icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंचायती राज चुनाव 2026: सरमथुरा में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच, सुविधाओं में सुधार

Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026: प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ागांव और खरौली के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर सरमथुरा इलाके में प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।एसडीएम राकेश न्योल ने ग्राम पंचायत बड़ागांव एवं ग्राम पंचायत खरौली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायतों के कुल पांच मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को देखा गया।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बड़ागांव के एक मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया। इसके लिए पंचायत समिति सरमथुरा के विकास अधिकारी को मतदान केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाने, सेल्फी पॉइंट बनाने, मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर असिस्टेंट बूथ स्थापित करने तथा मतदाताओं के लिए छायादार प्रतीक्षा स्थल के रूप में टेंट लगाने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।वहीं, ग्राम पंचायत खरौली के मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराना है। इस दौरान एसडीएम राकेश न्योल , तहसीलदार भीवाराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बेगूं में शारदीय नवरात्रि: डांडिया और मंदिरों में उत्साह

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। लालबाई-फूलबाई चौक, नीलकंठ महादेव मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, नौशालियों के मोहल्ले और रैगर बस्ती सहित कई स्थानों पर डांडिया रास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में महिलाएं और बालिकाएं उत्साह के साथ भाग लेकर आकर्षक प्रस्तुतियां दे रही हैं। आयोजकों की ओर से पांडालों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। वहीं, कार्यक्रमों को और मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।
0
0
Report

बेगूं उप कारागृह निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक, न्यायाधीश ने रिकॉर्ड चेक किया

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चुंडावत ने बेगूं उप कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह की बैरकों, शौचालय, स्नानघर और रसोईघर का अवलोकन किया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। न्यायाधीश ने कार्यालय में बंदियों से जुड़े रिकॉर्ड और अभिलेखों की भी विस्तार से जांच की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। निरीक्षण में उप कारागृह की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान जेलर प्रहलाद गुर्जर सहित कारागृह स्टाफ मौजूद रहा।
0
0
Report
Advertisement

योगी ने कसारी मसारी का नाम कृष्णपुरी कर प्रयागराज को मुक्त शहर घोषित किया

Prayagraj, Uttar Pradesh:1510ZUP_PRG_CM_BHUMI_R सीएम योगी भूमिपूजन कर रहे हैं बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, कहा कलयुग में एक मुख्यमंत्री यहां आता था तो माफिया के कुत्तों से हाथ मिलाता था, रामराज में माफिया के कब्जे पर गरीबों के लिए आशियाना बन रहा है, एक समय था जब यहां दरिन्दों के चलते आना नहीं पसंद करतीं थी, आज ऐसा सुरक्षा का माहौल बना हुआ है कि हर कोई खुश है, सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा ये एरिया कसारी मसारी है, कहा कसारी मसारी में नंद और बरसाना के साथ ब्रज सेक्टर भी है, जनता चाहती है कि आपका सुदर्शन चक्र कसारी मसारी को भी बदल दीजिए, क्योंकि कसारी मसारी कसाइयों का है, आप यहां की पहचान बदल दीजिए, सिद्धार्थनाथ सिंह ने सीएम योगी से कहा कसारी मसारी का नाम श्रीकृष्ण जी के नाम कर दीजिए, कसारी मसारी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बन गई है, आपने शहर पश्चिमी विधानसभा को बहुत कुछ दिया है। सीएम योगी का बयान, आज मुझे प्रसन्नता है कि जो माफिया मुक्ति का जो अभियान था, वह लूकरगंज से कसारी मसारी पहुंच गया है, जहां अब कसारी मसारी में भी गरीबों का आशियाना बनेगा, सीएम योगी ने कहा प्रयागराज हमारा तीर्थ है, यहां माफिया अतीक और अशरफ जिस जमीन पर खड़े हो जाते थे वह उनकी हो जाती थी, माफिया के चलते बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, असलहे माफिया लहराकर डर और भय का माहौल बनाते थे, डर और भय से विकास नहीं हो सकता है, इसी सबके चलते 2017 से हम लोगों ने तय किया कि यूपी को सुरक्षित बनाना है और सुशासन लाना है, सीएम योगी ने कहा कि विधि का शासन हो, हर व्यक्ति प्रयागराज में न्याय के लिए आता है, उसी कानून का राज स्थापित करने के लिए अभियान चलाया तो हमने कह दिया कि इनके लिए कोई रियायत नहीं होगी, इसी प्रयागराज में विधायक राजू पाल को गोली मार दी जाती है, हमने जब माफियाओं को सबक सिखाने का संकल्प लिया तो परिणाम आज साम्ने है, पहले लूकरगंज में माफिया के कब्जे से मुक्त जमीन पर 77 फ्लैट बनाए गए, आज 15 बीघे की जमीन पर माफिया अतीक ने अस्तबल और अय्यासी का अड्डा बनाया था, सीएम योगी ने कहा उसी अड्डे को ध्वस्त करने के लिए आया हूं, सीएम योगी ने कहा सपा आती है तो माफिया लाती है और बीजेपी आती है तो विकास लेकर आती है, भाजपा और सपा में यही अंतर है, 6 हजार से अधिक लोग आने वाले दिनों में यहां रहेंगे, मार्केट बनेगी, स्पोर्ट्स सेंटर और जिम की भी सुविधा रहेगी, सीएम योगी ने कहा प्रयागराज में अब कोई माफिया गिरी बनने का दुस्साहस नहीं करेगा, अगर कोई करेगा तो मिट्टी में मिलने के लिए तैयार हो जाएगा, पहले सपा की सरकार ने यूपी में पहचान का संकट खड़ा कर दिया था, आज किसी को पहचान के लिए मोहताज नहीं है, आज यूपी से अगर कोई दूर है और अगर कोई यहां का नाम सुनता है तो लोगो से सम्मान से मिलता है, आज यह बदलाव आया है, सीएम योगी ने कहा इस क्षेत्र में पुलिस की कार छोड़िए कोई आता नहीं था, कोई गुंडा और माफिया इधर उधर ताक झांक नहीं कर पाएगा, सीएम योगी ने कहा अगर कोई हिम्मत करेगा तो परिणाम भुगतना पड़ेगा, सीएम योगी ने कहा हर गरीब और नागरिक को सुशासन का लाभ मिले, उसी अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, गंगा नदी में 800 करोड़ की लगत से पुल बनने जा रहा है, सीएम योगी ने कहा भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के नाम से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनकर तैयार है, हम लोग इसी को आगे बढ़ाने का काम कर रहें हैं, सीएम योगी ने कहा शारदीय नवरात्रि में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन किया है, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी दी गई है, आज प्रयागराज पुराने संस्मरण करा रहा है, सीएम योगी ने कहा महाराजा बिजली पासी के नाम से आईटीआई कॉलेज बनेगा, लखनऊ के क्षेत्र में 12 किले बनाए थे, विदेशी आक्रांताओं के लिए काल थे, उनके नाम से हम यहां कॉलेज बनाएंगे, सीएम योगी ने कसारी मसारी का नाम भी बदलने का ऐलान किया, सीएम योगी ने कहा इसे हम कृष्णपुरी बनाएंगे, शारदीय नवरात्रि में जो आवास की योजना है वह भी कृष्णपुरी का हिस्सा होगा, कसारी मसारी का बदला नाम, सीएम योगी ने कहा कसारी मसारी अब कृष्णपुरी होगा
0
0
Report

NCB जोधपुर ने ऑपरेशन कवच में 100 ग्राम MD तीन आरोपियों को गिरफ्तार

DVDeves VyasJust now
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नशा तस्करी के खिलाफ NCB जोधपुर ने ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम MD तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से हुंडई एसेन्ट कार, नंबर GJ 01 RE 9547, भी जब्त की गई है। प्रारम्भिक जांच के अनुसार, आरोपी जोधपुर के डांगियावास से MD खरीदकर गुजरात के आणंद और सुरेंद्रनगर में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्रनगर गुजरात निवासी गोपाल, पुत्र शैला भाई, बाड़मेर राजस्थान निवासी सुरेंद्र आचार्य, पुत्र अशोक कुमार, और बेनाड़ रोड निवासी हनुमाना राम, पुत्र भाना राम शामिल हैं। NCB स्पा सेंटर संचालकों और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। बाइट: घनश्याम सोनी, जोनल डायरेक्टर एनसीबी
0
0
Report

जोधपुर में NCB ने सिंथेटिक ड्रग्स के ऑपरेशन में 2.3 किलोग्राम गोलियां कब्जे किये

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर जोनल यूनिट ने ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग्स के तहत बुधवार को बालोतरा जिले में कार्रवाई کرتے हुए 8,400 प्रतिबंधित औषधीय गोलियां जब्त की। इनका कुल वजन 2.3 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 84 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 7,400 तथा ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन की 1,000 गोलियां बरामद हुईं। मामले में विशन लाल पुत्र हनुमाना राम, निवासी ढाको का गोलिया, काबुली, खारी, जिला बाड़मेर को पकड़ा गया। गुजरात नंबर की रेनॉल्ट क्विड RXT 1.0 कार (GJ08BF7666) भी जब्त की गई।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में सीसीटीवी में क़ैद हुई हत्या की वारदात, सरेआम चाकुओं से गोदा, गैंगवार के चलते की गई हत्या

SShyamFollow1m ago
New Delhi, Delhi:

दिल्ली के साउथ-ईस्ट जिले के थाना कालिंदी कुंज पुलिस ने श्रीराम चौक के पास शाहिद हुसैन उर्फ चोर की चाकू मारकर हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। घायल शाहिद को अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी। आरोप है कि साल 2025 में तिहाड़ जेल में शाहिद और तरुण उर्फ रंजन के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते शाहिद की हत्या की साजिश रची गई।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने श्रीराम चौक के पास शाहिद को रास्ते में रोककर उस पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान करण उर्फ करम शाह, अबुजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की भूमिका कथित तौर पर हमले में शामिल होने, फरार होने की योजना बनाने में मदद करने और हत्या की साजिश में शामिल होने से जुड़ी है।

 

पुलिस हत्या के मामले में फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इनमें तरुण उर्फ रंजन, अमन और राजा शामिल हैं।

 

पुलिस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने की कोशिश भी की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

(जी न्‍यूज ब्‍यूरो र‍िपोर्ट)  

 

0
0
Report

NGT रोक के बावजूद गढ़वा में बालू माफियाओं पर बड़ी छापेमारी

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड के कनहर नदी किनारे माछपानी जंगल में जिला टास्क फोर्स ने छापेमारी कर एक हजार से अधिक टिपर बालू जब्त की है। जब्त बालू की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। एनजीटी की रोक के दौरान पिछले चार महीनों से इलाके के कई बालू घाटों पर अवैध खनन और भंडारण का खेल चल रहा है। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। कनहर नदी के एक ओर उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा है, जबकि दूसरी ओर झारखंड का गढ़वा जिला पड़ता है। जंगलों से घिरा यह इलाका दुर्गम होने के कारण अधिकारियों की आवाजाही कम होती है, जिसका फायदा अवैध बालू कारोबार में उठाते हैं। छापेमारी के दौरान टीम को बालू का बड़ा भंडार दिखाई दिया; आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई रोकने के लिए अवैध कारोबारियों ने जेसीबी से रास्ता काट दिया था, ताकि नदी और बालू के भंडार तक नहीं पहुंच सकें। इसके बावजूद अधिकारियों ने हार नहीं मानी और मोटरसाइकिल के सहारे दुर्गम रास्तों को पार कर मौके तक पहुंचे। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे एसडीएम प्रभाकर मिर्घा और जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण और परिवहन के खिलाफ छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने धुरकी थाना क्षेत्र के कनहर नदी किनारे माछपानी जंगल में अवैध रूप से भंडारित एक हजार से अधिक टिपर बालू जब्त की है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

रामलीला मैदान के रेंट-घटना पर कमेटी ने दी सफाई; मंच ढका, रेंट 11 हजार

Moradabad, Uttar Pradesh:हिंदू संगठनों द्वारा रामलीला मैदान को लेकर किए प्रदर्शन के बाद Zee मीडिया की टीम ने रामलीला कमेटी से बातचीत करने की कोशिश की, इस दौरान रामलीला कमेटी के महासचिव(महामंत्री) विनोद सक्सेना से Zee मीडिया ने बात की तो अपना बचाव करते हुए कहना है की रेंट पर तो रामलीला मैदान दिया जाता है लेकिन रामलीला के मंच को ढक दिया जाता है उसका मंच नहीं दिया जाता और ये अब से नहीं पहले से ही चला आ रहा है, रेंट को लेकर भी उन्होंने बताया की 11 हजार का रेंट की रसीद काटी जाती है, तो वहीँ हिंदू संगठनों के आरोपों पर नाराजगी भी जताते नजर आये। तो वहीँ Zee मीडिया की टीम ने रामलीला मैदान के आसपास रह रहे मुस्लिम आबादी से भी बातचीत करने की कोशिश की लेकिन कोई भी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं हुआ। फिलहाल जहाँ एक और रामलीला कमेटी का कहना है की 21 तारीख के बाद ही बैठ कर बातचीत कर रास्ता निकाला जायेगा।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में भाजपा का दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण, पूर्वांचल में 133 सीटों पर मजबूत प्रचार

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में भाजपा का दो दिवसीय उच्चस्तरीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम समाप्त हुआ। • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दलों को मात देने के लिए भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारी पूरी तरह कस ली है। • पूर्वांचल, काशी और गोरक्ष क्षेत्र की कुल 133 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के लिए यह विशेष चुनावी मंथन आयोजित किया गया। • प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। • दो दिनों तक चले इस शिविर में 133 विधानसभाओं के कुल 266 विस्तारकों, प्रभारियों और पालकों ने हिस्सा लिया। • बूथों का 'A, B, C, D' कैटेगराइजेशन, जमीनी स्थिति के सटीक आकलन के लिए पार्टी ने बूथों को चार श्रेणियों (A, B, C, D) में बांटकर खास चुनावी रणनीति तैयार की है। • कमजोर बूथों पर विशेष फोकस, 'C' और 'D' कैटेगरी में चिन्हित कमजोर बूथों को मजबूत करने तथा विपक्षी प्रभाव वाले क्षेत्रों में पैठ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। • बैठक में विस्तारकों, विधानसभा प्रभारियों और पालकों को बूथ स्तर तक पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। • दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल 6 अलग-अलग सत्र आयोजित कर चुनावी प्रबंधन, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की ट्रेनिंग दी गई। • भाजपा ने पूर्वांचल की अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। WKT - प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम स्थल से जानकारी देते हुए एवं शामिल हुए प्रशिक्षकों से बातचीत करते हुए.
0
0
Report

अयोध्या में दुर्गा पूजा-दीपोत्सव की तैयारियाँ तेज, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर निगम की ओर से दुर्गा पूजा पंडालों में साफ-सफाई और आवश्यक सिविल कार्य पूरे करा लिया गए हैं। वहीं, दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सजावट समेत अन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की ओर से तेल, दीया-बाती, टेंट, पंडालों की सजावट और खान-पान की सामग्री समेत पांच टेंडर जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद संबंधित कार्य कराए जाएंगे। नगर आयुक्त के मुताबिक, इस वर्ष भी दीपोत्सव पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि दीपोत्सव और अन्य त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाएं।
0
0
Report
Advertisement

102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी,,नवरात्र के मौके पर जागा धर्म सम्मान,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow2m ago
Dabhara, Chhattisgarh:प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का आह्वान नवरात्रि के पावन चतुर्थ दिवस पर सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित गलगलाडीह में श्रीमद् देवी भागवत कथा के मंच से 102 परिवारों की विधि-विधानपूर्वक सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। धर्म जागरण समन्वय, धर्म सेना, सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन एवं दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं परिवारों के चरण पखारकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
0
0
Report

ललितपुर में लंगड़ा ऑपरेशन से दहशत, आसिफ ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की पुलिस का अपराधियों में किस तरह का खौफ व्याप्त है इसकी एक बानगी ललितपुर जिले में उस समय देखने को मिली जब सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुरा मोहल्ले में 11 अक्टूबर की सुबह नवरात्रि पर्व के पहले दिन मंदिर जा रही एक महिला से मंगलसूत्र के छीनेती की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी । इसी दौरान आज जल्दी सुबह घटना को अंजाम देने वाला आसिफ नाम का आरोपी खुद ही कोतवाली में हाथ ऊपर करके कहते हुये पहुँचा की \"अपराध करना पाप है , पुलिस हमारी बाप है\" और पुलिस को छीना हुआ मंगलसूत्र मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सौंपते हुये अपने आपको सरेंडर कर दिया । इसका मुख्य कारण ललितपुर पुलिस की अपराधियों में दहशत है , पिछले कुछ दिनों में ही पुलिस टीम द्वारा तीन हत्या के आरोपियों को लंगड़ा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया था । इसी को देखते हुये मंगलसूत्र छीनने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आसिफ ने लंगड़ा ऑपरेशन के खौफ के चलते सदर कोतवाली पहुँचकर खुद ही अपने आपको पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया । आरोपी आसिफ ने स्वीकार किया कि उसने ही 11 अक्टूबर की सुबह नवदुर्गा के पहले ही दिन सुबह सुबह रघुनाथ मंदिर जाने वाली एक महिला के गले से उसका मंगलसूत्र को छीन लिया था और मौके से फरार हो गया था । लेकिन पुलिस द्वारा लगातार जिस तरह से अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही थी उसी के डर से उसने अपने आपको कोतवाली पहुँचकर खुद ही सरेंडर कर दिया ۔
0
0
Report

राजभर ने अखिलेश- कांग्रेस पर निशाना, मुस्लिम नेतृत्व के सवाल उठे

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा जहूराबाद के मरदह में राजभर के बयानों से यूपी की सियासत गरमा गई दिल्ली की सियासी जोड़ी पर तंज कसते हुए बोले—वहां दो हैं, यहां पांच जने हैं राजभर ने कहा—चार लोगों को कंधे पर लादकर घाट तक पहुंचा देंगे वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरते हुए बोले—वोट चोरी कांग्रेस के लोग करते थे मुस्लिम नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राजभर ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी बोले—अगर इंसानियत है तो 2027 में मुस्लिम के बेटे को मुख्यमंत्री बनाइए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सियासी बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के मरदह इलाके में पहुंचे मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा, दिल्ली की सियासी जोड़ी पर तंज कसा और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। दिल्ली की जोड़ी को लेकर सवाल पूछे जाने पर ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि वहां दो ही हैं, यहां पांच जने हैं, चार जने कंधे पर लादकर घाट पर पहुंचा देंगे। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। वहीं, आज अखिलेश यादव को लेकर अपने एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट को लेकर राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वह सुबह ही काम दे देते हैं और वह अपना काम करते रहते हैं। वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरते हुए राजभर ने कहा कि वोट चोरी कांग्रेस के लोग करते थे। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर मंत्री ने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। आदेश की कॉपी मंगाई गई है। उसे पढ़ने के बाद ही वह इस मामले में पूरी जानकारी देंगे। वहीं, मुस्लिम नेतृत्व और अखिलेश यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत मुस्लिमों ने 7 प्रतिशत यादवों को चार बार मुख्यमंत्री बनाया। अगर अखिलेश यादव में इंसानियत है तो 2027 के चुनाव में मुस्लिम के बेटे को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाते। राजभर ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद मुस्लिमों को छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपनी कौम को जगा रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि इतनी आबादी होने के बावजूद मुस्लिम कब तक दरी बिछाते रहेंगे। बाइट: ओमप्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top