273007
गोरखपुरः किसानों के साथ अन्याय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, डीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ अन्याय को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद डीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवास थाने के बाद समर वर्मा का अवैध शराब पर एक्शन, 10 लाख जप्त
Jobat, Madhya Pradesh:देवास थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड के तार आलीराजपुर से जुड़ने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक (SP) समर वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया गया है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में 10 लाख की अवैध शराब ज़ब्त की है और तस्करों की कमर तोड़ दी है। बैच नंबर से खुलेगा राज, किस दुकान की है शराब? एसपी समर वर्मा ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अब पकड़ी गई अवैध शराब के बैच नंबर (Batch Number) की जाँच की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह शराब किस लाइसेंसी दुकान की है। इस नई व्यवस्था के बाद अब अवैध रूप से शराब खपाने वाले ठेकेदारों पर सीधे कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। गुजरात भेजी जाती थी देवास की अवैध शराब जाँच में सामने आया है कि देवास की अवैध शराब को आलीराजपुर के रास्ते से होकर 'ड्राई स्टेट' (शराबबंदी वाले राज्य) गुजरात में परोसा जाता था। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से पुलिस सीमाओं पर और अधिक चौकस हो गई है। पुलिस का लगातार जारी है शिकंजा देवास थाना प्रभारी हत्याकांड के बाद से ही आलीराजपुर पुलिस हर एक गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए हुए है। एसपी समर वर्मा के इस सख्त रुख से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, और पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।0
0
Report
मुंगवानी की सभा: प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और धर्मांतरण के आरोप
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में बिना प्रशासनिक अनुमति के एक सभा आयोजित करने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कथित धर्मांतरण के प्रयासों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले में तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मुंगवानी में बिना अनुमति के एक विशेष सभा बुलाई गई थी। आरोप है कि इस दौरान सनातन हिंदू परंपराओं पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। साथ ही, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर वैमनस्यता फैलाने और शासकीय परियोजनाओं के खिलाफ भड़काने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में राधे झारिया, नीलेश काकोडिया और प्रीतम उईके का नाम दर्ज है, जिसमें एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी बताया गया है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन को सभा की ऑडियो-वीडियो सीडी और अन्य साक्ष्य सौंपते हुए सोशल मीडिया सामग्री की जांच की मांग की है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर प्रशासन की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
धौलपुर-बाड़ी हाईवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक की मौत, बेटी का साया टूट गया
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी, धौलपुर- धौलपुर-बाड़ी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा स्कॉर्पियो की टक्कर से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत, एक साल की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया धौलपुर। धौलपुर-बाड़ी नेशनल हाईवे पर खानपुर गुर्जर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था और अपने पीछे पत्नी तथा एक साल की मासूम बेटी को छोड़ गया है जो दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर की पोस्ट पर कार्यरत था。 जानकारी के अनुसार, हनुमानपुरा निवासी दीपक शर्मा पुत्र ऋषि शर्मा अपनी बाइक से बाड़ी स्थित अपनी बुआ के घर जा रहे थे। इसी दौरान खानपुर गुर्जर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर एक गाय से टकरा गई, जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए。 हादसे के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल दीपक को जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश आगरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया。 शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया。 तीन साल पहले हुई थी शादी, एक साल की बेटी को छोड़ गए पीछे दीपक शर्मा की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उनकी एक वर्ष की बेटी है। पिता के इकलौते बेटे दीपक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन में श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक और अन्नकूट भोग किया
Mathura, Uttar Pradesh:गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गौड़ीय संप्रदाय के देशी-विदेशी भक्तों ने किया दुग्धाभिषेक मथुरा/गोवर्धन: धार्मिक नगरी गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व दूसरे दिन भी अपार श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गिर्राज जी की शरण में पहुंचे देशी और विदेशी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गौड़ीय संप्रदाय ने लगाया अन्नकूट का भोग पर्व के दूसरे दिन गौड़ीय संप्रदाय से जुड़े भारतीय एवं विदेशी भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। गोवर्धन की गिर्राज तलहटी में एकत्र होकर भक्तों ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान गिर्राज जी की आराधना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाराज जी का भव्य दुग्धाभिषेक किया गया तथा विभिन्न व्यंजनों का अन्नकूट भोग अर्पित कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। 'हरे कृष्णा' संकीर्तन पर थिरके विदेशी भक्त पूजा-अर्चना के दौरान ढोलक और मंजीरों की थाप पर विदेशी भक्त 'हरे कृष्णा' महामंत्र का जाप करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। पूरे दिन 'गिर्राज महाराज की जय' और 'राधे-राधे' के जयकारों से गोवर्धन घाटी गुंजायमान रही। सुरक्षा व्यवस्था रही पुख्ता लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किए गए। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई।0
0
Report
एटा में दीपावली के दौरान गायब रामसेवक का चाकू से गुदा शव नाले में मिला
Etah, Uttar Pradesh:एटा में दीपावाली से गायब 42 वर्षीय रामसेवक का चाकू से गुदा शव नाले में मिला, चाकू से गोदा शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप, पत्नी और प्रेमी के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पत्नी डेढ़ साल से पति से अलग रह रही थी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, जानकारी के अनुसार मृतक राम सेवक दिल्ली में रहकर चलाता था गाड़ी और दीपावली पर छोटे बेटे के साथ आया था गाँव, 8 नंबर को रात 9 बजे से हुआ था लापता, फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, पिलुआ थाना क्षेत्र के भदवास गाँव की घटना0
0
Report
CM सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार में 15 अधिकारी निलंबित
Patna, Bihar:पटना सहयोग शिविर में CM सम्राट चौधरी का एक्शन 15 अधिकारी किए गए निलंबित पटना में सहयोग शिविर के दौरान मिली शिकायतों और लापरवाही के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्रवाई की है मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। जय प्रकाश,अंचल अधिकारी हवेली खड़गपुर निलंबित अ Archna kumari,अंचल अधिकारी टेटिया बंबर निलंबित रवि रंजन,प्रखंड विकास पदाधिकारी आरा सदर निलंबित संजीव कुमार,अंचल अधिकारी कोढ़ा निलंबित किए गए संतोष कुमार सुमन,अंचल अधिकारी नवगछिया निलंबित पंकज कुमार,अंचल अधिकारी फारबिसगंज रमेश कुमार,अंचल अधिकारी बोधगया रंजीत कुमार उपाध्याय,अंचल अधिकारी मखदुमपुर प्रियंका सिंह,अंचल अधिकारी त्रिवेणीगंज वीणा वैशाली,कार्यपालक पदाधिकारी निर्मली एवं सिमराही निलंबित रोहित कुमार दुबे,सहायक अभियंता पीएचईडी शेखपुरा प्रमण्डल निलंबित भोला नाथ,कनीय अभियंता पीएचईडी कुढ़नी श्याम बाबू राय,कनीय अभियंता पीएचईडी मझौलिया पवन कुमार,कनीय अभियंता पीएचईडी सुरसंड शुभम कुमार,राजस्व कर्मचारी तत्कालीन पदस्थापन उचकागांव, वर्तमान पदस्थापन बाजपट्टी सीतामढ़ी निलंबित किए गए0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन पूजा से ब्रज में सामाजिक एकता की नई लहर; RSS नेता का बयान
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: आरएसएस के कार्यवाहक संगठन मंत्री रामलाल जी ने मीडिया से रूबरू होते हुए गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व को भारतीय संस्कृति, गौ माता के पूजन और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व संदेश देता है कि कोई भूखा न रहे, सभी लोग मिलकर एक साथ भोजन करें और अन्न को बर्बाद करने के बजाय प्रसाद समझकर ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति की पूजा को महत्व दिया था। जब देवराज इंद्र इससे नाराज हुए, तो भगवान श्रीकृष्ण ने उनके अहंकार को समाप्त करने के लिए ब्रजवासियों को एकजुट किया और गोवर्धन पर्वत उठाकर समाज और जनता की रक्षा की। आज भी इस पर्व को ब्रज में विशेष रूप से मनाया जाता है और धीरे-धीरे यह पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है। भारत विरोधी ताकतों पर दिया बयान : रामलाल जी ने कहा कि आज भी दुनिया की बड़ी ताकतें भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे समय में देश के सभी लोगों को अन्नकूट पर्व से प्रेरणा लेकर एकजुट होना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को आत्मसात करते हुए विघटनकारी शक्तियों का मुकाबला करना चाहिए। एकजुट समाज ऐसी ताकतों को परास्त करेगा और दुनिया में भारतीय संस्कृति की जय-जयकार होगी। खड़गे के दिवाली-ईद वाले बयान पर प्रतिक्रिया : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिवाली की तुलना ईद से किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संघ राजनीतिक दलों और राजनीतिक लोगों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करता। हमारा मानना है कि संघ सत्य के मार्ग पर चलता है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। जो असत्य के रास्ते पर चलते हैं, वे निरंतर घट रहे हैं। ऐसे लोगों को खुद इस बारे में सोचना चाहिए। अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन पर बोले : अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन के सवाल पर रामलाल जी ने कहा कि यह सनातन की शक्ति बढ़ने का प्रतीक है। जो लोग पहले कभी दर्शन करने नहीं जाते थे, वे भी अब दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सभी को सद्बुद्धि दें। भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर दिया जवाब : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पूर्ण अवतार हैं। वे टेढ़े में भी अवतार हैं और सीधे में भी अवतार हैं। किसी के कुछ कहने या सुनने से भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का महत्व कम नहीं हो जाता।0
0
Report
जयपुर से भागलपुर के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन छठ पर यात्रियों को देगी सुविधा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-भागलपुर एकतरफा स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर बुधवार को जयपुर से चलेगी। गाड़ी संख्या 09721 जयपुर-भागलपुर एकतरफा स्पेशल है। जयपुर जंक्शन से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे भागलपुर पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज एवं मिर्जापुर होते हुए जाएगी। ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर एवं सुल्तानगंज स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी। ट्रेन में 10 स्लीपर क्लास और 6 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।0
0
Report
तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर दी; युवक की मौत, चालक फरार
Dholpur, Rajasthan:तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। आँगई थाना क्षेत्र के रहरई गांव के पास हुआ हादसा। सरमथुरा (धौलपुर) आँगई थाना क्षेत्र में रहरई गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान मनोज शर्मा निवासी सनौरा गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर आँगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। आँगई थाना पुलिस फरार कार चालक की तलाश सहित पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
अलवर दौरे में अर्जुनराम मेघवाल ने जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दी और सम्मान किया
Alwar, Rajasthan:अलवर। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मंगलवार को अलवर दौरे पर रहे। दौरे की शुरुआत में वे बहरोड़ के दिवंगत विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के आवास पहुंचे। यहाँ उन्होंने डॉ. यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मेघवाल ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का निधन राजनीति और उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल अलवर शहर के मनुमार्ग पहुंचे, जहाँ उन्होंने समाजसेवी दौलतराम हजरती के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हजरती जी पुराने समय में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के संपर्क में रहे हैं। आडवाणी जी अब अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। इसी उपलक्ष्य में राजस्थान में ऐसे 100 लोगों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया जा रहा है, जो कभी आडवाणी जी के संपर्क में रहे थे। बाइट : अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
गोवर्धन पर्व पर गौशाला में गौ माता की पूजा; सेवा और संरक्षण का संदेश
Dholpur, Rajasthan:गोवर्धन पर्व पर श्री कृष्ण गौशाला में गौ माता का विधिवत पूजन, तिलक लगाकर पहनाई माला सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के संत आसाराम बापू आश्रम स्थित श्री कृष्ण गौशाला में गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में गौ माता का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं आरती उतारकर पूजा-अर्चना की।आश्रम के सेवादार संत गोपाल स्वामी ने विधि-विधान के साथ गौ माता का पूजन किया। इसके बाद गौ माता को गुड़, चारा एवं हरा चारा खिलाकर सेवा की गई। इस अवसर पर संत गोपाल स्वामी ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गोवर्धन पर्व हमें गौ माता के संरक्षण, सेवा और प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देता है।पूजन कार्यक्रम में आश्रम के सेवादार संत गोपाल स्वामी, सुधा पांडे, रानी तोमर, कैलाश चंद गर्ग, तारा जिंदल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने गौशाला में गौ माता की सेवा कर धर्मलाभ प्राप्त किया।0
0
Report
कोटा की विधायक कल्पना देवी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ गोवर्धन पूजा मनाई
Kota, Rajasthan:कोटा में विधायक कल्पना देवी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ की गोवर्धन पूजा, विधि-विधान से पूजन कर लिया आशीर्वाद कोटा। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने दीपोत्सव के तहत कोटा के खेड़ा रामपुर गांव में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन भगवान का पूजन किया। ग्रामीण महिलाओं के साथ गाय के गोबर से तैयार गोवर्धनजी को भोग लगाया और परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया。 इस दौरान विधायक ने महिलाओं के साथ मिलकर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया। उन्होंने सामूहिक रूप से त्योहार मनाने की परंपरा और ग्रामीण संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की। बता दें कि कल्पना देवी लाडपुरा से भाजपा विधायक होने के साथ कोटा के पूर्व राजपरिवार से भी जुड़ी हैं।0
0
Report
Advertisement
बिहार NDA में खटास-मीठास: जदयू-भाजपा की एकता पर सवाल
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए के अंदर नाराजगी को लेकर बयान दिया और कहा कि अब सब कुछ ठीक है इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार सरकार के मंत्री हैं। जनता दल (यू) के नेता भी हैं और विधायक दल के भी नेता हैं। उनका कबूलनामा यह है.. "विधान परिषद चुनाव के बाद में कुछ खटास तो आई है। तो खटास क्या मिठास में थोड़ी बदलना अब है!" "जनता दल (यू) अब जनता दल (यू) नहीं रहा, जनता दल (डी) हो गया है—डी! टुकड़े-टुकड़े गैंग हो गया है। अब जनता दल (यू) भारतीय जनता पार्टी के रहमो-करम पर है। वो वक्त चला गया जब आप ब्लैकमेल किया करते थे, जदयू के लोग! अब जदयू खुद ही ब्लैकमेल हो रहा है। अब कोई ऐसा नेतृत्व बचा है जिस पर भरोसा किया जा सकता है जदयू में? कोई ऐसा व्यक्ति जो समता पार्टी के कार्यकाल से हो, जनता दल (यू) के समय से हो? किसकी साख बची है? सब तो भाजपा के 'शरणम् गच्छामि' हैं। श्रवण कुमार ने कबूल किया है... दबे जुबान से ही सही, भाई मंत्री हैं तो कबूलना ही चाहिए सच को। ये ठीक नहीं होगा कि 'हम ठीक कर लें', अब कुछ ठीक होना नहीं है! बात का चुका हुआ इंसान और डाल का चुका हुआ बंदर... फिर जाकर डाल पर लटक जाता है। भाइट : शक्ति यादव पूर्व विधायक राजद... भाजपा ने कहा की एनडीए चट्टानी एकता की तरह एकजुट है, इसमें कहीं कोई संशय नहीं। रही बात खटास-मिठास की, तो वो वो मिया-बीवी के रिश्ते में भी आते रहता है, तो क्या फर्क पड़ता है इससे।" "जहाँ ढेर बर्तन रहता है, वहाँ बर्तन बजता है। और यहाँ कोई खटास नहीं है, तो कोई बर्तन बज भी नहीं रहा है, कहीं कोई खटास नहीं, बिल्कुल मिठास ही मिठास है।" "उन्होंने जिस खटास की बात की, दीपावली में जो 'खटास' खाया जाता है, उसकी उन्होंने बात की होगी, क्योंकि वह बिल्कुल मीठा होता है। और एनडीए पूरी तरह चट्टानी एकता के साथ एकजुट होकर के बिहार के विकास के कार्यों में लगा है। "हमारा गठबंधन किसी स्वार्थ-लोभता के लिए नहीं है, अपने व्यक्तिगत विकास के लिए नहीं है, बल्कि बिहार के विकास के लिए है, क्योंकि हमारा लक्ष्य बहुत पवित्र है। "इसलिए हम बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है कि 2047 तक 'विकसित बिहार, विकसित देश' बनाना है, उस लक्ष्य को पूरा करने में हम सब एकजुट होकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।" भाइट : नीरज कुमार प्रवक्ता भाजपा... कांग्रेस ने कहा की MLC चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच में खींचतान अपने चरम पर पहुंच चुकी थी। हम लोग तो पहले ही कह रहे थे ये बात कि इन दोनों के गठबंधन में ही गांठ पड़ चुका है। और यह गांठ ऐसा है जो मनभेद की ओर जा रहा है। यह पूरी तरीके से सत्ता लोलुपता में बेमेल गठबंधन हुआ था और उस गठबंधन का खामियाजा पूरे बिहार की जनता भोगने के लिए विवश है। नीतीश कुमार जी कब पलटी मार दे कोई ठीक नहीं है और लाख एनडीए के नेता यह दावा करें कि मामला सलट गया है, लेकिन गठबंधन कभी भी पलट सकता है। भाइट : स्नेहाशीष वर्धन कांग्रेस प्रवक्ता... Jdu से नीरज कुमार की बाइट गई है PTN _niraj0
0
Report
रायपुर: टैक्स चुकाने के बाद भी नहीं मिला होटल का कब्जा, ताला तोड़कर घुसे दीपक टंडन और पत्नी पर BNS
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के होटल 'बेलाकासा श्री' पर अवैध कब्जे के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ BNS की धारा 329(4), 296, 331(2), 331(5), 126, 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। आर्ट ऑफ लिविंग की प्रमुख सरिता बाजपेयी के अनुसार, नगर निगम का बकाया टैक्स जमा करने के बाद जब वे अपनी संपत्ति का विधिवत कब्जा लेने पहुंचीं, तब पता चला कि आरोपियों ने 26 अक्टूबर को ही ताला तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, अभद्रता और गाली-गलौज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Raipur: FIR Filed Against Deepak Tandon and Wife Under Multiple BNS Sections for Breaking Hotel Locks and Encroachment0
0
Report
संभल। बीजेपी गांधी को नहीं ..हिटलर और गोडसे को पसंद करती है : कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल पहुंचे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने BJP और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला दिल्ली के प्रदूषण, SIR में वोट कटने के मुद्दे पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। राशिद अल्वी ने कहा कि दिल्ली में AQI कई जगह 3000 तक पहुंच गया है.. बच्चे अस्थमा से पीड़ित हैं, बुजुर्गों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। बीजेपी-RSS के लोग गोडसे को याद रखते हैं, महात्मा गांधी को नहीं ..हिटलर को पसंद करते है । बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी और विकास की बात नहीं करती, सिर्फ गांधी परिवार की बात करती है . SIR पर अल्वी ने कहा कि SIR के नाम पर वोट काटे जा रहे हैं। बीजेपी और इलेक्शन कमीशन मिले हुए हैं। सोनिया गांधी की किताब पर भी प्रतिक्रिया दी ...बोले , हर व्यक्ति को हक है अपनी किताब लिखने का। सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और मोदी का दौर नजदीक से देखा है, उनकी किताब इतिहास के लिए महत्वपूर्ण होगी।70
0
Report
Advertisement
