Gorakhpur: CM योगी ने रुद्राभिषेक, गौ सेवा और जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद गौ सेवा करते हुए अपने नियमित कार्यक्रमों की शुरुआत की। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में CM योगी ने दूर-दूर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक फरियादी की बात ध्यान से सुनकर अधिकारियों को समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
