273004
गोरखपुरः बाबा साहेब पर अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पिछले दिनों अमित शाह ने संसद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर बयान दिया था जिसके बाद से पूरा विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक से बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च करते हुए जिलाधिकारी महोदय को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मनोकामना माता मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित, कलश यात्रा निकाली
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर क्षेत्र के मनोकामना माता मंदिर दिलेरगंज में विशाल कलश शोभा यात्रा निकालकर राधा कृष्ण की मूर्ति की विधि विधान से स्थापना की गई। बुधवार को दोपहर 12:00 बड़ी संख्या में पीले वस्त्र धारण करके महिलाएं नर्मदा स्थल पहुंची। यहां पर पूजन अर्चन के बाद महिलाओं ने कलश में जल एकत्रित किया और ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल होकर स्थापना स्थल तक पहुंचीं। कलश यात्रा में महिलाएं भक्ति पूर्ण गीतों पर थिरक रही थी। यह कलश यात्रा नर्मदा स्थल से स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, सदर बाजार होते हुए स्थापना स्थल दिलेरगंज मनोकामना माता मंदिर पहुंची। जहां पर पुरोहित द्वारा विधि विधान से राधा कृष्ण की मूर्ति को स्थापित किया गया।0
0
Report
हाथरस में रुहेरी चौराहे पर दबंगों का कहर, युवक को लात-घूंसों से पीटा, बीच-बचाव करने वाले का फोड़ा सि
Iglas, Uttar Pradesh:हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी चौराहे पर दबंगई का खुला खेल देखने को मिला। कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। जब एक अन्य युवक ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो दबंगों ने उसे भी नहीं बख्शा और सिर फोड़कर लहूलुहान कर दिया। घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।गांव रुहेरी चौराहे के पास दबंगों ने एक युवक को अचानक घेर लिया। देखते ही देखते उस पर लात-घूंसों की बौछार कर दी गई। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे। मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने मारपीट रोकने का प्रयास किया। लेकिन दबंगों का गुस्सा उस पर भी टूट पड़ा। आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने वाले युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खुलेआम हो रही ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। थाना हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
टीएमसी के पक्ष में मतदाताओं का रुझान, 235 पार जीत का अनुमान
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): KUNAL GHOSH (TMC CANDIDATE FROM BELEGHATA ASSEMBLY CONSTITUENCY) & SHASHI PANJA (WEST BENGAL MINISTER & TMC CANDIDATE FROM SHYAMPUKUR ASSEMBLY CONSTITUENCY) JOINT PRESS CONFERENCE बीजेपी 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी जनता ने टीएमसी को 235 के पार कर लेंगे सीएम ममता वापस आ गई हैं जितना प्रतिशत मतदान उतना टीएमसी को फ़ायदा बीजेपी को पता वो हार रहे हैं इसलिए सेंट्रल फोर्स या EC का इस्तमाल कर रहे हैं एक वृद्ध आदमी को मौत हुई बच्चों या महिलाओं को पीटा गया जान पूछ कर वोटिंग स्लो कराई गई0
0
Report
Advertisement
खड़ी पिकअप ने ऑटो से टक्कर मारी, एक ही परिवार के तीन घायल; मां-बेटी रेफर
Munger, Bihar:खड़ी पिकअप से ऑटो सCollision, एक ही परिवार के तीन घायल, मां-बेटी रेफर। मुंगेर: तारापुर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शंभूगंज मोड़ के समीप एक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप में तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी。 हादसे के बाद ऑटो चालक घायलों को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. निधि कुमारी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए मां और बेटी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया。 घायलों की पहचान फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी अमरजीत कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रवीना कुमारी, उनकी 2.5 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी तथा 40 वर्षीय पंचलन ताती (ससुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने नारायणपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से हादसा हो गया। बाइट घायल0
0
Report
गयासपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल प्रतापगढ़ अस्पताल में भर्ती
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के गयासपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खूंता निवासी कीका राम पिता केसिया अपने साथी गट्टू के साथ गयासपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में कीका राम, गट्टू तथा दूसरी बाइक पर सवार लालसिंह पिता गंगा सिंह निवासी धरियावद घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लालसिंह अपनी बाइक से धरियावद से प्रतापगढ़ की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
हरियाणा विधानसभा: विधायक प्रशिक्षण कार्यशाला समिति भूमिका सिखाएगी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा विधान सभा की तरफ से विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कल वीरवार को विधायकों के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में आयोजित होगी कार्यशाला इस कार्यशाला में प्रशिक्षण का विषय ‘संसदीय समितियां में सदस्यों की भूमिका’ रहेगा कार्यशाला का शुभारम्भ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करेंगे इस मौके पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी मौजूद रहेंगे कार्यशाला में राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, हिपा महानिदेशक मनोज यादव, लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव धीरज कुमार, प्राइड निदेशक राज कुमार, लोक सभा सचिवालय में निदेशक भारती संजीव टुटेजा विधायकों को कमेटी व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे0
0
Report
Advertisement
अंता के बस हादसे में 11 माह की बालिका की मौत, मदद की मांग तेज
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में मानवीय संवेदना का एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है जिसमें चलती रोडवेज बस के अंदर एक नन्हीं बालिका की तबियत खराब होने पर बस चालक बस को लेकर सीधे अस्पताल जा पहुंचा लेकिन अस्पताल पहुंचने पर बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। शाहबाद निवासी मृत बालिका के पिता ने बताया कि उसकी 11 माह की बालिका के दिल में छेद बताया गया था जिसका इलाज कराने के लिए बस से कोटा ले जा रहे थे रास्ते में बालिका की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसे बस चालक सीधे अंता अस्पताल लेकर आया जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर मृत बालिका के परिजनों की माली हालत दयनीय होने के कारण बालिका के शव को शाहबाद तक पहुंचाने की व्यवस्था भारत विकास परिषद द्वारा की जा रही है।0
0
Report
जींद में शिक्षा मंत्री का सख्त कदम: 3 दिन में काम नहीं तो सस्पेंड
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में शिक्षा मंत्री का सख्त एक्शन, 3 दिन में काम नहीं तो सस्पेंशन तय! स्लग: शिकायत पर भड़के मंत्री | अधिकारियों में मचा हड़कंप जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री एक्शन मोड में नजर आए। फरियादी की शिकायत सुनते ही मंत्री ने तुरंत संबंधित कर्मचारी को कड़ी चेतावनी दे डाली। साफ शब्दों में कहा गया कि 3 दिन के अंदर काम पूरा करें, वरना सस्पेंड होने के लिए तैयार रहें。 मंत्री के इस सख्त रुख के बाद बैठक में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सरकार का संदेश साफ है—जनता की शिकायतों में लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
चांदनी चौक सांसद खंडेलवाल ने शास्त्री नगर में सड़क निर्माण और निरीक्षण उद्घाटन किया
Delhi, Delhi:चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शास्त्री नगर में सड़कों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण को लेकर उद्घाटन किया। चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल आज सुबह शास्त्री नगर वार्ड नंबर 70 में पहुँचे कर सड़कों के सौंदर्यकरण और पुनरनिर्माण को लेकर कई सड़कों का उद्घाटन किया, साथ ही प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया और वहां पर दिशा निर्देश भी दिए। आज मेरे चुनाव को लेकर भी सांसद प्रवीण खंडेलवाल का कह रहा है क्या बीजेपी का मेयर बनाते हैं और प्रवेश भाई दिल्ली के अगले मेयर होंगे। प्रवीण खंडेलवाल सांसद। शास्त्री नगर वार्ड से पार्षद मनोज जिंदल ने कहा कि हमने पहले भी कई सड़कों का निर्माण का उद्घाटन किया है और इस बार भी कई सड़कों का निर्माण के लिए उद्घाटन कर रहे हैं। बाइट: मनोज जिंदल पार्षद बीजेपी शास्त्री नगर0
0
Report
Advertisement
सरिसवा बाजार के अतिक्रम को खाली करवाने को लेकर हुई बैठक
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड सह अंचल प्रभारी द्वारा सरिसवा बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्थानीय व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को 10 दिनों के अंदर हर हाल में हटा लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जाएगा। प्रभारी ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और बाजार की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसलिए सभी से सहयोग की अपील की गई है ताकि बाजार को व्यवस्थित और सुचारु बनाया जा सके। इस बैठक के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को लेकर तैयारी तेज कर दी है।0
0
Report
समस्तीपुर में हीट वेव से निपटने के लिए अस्पतालों में तैयारियां तेज
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में हीट वेव से निपटने की तैयारी तेज, डीएम रोशन कुशवाहा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण, लू मरीजों के लिए विशेष वार्ड, ओआरएस-दवा और चमकी बुखार से बचाव के इंतजाम समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया. जांच अभियान के तहत समस्तीपुर सदर अस्पताल का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न वार्डों में जाकर सुविधाओं की जांच की. मीडिया से बातचीत करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आगामी गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सभी अस्पतालों की तैयारी​यों की समीक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अधिकारियों को जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल और पीएचसी में निरीक्षण के लिए भेजा गया है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि गर्मी या लू से प्रभावित किसी भी मरीज को अस्पताल पहुंचते ही तत्काल बुनियादी सुविधाएं और उपचार उपलब्ध कराया जाए. जिला अस्पताल और अनुमंडलीय अस्पतालों में विशेष शिविर लगाए गए हैं. वहीं अन्य सरकारी भवनों में भी प्राथमिक सुविधाएं, ओआरएस और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. डीएम ने बताया कि फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत हैं. इसी वजह से सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जा रही हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. साथ ही सदर अस्पताल में चमकी बुखार (एईएस) को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है. इसके लिए अलग वार्ड बनाया गया है. जिले के ग्रामीण इलाकों में पहले चमकी बुखार के मामले सामने आते रहे हैं. हालांकि वर्ष 2023 के बाद से जिले में इसका कोई मामला नहीं आया है, फिर भी एहतियातन विशेष व्यवस्था की गई है.0
0
Report
मोदी की विकास लहर से बंगाल में निर्भय मतदान, विज का दावा
Panipat, Haryana:देश में मोदी की विकास लहर जारी, बंगाल में बढ़ा निर्भय मतदान” — अनिल विज AAP पर विज का तंज: ‘सात सांसदों ने खोली पार्टी की पोल’ पानीपत, (राकेश भयाना)। हरियाणा सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल विज बुधवार को पानीपत रेस्ट हाउस में ठहरे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव, कानून-व्यवस्था और आम आदमी पार्टी पर तीखे बयान दिए। विज ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि पहले भी जिन राज्यों में चुनाव हुए—हरियाणा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र—वहां भाजपा को जीत मिली और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। “बंगाल में घटनाएं हताशा का परिणाम” पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि वहां हो रही घटनाएं विपक्ष की हताशा को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कोलकाता और अन्य क्षेत्रों में लोग निर्भय होकर मतदान कर रहे हैं, जिसके चलते वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ा है। कानून-व्यवस्था पर बड़ा दावा बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विज ने कहा कि राज्य में अपराधिक संस्कृति लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि “4 तारीख के बाद हालात बदलेंगे और रात 2 बजे भी महिलाएं सुरक्षित आवाजाही कर सकेंगी।” AAP पर साधा निशाना आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि राघव चड्ढा अकेले नहीं, बल्कि सात राज्यसभा सांसद एक साथ पार्टी छोड़कर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सांसदों ने खुद स्वीकार किया है कि पार्टी अपने मूल मुद्दों से भटक चुकी है और अन्ना हजारे के आंदोलन से मिले समर्थन का दुरुपयोग किया गया।0
0
Report
Advertisement
ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू का दबंगई वाले वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- खुर्जा के दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी ,फरार चल रहे जीतू सैनी का रौब ग़ालिब करने का दबंगई का वीडियो वायरल होने से चर्चा हुई तेज, इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को जेल भेजा है जिसमें से 3 का हाफ एनकाउंटर भी पुलिस ने किया है0
0
Report
अरवल में तेज गर्मी के बीच अचानक बारिश ने दी राहत
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल में अचानक बदला मौसम, आधे घंटे की बारिश से गर्मी से राहत। अरवल जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद शाम में आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इस अप्रत्याशित बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। लोग घरों से निकलने में भी परेशानी महसूस कर रहे थे। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने राहत पहुंचाई इसके बावजूद लोग इस मौसम का आनंद लेते नजर आए। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे माहौल पूरी तरह बदल गया। फिलहाल, इस बारिश ने तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत देकर मौसम को खुशनुमा बना दिया है।0
0
Report
हुगली में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान समाप्त
Noida, Uttar Pradesh:HOOGHLY (WEST BENGAL): SECOND PHASE OF VOTING FOR WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026 ARAMBAGH SUB-DIVISIONAL LIBRARY POLLING BOOTH NO. 97 UNDER ARAMBAGH CONSTITUENCY NO. 2000
0
Report
Advertisement
