Gorakhpur - निजीकरण को लेकर बिजली विभाग कर्मचारी का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर निजीकरण के विरोध में संविदा कर्मियों को बड़े पैमाने पर हटाने की कार्यवाही से बिजली कर्मियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है. विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर आज बिजली कर्मचारियों ने समस्त जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर विरोध सभा का क्रम जारी रखा. संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण के लिए संविदा कर्मियों को बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से हटाया जा रहा है. जिससे पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारियों में भारी गुस्सा व्याप्त है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
