icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273402
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow10 May 2025, 04:27 pm

Gorakhpur - शादी में डीजे पर डांस ने मचाई मारपीट, दूल्हा हुआ फरार

Nagpur, Uttar Pradesh:

महराजगंज में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए, इस मारपीट में दो लोगों का सर भी फटा, जिनको सदर कोतवाली थाना प्रभारी के द्वारा सदर अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया. इस घटना के बाद दूल्हा मोहित मौके से फरार हो गया. बारात रीमा के घर चौपरिया, नगर पालिका परिषद महराजगंज में पहुंची थी. मारपीट की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल सत्येंद्र राय और एसओ चौक रामचरण सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस द्वारा दूल्हे के घर जाकर भागी हुई बारात को समझा-बुझाकर वापस लाया गया. पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन की शादी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर नैकिन में जमीन विवाद: 200 लोगों ने लिखित ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग

Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मूर्तला में जमीन विवाद का मामला अब तूल पकड़ रहा है... मंगलवार को करीब 200 लोग एकजुट होकर रामपुर नैकिन थाना और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे... जहां कलेक्टर विकास मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई... दरअसल, जमीन विवाद में फरियादी अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बेवजह इस मामले में फंसाया जा रहा है... अभिषेक के मुताबिक, उनकी जमीन के बगल में कपूर चंद्र गुप्ता की जमीन है... वह अपने खेत में जेसीबी मशीन से नाली का निर्माण करा रहे थे... उस दौरान मौके पर कोई बाउंड्रीवॉल गिरी हुई नहीं थी... लेकिन उनके वहां से जाने के अगले दिन सुबह करीब 6 बजे बाउंड्रीवॉल गिरी हुई मिली... अभिषेक का आरोप है कि इसके बाद प्रवीण गुप्ता ने उन्हें झूठे मामले में फंसाते हुए शिकायत दर्ज कराई... वहीं व्यापारियों के एकजुट होकर थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली... अभिषेक का कहना है कि पुलिस ने पर्याप्त जांच किए बिना कार्रवाई की है... इसी के विरोध में करीब 200 लोग ज्ञापन लेकर पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई... इधर, मामले में रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि पहले एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी... अब दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन प्राप्त हुआ है... दोनों पक्षों के आवेदनों की जांच की जा रही है... जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी...
0
0
Report

आजम खान की अंतरिम जमानत: जयवीर सिंह ने कहा न्यायालय का निर्णय सम्मानित

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने पर राज्य सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "हिंदुस्तान की संवैधानिक व्यवस्था में स्वतंत्र रूप से सभी चाहे न्यायालय हो, अलग-अलग संविधा‍न संस्था हों; इस लोकतंत्र की खूबसूरती है कि स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय और अधिकार रखने का काम करती है। न्यायालय का जो आदेश हुआ है सरकार को शिरोधार्य है। कानून अपना काम करता है, न्यायालय अपना काम करती है और सरकार अपना काम करती है... आजम खान को जमानत मिली और न्यायालय ने अगर दी है तो उसमें सरकार क्या टिप्पणी करेगी। जो भी आदेश हुआ है, उसका पालन होगा." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि सबूतों के आधार पर अलग-अलग पायदानों पर जांच होती है, FIR होती है, जांच होती है, चार्जशीट होती है और उसका परीक्षण अंतिम रूप से न्यायालय में होता है। अभी जमानत हुई हैृ मगर जमानत होना और आरोपों से मुक्त हो जाना दोनों अलग-अलग विषय हैं। अभी न्यायालय में यह मुकदमे चलेंगे। उन सभी का ट्रायल होगा और न्यायालय अपना निर्णय देगा क्योंकि कानून के द्वारा विवेचना के आधार पर, सबूतों और तथ्यों के आधार पर चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत हो चुकी है। कई प्रकरणों में वो दोषी पाए गए हैं, जिसमें न्यायालय से सजा भी हो चुकी है। यह आगे की न्यायालय की कार्यवाही होगी। जमानत होना अपराध मुक्ति नहीं हो सकता।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में नकली मदरसे से सरकारी अनुदान हड़पने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:फर्जी मदरसा संचालित कर सरकारी अनुदान हड़पने की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार。 जनपद आजमगढ़ के तहबरपुर थाने की पुलिस ने फर्जी मदरसा संचालित कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी अनुदान प्राप्त करने और सरकारी धनराशि के गबन का प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव स्थित घर के दरवाजे से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंसार अहमद निवासी ग्राम नेवादा, थाना तहबरपुर के रूप में हुई है。 पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2025 को वादी मुकदमा कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह, निरीक्षक/जांच अधिकारी, राज्य विशेष अपराध अनुसंधान मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अस्तित्वहीन मदरसा इस्लामिया अंसारूल उलूम, नेवादा बीबीपुर आजमगढ़ के नाम पर आपराधिक षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से शासकीय धनराशि/अनुदान का गबन करने के प्रयास के संबंध में मुकदमा सं. 45/25 धारा 409, 420, 467, 468, 471 के तहत पंजीकृत किया गया था। मुकदमे की विवेचना थाना तहबरपुर स्थानांतरित होने के उपरांत उप निरीक्षक दशरथ उपाध्याय द्वारा की जा रही थी। आज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने घर ग्राम नेवादा में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अंसार अहमद को उसके घर के दरवाजे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

विधायक विनय वर्मा ने जमीन पर बैठकर सामूहिक विवाह भोज खाया, लोगों में चर्चा

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर सिद्धार्थ नगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बाद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सह भोज कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा का अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में वर वधु और आए लोगों के बीच जमीन पर बैठकर भोजन करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बताते चले कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सरकार द्वारा कार्यक्रम में आए वर और वधू पक्ष के लोगों के भोजन का भी इंतजार किया जाता है। शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के बाद विधायक विनय वर्मा अपनी पत्नी के साथ उस जगह पहुंच गए जहाँ पर लोगों को खाना परोसा जा रहा था। दरअसल विनय वर्मा यह जानना चाह रहे थे कि खाने की गुणवत्ता कैसी है। इसलिए अचानक भोज के कार्यक्रम में जाकर लोगों की बीच जमीन पर बैठकर उन्होंने वही खाना खाया जो सबके लिए बना था। उनका इस तरह लोगो के साथ भोजन कर खाने की गुणवत्ता चेक करने की तारीफ चारों तरफ हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई विधायक अपनी पत्नी के साथ सामूहिक विवाह के इस कार्यक्रम में जमीन पर बैठकर लोगों के साथ भोजन में शरीक हुआ हो।
0
0
Report
Advertisement

उर्मिला सनावर ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में आरोपी पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार को एक बार फिर अटैची लेकर सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उर्मिला सनावर ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लंबे समय तक उनका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहली पत्नी की मृत्यु होने की बात कहकर उनसे विवाह किया गया, जबकि बाद में पहली पत्नी के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके अलावा उन्होंने अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाने, घर में डकैती डलवाने, हत्या की साजिश रचने और जान से मारने की धमकियां देने जैसे आरोप भी लगाए हैं। कलेक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत करते हुए उर्मिला ने दावा किया कि वह पिछले तीन-चार वर्षों से प्रताड़ना झेल रही हैं और पहले भी कई बार शिकायतें दे चुकी हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए घर में हुई कथित डकैती के मामले में कार्रवाई न होने और कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध होने का दावा किया। उर्मिला ने राजस्थान ले जाकर जहर देने की कथित साजिश और चलती ट्रेन में फायरिंग कर हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पास इन घटनाओं से जुड़े ऑडियो और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पहले उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे हटा दिया गया। अब उनके घर के आसपास संदिग्ध लोगों द्वारा रेकी किए जाने का भी दावा किया है। अटैची लेकर पहुंचने पर बोलीं उर्मिला कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है और कभी भी किसी मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। इसलिए वह अपने जरूरी कपड़े और सामान साथ लेकर चलती हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा देने की मांग की है।
0
0
Report

बुलंदशहर के गोदाम में भीषण आग, जिम में एक्सरसाइज के दौरान भगदड़

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: रिहायशी इलाके में स्थित दोना-पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग。 आग की ऊंची लपटें उठती देख इलाके में मची अफरातफरी, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा。 सूचना पर एडीएम प्रशासन, एसपी ग्रामीण समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे。 गोदाम के ऊपर बने जिम में लोग कर रहे थे एक्सरसाइज, जान बचाने के लिए कई लोगों ने लगाई छलांग。 नीचे कूदने के दौरान कई लोग हुए घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती。 आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं, जांच में जुटे अधिकारी。 ब bulंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर भूड़ इलाके का मामला।
0
0
Report

पीलीभीत में MGNREGS घोटाले: AI से 39 ग्राम पंचायतों के फोटो बदले

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में सरकार की वीवी राम जी योजना (मनरेगा)में बन्दर बांट करने के उद्देश्य से एक काम पर खींचे गए फोटो को कई कई बार दूसरे कामों में भी अपलोड कर दिया गया। लखनऊ में लगे सॉफ्टवेयर ने इस खेल को पकड़ लिया इसके बाद शासन से जवाब तलब किए जाने के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ये करतूत एक-दो नहीं, बल्कि कुल 39 ग्राम पंचायतों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर किया गया है। सीडीओ सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में महिला मेट की सेवाएं समाप्त की गई हैं साथ ही कई रोजगार सेवको व सचिवो के खिलाफ भी जांच की जा रही है। जांच के बाद सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल 'बीबी राम जी योजना' या MGNREGS से ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है और उनसे गांव में ही काम कराया जाता है लेकिन पीलीभीत की पूरनपुर ब्लाक की 39 ग्राम पंचायत में जो काम हो गया था उनके फोटो का इस्तेमाल दूसरे कामों में भी एआई तकनीक की मदद से उन्ही फोटो को बदलकर अपलोड किया गया था। जिससे बजट को ठिकाने लगाया जा सके।लेकिन शासन के सॉफ्टवेयर इसे पकड़ लिया है। इससे अन्य जिलों में हो रहे भ्रष्टाचार का भी खुलासा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई स्टेशन पर GRP-RPF सुरक्षा चूक: 100 मीटर दूरी पर युवक ने फांसी

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई स्टेशन पर GRP-RPF की मुस्तैदी की खुली पोल,थानों से 100 मीटर दूर प्लेटफार्म पर युवक ने लगाई फांसी हरदोई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब प्लेटफार्म नंबर पांच पर ओवरब्रिज की ग्रिल से फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि प्लेटफार्म पर हुई यह घटना जीआरपी और आरपीएफ थानों से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। स्टेशन परिसर में दोनों सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद युवक की इस हरकत का समय रहते पता नहीं चल सका। अगर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय होतीं और तत्परता दिखाई होती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। घटना ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और निगरानी के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने युवक के शव को नीचे उतरवाया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया। युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिस पर अमन सोनी नाम लिखा है और पता गुजरात का दर्ज है। हालांकि अभी युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जीआरपी और आरपीएफ आधार कार्ड पर दर्ज पते के जरिए परिजनों से संपर्क करने और युवक की शिनाख्त कराने में जुटी हैं। वहीं, दोनों थानों से चंद कदम दूर प्लेटफार्म पर हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब दोनों थानों घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हैं, तो प्लेटफार्म पर निगरानी और गश्त की व्यवस्था कहां थी? यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली एजेंसियों की सक्रियता पर अब जवाबदेही तय करने की जरूरत है।
0
0
Report

दीपा सागर मौत: सीबीआई जांच की मांग के साथ समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के बाफना लाइफस्टाइल परिसर में युवती दीपा सागर की मौत का मामला अब एक बार फिर गरमा गया है। दुकान की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दीपा के शव को लेकर पहले परिजनों ने सवाल उठाए और अब सर्व समाज भी खुलकर सामने आ गया है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के जरिए समाज ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों का सवाल है कि यदि दीपा ने आत्महत्या की थी, तो आखिर उन परिस्थितियों का खुलासा क्यों नहीं हो पा रहा, घटना स्थल की परिस्थितियों से लेकर परिजनों को सूचना देने में कथित देरी और जांच की प्रक्रिया तक कई सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी बताया गया है और मामले की जांच जारी है। अब समाज चाहता है कि हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और किसी भी तरह की आशंका की गुंजाइश न रहे। धरना प्रदर्शन में शामिल प्रतिनिधियों ने सिर्फ घटना स्थल की परिस्थितियों पर ही नहीं, बल्कि घटना के बाद की पूरी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका विरोध किसी प्रतिष्ठान विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि दीपा को न्याय दिलाने और सच्चाई सामने लाने के लिए है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान मदरसा बोर्ड अधिनियम 2020 के तहत मदरसों का नियमन: हाईकोर्ट सुनवाई फरवरी 2027

Jodhpur, Rajasthan:मदरसों के प्रभावी प्रबंधन और कल्याणकारी कदमों पर सुनवाई, सरकार की ओर से पेश किया गया हलफनामा,अब फरवरी 2027 में होगी सुनवाई जोधपुर। राजस्थान हाइकोर्ट ने राज्य में संचालित लगभग 3,000 मदरसों की कार्यप्रणाली, प्रभावी नियंत्रण और पर्यवेक्षण को लेकर दायर याचिका पर एक महत्वपूर्ण सुनवाई की है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने सुनवाई पूरी करते हुए मामले को स्वीकार कर लिया है। हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता प्रतिपालसिंह व मुकेश जैन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश की पालना में हलफनामा पेश किया गया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि चूंकि सभी पक्षकार पहले से ही उपस्थित और प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, अतः अलग से नोटिस जारी करने की आवश्यकता नहीं है। इन मामलों की अगली नियमित सुनवाई फरवरी 2027 में होगी। इससे पूर्व न्यायालय के निर्देश के पालन में राज्य सरकार की ओर से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जोधपुर के माध्यम से एक विस्तृत अतिरिक्त हलफनामा प्रस्तुत किया गया। हलफनामे में बताया गया कि राजस्थान में मदरसों का संचालन और नियमन राजस्थान मदरसा बोर्ड अधिनियम, 2020 तथा पंजीकरण और उन्नयन नीति, 2021 के तहत विधिवत रूप से किया जा रहा है। राज्य के पंजीकृत मदरसों में शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग और पाठ्यक्रम का पालन किया जाता है, तथा कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए पुस्तकों और परीक्षा तंत्र सरकारी विद्यालयों के अनुरूप संचालित हैं। प्रशासनिक और शैक्षणिक सुधारों के संबंध में हलफनामे में यह भी जानकारी दी गई कि कुल 3,699 पंजीकृत मदरसों में से 2,850 मदरसों का डेटा शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है, और 2,543 मदरसों के लिए यूडीआईएसई कोड भी जनरेट किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, छात्रों को डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, और पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। वही याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सरकार के अनुसार मदरसे कक्षा 1 से 8 तक के लिए है लेकिन पोर्टल के अनुसार 27 मदरसे सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी लेवल के भी है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी निर्देश दिया कि इस बीच यदि याचिकाकर्ता राज्य सरकार के समक्ष कोई अभ्यावेदन प्रस्तुत करते हैं, तो राजस्थान मदरसा बोर्ड अधिनियम, 2020 के प्रावधानों और अन्य अल्पसंख्यकों को प्रदत्त समान लाभों के आलोक में उस पर विचार किया जाए।
0
0
Report

30 वर्षीय किसान की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी

Dhar, Madhya Pradesh:भीषण सड़क हादसा, 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने आईसर वाहन में आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी छा गई। ग्राम देवल निवासी लखन पिता सुरेंद्र (30) मंगलवार शाम अपने घर से बाइक पर खाद लेकर खेत की ओर जा रहा था। मनावर से सिंघाना की ओर आ रहे एक आईसर वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन एवं ग्रामीण उसे तत्काल मनावर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि लखन को गंभीर अवस्था में लाया गया था और उसके पूरे शरीर में चोटें थीं तथा अत्यधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने सात न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्तियाँ जारी कीं

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने एक आदेश जारी कर जिला जज और वरिष्ठ सिविल जज कैडर के कुल 7 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां की है। जिला जज कैडर में वरुण तलवार को जज औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, कोटा व महेंद्र कुमार ढाबी को जज औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, अजमेर के पद पर भेजा गया है। देवेंद्र सिंह नागर को जिला एवं सेशन न्यायाधीश, डीग नियुक्त किया गया है। मनीषा चौधरी को जज औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, जोधपुर महानगर में पदस्थापित किया गया है। वरिष्ठ सिविल जज कैडर में कविता सोनी को वरिष्ठ सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांसवाड़ा , इंद्र सिंह मीणा को प्रिसिंपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, टोंक और गुरजोत सिंह को विशेषाधिकारी हाईकोर्ट जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top