273007
Gorakhpur - जिला पंचायत ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया
Bisunpur, Uttar Pradesh:भटहट ब्लॉक के ग्राम सभा करमौरा मे प्रधान प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य रामजीत यादव ने क्षेत्र के असहाय, विकलांग और अन्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए 500 कम्बलों का वितरण किया।इस दौरान रामजीत यादव ने बताया कि 250 कम्बलों का और वितरण किया जाना है,तीन वर्षों से निरंतर क्षेत्रवासियों में ठंड के मौसम में कम्बल का वितरण किया जाता है।इस दौरान भागीरथी निषाद, रामचरण मौर्य, सतीश सिंह, रमाकांत, देवेंद्र देव्,राधेश्याम चौरसिया समेत अनेको लोग उपस्तिथ रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ के तेलीबाग में झोपड़पट्टी में होटल, स्कूटी जलकर राख
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ तेलीबाग वृंदावन सेक्टर 5 में झोपड़पट्टी बनाकर खाने का होटल चला रहे थे मौके पर खड़ी स्कूटी भी जलकर हुई राख0
0
Report
नालंदा में जमीन विवाद चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी
Pariaunna, Bihar:नालंदा के पोरई गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण पत्नी निर्मला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति डिकेश यादव को हिरासत में ले लिया है। छठ पूजा के कारण परिवार के अन्य सदस्य घाट पर गए हुए थे और घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। जमीन बंटवारे को लेकर बार-बार कहा-सुनी की वजह से बेटे अंकित कुमार के अनुसार घटना घटी। अंकित कुमार ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता था और इसी कारण मां की हत्या कर दी गई। छठघाट से लौटने पर कमरे में मां का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
कमलेश्वर डोडियार ने इस्तीफे के संकेत दिए, जनता कहती 'दे दो', वीडियो वायरल
Ratlam, Madhya Pradesh:विधायक ने जनता से पूछा कहो तो इस्तीफा दे दू जनता बोली दे दो इस्तीफा - सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को जनता से राय लेनी महंगी पड़ गयी... - विधायक ने ग्राम रानी सिंग में आयोजित कार्यक्रम में अचानक कहा कि क्या मैं इस्तीफा दे दूं ...जनता बोली हां दे दो इस्तीफा... - तो विधायक बोले कहा कि भोपाल जाना पड़ेगा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है !0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा टेकज़ोन-4: बिल्डर पर निवासियों का हंगामा, AOA हैंडओवर की मांग तेज
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के टेकजोन-4 स्थित हवेलिया वैलोनिया पार्क सोसाइटी में बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने जमकर हंगामा किया। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर पिछले करीब दो साल से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) को सोसाइटी का हैंडओवर नहीं दे रहा है। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आज सोसायटी के गेट पर सोसायटी निवासी और बिल्डर की मेंटीनेंस टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई, सोसायटी निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने बाउंसर बुलाकर हमारे साथ धक्का मुक्की कराई और हमें गालियां दिलवाई। सोसायटी के निवासियों को बाइट मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर हवेलिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को पत्र जारी कर सोसाइटी के कॉमन एरिया के मेंटेनेंस का हैंडओवर एओए को देने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के 23 अक्टूबर 2026 के पत्र में बताया गया है कि सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का गठन हो चुका है। इसके लिए 21 सितंबर 2026 को चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। कुल 10 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था और एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित की गई। प्राधिकरण के पत्र के मुताबिक, सोसाइटी की नियमावली के अनुसार एसोसिएशन में अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स गाज़ियाबाद को भी सूचना दी गई थी। प्राधिकरण ने बिल्डर को निर्देश दिया है कि एक महीने के भीतर सोसाइटी के कॉमन एरिया के मेंटेनेंस का हैंडओवर एओए को सौंपा जाए। साथ ही वर्तमान में मेंटेनेंस का काम संभाल रही वैलेंसिया फैसिलिटी सर्विसेज एलएलपी का भी हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए। अब सोसाइटी के निवासी जल्द से जल्द हैंडओवर की मांग कर रहे हैं। वहीं बिसरख कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि एओए ने बिल्डर को लेकर सोसायटी के गेट पर हंगामा किया था, पुलिस के पहुंचने के बाद, सोसायटी और बिल्डर के बीच समाधान के लिए दो दिन का समय दिया गया है,दो दिन के अंदर बिल्डर एओ को हैंडओवर सौंप देगा।0
0
Report
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप, धरना
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष सीनियर डॉक्टर मनोज इंदुरकर पर जूनियर महिला डॉक्टर द्वारा छेड़खानी और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। आज जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि आरोपी डॉक्टर को विभागाध्यक्ष पद से तत्काल पृथक किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाए। इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ जूनियर डॉक्टरों की बैठक भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य ड्यूटी और शैक्षणिक गतिविधियों से खुद को अलग कर धरना जारी रखा है। मामलें की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का समय दिया गया है। डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच समिति गठित की गई है। अभी तक संबंधित डॉक्टर मनोज इंदुरकर का पक्ष नहीं लिया गया है। जांच के दौरान उनका पक्ष भी सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर मनोज इंदुरकर पहले से ही 16 नवंबर से 28 नवंबर तक अर्जित अवकाश पर हैं। डीन के मुताबिक जांच समिति द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है。0
0
Report
आजम खान को अदालत ने 10 दिन जेल की सजा सुनाई; अगली सुनवाई 26 नवंबर को
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कोर्ट ने सुनवाई के बाद आजम खान को 10 दिन की जेल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को निर्धारित की गई है। अगली सुनवाई में मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर विचार किया जाएगा। अदालत के फैसले के बाद आजम खान की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं。0
0
Report
Advertisement
कटिहार के छठ घाट से लौटते युवक को गोली, एक गिरफ्तार, 11 नामजद अभियुक्त
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- अपडेट -- VO Story -- छठ घाट से लौटते ही युवक को मारी गोली, एक गिरफ्तार 11 लोग नामजद अभियुक्त जी मीडिया का हुआ असर, देर रात एक नामजद अभियुक्त हुआ गिरफ्तार पुलिस ने कहा 24 घंटा के अंदर सभी पर होगी कार्रवाई कटिहार जिला के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत चाय टोला में हुई थी यह घटना गिरफ्तार युवक का नाम बंटी कुमार, पिता अरविन्द मंडल है घटना रविवार की देर शाम छठ घाट से लौट के बाद हुई थी दहशत के माहौल के बीच पुलिस ने संभाला कमान घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला से भेजा गया हायर सेंटर पूर्णिया घायल की स्थिति स्थिर एसडीपीओ कटिहार - 2, सुनील कुमार शर्मा ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में साइबर धोखाधड़ी: रिश्तेदार बताकर ऑटो चालक से 10 हजार ठगे
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगी का मामला सामने आया है,जहां एक ऑटो ड्राइवर को साइबर ठग ने निशाना बनाते हुए 10 हजार की साइबर ठगी कर ली, आरोपियों ने खुद को उसका रिश्तेदार बताते हुए ठगी की वारदात को अंजाम दिया,पुलिस साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जूट गई है। हैरानी की बात है कि आरोपियों के द्वारा पीड़ित को 12 हज़ार का फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजा गया। बाइट पीड़ित पीड़ित जुगल किशोर मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला है और फिलहाल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा का रहने वाला है,यह रहकर ऑटो चलाकर अपने परिवार का लालन पालन करते है,उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे का रिश्ता किया था,रात्री में जब उसका फोन बेटे के पास था तो किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उन्होंने खुद को अपना रिश्तेदार बताया और कहा कि आपने खाते में हमने 12 हजार रूपये डाल दिए है और उन्होंने पेमेंट का स्क्रीन शॉट भी भेजा,अब बाद में वापस के देना ,उसके बाद उन्होंने फिर फोन करके अन्य नम्बर देकर पैसे वापस देने के लिए बोला ,जुगल ने उस नम्बर पर 2-2 हजार करके पांच बार में 10 हजार के दिए जब 2 और करने लगे तो बैलेंस कम बताने लगाया ,जब बैलेंस देखा तो खाते में पैसे नहीं थे, जब हिस्ट्री देखो तो उन लोगों से खाते में कोई पैसे नहीं आए थे।सबसे हैरानी की बात यह है कि उन लोगों के द्वारा पेमेंट भेजने का एक स्क्रीन शॉट भी भेजा गया था जिसमें जुगल को पेमेंट का नाम लिखा हुआ था। इसके बाद पीड़ित जुगल परेशान हो गया और उसने उस नंबर पर फोन मिलाएं लेकिन उनके द्वारा जुगल के फोन नम्बर ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था,तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ में कोई ठगी हुई है और इसके बाद वह लोग बीटा टू थाने पहुंचे, वहां जाकर पुलिस को शिकायत दी और साइबर पुलिस ने इस मामले में अब मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
लगातार चोरियों से क्षेत्र में दहशत
Khandwari, Uttar Pradesh:मंदिर से चांदी का मुकुट व शराब बियर की दुकान से बियर गायब। बलुआ व धानापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने अपने कर्त्तव्य दिखाकर लोगो को दहशत में डाल दिये। नादी गांव स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर से बीती रात चोरों ने भगवान श्री हनुमान जी का 500 ग्राम चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।ग्रामीणों,श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। चोर सीसी फुटेज में चोरी करते देखा गया है । वही धानापुर के रमरजाय स्थित तोरवा अंग्रेजी शराब व बीयर के दुकान से दीवार तोड़कर बीयर का पैकेउठा ले गये। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हनुमान जी प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुराते समय । सीसी फुटेज में चोर चोरी करते देखा गया है । मंदिर के पुजारी नंदलाल पाण्डेय ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। जब उन्होंने गर्भगृह का दरवाजा खोलकर देखा, तो हनुमान जी के शीश से चांदी का मुकुट गायब था। मुकुट नदारद देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंदिर समिति के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और चोरी गए मुकुट को बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Advertisement
रतलाम कंकाल केस: दोस्त ही आरोपी, 14 दिन बाद खुलासा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में मिले कंकाल के खुलासे ने पुलिस के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया है। चोरी की एक वारदात, दोस्तों की बेरहमी और 14 दिन तक अनजान पड़ा एक युवक का शव... इस पूरी कहानी में आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक के अपने ही दोस्त निकले। मामला रावटी थाना क्षेत्र के बिलड़ी गांव का है, जहां 14 नवंबर को एक सुनसान पहाड़ी इलाके में युवक का कंकाल मिला था। पुलिस ने लापता लोगों की जानकारी जुटाई तो उसकी पहचान गोलू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आखिरी बार गोलू अपने तीन दोस्तों बाबू, संजय और सुनील के साथ देखा गया था। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बाबू ने अपने ही दादा मईडा के घर चोरी की साजिश रची थी। 30 अक्टूबर को चारों चोरी करने पहुंचे। घर में घुसकर गोलू ने मईडा से जेवर और रुपये मांगे, लेकिन विरोध के दौरान चाकू गोलू के गले पर लग गया。 घायल गोलू को उसके ही दोस्त सुनसान इलाके में बेसुध छोड़कर फरार हो गए। किसी को इसकी जानकारी तक नहीं दी। 14 दिन बाद गोलू का शव कंकाल बनकर मिला और पुलिस ने पूरी कहानी सुलझा ली। पुलिस ने बाबू, संजय, सुनील और मईडा को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।0
0
Report
अंबेडकरनगर में डीजे विवाद में युवक की हत्या; चार आरोपी गिरफ्तार
Ambad, Maharashtra:अंबेडकरनगर में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम बनकटा बुजुर्ग का है। जानकारी के मुताबिक, देर रात गांव में डीजे संचालन को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत चार युवकों ने डीजे संचालक पिंटू के सिर पर गंभीर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे घटना की सूचना मिलते ही राजेसुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की है और हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है,0
0
Report
अंबेडकरनगर में अधिवक्त‑ा पर गोली: जमीन-रंजिश से जुड़ा मामला
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगांव की है, जहां देर रात करीब 11 बजे अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ पर फायरिंग की गई। इस हमले में आरिफ के हाथ और पैर में गोली लगी है। घायल अधिवक्ता को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल आरिफ ने पुरानी जमीन और मुकदमे की रंजिश को लेकर विपक्षियों—मुश्ताक, नफीस, सलीम, प्रदीप, रवि, रामकेवल और राजेश पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। डायल 112 पर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर जिला अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अकबरपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बरवाअड्डा में छठ पूजा के दौरान बन्द आवास से लाखों के गहने चोरी
Dhanbad, Jharkhand:छठ पूजा में संध्या अर्घ्य देने गये चंदन साव के बंद आवास में 46 हजार नगदी समेत लाखों के गहनों की चोरी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के फुफुआडीह हाजरा टोला की घटना। गृहस्वामी के अनुसार तीन बजे फुफुआडीह हाजरा टोला से अपने भाई के घर जोडापीपल छठ पूजा में गये थे। शाम को जब घर लौट कर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया उसके बाद भीतर के दरवाजे में भी लगा ताला टूटा हुआ था और गोदरेज अलमारी में रखे 46 हजार नगदी समेत छह लाख से अधिक के सोना चांदी के जेवरात की चोरी हो चुकी थी। चोरों ने बंद आवास को देखते हुए निशाना बनाया। गृहस्वामी द्वारा बरवाअड्डा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।0
0
Report
कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अखिलेश के साथ 5 सदस्यीय समिति बनवायी
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी (अखिलेश यादव) के साथ सीटों के बंटवारे व समन्वय के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया इस 5 सदस्यीय कमेटी में प्रियंका गांधी के.सी. वेणुगोपाल राजेन्द्र पाल गौतम इमरान मसूद आराधना मिश्रा मोना हैं शामिल0
0
Report
रायसेन कृषि मंडी लूट: पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, 20 लाख रुपए बरामद
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कृषि उपज मंडी में गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर हुई करीब 20 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तीन-चार दिनों तक लगातार दिन-रात की गई मशक्कत के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की करीब 10 टीमों को जांच में लगाया गया था. इन टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँचीं. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान घटनास्थल से DVR कैमरे का फुटेज उपलब्ध नहीं होने और शुरुआती स्तर पर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने के बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी. लगातार जांच, संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल और अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. गौरतलब है कि कृषि मंडी स्थित गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां मौजूद मुंशी पदम सिंह यादव को बंधक बनाया था और उनके साथ मारपीट कर करीब 20 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे. हमले में घायल मुंशी पदम सिंह का भोपाल में उपचार जारी है. इस बड़ी वारदात के खुलासे के बाद अब पुलिस की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजरें टिकी हैं. नर्मदापुरम रेंज के आईजी इस मामले में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की गिरफ्तारी और लूट की रकम की बरामदगी को लेकर जानकारी दे सकते हैं. रायसेन कृषि मंडी में हुई इस वारदात ने व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी थी. अब आरोपियों के पकड़े जाने से मामले की जांच को अहम दिशा मिली है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिवा गौर समीप के गांव बनगवा के निवासी थे और मंडी में ही मनोज राठौर के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था. पांच माह पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी. शिवा गौर ने अपने साले घनश्याम कीर के साथ मिलकर बारदात को अंजाम दिया. शिवा गौर बनगवा में रहता है जबकि उसका साला घनश्याम कीर रायसेन में रहता है. शिवा ने कीर समाज में लवमैरेज की है.0
0
Report
Advertisement
