icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सांप ने सांप पकड़ने वाले को ही बनाया निशाना, अस्पताल पहुंचते ही मौत,घर पर मचा कोहराम

Manoj KumarManoj KumarFollow2m ago
Uttar Pradesh:सांप पकड़ने गये स्नैक कैफ्चर की मौत चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के छपरा गांव में एक घर बीती रात सांप पकड़ने गये 38 वर्षीय गुलाब राम को सांप काटने से मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । परिजनों में कोहराम मच गया । गुलाब ने अब तक सैकड़ों सांपों को काबू कर चुके थे । बलुआ सराय गांव के रहने वाले गुलाब राम घरों में चुना पेंट का कार्य करते थे । इसके साथ ही घरों,दुकानों,सार्वजनिक जगहों में सांप पकड़ने का कार्य करते थे । अब तक सैकड़ों सांप को पकड़कर काबू कर चुके थे । जिन्हें पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ देते थे । मंगलवार की देर रात को छपरा गांव में शौकत अली ने घर में सांप पकड़ने के लिए बुलाया था । गुलाब ने सांप को पकड़ लिया था किन्तु पकड़ ढीली होने पर सांप ने लगातार चार बार वार दिया । जिससे कुछ ही देर में अचेत हो गए । ग्रामीण उन्हें लेकर सकलडीहा पीएचसी ले गए,किन्तु वहां उनकी मौत हो गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । उनके मौत से पिता शिवपूजन,माता नगीना,पत्नी सुषमा,पुत्र हर्ष,पुत्री सिमरन का रोकर बुरा हाल है ।
0
0
Report
Advertisement

सीएम के स्वागत के साथ सारंग टीम दिखाएगी वायु सेना का शौर्य

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात राज्योत्सव में आसमान पर दिखेगा भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का रोमांचक नजारा 2 नवंबर को नवा रायपुर के 센ध लेक क्षेत्र में होगा भव्य एयर शो, सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब मुख्यमंत्री साय ने सारंग टीम का किया आत्मीय स्वागत, कहा - युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संकल्प मजबूत करेगा यह आयोजन दो महिला पायलटों की सहभागिता प्रदेश की बेटियों को देगी ऊंचे सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा स्वदेशी ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टरों के माध्यम से प्रदर्शित होगी भारत की बढ़ती तकनीकी सामर्थ्य और विमानन क्षेत्र की उत्कृष्टता
0
0
Report

सीएम योगी: सिंगापुर निवेश से यूपी में डेटा सेंटर, ग्रीन ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग को नया आयाम

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी से सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत- सीएम योगी यूपी में उद्योग, लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में निवेश पर चर्चा ‘एमओयू से मैन्युफैक्चरिंग, ग्राउंडब्रेकिंग से प्रोडक्शन’ तक निवेशकों के साथ खड़ी है सरकार- सीएम सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के पास ‘सिंगापुर सिटी’ विकसित करने का दिया प्रस्ताव यूपी में 75 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक निवेश के लिए उपलब्ध देश के कुल मोबाइल उत्पादन का 55% यूपी में हो रहा- सीएम योगी देश के 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्माण यूपी में हो रहा- सीएम योगी सिंगापुर के निवेशकों को यूपी में डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग में अवसर यूपी में निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने पर सीएम योगी का जोर सीएम योगी ने ग्रेटर नासिक इन्फ्राकॉन को सौंपा पात्रता प्रमाणपत्र यीडा क्षेत्र में ₹775 करोड़ से स्थापित होगा यूनिवर्सल पैकेजिंग हब यूनिवर्सल पैकेजिंग हब से 1,880 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार यूपी में एग्रीकॉर्प इंटरनेशनल के साथ निवेश समझौते का हुआ आदान-प्रदान यूपी में सोया और चना प्रोटीन उत्पादन की अत्याधुनिक यूनिट लगाएगी एग्रीकॉर्प ब्लू प्लैनेट कंपनी यूपी में कचरा प्रबंधन परियोजनाओं में करेगी निवेश नोएडा और सहारनपुर में वेस्ट प्रोसेसिंग परियोजनाओं पर होगा काम ₹250 से ₹350 करोड़ के निवेश से नोएडा में लिगेसी वेस्ट का होगा उपचार सिंगापुर के उद्योगपतियों ने यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश नीतियों की सराहना की यूपी की पारदर्शी कार्यप्रणाली और तेज फैसलों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा- प्रतिनिधिमंडल यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर सीएम योगी का फोकस यूपी में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति देने की तैयारी
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में प्रदूषण रोकने वास्ते GRAP के तहत कदम: पानी स्प्रिंकलर से हवा साफ

New Delhi, Delhi:बढ़ते प्रदूषण के लिए दिल्ली में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं जगह-जगह सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है तो वहीं पर मिस स्प्रिंकलर भी लगाए गए हैं जिससे जो हवा में दस्त है उसको कंट्रोल में लाया जा सके इन दिनों में तब्दील होने लगती है और उसके लिए कई सारे कदम उठाए जाने हैं पहले से ही सरकार का विंटर एक्शन प्लान रखा जा सके अभी दिल्ली का जो AQI है वह पुर कैटेगरी में है उसके लिए CAQM द्वारा GRAP 1 भी दिल्ली में लागू है इस विंटर एक्शन प्लान के तहत लगातार पानी का छिड़काव हो रहा है सड़कों पर तो वहीं और जिनके पास वैलिड पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं है उनको उनकी गाड़ी में पेट्रोलियम डीजल नहीं मिल रहा है और चेकिंग के लिए एम्पर कैमरे भी पेट्रोल पंप पर लगाए गए हैं जिसके तहत गाड़ी का नंबर अनाउंस कर दिया जाता है जिसके पास वैलिड सर्टिफिकेट नहीं होती है इसी के साथ-साथ 1 नवंबर से दिल्ली के बाहर की जो गाड़ियां हैं जो bs6 से कम है उनको दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा दिल्ली के लोगों को साफ हवा मिले प्रदूषण में कटौती हो उसके लिए कदम उठाए जा रहा है इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट को भी सरकार द्वारा लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और अब इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है सभी हाईराइज इमारत पर एंटी स्मोकिंग लगाना अनिवार्य है जो यहां सेंटर से भी मॉनिटर किया जाता है और इसी के साथ-साथ जितने भी कंस्ट्रक्शन साइट है वहां पर क्या पूरा के काम हो रहा है या नहीं उन सब को मॉनिटर किया जाता है जो दिल्ली में एंटी स्मोक गन वाले ट्रक है जो कूड़े की गाड़ियां है क्या वह समय पर काम पर जा रही है उनको जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से ट्रैक किया जाता है तो यह सब कहीं कम है जो उठाई जा रहे हैं ताकि दिल्ली में प्रदूषण को कम किया जा सके
0
0
Report

नीरज कुमार: कार्यकर्ताओं के जनबल के सामने धनबल झुक गया

Noida, Uttar Pradesh:नीरज कुमार का बड़ा बयान, बोले- कार्यकर्ताओं के जनबल के सामने धनबल और बाहुबल को झुकाया बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के बीच जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार आज सुबह मतगणना केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के उत्साह और चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर प्रतिक्रिया दी। नीरज कुमार ने कहा कि यह जीत के जश्न का समय नहीं, बल्कि वह मानसिक रूप से कार्यकर्ताओं के प्यार और सम्मान के बोझ से दबे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के जनबल और संगठन की ताकत के सामने धनबल और बाहुबल को झुकाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर भी तंज कसा और मिठाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि विरोधियों ने जो मिठाइयां बनवाई थीं, उनका अब क्या होगा। वहीं, अपने चरित्र और संस्कार पर सवाल उठाए जाने को लेकर नीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा, “कौन माई का लाल है? हिम्मत है? तो आगे बढ़ो! मेरे चरित्र पर, मेरे संस्कार पर कोई सवाल उठाएगा?” विपक्ष की ओर से लगातार की गई बयानबाजी पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। जब उनसे राजनीति में समुचित इलाज किए जाने संबंधी बयान को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राजनीति में ग्रहण लग गया है। इसके बाद उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए अपने समर्थकों को संबोधित किया। मतगणना के बीच नीरज कुमार के इस बयान में चुनावी मुकाबले, विरोधियों की बयानबाजी और अपने चरित्र पर उठाए गए सवालों को लेकर उनकी नाराजगी साफ नजर आई。
0
0
Report
Advertisement

इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली, इस्तीफे-सीईसी, समय सीमा पर बहस

New Delhi, Delhi:इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करने जा रहे हैं। विपक्ष इस रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। SIR प्रक्रिया का मुद्दा उठाएगा। दावा किया जा रहा है की रैली में 10 लाख लोग शामिल होंगे, दिल्ली के राम लीला मैदान में रैली को लेकर तैयारी शुरू हो गई है, वही रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने शर्तों रखी है, शाम 5 बजे तक खत्म रेली खत्म करनी होगी। वही इस रैली पर व्यापारी संगठन भी आपत्ति जता रहा है, त्यौहार का सीजन होने का हवाला दिया जा रहा है।
0
0
Report

जयपुर ATS पर ट्रक की फिटनेस फर्जी, MP में बन गया प्रमाण पत्र

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में मशीनों पर हो रही थी ट्रक की जांच, और ठीक उसी समय MP से बन गई ट्रक की फिटनेस! - जी मीडिया एक्सक्लूसिव, वाहनों की फिटनेस में बड़ा फर्जीवाड़ा - एक ट्रक जो जयपुर के शाहपुरा में खड़ा हुआ था, उसी समय मध्यप्रदेश से बन गई ट्रक की फिटनेस - सीसीटीवी फुटेज और पोर्टल अपलोड आए सामने, मध्यप्रदेश के आदिनाथ फिटनेस LLP का फर्जीवाड़ा - MORTH के हाईटेक इंतजामों में चोरी का तोड़, क्या राजस्थान परिवहन विभाग कराएगा FIR ? जयपुर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को घटाने के लिए केन्द्र सरकार करोड़ों रुपए का बजट खर्च कर रही है। जिन भारी वाहनों से हादसे होते हैं, उनकी फिटनेस जांच के लिए भी लम्बे-चौड़े नियम कायदे बना दिए गए हैं। लेकिन वाहनों की फिटनेस अभी भी फर्जीवाड़े से जारी की जा रही हैं। कैसे हो रहा है यह पूरा घोटाला, देखिए, जी मीडिया की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में- दरअसल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केन्द्र सरकार ने कमर्शियल वाहनों, भारी वाहनों और यात्री वाहनों की फिटनेस ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर करवाने की अनिवार्यता की हुई है। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन ऐसे केन्द्रों को कहा जाता है, जहां वाहनों की फिटनेस ऑटोमेटिक मशीनों के जरिए की जाती है। यानी वाहन के सभी पुर्जों की सही तरीके से जांच होती है कि वाहन सड़क पर चलने लायक है भी या नहीं। इसी आधार पर वाहनों की फिटनेस का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। लेकिन अब वाहनों की फिटनेस के प्रमाण पत्र जारी करने में ही बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें ट्रक जयपुर के शाहपुरा में एक एटीएस पर फिटनेस कराने के लिए पहुंचा था। लेकिन इसी समय इस वाहन की मध्यप्रदेश के एक एटीएस द्वारा फिटनेस जारी कर दी गई। समझिए, कैसे हुआ यह पूरा फर्जीवाड़ा जयपुर में वाहन की जांच, MP में बन गई फिटनेस ! - ट्रक संख्या RJ14GP4938 की फिटनेस में हुआ फर्जीवाड़ा - सितंबर 2022 में पंजीकृत यह ट्रक है भवनदीप सिंह कालरा के नाम - वाहन की 23 अक्टूबर को शाम 5:15 बजे हुई फिटनेस के लिए बुकिंग - शाहपुरा(जयपुर) के वत्सल एंटरप्राइजेज ATS पर फिटनेस के लिए पहुँचता वाहन - 23 अक्टूबर को शाम 5:34 बजे वाहन फिटनेस जांच के लिए ATS पर पहुंचा - शाम 5:55 बजे सभी जांच पूरी कर पोर्टल पर डिटेल अपलोड की गई - लेकिन वत्सल एंटरप्राइजेज से जारी नहीं हो पा रही थी वाहन की फिटनेस - तकनीकी रूप से डिटेल निकाली गई तो सामने आया बड़ा खेल - 23 अक्टूबर को इसी समय मध्यप्रदेश के ATS ने बना दिया फिटनेस प्रमाण पत्र - धार में स्थित आदिनाथ फिटनेस LLP ने बना दिया इस ट्रक का प्रमाण पत्र - सूत्रों के मुताबिक, वाहन मालिक ने दस्तावेजों की फोटो भेजी थी मध्यप्रदेश - केवल फोटो के आधार पर मध्यप्रदेश के एटीएस ने बना दी फिटनेस 30 मानकों पर जांच जरूरी, लेकिन केवल फोटो से बना रहे फिटनेस नियमानुसार किसी भी वाहन की फिटनेस जांच का प्रमाण पत्र वाहन की भौतिक रूप से जांच के बाद ही जारी किया जा सकता है। इसके लिए मशीनों पर वाहन के करीब 30 मानकों की जांच की जाती है। जी मीडिया के पास मौजूद दस्तावेजों में साफ है कि 23 अक्टूबर को जब वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश के धार में स्थित आदिनाथ फिटनेस एलएलपी से जारी हुआ, उस समय वाहन जयपुर के शाहपुरा में वत्सल एंटरप्राइजेज सेंटर पर खड़ा था। वैसे भी धार से जयपुर के बीच करीब 600 किमी की दूरी है, जिसे ट्रक से तय करने में कम से कम 12 से 14 घंटे का समय लगता है। कब लगेगी फर्जीवाड़े पर रोक ? - मध्यप्रदेश में लगातार हो रही राजस्थान के वाहनों की फिटनेस - बिना वाहन ले जाए ही फिटनेस प्रमाण पत्र बनाए जा रहे - सूत्रों के अनुसार, राजस्थान के करीब 3 हजार वाहनाें की बन रही फिटनेस - हर महीने इतनी संख्या में एमपी के एटीएस पर फिटनेस बन रही - इस गड़बड़ी को लेकर राजस्थान ATS एसोसिएशन ने जताया विरोध - परिवहन विभाग से की आदिनाथ फिटनेस LLP के खिलाफ FIR की मांग - अब क्या राजस्थान परिवहन विभाग कराएगा इस फर्जीवाड़े पर FIR ?
0
0
Report
Advertisement

पूरनपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल

FKFirasat KhanFollow33m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:

पीलीभीत: पूरनपुर में नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने माधोटांडा निवासी दानिश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 43 गत्तों में कुल 5,57,760 नशीले कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल और एप्पल कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है। 

 

पुलिस के अनुसार, बुधवार को मुखबिर की सूचना पर माधोटांडा रोड स्थित मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।बरामद कैप्सूल स्पास्मो ब्राउन नाम से बताए गए हैं, जिनमें ट्रामाडोल सहित अन्य औषधीय तत्व हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसका बड़ा भाई तारिक माधोटांडा में मेडिकल स्टोर संचालित करता है और उसे पूरनपुर नवीन मंडी के सामने स्थित गोदाम से दवाओं का गत्ता लेकर माधोटांडा जाने को कहा गया था। पुलिस ने तारिक को भी मामले में आरोपी बताया है। हालांकि वह अभी फरार है। 

 

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल की बरामदगी के बाद इनके भंडारण, खरीद-फरोख्त और आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। हालांकि एक दिन पूर्व मगलवार को पुलिस ने इस घटना से इंकार किया था और सोशल मीडिया पर चर्चाओं के बाद वुधवार दोपहर एक बजे घटना का खुलासा किया गया है। पूरनपुर नगर से लेकर देहात तक नशीली दवाओं का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। 

 

चर्चा है कि एक सफ्ताह पूर्व भी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं आई थी। इतने बड़े स्तर पर नशीली दवाओं का कारोबार मेडिकल स्टोर पर संचालित होता रहा। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था इतने बड़े पैमाने पर कारोबार और किस किस मेडिकल स्टोर पर बिक रही है नशीली दवाएं।

0
0
Report

चंदौली में कोबरा डसने से सांप पकड़ने वाले गुलाब राम की मौत

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - कोबरा सांप के डसने से सांप पकड़ने वाले युवक की मौत - शौकत अली के घर सांप पकड़ने पहुंचे थे बलुआ थाना के सराय गांव निवासी गुलाब राम - डंडे के सहारे कोबरा सांप को गुलाम राम ने पकड़ा - सांप पकड़ने के दौरान पकड़ ढीली होने पर सांप ने कई बार डसा, - कुछ ही देर में गुलाब राम हुए अचेत, हालत बिगड़ी - परिजन और ग्रामीण गुलाब राम को लेकर पहुंचे सकलडीहा सीएचसी - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने गुलाब को मृत किया घोषित - मृतक लंबे समय से घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों से सांप पकड़कर जंगल में छोड़ने का करता था काम - पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में मचा कोहराम - बलुआ थाना क्षेत्र के छपरा गांव कि घटना。 विजुअल + फोटो
0
0
Report

पटना की 108 साल पुरानी जलमीनार का पुनर्निर्माण: परिसर में नई सौगात

Patna, Bihar:पटना की 108 साल पुरानी ऐतिहासिक जलमीनार को नया रूप देने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। वीरचंद पटेल पथ पर मिलर हाईस्कूल के पास स्थित अंग्रेजों के शासनकाल में बनी इस ऐतिहासिक जलमीनार के जीर्णोद्धार और परिसर के सौंदर्यीकरण की परियोजना का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिलान्यास किया। पटना नगर निगम की ओर से संचालित इस परियोजना पर कुल 3.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहर को उसके मूल स्वरूप में संरक्षित करना और इसे शहर के लोगों, पर्यटकों तथा विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना है। परियोजना के तहत करीब 14,400 वर्गफुट क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। जलमीनार के आसपास 10,880 वर्गफुट में हेरिटेज गार्डन विकसित किया जाएगा, जबकि करीब 2,500 वर्गफुट क्षेत्र में आधुनिक कैफेटेरिया बनाया जाएगा। कैफेटेरिया में बैठने की व्यवस्था, रसोई और काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, परिसर में 5,600 वर्गफुट में पेवर ब्लॉक बिछाने, चारदीवारी को प्राकृतिक पत्थरों से सजाने और कलात्मक गेट बनाने की योजना है। रात के समय जलमीनार की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वार्म एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद रविशंकर प्रसाद, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन मिश्रा, पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया और पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू मौजूद रहे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ऐतिहासिक जलमीनार के संरक्षण के साथ-साथ इसके परिसर को विकसित करने और पटना की ऐतिहासिक पहचान को नया स्वरूप देने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top