273004
Gorakhpur - पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में गोरखपुर के पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अनुभाग के कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन व महाकुम्भ-2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त थाना/चौकी व शाखा प्रभारियों की अपराध गोष्ठी की गई । अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए, दृष्टिगत सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स singरौली के सरकारी स्कूल में मोबाइल गेम हार-जीत का विवाद, दो छात्र घायल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग मोबाइल गेम के पैसों को लेकर सरकारी स्कूल में बवाल, दो छात्र गंभीर घायल... चरगोड़ा के शासकीय स्कूल में छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट... विवाद के दौरान एक दर्जन से ज्यादा बाहरी युवकों के स्कूल परिसर में पहुंचने का दावा... मारपीट में कक्षा 9वीं और 10वीं के दो छात्र घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी... गेम में हार-जीत के पैसों को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद .... घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट तलब की.. शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच....0
0
Report
फरसागुड़ा की शिवांगी बघेल का शव, हत्या की आशंका जताई गई
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के घाटकवाली में मिले युवती के क्षत-विक्षत शव की पहचान फरसागुड़ा निवासी 22 वर्षीय शिवांगी बघेल के रूप में हुई है। शिवांगी 15 नवंबर को खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने 18 नवंबर को भानपुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि किसी ने बहला-फुसलाकर शिवांगी को अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और परिचितों से पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है।0
0
Report
चतरा के हंटरगंज में अवैध बालू उठाव पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में अंचल अधिकारी (CO) ऋतिक कुमार और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए निरंजना नदी में अवैध बालू उठाव के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। रात मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। चालक और मजदूर रात के अंधेरे में फरार हो गए। जब्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। दूसरी ओर, इस कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर मालिकों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि क्या ऐसी कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर ही होगी? उन्होंने मांग की है कि बड़े बालू कारोबारियों के खिलाफ भी निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में शराब माफिया छुड़ाने के लिए पुलिस पर भीड़ का हमला; चार गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में शराब माफिया को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला ।दारोगा का गला दबाया, सरकारी गाड़ी तोड़ी ।चार गिरफ्तार । समस्तीपुर के विभूतिपुर में शराब तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। साखमोहन चौकी प्रभारी दारोगा अरशद इमाम अंसारी को गड्ढे में गिराकर पीटा गया। लोहे के कड़े से सिर पर वार किया गया और गमछे से गला कसकर जान लेने की कोशिश की गई। सरकारी वाहन के शीशे तोड़ दिए गए और पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 घटना पतैलिया गांव के मुसहरी टोल की बताई गई है। जंहा विभूतिपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, साखमोहन चौकी प्रभारी अरशद इमाम अंसारी पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान कर्रख वार्ड-1 निवासी संजय मंडल (48) को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी को वाहन तक ले जा रही थी, तभी काला शर्ट पहने एक युवक ने दारोगा का हाथ पकड़कर उन्हें गड्ढे में खींचकर गिरा दिया। इसके बाद करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और गिरफ्तार आरोपी को जबरन छुड़ाने का प्रयास करने लगी। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि भीड़ में शामिल लोगों ने सरकारी वाहन के आगे लकड़ी का बोझा और बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद वाहन का साइड मिरर और शीशा तोड़ दिया गया।घटना का वीडियो बना रहे दारोगा पर लोहे के कड़े से सिर पर वार किया गया। उनका मोबाइल छीनने के साथ उन्हें वाहन से बाहर खींच लिया गया। इसी दौरान उनकी कमर से पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। दूसरी ओर, पुलिस बल के अन्य सदस्यों को भी घेरकर पीटा गया और उनके हथियार छीनने की कोशिश की गई।0
0
Report
नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी ने पदभार संभालते ही समीक्षा बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कार्यभार संभालने के बाद देर रात तक थाना, चौकी और शाखा प्रभारियों के साथ परिचय और समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की संवेदनशीलता, भौगोलिक स्थिति और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है, लेकिन कार्मिकों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने नैनीताल की पर्यटन गरिमा के अनुरूप पुलिस से शालीन व्यवहार रखने तथा फरियादियों की शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए। टीम भावना और जवाबदेही से काम करने पर जोर देते हुए उन्होंने बैठक के बाद कोतवाली परिसर स्थित पुलिस मैस का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई व रखरखाव के निर्देश भी दिए।0
0
Report
खगड़िया पुलिस-एसटीएफ की मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो घायल, हथियार बरामद
Khagaria, Bihar:खगड़िया में खगड़िया पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो जख्मी हो गया है। मिथिलेश महतो को पैर में गोली लगने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मिथिलेश महतो के पास से एक देशी कट्टा और एक पिस्टल और कई राउंड गोली भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है की मिथिलेश महतो चौथम थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से पहुंचा था। इसी साल चौथम थाना क्षेत्र के करुआ मोड़ में एक साथ ट्रिपल मर्डर हुआ था जिसमें एक लड़की बच गई थी जो चश्मादी गवाह है उसी के हत्या को लेकर मिथिलेश महतो साजिश रच रहा था और दियारा में हथियार जुटा रहा था, इसकी सूचना एसटीएफ को मिली उसके बाद पुलिस ने टीम बना कर उसकी घेराबंदी किया इसी दौरान मिथिलेश महतो ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग किया। इस घटना में मिथिलेश महतो को पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथिलेश महतो दिल्ली में डबल हत्या के मामले में नौ साल जेल काटने के बाद जमानत पर बाहर आया था। खगड़िया एसपी शैलेन्द्र कुमार ने बताया की पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। गिरफ्तार अपराधी पर एक लाख रुपये का इनाम भी है।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी दौरे पर दुष्यंत चौटाला का बीजेपी पर सख्त हमला: सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में गरजे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप. दुष्यंत चौटाला का बड़ा दावा— करोड़ों रुपये में सांसदों की खरीद-फरोख्त कर रही है बीजेपी. हरियाणा की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले— अपराध के मामलों में नंबर वन बनता जा रहा प्रदेश. मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर दुष्यंत का तंज, कहा— विदेश और पंजाब दौरों में व्यस्त हैं सीएम, हरियाणा के लिए समय नहीं. महेंद्रगढ़ रैली का न्योता देने रेवाड़ी पहुंचे थे दुष्यंत चौटाला. दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम के पास अपने ही प्रदेश के लिए पर्याप्त समय नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कभी विदेश तो कभी पंजाब के दौरों में व्यस्त रहते हैं, जिसके चलते हरियाणा की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. प्रदेश में अपराध के ग्राफ पर चिंता जताते हुए चौटाला ने दावा किया कि हरियाणा में अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं और प्रदेश अपराध के मामलों में देश में नंबर वन की स्थिति में पहुंचता जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के अपराधों तक में हरियाणा का नाम जुड़ना चिंताजनक है. इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा、 दिल्ली और पंजाब में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर सरकारों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है. इस दौरान उन्होंने रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी की आगामी रैली का निमंत्रण भी दिया. चौटाला ने दावा किया कि महेंद्रगढ़ की रैली ऐतिहासिक होगी और भीड़ के मामले में पार्टी के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी.0
0
Report
बेगूसराय में रेलवे ओवरब्रिज के लिए अतिक्रमण हटाने की बुलडोजर कार्रवाई, दुकानदार परेशान
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। इस बार प्रशासन की कार्रवाई बरौनी फल मंडी और वाटिका चौक इलाके में देखने को मिली, जहां सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों और अस्थायी निर्माण को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर तेघड़ा एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा, सीओ और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। दरअसल, बरौनी रेलवे गुमटी संख्या 7बी पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होना है और इसी निर्माण कार्य में अतिक्रमण बाधा बन रहा है।दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय नगर परिषद बरौनी क्षेत्र के फल मंडी, वाटिका चौक का है। जहां शनिवार को तेघड़ा एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा ने तेघड़ा सीओ दीपक कुमार और पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमित भूमि का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि बरौनी रेलवे गुमटी संख्या 7बी पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। इसके तहत गुमटी के दक्षिण तरफ माल गोदाम स्थित बरौनी-बारो रोड में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, रेलवे गुमटी के उत्तरी हिस्से में बरौनी चौक, सिंधिया चौक, फल मंडी, वाटिका चौक और एपीएसएम कॉलेज रोड में भी निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।निर्माण कार्य से पहले सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाया जाना है, लेकिन सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने अस्थायी दुकान और मकान निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि निर्माण कंपनी की ओर से पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को सूचना दी गई थी। कई दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ जगहों पर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।इसके बाद मौके पर बुलडोजर और जेसीबी मशीन चलाकर अतिक्रमित हिस्सों को हटाया गया। इस दौरान एसडीओ ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां तक निशान लगाए गए हैं, वहां तक किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। सभी लोग जल्द से जल्द अतिक्रमण हटा लें, ताकि रेलवे ओवरब्रिज और सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।वहीं, एसडीओ ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों और जेई को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर फूलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई कितनी तेजी से पूरी होती है और बरौनी के लोगों को जाम की समस्या से कब तक राहत मिल पाती है।0
0
Report
अजमेर में दिल्ली गेट के होटल में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Ajmer, Rajasthan:अजमेरदेर बीती रात दिल्ली गेट इलाके की होटल में लगी भीषण आग दरगाह क्षेत्र में हुआ अग्निकांड सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू फिलहाल आग से नुकसान का कोई आंकलन नहीं आग के कारण की पड़ताल जारी0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में ट्रक-टेंपो हादसा: 3 मौत, 4 घायल, बचाव जारी
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया गांव के तिराहा पर शनिवार की रात करीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। क्रॉसिंग पार करने के बाद तेज रफ्तार में लहराते हुए आए राखड़ लदे हाइवा ट्रक ने सवारी उतार रहे टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया और उसके ऊपर पलट गया। हादसे में 3लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। टेंपो पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गया। एक रिपोर्ट Vo 1 : हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने दो लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय चुलबुल, 15 वर्षीय शहादत और 22 वर्षीय बाबू सोनकर रामनगर को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से ट्रक हटाने का प्रयास जारी है। उसमें तीन अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शी गौतम यादव के मुताबिक, वह तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान क्रॉसिंग पार करके एक ट्रक लहराते हुए आया। सड़क किनारे सवारी उतार रहे टेंपो को अपनी चपेट में लेने के बाद ट्रक उसके ऊपर पलट गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस और राहत टीम टेंपो में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।0
0
Report
आकाश आनंद कानपुर में बसपा की विशाल जनसभा से 2027 चुनाव की तैयारी तेज
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद आज कानपुर में भरेंगे हुंकार सुबह 10 बजे से शुरू होगी जनसभा बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के बैरी शिवराजपुर स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी विशाल जनसभा जनसभा में बिल्हौर समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद 300 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा वाटरप्रूफ पंडाल तैयार करीब 14 साल बाद इसी कॉलेज में बसपा की बड़ी जनसभा पार्टी के कोर वोट बैंक को साधने और 2027 चुनाव की तैयारियों पर रहेगा फोकस 2027 विधानसभा चुनाव में बिल्हौर सीट से आकाश आनंद को प्रत्याशी बनाए जाने की भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं साल 1996 में बसपा के भगवती प्रसाद सागर और 2007 में कमलेश दिवाकर इस सीट से जीत चुके हैं0
0
Report
बुलंदशहर मंदिर दानपत्र चोरी के मुख्य आरोपी निसार उर्फ शेरू मुठभेड़ में घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: मंदिर से दानपात्र चोरी के मुख्य आरोपी निसार से पुलिस की मुठभेड़。 मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी निसार उर्फ शेरू उर्फ भिंडी घायल。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी रकम में शेष 5500 रुपये बरामद किये。 तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस भी बरामद, आरोपी पर पूर्व के भी कई मुकदमे दर्ज。 सिरोधन स्थित मंदिर में हुई थी चोरी, सिकंदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी किया गिरफ्तार।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग छात्रा को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले शिक्षक गिरफ्तार
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर में नाबालिग छात्रा को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश भेजने और विद्यालय में परेशान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 22 से 25 नवंबर के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से छात्रा को लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 10 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है.0
0
Report
बुलंदशहर में पुरानी रंजिश के चलते सरेराह गोलीबारी, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में युवक पर सरेराह गोली चलाने का आरोप。 पीड़ित ने स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों पर पिस्टल से फायरिंग का आरोप。 पीड़ित का दावा, एक राउंड फायरिंग में बाल-बाल बचा तरुण。 घटना के दौरान का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया वायरल। पुलिस मामले की जांच में जुटी, पहासू के नगला खुशहालपुर की घटना。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा दनकौर में ईंट से हत्या: शराबी हमलावर गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सलारपुर गांव निवासी वीरेंद्र कसाना उर्फ वीरू (36) शनिवार को अपने बड़े भाई के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सोविंदर उर्फ हल्लू (26) ने अचानक किसी बात को लेकर उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी सोविंदर भी घायल अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
