Gorakhpur - मुख्यमंत्री ने नए साल पर 1533 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का दिया सौगात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 1533 करोड रुपए का न्यू ईयर गिफ्ट जनपद वासियों को दिया। उन्होंने 1478 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 53 करोड़ 73 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाओं में राजकीय कृषि विद्यालय चारगांव के नवीन प्रशासनिक भवन, इसी विद्यालय में किसान हॉस्टल, नथमलपुर में क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला का निर्माण और राप्ती नदी पर नौसढ़ से कालेश्वर तक 6 किलोमीटर तटबंध के सौंदरीकरण का कार्य शामिल है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
