273001
Gorakhpur: कांग्रेस ने अमित शाह का प्रतीकात्मक पुतला फूंका
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरि ओम तिराहे के पास गृह मंत्री अमित शाह का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। यह कार्रवाई संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह के बयान के बाद देशभर में हो रहे विरोध के संदर्भ में की गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर की आग में दो दमकल कर्मी शहीद, 20-20 लाख सहायता की घोषणा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान झुलसे दमकल कर्मियों में से एक और फायर फाइटर की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुरेंद्र ने एमजीएच अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले फायर फाइटर प्रतीश की भी मौत हो चुकी है। हादसे में अब तक दो दमकल कर्मियों की जान जा चुकी है। 23 सितंबर को हुए हादसे में नगर निगम के 13 फायर ब्रिगेड कर्मी ड्यूटी के दौरान घायल हुए थे। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दोनों फायर फाइटरों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का भी फैसला किया गया है। वहीं घायल दमकल कर्मियों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। गंभीर घायलों में से छह परिवारों की इच्छा पर उन्हें जयपुर भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद महापौर प्रसन्न चंद मेहता, शहर विधायक अतुल भंसाली, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मृतक के परिजनों के साथ मौजूद रहे।0
0
Report
पीपलखूंट-घंटाली मार्ग पर धूल, विद्यार्थी-स्टाफ और ग्रामीण नाराज़; डामरीकरण की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट-घंटाली मार्ग पर सड़क से उड़ रही धूल ने विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मार्ग का जल्द डामरीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने समाधान नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पीपलखूंट से घंटाली जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के दौरान बड़ी मात्रा में धूल उड़ती है। सड़क किनारे स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगरीपाड़ा, नालपाड़ा और आंगनबाड़ी केंद्र नालपाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। धूल के कारण विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आसपास रहने वाले ग्रामीण भी प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से उड़ने वाली धूल खेतों में बोई गई फसलों पर भी जम रही है। इससे फसलों के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से मार्ग की स्थिति के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क का डामरीकरण होने से धूल की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से पीपलखूंट-घंटाली मार्ग का जल्द डामरीकरण कराने की मांग की है। साथ ही डामरीकरण होने तक सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से रखी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
जालौन में प्लॉट- जमीन विवाद: धमकी-मारपीट की शिकायतें, एसपी से कार्रवाई की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में जमीन और प्लॉट के लेन-देन से जुड़े अलग-अलग विवादों में दो लोगों ने पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है। दोनों शिकायती पत्रों में अजित महेश्वरी और अनुभव चतुर्वेदी समेत अन्य लोगों पर रुपये और संपत्ति के विवाद को लेकर धमकी, मारपीट तथा दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। इकलासपुरा निवासी अभिषेक यादव ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता राजेन्द्र सिंह यादव के नाम गाटा संख्या 93ग की पैतृक जमीन है। आरोप है कि 1100 वर्गफुट के प्लॉट का सौदा 13.20 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके एवज में 28 अक्टूबर और 22 नवंबर 2023 को 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, लेकिन शेष रकम नहीं दी गई और रजिस्ट्री भी नहीं कराई गई। अभिषेक का आरोप है कि उससे प्लॉट मुफ्त में देने अथवा 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। शिकायती पत्र के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को जिला जजी के गेट के बाहर अनुभव चतुर्वेदी, उसके भाई कौस्तुभ और तीन अज्ञात लोगों ने अभिषेक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने आरोप लगाया कि फोन पर अजित महेश्वरी ने भी उसे पकड़कर रजिस्ट्री कराने अथवा हत्या कर देने की बात कही। उसने बताया कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। थाने में शिकायत दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अमगुवां निवासी दीपक सिंह ने भी अजित महेश्वरी और अनुभव चतुर्वेदी पर संपत्ति संबंधी विवाद में धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। दीपक के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को उसे कार्यालय बुलाकर कथित रूप से मारपीट की गई और करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर 10 लाख रुपये देने या 20 लाख रुपये की जमीन दिलाने का दबाव बनाया गया। उसने चेक के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। दोनों शिकायतों पत्रों में एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई है।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में पटेल की 150वीं जयंती पर 5 किलोमीटर मैराथन व वॉलीबॉल टूर्नामेंट
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस की ओर से 5 किलोमीटर मैराथन और वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैराथन डगला खेड़ा से शुरू होकर धनेत पुलिया होते हुए दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वहीं पुलिस लाइन में आयोजित वॉलीबॉल मैच में भी प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के जरिए युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। जिला पुलिस ने राष्ट्र सेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।0
0
Report
Zahoor Ahmad Dar 111 मंदिरों की देखभाल कर Kashmiriyat की मिसाल
Srinagar, Uttarakhand:A Guardian of Kashmir’s Shared Heritage: Zahoor Ahmad Dar Continues to Care for 111 Temples Charar-i-Sharief, Budgam, Kashmir: In a deeply moving example of communal harmony and shared heritage, Zahoor Ahmad Dar, a resident of the Charar-i-Sharief area of Budgam district, Kashmir, is reported to be caring for 111 Hindu temples across the Valley, continuing a responsibility associated with these places of worship through years of social and political turmoil. His story carries particular significance when viewed against the difficult history of Kashmir in the 1990s, when many Kashmiri Pandit families left the Valley amid violence and insecurity. During those years, several religious places and properties were left without their traditional caretakers, while reports documented incidents of damage, arson, theft and desecration involving some religious sites and properties. Against this backdrop, Dar’s continued association with the temples represents a quiet but powerful example of responsibility towards the religious heritage of another community. Rather than allowing these places to simply fade from memory, he has continued to look after the temples entrusted to his care. His work goes beyond maintaining buildings. It represents an effort to preserve places connected with the history, traditions, memories and religious practices of Kashmiri Pandits. For families who were displaced from their ancestral homes, these temples can carry profound emotional significance. They are connected with generations of memories, festivals, prayers and community life. The continued preservation of such places can therefore help maintain a link between displaced families and the land from which their ancestors came. A message of brotherhood Dar’s story also carries a broader message about humanity and coexistence. Protecting another community’s place of worship does not require sharing that community’s faith. It requires respect for religious freedom, compassion for fellow citizens and an understanding that cultural heritage can belong to the history of an entire society. Kashmir has long been associated with the concept of Kashmiriyat, commonly used to describe a shared cultural ethos that developed among communities living together in the Valley over generations. The story of a Kashmiri Muslim caring for Hindu temples provides a personal example of that idea—particularly when considered against a period in which fear, violence and displacement deeply affected relations between communities. His reported service demonstrates that brotherhood is not only expressed through speeches or public declarations. Sometimes it is reflected in quiet acts of responsibility: protecting another person’s place of worship, preserving cultural property and ensuring that history is not forgotten. Preserving memories, not just buildings For younger generations, the story offers an important lesson. A temple may be a place of worship for one community, but protecting it can also be an act of respect for the history and heritage of the wider society. The preservation of these 111 temples, if documented and verified, is therefore significant beyond the individual responsibility of one caretaker. For Kashmiri Pandits, preserved religious sites can represent a continuing connection with their ancestral homeland. For Kashmiri Muslims, the story can serve as an example of the responsibility to safeguard Kashmir’s diverse cultural inheritance. Kashmir has witnessed displacement, violence and painful divisions. Yet alongside that difficult history are stories of people who continued to protect one another’s homes, places of worship and cultural traditions. Zahoor Ahmad Dar’s story belongs to that human dimension of Kashmir’s history. Preserving a temple is not simply about preserving a structure. It is about preserving memories, traditions and the shared history of generations. And if the reported account of his care for 111 temples is substantiated, Zahoor Ahmad Dar’s journey represents something larger than the upkeep of religious places: a quiet effort to preserve a part of Kashmir’s shared cultural heritage and a reminder that humanity can survive even through the most difficult chapters of history.0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने ट्रेड शो में आत्मनिर्भर यूपी का लक्ष्य दोहराया
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पर कहा, "यह ट्रेड शो सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है... हमें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य रखा है उसमें विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को पाने के लिए हम प्रयत्नशील हैं। हमें पूरा यकीन है कि वह दिन दूर नहीं है जब दुनिया के बाजार में भारत और उत्तर प्रदेश में बना हुआ उत्पाद बिक रहा होगा। आने वाले समय में हमें नए-नए उद्यमी देखने को मिलेंगे।"0
0
Report
Advertisement
पटना प्रदर्शन पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला, SIR मुद्दे पर चुनाव आयोग पर नया आरोप
Patna, Bihar:Patna कांग्रेस ने आज पटना में प्रदर्शन किया तो वहीं कई अन्य मांग को लेकर कई संगठन के लोग सड़क पर थे। भाजपा ने कहा कि काल्पनिक मनगढ़ंत और झूठी खबरों के सहारे राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता भ्रम व अफवाह फैला रहे हैं। SIR के मुद्दे पर चुनाव आयुक्त की बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति ने स्पष्ट कर दिया कि फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। फॉर्म 6 पर भी सर्वोच्च न्यायालय ने अपना स्पष्ट फैसला सुनाया। लेकिन आज सड़कों पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं के प्रदर्शन से लोकतंत्र की आलोचना हो रही है। देश की जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी। Byte: पीयूष शर्मा.. भाजपा प्रवक्ता.. राजद ने समर्थन किया: SIR चलते चुनाव में 3 लाख नए वोटर जुड़े, प्रकाशन लिस्ट का अंतिम दिन 25 लाख नए वोटर जुड़े, 65 लाख नाम डिलीट हुए। इसके विरोध में जनआंदोलन खड़ा हुआ। ज्ञानेश कुमार गुप्ता जी को पद से हटाने की मांग तेज है क्योंकि उनके कदमों से चुनाव आयुक्त के अधिकार क्षेत्र में कमी आई। ऐसी राजनीति और सरकार की आलोचना तेज है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा और NDA की नीतियां छात्र, किसान, महिला, व्यवसायी और मजदूर विरोधी रही हैं; पटना की सड़कों पर इन वर्गों के लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं; मुख्यमंत्री आवास का घेराव रोका गया; विकास के ढोंग के साथ राजनीति का सच जनता के सामने आया है, और लोग भविष्य में इस शासन व्यवस्था को उखाड़ देंगे।0
0
Report
Charkhi Dadri: Nai Anaj Mandi mein Kapas Kharid Ghottala, Vyapari-Market Committee Mein Bhari Hungama
Charkhi Dadri, Haryana:Charkhi Dadri. Nai anaj mandi mein kapas kharid ko lekar vyapariyo aur market committee ke adhikaarion ke beech vivaad gahra gaya hai. Somvar ko badi sankhya mein vyapari market committee karyalay pahunche aur adhikaarion par meel maalikon se milibhaghat kar aavdha rup se kapas kharidwanaye tatha niyamon ke viprit gate pass kate jaane ke gambhir aarop lagaye. Vyapariyo ne karyalay ke bahar naarebaazi karte hue prashasan aur market committee ke khilaf apna rosh jataya. Vyapariyo ka aarop hai ki mandi mein jis kapas ki kharid vyapariyo ke madhyam se honi chahiye, use kathit taur par meel maalik seedhe kharid rahe hain. Aarop hai ki market committee ke kuch karmi aavdha rup se gate pass kate kar meel maaliko ko fayda pahucha rahe hain. Isse mandi ke karobar ko lakhon rupaye ka nuksan ho raha hai aur mandi mein kapas ki aavak lagataar prabhavit ho rahi hai. Vyapariyo ka aarop—milibhaghat se mandi ka karobarchaup karne ki koshish. Vyapariyon ne kaha ki pichhle season mein nai anaj mandi mein badi matra mein kapas pahunchti thi, lekin is bar kathit avaid kharid ke karan mandi mein kapas ki aavak nahi ho rahi hai. Vyapariyo ka daava hai ki iska sidha asar unke karobar par pad raha hai aur unhe lakhon rupaye ka nuksan uthana pad raha hai. Vyapariyon ne market committee ke sachiv se mulakat kar maamle par tatkaal rok lagane ki maang ki. Unka kehna hai ki yadi avaid roop se kapas kharidne aur gate pass kate ki vyavastha band nahi huyi to vyapari apni dukanen band kar mandi ke mukhya gate par taala lagane ko majboor honge. ‘Avahid gate pass kate rahe hain to janch kar doshiyon par ho karavahi’ Vyapariyon ne aarop lagaya ki yadi mandi mein niyamom ke khilaf gate pass kate ja rahe hain to iski zimmedari market committee ki hai. Unhone prashasan se poore maamle ki janch karwane aur kathit avaid kharid karne wale meel malikoon ke khilaf karavai ki maang ki. Wahin, market committee ke sachiv Vidyasarag ne vyapariyon ke aaropon par kaha ki unke sangyan mein aisa koi maamla nahi hai. Unhone spasht kiya ki market committee mein avaid roop se gate pass nahi kate jate. Yadi janch mein kisi karmi ki laaparavaahi ya milibhaghat samne aati hai to uske khilaf karvai ki jayegi. Unhone kaha ki avaid roop se kapas kharidanewalo par niyamanusaar jurmana lagaya jayega. Ab maamla vyapariyon ke aaropon aur market committee ke adhikaarion ke spashtikaran ke beech janch ka vishay ban gaya hai. Vyapariyon ne saaf chetavni di hai ki yadi kathit avaid kapas kharid aur gate pass ki vyavastha par tatkaal rok nahi lagi to ve aandolan tez karte hue mandi band karne aur mukhya gate par taala lagane ka kadam utha sakte hain.0
0
Report
लखनऊ में भारी बारिश के बाद जर्जर मकान गिरा, आसपास के मकान हुए नुकसान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लगातार चार दिनों की भारी बारिश के बाद एक जर्जर मकान गिर गया, जिससे आस-पास के मकानों को नुकसान पहुंचा।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी भाजपा नेता किशन दुबे गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के मामले में कोर्ट में पेश
Mainpuri, Uttar Pradesh:भाजपा नेता किशन दुबे गिरफ्तार 2008 के आर्म्स एक्ट के मुकद्दमें में गिरफ़्तार पुलिस ने घर पहुंचकर किया गिरफ़्तार किशन दुबे की गिरफ़्तारी के विरोध में कोतवाली के बाहर लगाया गया जाम समर्थकों ने कोतवाली का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी किशन दुबे ने कोतवाली पुलिस पर जबरन कार्यवाही का लगाया आरोप पुलिस ने मेडिकल करा कोर्ट के समक्ष किया पेश शहर कोतवाली के कचहरी रोड से स्थित आवास से किया गिरफ़्तार0
0
Report
कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सीईसी इस्तीफे और चुनाव सुधार की मांग की
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कथित वोटों में गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल और बिहार में हुए चुनावों के दौरान वोटों में गड़बड़ी और वोट चोरी की गई है। इन्हीं आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "वोट चोर गद्दी छोड़" के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही जिन चुनावों में वोटों में गड़बड़ी का आरोप है, उन्हें रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की भी मांग उठाई गई।0
0
Report
NH-34 पर डिवाइडर चौड़ीकरण की मांग: सनातन धर्म रक्षा महासंघ ने ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर NH-34 में डिवाइडर और चौड़ीकरण की माँग को लेकर सनातन धर्म रक्षा महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा, NH-34 में आएदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर और चौड़ीकरण की माँग, वर्ष 2018 से लगातार NH-34 में डिवाइडर और चौड़ीकरण की माँग को लेकर प्रयासरत है सनातन धर्म रक्षा महासंघ, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर में राप्ती-बुढ़ी राप्ति के जलस्तर से बाढ़, किसानों के खेत डूबे
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में राप्ती और बूढ़ी राप्ति नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से जल जमाव की स्थिति अब बाढ़ में बदलती जा रही है। जिले में गाओं के मरूंड होने और फसलों के नुकसान होने का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिले के एक दर्जन से अधिक गांव में मरूंड है और हजारों हेक्टेयर की फसल पानी में डूब चुकी है। जिले के शोहरतगढ़, बांसी, इटवा डुमरियागंज तहसील के कुछ निचले इलाके इसकी चपेट में है। फिलहाल शोहरतगढ़ का इलाका इससे ज्यादा प्रभावित है। जल जमाव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आज जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा ने दौरा किया। उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जिलाधिकारी नाव से शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल गांव के नकुलडीह पहुंचे और वहां ग्रामीण से उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज़ी मीडिया से बात करते हुए जिला अधिकारी शिवशरण अप्पा ने कहा कि नेपाल और यहां पर भी बारिश की वजह से सिद्धार्थनगर जिले के कई इलाके विशेषकर शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत और गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो नदियां बढ़ रही है लेकिन नेपाल में बारिश रुक गई है इसलिए उम्मीद है की नदियों का जलस्तर घटेगा और जो इलाके प्रभावित है वहां से भी पानी कल से कम होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रशासन ने जरूरत के हिसाब से नाव की पर्याप्त व्यवस्था कर दी है और पीड़ितों को लंच पैकेट मुहैया कराने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी घटने के बाद उत्पन्न होने वाली बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सतर्क कर दिया गया है और अभी फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की कई टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
ओवैसी के आह्वान पर विपक्षी एकता बनाम BJP: लामबंदी तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AIMIM के नेशनल स्पोक्सपर्सन शादाब चौहान कहते हैं, "ओवैसी साहब ने सबको खुलेआम बुलाया था कि अगर लोग सच में BJP को हराना चाहते हैं और वोटों का बंटवारा रोकना चाहते हैं, तो एक साथ आओ और BJP को हराओ। तुम इसे अकेले 2017, 2014, 2019 या 2022 में नहीं हरा पाए, तो अब कैसे हराओगे? आओ, मिलकर लड़ो। लेकिन अगर किसी एलीट ग्रुप को यह घमंड है कि तुम्हें मेरी बात माननी है, तुम्हें पॉलिटिकली मेरे अधीन रहना है, और मैं तुम्हें पॉलिटिकली अछूत रखूंगा, तो यह अब नहीं चलेगा। अब एक जन आंदोलन खड़ा हो गया है जो बैरिस्टर ओवैसी साहब को एक विकल्प के तौर पर देखता है...",0
0
Report
मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन, शिक्षा की नई पहचान बनी
Madanpur, Bihar:जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सोमवार को एक नई शुरुआत हुई। नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय, मधेपुरा में विधिवत रूप से पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डीसी अरुण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी उमाशंकर, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री ठाकुर, केंद्रीय विद्यालय सहरसा की प्रधानाचार्या साहूगढ़, मुखिया मुकेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मी एवं अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में विद्यालय में 15 शिक्षक समेत अन्य कर्मियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार से विद्यालय में सभी कक्षाओं में नियमित पठन-पाठन शुरू कर दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा केंद्रीय विद्यालय : डीएम उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत को मधेपुरा के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों को देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक अलग पहचान प्राप्त है। मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत होने से जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा。 डीएम ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी एक प्रेरणा का काम करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के अन्य विद्यालय भी इससे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे。 उन्होंने विद्यालय के शुभारंभ पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जिम्मेदार रहने की अपील की। बाइट : अभिषेक रंजन,डीएम मधेपुरा श्री ठाकुर, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय,मधेपुरा0
0
Report
Advertisement
