273001
Gorakhpur- CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर मे गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार की भोर में गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। परंपरागत तरीके से पुण्यकाल में पहली खिचड़ी चढ़ाई गई। मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का ताँता लगा है। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी संतों, श्रद्धालुओं और भक्तों को इस पर्व की बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड में डॉक्टरों की वेतन मांग पर हड़ताल, अस्पताल सेवाएं चरमरा गईं
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के चार प्रमुख राजकीय मेडिकल कॉलेजों—देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा—के एमबीबीएस इंटर्न और पीजी (रेजिडेंट) डॉक्टर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के अचानक कार्य बहिष्कार से प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी और लैब जांच जैसी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को इलाज के लिए दो चार होना पड़ रहा है। मानसून के मौजूदा सीजन में वायरल, डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का प्रकोप चरम पर है, ऐसे में इस हड़ताल ने आम जनता की दुश्वारियों को कई गुना बढ़ा दिया है।0
0
Report
BRICS समिट से पहले NSG की दिल्ली में मॉक ड्रिल: सुरक्षा कड़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: BRICS समिट से पहले पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने दिल्ली में कई जगहों पर मॉक ड्रिल कीं। इनमें जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, राजघाट, भारत मंडपम और आर्मी पोलो ग्राउंड शामिल हैं।0
0
Report
बागेश्वर में भूस्खलन से NH-109K बाधित, 12 घंटे बाद भी मलबा हटाने का काम जारी
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में लगातार बारिश के बीच NH-109K पर रवाईंखाल के पास एक बार फिर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे बाधित हो गया। मौके पर BRO की जेसीबी मशीन मलबा और बोल्डर हटाने में जुटी है। फिलहाल 12 घंटे NH बाधित है, जबकि सड़क पर लगातार मलबा गिर रहा है। सबसे चिंता की बात ये है कि पिछले करीब एक सप्ताह से इसी स्थान पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। रवाईंखाल का यह हिस्सा अब लगातार स्लाइडिंग जोन में तब्दील होता जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में ब्लॉक प्रमुख की कार ट्रक से टकराई, 4 घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रह्मखाल के पास पुरोला ब्लॉक प्रमुख की कार एक ट्रक से टकराई. घटना में ब्लॉक प्रमुख पुरोला सहित वाहन में सवार 04 लोग घायल. बाल बाल बचे ब्लॉक प्रमुख पुरोला एवं वाहन में सवार अन्य लोग. घटना में घायल हुए सभी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल 108 के माध्यम से लाया गया जहां उपचार जारी.0
0
Report
ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते पर विवाद के बाद मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कंपनी बाग में उस समय हड़कंप मच गया , जब रिश्ते की बात करने के लिये पहुँचे लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया । जो देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गया , दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों ने एक दूसरे में जमकर लात घूंसों से एक दूसरे को पीटा । इस मारपीट की घटना को मोबाइल कैमर में कैद कर लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है । फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया लेकिन दोनों पक्ष आपसी समझौते के बाद कोतवाली से चले गये ।0
0
Report
जयपुर नगरपालिका चुनाव: पहले चरण में 540 वार्डों के मतदान की तैयारी पूरी, 11 घंटे की मतदान अवधि
Jaipur, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में अब प्रत्याशियों के प्रचार के बाद मतदाता की बारी है। कल जयपुर जिले की 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के 540 वार्डों में मतदान होगा। 3 लाख 91 हजार 923 मतदाता निकाय चुनाव मैदान में उतरे 1920 प्रत्याशियों का सियासी भविष्य तय करेंगे। इसके लिए 565 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। यानी वोट डालने के लिए मतदाताओं को 11 घंटे मिलेंगे। मतदान से एक दिन पहले सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। मतदान दलों ने आवंटित बूथों पर पहुंचकर चुनाव की कमान संभाल ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यक सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण में सुरक्षा प्रशासन के लिए सबसे अहम चुनौती रहेगी। 565 मतदान केंद्रों में से 152 क्रिटिकल चिह्नित किए गए हैं। यानी करीब 27% मतदान केंद्र क्रिटिकल हैं। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। प्रशासन की इन बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी। मतदान खत्म होते ही प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी। इसके बाद 14 सितंबर को मतगणना के साथ साफ होगा कि 18 निकायों में मतदाताओं ने किसे अपने वार्ड की कमान सौंपी है।0
0
Report
Advertisement
सरायकेला के चौका क्षेत्र के खीरे के खेत में युवक का शव: हत्या की आशंका
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, चौका थाना क्षेत्र के उरमाल पंचायत के डुबूडीह टोला बारूडीह गांव में खीरा खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सराइकेला के चौका थाना क्षेत्र के उरमाल पंचायत अंतर्गत डुबूडीह टोला बारूडीह गांव में खीरा के खेत के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रास बिहारी महतो (42 वर्ष) डूंगरीडीह टोला भूचुनगडीह निवासी के रूप में हुई है। शव पर सीने और पेट में हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार मृतक सोमवार सुबह करीब 3 बजे घर से बाहर निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 9:30 बजे खीरा बाड़ी के अंदर उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चौका थाना प्रभारी को सूचना दी गई। ग्रामीणों द्वारा निजी एंबुलेंस से शव को थाना लाया। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शव के साथ थाना पहुंची मृतक की पत्नी रेखा देवी (38 वर्ष), बेटा साधु चरण महतो, बेटी दीपाली महतो, ग्रामीण और उरमाल पंचायत के मुखिया भी मौजूद रहे। परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द हत्यारे और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए। परिवार का एकमात्र कमाने वाला चले जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौका पुलिस शव को पोस्टमडम हे सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
हैदराबाद विधानसभा के बाहर हिंसक विवाद में पांच मामले दर्ज
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: Police have registered five cases in connection with the clash outside the Telangana Assembly. SC/ST Act cases registered against MLC Tata Madhu and Naveen Reddy. Case booked against BRS worker Hemachandra for allegedly creating a ruckus after pouring petrol on himself. BJP worker Ganesh booked for allegedly damaging government property. Cases registered against BRS MLAs Harish Rao, KTR and others for allegedly obstructing and abusing police officials. Police also booked a case over arrests made as a preventive measure. Tata Madhu and Naveen Reddy arrested in the SC/ST case and brought to Narayanguda Police Station.0
0
Report
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव: 95 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कल
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव कल, 38 वार्डो में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, ईवीएम में कल कैद होगा 95 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला डूंगरपुर जिले में नगर परिषद डूंगरपुर के 40 में से 38 वार्डो के लिए कल 9 सितम्बर को मतदान होगा। इसके लिए आज मंगलवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना किया गया। डूंगरपुर नगर परिषद में वार्ड 23 ओर 28 में पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो चुके है। ऐसे में 38 वार्डो में चुनाव होंगे। इसमें से 5 क्रिटिकल वार्डो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कल मतदाता डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्डो के 95 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे। शहर के श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय मैदान में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर देशलदान, ऑब्जर्वर अशोक कुमार, एडीएम प्रकाशचंद्र, एसडीएम सोनू गुर्जर, सीईओ हनुमान प्रसाद की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर देशलदान ने कहा कि नगर परिषद डूंगरपुर के लिए कल 9 सितम्बर बुधवार को मतदान होगा। 40 में से 2 वार्ड पहले निर्विरोध घोषित हो चुके है। 38 वार्डो में मतदान में मतदान होगा। इसके लिए मतदान दलों को रवाना किया गया है। वही 5 क्रिटिकल मतदान केंद्र है, जहां पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की लगाया गया है। मतदान के लिए कुल 350 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान पूरा होगा। मतदान दलों को शांतिपूर्ण ओर निष्पक्ष, पारदर्शी मतदान के लिए निर्देश दिए गए है। इसके बाद मतदान दलों को उनके मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। ये मतदान दल अपने केंद्र पर पहुंचकर वहां की सभी व्यवस्थाएं पूरी करेंगे।0
0
Report
Advertisement
हापकड़ के धौलाना यूपीएसआईडीसी फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलों की भारी दखल
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ में बड़ा हादसा: धौलाना यूपीएसआईडीसी फैक्ट्री में लगी भीषण आग... धुएं के गुबार से ढका आसमान, कई किलोमीटर दूर से दिखीं लपटेंउत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में धौलाना स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि फैक्ट्री की इमारत से लपटों के साथ काले धुएं का भारी गुबार उठने लगा, जो कई किलोमीटर दूर आसमान में साफ देखा जा रहा है. आग लगते ही कारखाने और आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मी चारों तरफ से पानी की तेज बौछारें डालकर लपटों पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. एहतियात के तौर पर आसपास की अन्य कंपनियों और फैक्ट्रियों को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि आग आगे न फैल सके. फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान की स्थिति का पता लगाया जा रहा है. जबकि बचाव टीमें मौके पर डटी हुई हैं.0
0
Report
गांदरबल में पंडाच–Manigam रोड चौड़ाई परियोजना के तहत Wayil पुल के पास ध्वस्तीकरण शुरू
Aram Pora, Ganderbal, A major demolition drive was carried out near Wayil Bridge in Ganderbal as part of the ongoing Pandach–Manigam road-widening and bypass project, marking another significant step towards the expansion of the vital road corridor. The demolition and site-clearance work is being undertaken to facilitate construction activities along the proposed alignment. The Pandach–Manigam Phase-IIA corridor spans around 12 kilometres and is part of the broader Srinagar Ring Road network aimed at improving regional connectivity and easing traffic pressure. The Wayil Bridge stretch is considered a crucial component of the project, with the existing infrastructure being dismantled to make way for upgraded road and bridge facilities. Reports have also indicated that dismantling work on the old Wayil Bridge has commenced as part of the ongoing project. The project is expected to significantly improve connectivity between Pandach, Wayil and Manigam, besides providing a wider and more efficient route for commuters and reducing congestion on existing roads in Ganderbal. With demolition and clearance activities now underway, work on the ambitious road project is gaining visible momentum on the ground.0
0
Report
मोबलिंचिंग रोकें: हाईकोर्ट को सख्त कार्रवाई के सुझाव
Noida, Uttar Pradesh:जय श्रीराम का नारा लगा मोबलिंचिंग सही नही है जो लोग मुहम्मद ﷺ और मां आयशा के बारे मे या क़ुरआन के बारे मे गलत बोलते हैं उन पर सख्त कार्रवाई के लिए भी हाईकोर्ट को बोलना चाहिए था0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अलीगढ़: संविदा ड्राइवर के टावर चढ़ने पर पुलिस प्रयास, शोषण के आरोप वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थाना क्वार्सी चौराहे के निकट टावर पर चढ़ा संविदा कर्मी ड्राइवर, रोडवेज संविदा कर्मचारी राजू सैनी का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी, टावर पर चढ़े व्यक्ति का आरोप रोडवेज विभाग में ड्राइवर्स का हो रहा है शोषण, संविदा कर्मचारी ने वीडियो बनाकर किया वायरल, ड्राइवर जनता पार्टी का बैनर लगाकर आत्महत्या की दे रहा है धमकी, पुलिस ने टावर पर चढ़े व्यक्ति को फोन कर नीचे उतरवाने का किया जा रहा है प्रयास, थाना क्वार्सी क्षेत्र का मामला।0
0
Report
हरिद्वार सिडकुल नाले में बच्चा 16 घंटे से लापता, SDRF की रेस्क्यू जारी
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार सिडकुल के नाले में गिरा बच्चा 16 घंटे से लापता, SDRF और स्थानीय पुलिस ने सुबह से फिर शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन。 तेज बारिश के दौरान नाले के बढ़े जलस्तर में बहा था बच्चा, लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद अब तक नहीं मिला सुराग。 SDRF जवान नाले के तेज बहाव और आसपास के जलभराव वाले क्षेत्र में बच्चे की तलाश में जुटे, स्थानीय पुलिस भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद。 जिस नाले में हुआ हादसा, उसका बरसात से पहले स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने किया था निरीक्षण。 निरीक्षण के दौरान नाले से अतिक्रमण हटाने और सफाई कराने का दिया गया था आश्वासन, लेकिन हादसे के बाद नाले की स्थिति पर फिर उठे सवाल。 स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सिडकुल की ओर से आने वाले पानी के कारण नाले का बहाव अचानक तेज हो जाता है। 16 घंटे से बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ी, रेस्क्यू टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
