग के लिए तैयार करना है。0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय कांग्रेस महिला संगठन में बड़े बदलाव, निर्मला नवले बनीं महिला युवती प्रदेशाध्यक्ष
Shirur, Maharashtra:राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या महिला संघटनेत मोठे फेरबदल; निर्मला नवले यांच्याकडे महिला युवती प्रदेशाध्यक्षपदाची धुरा विधान: सुनेत्रा पवार यांनी राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या महिला संघटनेची नव्याने बांधणी करण्यासाठी महत्त्वाची पावले उचलण्यास सुरुवात केली आहे. गेल्या अनेक दिवसांपासून रिक्त असलेल्या महिला प्रदेशाध्यक्षपदी वैशाली नागवडे यांची, तर महिला युवती प्रदेशाध्यक्षपदी पुणे जिल्ह्यातील शिरूर तालुक्याच्या निर्मला नवले यांची नियुक्ती करण्यात आली आहे. या नियुक्तीनंतर राज्यभरातील महिला संघटना अधिक बळकट करण्याचे मोठे आव्हान त्यांच्यासमोर असणार आहे. पक्ष संघटनेच्या विस्तारासाठी त्या कोणती रणनीती आखणार, याकडे आता राजकीय वर्तुळाचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
वाशीम में 10 अगस्त तक फसल बीमा का जवाब कमजोर, केवल 68,923 किसान पंजीकृत
Washim, Maharashtra:अँकर:वाशीम जिल्ह्यात 10 ऑगस्ट ही पीक विमा भरण्याची अंतिम मुदत असतानाही योजनेला अपेक्षित प्रतिसाद मिळालेला नाही. जिल्ह्यातील सुमारे 2 लाख 65 हजार शेतकऱ्यांपैकी आतापर्यंत केवळ 68 हजार 923 शेतकऱ्यांनी पीक विमा भरला असून,1 लाख 5 हजार 662 हेक्टर क्षेत्र विमा संरक्षणाखाली आले आहे. गेल्या वर्षी अतिवृष्टीनंतर केवळ एका महसूल मंडळातील शेतकऱ्यांनाच भरपाई मिळाल्याने इतर भागातील शेतकऱ्यांमध्ये नाराजी आहे. त्याचाच परिणाम म्हणून यंदा अनेक शेतकऱ्यांनी पीक विम्याकडे पाठ फिरवल्याचे दिसून येत आहे.0
0
Report
सोहनलाल नायक के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर। विधायक सोहनलाल नायक के जन्मDiaव शुभ अवसर पर श्री अरोड़वंश धर्मशाला में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया । इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गोदारा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लखबीर सिंह समरा और निहाल बिश्नोई सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद हैं। शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही काफी संख्या में क्षेत्रवासी और समर्थक धर्मशाला पहुँचकर विधायक नायक को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दे रहे हैं और रक्तदान के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
