273001
गोरखपुरः महोत्सव में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। सीएम योगी इस कार्यक्रम का का औपचारिक समापन करेंगे और अपने हाथों से पांच महान विभूतियों को सम्मानित करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ में वन्यजीव सप्ताह: ग्यासपुर में चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में वन्य जीव सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्यासपुर में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण तथा प्रकृति से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों और निबंधों के जरिये वन्य जीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्रकृति के महत्व को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के महत्व की जानकारी दी गई। वन विभाग की ओर से आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्य जीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्कूल स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
रविदास महरोत्रा की बाइट से राजनीतिक तकरार बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:रविदास महरोत्रा की बाईट0
0
Report
चूरू में साइबर फ्रॉड: असम गिरोह के बदमाश गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू. चूरू की साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दर्ज मामले में बड़ी कारवाई करते हुए साइबर गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध करवाने के आरोप में असम निवासी एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल साइबर ठग ने तारानगर के बनड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह को झांसे में लेकर दिल्ली में डेंटल अस्पताल में पार्टनरशिप के नाम पर 38 लाख की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला. अब साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के इसी मामले में कार्रवाई करते हुए असम के डिब্রूगढ़ निवासी श्याम ठाकुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. साइबर थानाधिकारी कमल कुमार ने बताया कि तारानगर के बनड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि सोशल मीडिया पर अपने आप को इंग्लैंड की डेंटल डॉक्टर एनलिन स्मिथ बताते हुए दिल्ली में बच्चों का बड़ा हॉस्पिटल खोलने और हॉस्पिटल में पार्टनर बनाने के नाम पर 2 जून 2026 से लेकर 13 जून 2026 तक 45 बार में नौ व्यक्तियों के अलग-अलग बैंक खातों में कुल 38 लाख 8 हजार 500 रुपए ऑनलाइन डलवाए. पीड़ित ने साइबर ठगी का एहसास होते ही 18 जून 2026 को बनड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने साइबर थाना चूरू पहुंचकर मामला दर्ज करवाया. साइबर थाना पुलिस ने दर्ज मामले में अनुसंधान करते हुए बैंक खाता में मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर असम के डिब्रूगढ़ पहुंची और श्याम ठाकुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर आरोपी को जेजेएम कोर्ट डिब्रूगढ़ में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल कर चूरू लेकर पहुंची. साइबर थाना पुलिस के अब तक के अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने अपने बैंक खाते में साइबर फ्रॉड के कुल 14 लाख 20 हजार रुपए साइबर ठगी के गिरोह के साथ मिलकर जमा करवाकर साइबर ठगी की राशि तुरंत निकासी कर साइबर फ्रॉड राशि अपना कमीशन रखकर गिरोह के लोगों को दे देता था. अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी असम में बड़े साइबर गिरोह के साथ मिलकर काम करता है और गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध करवाता है. आरोपी ने अपने अलग-अलग बैंकों के 17 बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी हेतु गिरोह को दे चुका है. मॉस्टर माइंड अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर. साइबर थाना पुलिस ने बताया कि जिन 16 बैंक अकाउंट में पीड़ित ने जो राशि डाली वह अधिकतर बैंक खाते साइबर ठगों से किराए पर लिए गए थे और लोग चंद पैसों और कमीशन के लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट किराए पर दे देते हैं. साइबर ठगी के इसी मामले में पुलिस इससे पहले यूपी के बांदा निवासी पियूष सोनी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है. पियूष पर भी साइबर ठगों को अपना बैंक अकाउंट किराए पर देने का आरोप था.0
0
Report
Advertisement
भाजपा नेताओं ने नए उप जिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : धरियावद हेडर/हेडलाईन : नवनिर्मित उप जिला चिकित्सालय भवन का भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एंकर/इंट्रो : धरियावद में भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा चौधरी सहित कई नेताओं ने नवनिर्मित उप जिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान नेताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, चिकित्सा कक्षों और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही उप जिला चिकित्सालय के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने को लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, पुराने चिकित्सालय भवन को नए परिसर में शिफ्ट किए जाने के बाद पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने पुराने भवन में सिटी डिस्पेंसरी की सेवा दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नया चिकित्सालय परिसर नगर से बाहर होने के कारण नगरवासियों और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को इलाज के लिए आने-जाने में परेशानी हो सकती है। खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में शहर के बीच सिटी डिस्पेंसरी की सुविधा उपयोगी रहेगी। कन्हैयालाल मीणा ने राज्य सरकार और जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पुराने चिकित्सालय भवन में जल्द सिटी डिस्पेंसरी सेवा बहाल करने की मांग की है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। बाइट- कन्हैयालाल मीणा, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा0
0
Report
प्रतापगढ़ के राजपुरिया कुएं में बुजुर्ग गिरकर मौत, ग्रामीणों ने रस्सी से निकाला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथूनिया थाना क्षेत्र के राजपुरिया गांव में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग पैर फिसलने से गहरे कुएं में जा गिरे। बारिश के कारण पानी से लबालब भरा हुआ था। कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही हथूनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आपदा प्रबंधन टीम को भी बुलाया गया। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बुजुर्ग को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय भिजवाया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
धर्मांतरण के आरोपों से कुशीनगर में हड़कंप, पुलिस जांच जारी
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर धर्मांतरण के आरोप से हड़कंप एंकर — कुशीनगर में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है... आरोप है कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था... मामला सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है... आखिर परसौनी में क्या चल रहा था और धर्मांतरण के आरोपों में कितनी सच्चाई है... पुलिस की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी... मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के परसौनी गांव के रहने वाले रवि प्रजापति के घर से जुड़ी हुई हैं जहां बीते दिन उनके घर में एक ईसाई से जुड़े कुछ लोग कार्यक्रम कर रहे थे, जिसकी सूचना गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार जायसवाल ने हाटा कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लेकर चली गई, वही शिकायतकर्ता अरुण का कहना है कि गांव में कई दिनों से धर्मांतरण का गिरोह सक्रिय हैं जो कई परिवारों का धर्म परिवर्तन करवा चुका हैं.. जबकि इस मामले में रवि प्रजापति का कहना है कि वह पिछले चार सालों से किडनी की बीमारी जूझ रहा हैं और गांव के कुछ लोगों ने कहा कि तुम बिहार के वाल्मीकिनगर के गोबराही गांव में चला रहे राजकुमार पास्टर के ईसाई कार्यक्रम में शिकरत करो तुम ठीक होने लगेंगे, रवि भी कहते है वह कई बार कार्यक्रम में गए और फिर उन्होंने अपने घर पर ईसाई से जुड़े दुआ कार्यक्रम का आयोजन कर गोबराही ईसाई मिशनरी से जुड़े पडरौना के रहने वाले ध्रुप निषाद अपने सहयोगी देवरिया के दुर्गेश निषाद की मदद से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग आसपास के गांवों के लगभग 30 से अधिक लोग शामिल हुए, लेकिन कार्यक्रम की भनक गांव में फैल गई और कार्यक्रम के दौरान पुलिस मौके पर पहुंच कर ध्रुप और दुर्गेश को हिरासत में लेकर आगे की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया, फिलहाल रवि प्रजापति धर्मांतरण के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपनी बीमारी का हवाला धर्मांतरण के मामले अफवाल बता कर निष्पक्ष जांच की मांग की है, फिलहाल परसौनी गांव में क्या वास्तव में धर्मांतरण हो रहा था क्या इसके पीछे बिहार का चर्चित राजकुमार पास्टर के इलावा कौन कौन लोग थे... इन तमाम सवालों के जवाब को लेकर पुलिस की जांच चल रही है, पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
खेड़ा घोटाले में आठ साल से फरार आरोपी रफीक वहोरा गिरफ्तार; KDCC लोन घोटाला उजागर
Kheda, Gujarat:ખેડા જિલ્લા ના ઠાસરા તાલુકાના અંઘાડી સેવા સહકારી મંડળીના કરોડોના લોન કૌભાંડનો 8 વર્ષથી ફરાર આરોપી ઝડપાયો ખેડા LCB એ કરી ધરપકડ વડોદરાથી રફીક વ્હોરાની ધરપકડ ઠાસરા پولیس મથકે સોંપાયો ખેડા જિલ્લા ની અંઘાડી સેવા સહકારી મંડળી સાથે સંકળાયેલા કરોડોના લોન કૌભાંડના કેસમાં છેલ્લા 8 વર્ષથી નાસતા ફરતા આરોપી રફીક વ્હોરાને ખેડા LCBની ટીમે વડોદરાથી ઝડપી પાડ્યો હતો. આશરે 8 વર્ષ અગાઉ ઠાસરા તાલુકા ના અંઘાડી સેવા સહકારી મંડળીના નામે KDCC બેંકમાંથી લોન લેવામાં આવી હતી અને ત્યારબાદ ખેડૂતોને લોન આપવામાં આવી હતી. ખેડૂતોએ લોનના હપ્તા વસૂલ કર્યા બાદ તેના બદલામાં નકલી પાવતીઓ આપી ઉચાપત કરવામાં આવી હોવાનો આક્ષેપ છે. આ સમગ્ર લોન કૌભાંડના કેસમાં આરોપી રફીક વ્હોરા છેલ્લા 8 વર્ષથી પોલીસથી નાસતો ફરતો હતો. આરોપી વિરુદ્ધ સેવાલીયા-ગળતેશ્વર કોર્ટનો વોરંટ જારી થયો હતો. खेड़ा LCBની ટીમને આરોપી વડોદરામાં હોવાની ચોક્કસ બાતમી મળતા ટીમે કાર્યવાહી હાથ ધરી હતી અને રફીક વ્હોરાને વડોદરાથી ઝડપી પાડ્યો હતો. ઝડપાયેલો આરોપી અંઘાડી સ્ટેશન, નેપાલપુરા, તા. ગળતેશ્વરનો રહેવાસી હોવાનું જાણવા મળ્યું છે. આરોપીને આગળની કાયદેસરની કાર્યવાહી માટે ઠાસરા પોલીસ મથકે સોંપવામાં આવ્યો છે.0
0
Report
शाहजहांपुर में आबादी के बीच घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जनपद के थाना खुदागंज क्षेत्र अंतर्गत सैदूपुर गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। आबादी के बीच मगरमच्छ को रेंगता देख ग्रामीणों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास बहने वाली नदी से निकलकर यह मगरमच्छ भटकते हुए सीधे बस्ती की ओर आ गया था। आबादी में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ साहसी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों के सहारे उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उसके विशाल आकार को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर सुरक्षित प्राकृतिक जलस्रोत (नदी) में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी किनारे या आसपास वन्यजीव दिखने पर खुद जोखिम न उठाएं और तत्काल प्रशासन को सूचना दें।0
0
Report
बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन: ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाला महाराष्ट्र का अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
Kudkanar, Chhattisgarh:जगदलपुर की कोतवाली पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सोने के आभूषण चुराने वाले महाराष्ट्र के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 23 अगस्त को आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर दुकान से 11.500 ग्राम सोने का ‘सुई धागा’ पार कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सोलापुर, पुणे और मुंबई निवासी सभी आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने आभूषण बेचकर रकम आपस में बांटना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से बिक्री के शेष ₹20,000 और 5 मोबाइल फोन (कुल मशरूका ₹50,000) जब्त कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े गोलीकांड: मधुबनी के कॉलेज कर्मी को गोली, हालत गंभीर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर। बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है। जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है, यूवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। यूवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया। गोली युवक के पीठ में लगी जिससे युवक गिर पड़े। आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।0
0
Report
PM मोदी के 25 वर्ष पूरे: विकसित भारत संकल्प सभा और ज्योति यात्रा
Jaipur, Rajasthan:PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर कल ‘विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा प्रदेशभर में आयोजित होंगी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, बीजेपी ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी जयपुर में CM भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहेंगे मौजूद झालावाड़ में पूर्व CM वसुंधरा राजे करेंगी शिरकत बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहेंगे मौजूद अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे शिरकत जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे मौजूद हनुमानगढ़ में बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया करेंगे शिरकत0
0
Report
कांग्रेस विधायक अरोड़ा: वोट चोरी का सवाल चुनाव आयोग से; भाजपा पर सवालिया निशान
Chandigarh, Chandigarh:एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर बात करते हुए कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब हम वोट चोरी की मुद्दे पर चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं तो उसका जवाब भाजपा क्यों देती है यानी चोर की दाढ़ी में तिनका। वोट चोरी का सारा काम बीजेपी के इशारे पर किया गया है। हम हरियाणा में 8 मार्च को एक बार फिर इस मुद्दे को उठाएंगे ए और प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर खींच के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसने की धान का उठान नहीं हो रहा है और ना ही उनका भुगतान किया जा रहा है। मैं और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा कुरुक्षेत्र की मंडी में गए थे जहां पर एक लाख 84 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है लेकिन उत्थान सिर्फ 13000 क्विंटल का ही हुआ है मंडियों में हालत बहुत खराब है मंडियों में आने वाले किसान परेशान है। 121- अशोक अरोड़ा , कांग्रेस विधायक0
0
Report
Advertisement
नसबंदी के बाद महिला की संदिग्ध मौत, पारिवारिक आरोप जांच की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिला अस्पताल में नसबंदी के बाद एक 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि नसबंदी के कुछ घंटे बाद पेट में दर्द होने पर महिला को लगातार तीन इंजेक्शन लगाए गए। तीसरा इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और पल्स बंद हो गई। इसके बाद महिला को ICU में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की पहचान बंटी नगर निवासी 31 वर्षीय संगीता लोधी, पत्नी त्रिलोक लोधी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक संगीता की यह तीसरी डिलीवरी थी। प्रसव पीड़ा होने पर घर पर ही उसकी सामान्य डिलीवरी हुई और बेटी का जन्म हुआ। नाल नहीं कटने के कारण परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के समय मां और बच्ची दोनों स्वस्थ थे। इसके बाद संगीता की सहमति से नसबंदी की गई। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद कई घंटे तक उसकी हालत सामान्य रही, लेकिन बाद में पेट में दर्द होने पर नर्स से इंजेक्शन देने के लिए कहा गया। आरोप है कि एक के बाद एक तीन इंजेक्शन लगाए गए। तीसरा इंजेक्शन लगने के बाद संगीता की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी पल्स बंद हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने महिला को ICU में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इंजेक्शन, इलाज की प्रक्रिया और महिला की मौत के कारण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है。0
0
Report
सिरसा में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: 2026 में 15 डेंगू और 4 मलेरिया मरीज
Sirsa, Haryana:सिरसा जिला में डेंगू और मलेरिया का डंक जारी। अब तक 2026 में डेंगू के 15 मरीज मिले। मलेरिया के 4 मरीज मिले। डेंगू मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत गर्ग ने जानकारी दी। हरियाणा में डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं, मानसून के दस्तक के बाद भी मामलों में वृद्धि होती दिखी है। सिरसा जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद भी डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़े দেখা गया है। 2026 के 9 महीनों में अब तक 15 डेंगू और 4 मलेरिया के मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सामने एक बड़ी परेशानी यह है कि सिरसा जिला में डेंगू और मलेरिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मानसून के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। सिरसा में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के नागरिक अस्पताल समेत सभी PHC और CHC में विशेष डेंगू वार्ड बना दिए गए हैं, जिनमें मरीजों के लिए मच्छर दानियों का प्रबंध किया गया है ताकि संक्रमण को रोक सकें। Health विभाग द्वारा 52 टीमें शहर और ग्रामीण इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं, जहां भी पानी जमा मिलता है या मच्छर का लारवा दिखे उसे एंटी-लारवा दवाई डालकर नष्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा रोडवेज को नोटिस जारी किया है ताकि वर्कशॉप और डिपो में पानी इकट्ठा न हो सके, क्योंकि ये स्थान मच्छरों के पनपने के केंद्र बनते हैं। सिरसा नागरिक अस्पताल के डेंगू मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत गर्ग ने कहा कि जिले में 15 डेंगू और 4 मलेरिया के पॉज़िटिव केस सामने आये हैं। स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। हमने सभी अस्पताल स्तर पर स्पेशल डेंगू वार्ड बना दिए हैं, जहां आइसोलेशन और मच्छरदानी के पुख्ता इंतजाम हैं। लोग अपने घर और आसपास की सफाई रखें; तेज बुखार, सिरदर्द या तेज दर्द होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर जाँच कराएं।0
0
Report
फरीदाबाद में 72 फीट ऊंचाई से युवक की हत्या, नाबालिग आरोपी पर सवाल
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- सिरोही पहाड़ से 72 फीट नीचे मिला युवक का शव, हत्या के आरोपों ने खड़े किए गंभीर सवाल फरीदाबाद के सिरोही इलाके में 19 वर्षीय युवक राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत से जुड़े मामले में नाबालिग आरोपी को मंगलवार को क्राइम सीन पर ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही कराई, जहां से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को राजकुमार के सिरोही झील में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने झील में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन युवक का शव पानी में नहीं मिला। पूरे दिन तलाश के बाद रात करीब 8:30 बजे राजकुमार का शव सिरोही पहाड़ के अंदर सूखे इलाके में पत्थरों के बीच मिला था। शव के मुंह और शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह से खून भी निकल रहा था। मृतक के पिता गौरलाल ने एक नाबालिग समेत उसके पिता जमशेद और अन्य साथियों पर राजकुमार को पहाड़ से नीचे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक को करीब 72 फीट ऊंचाई से नीचे गिराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103 और 3(5) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पुलिस मोबाइल फोन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। थाना धौज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
