273209
Gorakhpur - शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सिलेंडर फटा, मकान ध्वस्त
Mustafabad, Uttar Pradesh:गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल मांघी में बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सिलेंडर फटने से मकान हुआ ध्वस्त. घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामू पासवान पुत्र स्व रामबेलाश के घर बीती रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई, घर में रखे सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया और मकान ध्वस्त हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे की मौत, पत्नी घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद न्यूज़ मां को अस्पताल में देखकर घर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत इटावा-बरेली हाईवे पर डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी घायल सात माह पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम जिला - फर्रुखाबाद एंकर - फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसा मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास हुआ। बताया गया कि युवक अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखकर पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृतDeclare कर दिया। मृतक की शादी महज सात महीने पहले हुई थी। वीओ - फर्रukhाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर गुरुवार रात करीब 11 बजे हादसा हुआ। खाटू श्याम मंदिर के पास डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नगला सुदामा निवासी सोनू शाक्य और उनकी पत्नी खुशी सवार थे। बताया गया कि सोनू की मां रीता को पथरी की शिकायत थी। परिवार के लोग उन्हें फर्रुखाबाद शहर के एक नर्सिंग होम लेकर आए थे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रीता का ऑपरेशन हुआ था। रात करीब दस बजे सोनू अपनी पत्नी खुशी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। डीसीएम की टक्कर से सोनू और उनकी पत्नी खुशी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि खुशी का उपचार जारी है। सोनू की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी। परिवार के मुताबिक सोनू और खुशी की शादी करीब सात महीने पहले हुई थी। सोनू दो भाइयों में बड़ा था और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे में घायल खुशी को अभी पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वह परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद है। बाइट- अशोक, मृतक सोनू का मामा, फर्रुखाबाद0
0
Report
गोवध मामले में वांछित अब्बास मुठभेड़ में घायल, गोली लगने से अस्पताल में भर्ती
Fatehpur, Uttar Pradesh:गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित था अब्बास पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में अब्बास के बाएं पैर में लगी गोली घायल अभियुक्त को सीएचसी धाता से जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा बरामद एक जिंदा और एक खोखा कारतूस भी बरामद पुलिस ने आर्म्स एक्ट और धारा 109(1) BNS में नया मुकदमा दर्ज पुलिस के अनुसार अब्बास पर 4 मुकदमे दर्ज हैं धाता थाना पुलिस की कार्रवाई0
0
Report
कानपुर में नशे में धुत दरोगा का वीडियो वायरल, इलाके में हड़कम्प
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग नशे में धुत दरोगा ने रोड पर जमकर मचाया उत्पात。 युवक को घर छोड़ने की सूचना पर पहुंचा था नशे में धुत दरोगा。 112 में तैनात दरोगा गाड़ी लेकर पहुंचा शादी वर्दी में。 नशे में धुत दरोगा का वीडियो बना कर लोगों ने सोशल मीडिया पर किया वायरल。 वायरल वीडियो ककवन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा।0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ में सपा-कांग्रेस पर हमला; 2047 तक सत्ता पर सवाल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर बोला जमकर हमला, समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा पर केशव प्रसाद मौर्य ने किया कटाक्ष, मौर्य ने कहा ना तो देश मे 2047 ताक कांग्रेस आने वाली है और ना प्रदेश में 2047 तक समाजवादी पार्टी आने वाली है, कांग्रेस और सपा को मुंगेरीलाल का हसीन सपने देखने से किसी को कोई नहीं रोक सकता... केशव प्रसाद मौर्य, देखें अच्छे-अच्छे सपने, जब 2027 के चुनाव का रिजल्ट आएगा तो यह अभी से स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं हार जाएंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, विपक्ष 2027 के चुनाव के बाद मगरमच्छ के आंसू बहाएंगे उत्तर प्रदेश में कमल खिला है और खिलता रहेगा, विकसित भारत ना कांग्रेस बन सकती है ना ही समाजवादी पार्टी बन सकती है..केशव प्रसाद मौर्य मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कों लेकर कहा विपक्ष मीठा-मीठा गप कर जाती है और कड़वा थू थू , जहां पर बीजेपी जीत जाती है वहां पर चुनाव आयुक्त के ऊपर आरोप लगाते हैं, हनुमत चरित्र कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का फूल माला पहनकर आज का पदाधिकारी और विधायकों ने किया स्वागत, अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के इलाके के डीएवी इंटर कॉलेज में श्री हनुमत चरित्र कथा स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,0
0
Report
टिहरी में 12 सूत्रीय मांगों पर धरना, सरकार पर आक्रोश
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने पदोन्नति सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया, कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा पहले भी अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन और धरना किया लेकिन सिर्फ झूठे आश्वासन मिला और इसके बाद भी मांगो पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा तो 5 अक्टूबर को देहरादून में विशाल रैली और सचिवालय घेराव किया जाएगा और उसके बाद भी कार्यवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली में 29 सितंबर महत्त्वपूर्ण फैसला: PKC-ERCP से राजस्थान-एमपी को मिलेगा अधिक पेयजल
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान का सबसे पॉवरफुल पेयजल प्रोजेक्ट PKC-ERCP से भी अधिक 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ेगा। राजस्था्न और मध्यप्रदेश के बीच संयुक्त DPR पर मुहर लगने की संभावना है। 29 सितंबर को दिल्ली में मीटिंग होगी, जिसमें संयुक्त DPR को मंजूरी मिल सकती है। PKC-ERCP परामर्श समिति की बैठक में राजस्थान और मध्यप्रदेश के डीपीआर को लेकर मंथन होगा। संयुक्त डीपीआर में ग्रामीण क्षेत्रों की मांग के आधार पर कई स्थानों को शामिल किया गया है। 14 महीने बाद तकनीकी स्वीकृति मिल रही है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹1,41,000 करोड़ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में इसकी आधारशिला रखी थी। PKC-ERCP से 17 जिलों में पेयजल के लिए भारी विद्युत तंत्र और पंप हाउस लगाए जाएंगे ताकि पानी अधिकतम क्षमता से छोड़ा जा सके। इंदिरा गांधी नगर से भी ज्यादा 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। पहले चरण में पंप हाउस दिसंबर 2027 और दूसरे चरण में अप्रैल 2028 तक चालू होंगे। पतला पंप हाउस विद्युत मीगावाट: नवनेरा 180, मैज बैराज 213, गलवा 64, ईसरदा 15, चाकसू 9, कनौती 45, खुरा चैनपुरा 65, टोरडी सागर 23, लांबाहरसिंह 36, भीम सागर 30। अप्रैल 2028 तक पानी आपूर्ति और पंप हाउस चालू करवाने का लक्ष्य है।0
0
Report
Advertisement
अजय राय बोले- राहुल गांधी आम आदमी के मुद्दे उठाकर चुनावी केंद्र में
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: 'PDA रथ यात्रा' पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "देखिए, यह चुनाव का समय है और कोई भी व्यक्ति कहीं भी जा सकता है। अखिलेश जी रायबरेली या अमेठी जा सकते हैं। हम सभी कन्नौज, इटावा या सैफई भी जा सकते हैं इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन निश्चित रूप से, मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा: आज पूरा देश राहुल जी की ओर देख रहा है। राहुल गांधी आम आदमी के मुद्दे उठा रहे हैं और पहले दिन से ही वे चुनाव आयोग को लेकर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं... राहुल गांधी के अलावा किसी ने भी इस मुद्दे को इतनी मजबूती से नहीं उठाया है।"0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पुलिस NDPS केस में इनामी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले में 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिधी कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों की पहचान गंगरार क्षेत्र निवासी भैरुलाल तेली और फलोदी निवासी बजरंग विश्नोई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार फॉर्च्यूनर कार से तीन जिंदा कारतूस भी मिले हैं। कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और आरोपियों के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है。0
0
Report
गोंडा मेडिकल कॉलेज में भारी बारिश से जलभराव, मरीज परेशान
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में 30 घंटे से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के कारण गोंडा मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से तालाब बन गया है। क्षेत्रीय निदान कार्यालय, दवा वितरण, पर्चा काउंटर और सीएमओ कार्यालय जाने वाले रास्ते सब पानी में डूबे हुए हैं। जलभराव के कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है; स्ट्रेचर पर मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो रहा है। एक्सरे, सीटी स्कैन और ब्लड टेस्ट के लिए भी जलभराव के बीच ही जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निदान कार्यालय के आसपास इंटरलॉकिंग करवाई गई थी, पर पानी अभी भी सभी मार्गों पर भरा है। बरसात के मौसम में यह पहली बार नहीं हुआ है कि ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं और लोगों को दिक्कतें होती हैं।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, कई आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर स्कूली नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, दूसरे समुदाय के युवकों पर छेड़छाड़-मारपीट का आरोप, छात्राओं के परिजनों के साथ भी आरोपियों ने की मारपीट, छात्राओं ने लगाया युवक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने मौके से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, थाने पहुँची तीनो छात्राओं से पुलिस ने की पूछताछ, बुढ़ाना थाने के मोहल्ला पछाला का मामला。0
0
Report
दुर्ग-रायपुर हाईवे जलभराव, यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की एडवाइजरी जारी
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पिछले 10 घंटे से बारिश के कारण रायपुर के पास कुम्हारी नैशनल हाईवे 53 जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है. दुर्ग पुलिस ने राजनांदगांव से आने वाले दुर्ग होकर रायपुर जाने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है जिसमें परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है. पिछले 10 घंटे से दुर्ग और रायपुर में बारिश हो रही है.0
0
Report
Muzaffarpur में बरुराज में एकतरफा प्रेम से छेड़खानी, ब्लेड हमला; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में बरुराज थाना क्षेत्र के मनोहर छपरा में तीन दिन पूर्व परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी और ब्लेड से हमला मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमला करने वाला युवक अब भी फरार है. घटना के पीछे एकतरफा प्रेम की बात सामने आई है. पुलिस ने आरोपी के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी रखी है.0
0
Report
Advertisement
बड़ीसादड़ी पुलिस ने ऑयल चोर गैंग का पर्दाफाश, 175 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल बरामद
Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने बिजली पावर ट्रांसफॉर्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार ट्रैक्टरों की टंकी से करीब 175 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल बरामद किया है। कार्रवाई भूरकिया मोड़ भट्टा क्षेत्र में मंगलवाड़ रोड पर की गई। पुलिस के मुताबिक जरखाना जीएसएस के 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से करीब 225 लीटर ऑयल चोरी हुआ था। मौके पर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी डिटेन किया गया। गिरफ्तार आरोपी अशोक रावत से अन्य ट्रांसफॉर्मरों से ऑयल चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।0
0
Report
अखिलेश की रथयात्रा पर बयान पर भाजपा का तंज, योगी सरकार का दावा मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश की रथ यात्रा पर अजय राय के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता आलोक अवस्थी का तंज INDIA गठबंधन का बुरा हाल है, दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ ही लड़ रहे हैं दोनों एक-दूसरे के गढ़ में जाकर चुनौती दे रहे हैं पहले अखिलेश ने कांग्रेस अध्यक्ष को चिरकुट कहा था, कांग्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने राहुल गांधी को मंदबुद्धि और पागल कहा था गठबंधन में एक-दूसरे के नेताओं का सम्मान नहीं हो रहा, सिर्फ ललकारा जा रहा है विपक्ष पूरी तरह से हताश और निराश है यूपी में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार तीसरी बार पूरे बहुमत से फिर बनने जा रही है0
0
Report
सीधी में सांकेतिक भाषा दिवस पर मूक-बधिर बच्चों ने समान अवसर हेतु जागरूकता रैली निकाली
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के मौके पर सीधी शहर में मूक-बधिर बच्चों ने अपने खामोश हाथों से समाज को जागरूकता और समानता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट से जनपद कार्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिले के विशेष शिक्षण संस्थानों से जुड़े मूक-बधिर बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तख्तियों और बैनरों के जरिए दिया जागरूकता संदेश जागरूकता रैली के दौरान बच्चों के हाथों में विभिन्न संदेश लिखी तख्तियां और बैनर नजर आए। बच्चों ने सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने के साथ समाज में समानता, सम्मान और समावेशन का संदेश दिया। रैली के जरिए लोगों को मूक-बधिर व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। शिक्षा और रोजगार में समान अवसर देने पर जोर कार्यक्रम का उद्देश्य मूक-बधिर व्यक्तियों के अधिकारों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना और भारतीय सांकेतिक भाषा की उपयोगिता को आम लोगों तक पहुंचाना रहा। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि बधिर व्यक्तियों को शिक्षा, रोजगार और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर और अधिकार मिलना जरूरी है। 'बधिर लोगों के मानवाधिकारों की घोषणा' है इस साल की थीम अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की इस साल की थीम 'बधिर लोगों के मानवाधिकारों की घोषणा' रखी गई है। थीम के जरिए बिना किसी भेदभाव के बधिर लोगों के मानवाधिकार सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि संवाद का माध्यम अलग हो सकता है, लेकिन सम्मान, अधिकार और अवसर सभी के लिए समान होने चाहिए। खामोश हाथों की आवाज ने खींचा ध्यान सीधी में निकली इस जागरूकता रैली में बच्चों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से अपनी बात रखी। उनकी गतिविधियों और हाथों में मौजूद संदेशों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आयोजन के जरिए समाज को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि मूक-बधिर व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जागरूकता और संवेदनशीलता दोनों जरूरी हैं。0
0
Report
Advertisement
