गोरखपुर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने किया न्यायिक कोर्ट का बहिष्कार, तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग
Gorakhpur, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट अधिवक्ता एसोसिएशन ने संघ अध्यक्ष दामोदर पाठक के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 21 नवंबर 2024 को तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार और अधिवक्ताओं के बीच हुई कहासुनी के विरोध में आयोजित किया गया। घटना के अनुसार, तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में बहस के दौरान फाइल को लेकर अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच विवाद हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आईपीएस संतोष सिंह ने संभाली दिल्ली मेट्रो सुरक्षा की कमान, CISF के बने डीआईजी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का उप महानिरीक्षक (DIG) नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका में वे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क, सभी प्रमुख स्टेशनों और प्रतिदिन सफर करने वाले लाखों यात्रियों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी का नेतृत्व करेंगे।हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस, देश-विदेश के मेहमान रहे मौजूद
Ghaziabad, Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर आज भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए मेहमानों के साथ भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत, क्षमता और गौरवशाली परंपरा को प्रदर्शित किया गया। हिंडन एयरबेस भारतीय वायुसेना के प्रमुख और महत्वपूर्ण एयरबेस में शामिल है। इसे एशिया के बड़े और सुरक्षित एयरबेस में गिना जाता है। हिंडन एयरबेस रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्वोत्तर सीमा और लद्दाख जैसे दुर्गम एवं कठिन क्षेत्रों में रसद और आवश्यक सामग्री पहुंचाने में यहां से संचालित वायुसेना की भूमिका अहम रहती है। स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के जवानों और अधिकारियों ने देश की सुरक्षा और सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, पहले दिन बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। न्यायसंगत मांगों और अधिकारों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुरू किया गया पूर्ण कार्य बहिष्कार पहले दिन सफल रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिलेभर से संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन में कर्मचारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और अपने जायज अधिकारों की प्राप्ति के लिए सभी साथी मजबूती से संघर्ष करेंगे। संघ की ओर से अगले दिन के कार्य बहिष्कार को लेकर सभी संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है। इसमें चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एनएचएम कर्मचारी, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी और यू-पीएचसी स्टाफ समेत अन्य संविदा कर्मियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। संघ ने कहा कि जो कर्मचारी किसी कारणवश पहले दिन आंदोलन में शामिल नहीं हो सके, वे अगले दिन निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। साथ ही सभी कर्मचारियों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की गई है। संविदा कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि “जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। अपना हक लेकर रहेंगे।”जनता दर्शन में डीएम की संवेदनशील पहल, पति की मौत के बाद कर्ज में डूबी महिला को दिलाई राहत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जरूरतमंदों की मदद के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। भूमाफियाओं से कब्जा हटाकर वास्तविक मालिकों को जमीन दिलाने से लेकर गरीबों के गृह प्रवेश जैसी योजनाओं तक, उनकी पहल सुर्खियों में रही है। इसी कड़ी में आज जनता दर्शन के दौरान एक महिला अपनी समस्या लेकर डीएम के पास पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। परिवार की आजीविका के लिए लोन पर लिया गया ऑटो था, जिसकी किस्तें बकाया होने के कारण रिकवरी एजेंट लगातार उसे परेशान और धमका रहे थे। महिला की परेशानी सुनकर डीएम ने तत्काल बैंक अधिकारियों से बात की और रिकवरी एजेंट को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही करीब 2 लाख 54 हजार रुपये की बकाया धनराशि की व्यवस्था कराकर महिला को बड़ी राहत दिलाई गई। इसके बाद महिला ने जिलाधिकारी का आभार जताया।उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Unnao, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय से जिला निर्वाचन कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय से जिला निर्वाचन कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से सवाल किए प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया फिलहाल, उन्नाव में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के जरिए चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर पार्टी ने अपना विरोध दर्ज कराया और इस्तीफे की मांग दोहराई।महराजगंज: शारदीय नवरात्र को लेकर नगर अध्यक्ष राकेश ने लेहड़ा दुर्गा मंदिर का किया निरीक्षण
Baisar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज, महराजगंज। आगामी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। बताते चले कि पूर्वांचल के आद्रवन में स्थित लेहड़ा देवी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल है जहां प्रति वर्ष दुर दुर से नवरात्रि मेले में लेहड़ा मंदिर पर लाखों श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर दर्शन के लिए आते हैं अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि मंदिर परिसर और मेले तक जाने वाले रास्ते पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, साथ ही साफ-सफाई और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र पांडे, विनोद तिवारी,सभासद झीनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, शिव प्रसाद चौरसिया, राजन चौरसिया सनी रैना और नगर पंचायत के विद्युत कर्मी मौजूद रहे।मुरादनगर में अवैध कॉलोनियों पर GDA का बुलडोजर, सड़कें और साइट ऑफिस ध्वस्त
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ GDA ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने असालतनगर यानी जलालाबाद क्षेत्र में करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि यहां सड़कें बनाने के साथ बिजली के खंभे लगाए गए थे और बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके अलावा जलालाबाद रोड पर शिव धर्म कांटे के सामने करीब 3500 वर्ग मीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। GDA की टीम ने अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस समेत अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। GDA ने कहा है कि आगामी माह में भी अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान जारी रहेगा।लोनी में अवैध आतिशबाजी पर पुलिस का शिकंजा, पटाखे बनाने की सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना लोनी पुलिस टीम ने सुतली बम और पटाखे बनाने तथा उनका सामान रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से सुतली बम पटाखे और आतिशबाजी पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध आतिशबाजी का निर्माण और भंडारण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आग लगने और जान-माल के नुकसान का खतरा भी बना रहता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है।मोदीनगर में सैकड़ों बीघा जमीन को लेकर विवाद, किसानों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर में बिसोखर गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि वर्ष 1946 में मोदी समूह ने किसानों से करीब 99 साल के लिखित समझौते के आधार पर जमीन वार्षिक किराए पर ली थी। किसानों के मुताबिक, समझौते के बाद शुरुआती करीब पांच वर्षों तक किराया दिया गया, लेकिन इसके बाद न तो किराया मिला और न ही जमीन वापस की गई। पीड़ित किसानों का आरोप है कि किरायानामा निरस्त होने के बावजूद जमीन पर कब्जा बना हुआ है और अब इसे बड़े बिल्डरों को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों का दावा है कि कुछ स्थानों पर बिल्डरों ने जमीन पर अपने बोर्ड भी लगा दिए हैं। किसानों ने प्रशासन से जमीन को बचाने और पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। अब सवाल है कि विवादित जमीन की स्थिति क्या है और किसानों को कब न्याय मिलेगा?औरैया ATM में ‘पत्ती का खेल’, ग्राहक के जाते ही रुपये गायब, शातिर गिरफ्तार
Madhupur, Uttar Pradesh:जरा सोचिए... आप एटीएम पहुंचे, कार्ड लगाया, पैसे निकालने की कोशिश की... लेकिन रुपये मशीन से बाहर ही नहीं आए। आपको लगा कि एटीएम में कोई तकनीकी खराबी है और आप वहां से चले गए। लेकिन आपके जाते ही एक शातिर वापस आता है और मशीन में फंसे आपके रुपये लेकर फरार हो जाता है। औरैया पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की पत्ती लगाकर रुपये फंसाने का तरीका अपना रखा था। पूरा मामला औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला चमनगंज निवासी सिराजुद्दीन इंडिया वन एटीएम का संचालन करते हैं। 21 सितंबर को एक युवक एटीएम में पहुंचा और पहले 500 रुपये निकाले। इसके बाद उसने एटीएम के कैश डिस्पेंस स्लॉट में सफेद धातु की पत्ती लगा दी। इसके बाद एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे कई ग्राहकों के रुपये मशीन में ही फंस गए। ग्राहक जब काफी देर तक इंतजार करने के बाद वहां से चले गए, तो आरोपी ने मौका देखकर एटीएम में फंसे रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद फफूंद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। फफूंद थाना पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम को जांच के दौरान आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बडुआ बंबा के पास से आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कानपुर देहात का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से 27 हजार रुपये नकद, सात एटीएम कार्ड और एटीएम से छेड़छाड़ करने का सामान बरामद हुआ। बरामद सामान में सफेद धातु की पत्तियां, टेस्टर, पेंचकस, स्क्रूड्राइवर, कैंची, प्लास, रेंती, ईंची टेप और फेवीक्विक समेत कई चीजें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन सामानों का इस्तेमाल एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ के लिए करता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग एटीएम में इसी तरह की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब एक साल से इस तरीके से रुपये निकाल रहा था। जांच में उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में भी आरोपी के खिलाफ इसी तरह का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी पहले खुद एटीएम से रुपये निकालता था और इसके बाद कैश निकलने वाली जगह पर सफेद धातु की पत्ती लगा देता था। इससे दूसरे ग्राहकों के रुपये फंस जाते थे। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी उन रुपयों को निकाल लेता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने और कितने एटीएम को निशाना बनाया और कितनी रकम निकाली। फिलहाल औरैया पुलिस ने आरोपी आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही पुलिस उसके पुराने मामलों और दूसरे जिलों में की गई संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है। बाइट - अभिषेक भारती, पुलिस अधीक्षक औरैयालखीमपुर खीरी महिला हत्याकांड मामले में मितौली पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी की गिरफ्तार।
Hargaon, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। मितौली पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने के मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी महोली रोड स्थित सेमरांवा बड़ागांव के पास से की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो K10 कार और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। कार्रवाई मितौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से की। गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 379/26 में धारा 103(1)/238(ए) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।क्रॉसिंग रिपब्लिक में शिवलिंग खंडित, पुलिस ने नया शिवलिंग कराया स्थापित
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि करीब 16 से 17 वर्ष की एक लड़की को कथित तौर पर मंदिर में इस घटना को अंजाम देने के बाद मंदिर की बाउंड्री से कूदते हुए देखा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खंडित शिवलिंग को मंदिर से हटवाया और वहां नया शिवलिंग स्थापित करा दिया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना को लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त, वेव सिटी।
