icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज ट्रेन हादसा: फिरोजाबाद के एक ही परिवार के 4की मौत पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट मे आए

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow2m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:प्रयागराज ट्रेन हादसा: फिरोजाबाद के एक ही परिवार के 4 समेत 5 की मौत, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आए यात्री प्रयागराज। बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में फिरोजाबाद जनपद के एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल पांच यात्रियों की मौत हो गई। हादसा करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर हुआ, जहां तेज रफ्तार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य नेताजी एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान पचदेवरा के पास ट्रैक पर पहले से एक शव पड़े होने की सूचना पर ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकने पर कुछ यात्री नीचे उतरकर स्थिति देखने लगे। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और ट्रैक पर मौजूद यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में पांच लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद निवासी आकाश (17) और बलराम (23) सहित एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। वहीं पांचवें मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी युवक के रूप में हुई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रैक पर पहले से पड़ा शव बताया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेन रोकी गई थी। घटना के बाद पूरे फिरोजाबाद जनपद, विशेषकर मृतकों के गांव पृथ्वीपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। रेलवे प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

बस्तर में माओवादी रूपी के अंतिम संस्कार पर विवादित गीत बजाने का मामला

Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर माओवादी कमांडर रूपी के अंतिम संस्कार के दौरान बजाया गया हिड़मा सांग, माओवादी लीडर माड़वी हिड़मा की मौत को महिमा मंडित करने वाला गाना एक बार फिर बजा, ACM रूपी के अंतिम संस्कार के दौरान विवादित गाना बजाया गया, बस्तर में सक्रिय तेलुगु केडर रूपी को सुरक्षाबलों ने बीते सोमवार 13 अप्रैल को कांकेर क्षेत्र के छोटेबेठिया में मार गिराया था, तेलंगाना के मेड़क जिले में हुआ रूपी का अंतिम संस्कार, इस दौरान रूपी को अंतिम विदाई देते हुए विवादित गाना बजाया गया, रूपी के अंतिम संस्कार से जुड़ा वीडियो आया सामने, लाल झंडा लेकर नाचते दिखे समर्थक।
0
0
Report
Advertisement

कल्याण जिला न्यायालय के वरिष्ठ डिवीजन Ambernath स्थानांतरण पर वकीलों का तेज विरोध

Kalyan, Maharashtra:कल्याण जिला न्यायालय के वरिष्ठ डिवीजन और अतिरिक्त न्यायालय Ambernath यहाँ स्थलांतरित करने के निर्णय पर वकीलों ने जोरदार विरोध दर्शवला है। आज वकीलों ने लाल फिता लाकर निषेध दर्ज किया है, यदि प्रशासन ने निर्णय वापस नहीं लिया तो तीव्र आंदोलन का इशारा दिया गया है। कल्याण जिला न्यायालय के वरिष्ठ डिवीजन और जिला अतिरिक्त न्यायालय Ambernath में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को वकील संघटने ने कड़ाडून विरोध किया है। इस निर्णय के विरोधार्थ कल्याण जिला सत्र न्यायालय के दिवाणी वकिलों ने लाल फिती लगाकर कामकाज करते अपने विरोध का प्रदर्शन किया। कल्याण दिवाणी न्यायालय वकिल संघटने के अध्यक्ष सु्देश गायकवाड ने कहा कि Ambernath में न्यायालय स्थलांतरित करने पर वकिल और पक्षकारों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। Ambernath न्यायालय के स्थान पर पहुँचने के लिए पर्याप्त बस, रिक्षा और रेलवे सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही न्यायालय परिसर में आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, जिससे पक्षकारों को न्याय मिलना महंगा और कठिन होगा। फिलहाल कल्याण जिला सत्र न्यायालय में पुरानी और नयी दोनो इमारतें चल रही हैं, विशेष पॉक्सो न्यायालय, जलद गती न्यायालय तथा दिवाणी और फौजदारी खटलों की सुनवाइयां यहीं होती हैं। भविष्य में इसी जगह 21 मंज़िली भव्य न्यायालयीन इमारत बनाने का योजना है, 56 न्यायालये शुरू होंगे। ऐसे मौके पर Senior Division Ambernath स्थानांतरण के निर्णय पर प्रश्न उठाते हैं वकील संघटना ने जिला मुख्य न्यायाधीश और मुंबई न्यायालय को पत्राचार किया है। यदि इस विरोध की अनदेखी हुई तो आंदोलन तेज करने का इशारा संघटना की तरफ से दिया गया है। बायोट: सुदेश गायकवाड, अध्यक्ष – कल्याण दिवाणी न्यायालय वकील संघटना
0
0
Report
Advertisement

बलिया में गर्भवती महिला के पेट पर लात—सीसीटीवी वीडियो वायरल

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली पर तैनात एक सिपाही सुजीत कुमार द्वारा एक गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने का मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को जमीनी विवाद की सूचना पर डायल 112 पहुंची थी, साथ में बांसडीह थाना के सिपाही सुजीत कुमार भी थे। महिला का कसूर इतना था कि वह अपने चाचा को बचाने गई—कि साहब चाचा को क्यों थाने ले जा रहे हैं; इतना कहने पर सिपाही सुजीत ने मारना शुरू कर दिया। पीड़िता ने SP से मिलकर शिकायत की कि विपक्षी जबरदस्ती विवादित जमीन पर झोपड़ी डाल रहे थे, जिसका विरोध किया और 112 पुलिस को मौके पर बुलाया था। जो मेरे चाचा को ही थाने पर ले जाने लगे, उस वक्त मैंने कहा कि वो बेकसूर है, थाने मत दीजिए। मेरे बातों को सुना नहीं गया; आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए थाने से भगा दिए गए।
0
0
Report

देवरिया में भतीजे ने चाची की हत्या कर दी; FIR दर्ज

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में पट्टीदारों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रिश्ते में भतीजे ने अपनी ही चाची रविता पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव में मृतका के बेटे और बेटी भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देर रात आपस में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसी दौरान रिश्ते के भतीजे ने अपने चाची के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की बेटी अर्चना और बेटा शिव भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, आरोपी की तलाश हो रही है। गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने 03 नामजद के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

हजारीबाग में शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के बाद होगा मामले का खुलासा

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई l बता दें कि शव उस वक्त लोगों ने देखा जब लोग मॉर्निंग वॉक को निकले थे, तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी l पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है बता दे की शव की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी के रूप में हुई है जो कि अपने बहन के घर आया था l बालूमाथ में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की के साथ कुछ संबंध सामने आने के बाद घर वालों ने मृतक को काफी कुछ बोला था जिसके बाद वह तनाव में आकर अपनी बहन के घर हजारीबाग आ गया था यहां बहन के पति ने भी काफी समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था l कल शाम से ही वह अपनी बहन के घर से लापता था जिसके बाद आज सुबह उसका शव बरामद किया गया है l पुलिस पूरे मामले की तहकीात में जुटी हुई है, पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा क्योंकि शव पर चोट के निशान भी देखे जा रहे हैं l अब देखना गौरलब होगा कि क्या कुछ मामला सामने निकलकर आ पता है
0
0
Report
Advertisement

बिहार शराबबंदी की विस्तृत समीक्षा की मांग तेज, नई सरकार करेगी निर्णय

Patna, Bihar:हमने विधानसभा सत्र में मैंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने विधानसभा में शराबबंदी की समीक्षा की मांग उठाई थी। अब वह वक्त आ गया है शराबबंदी की विस्तृत समीक्षा होनी चाहिए कई लोगों ने दबी आवाज में समर्थन भी किया था। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था। मैं उतना ही गंभीर सदन के अंदर में था और बाहर जब आया तो उतना ही गंभीर हो की विस्तृत समीक्षा शराबबंदी की होनी चाहिए। नई सरकार बनी है सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। बिहार जैसे लॉक लैंड स्टेट में शराबबंदी सही नहीं है। शराबबंदी के कारण जो राजस्व का पलायन हो रहा है झारखंड पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश नेपाल जैसे देश में हो रहा है उसे बिहार को नुकसान हो रहा है सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए। अब सरकार को फैसला लेना है जनहित को देखते हुए फैसला लेगी सरकार विस्तृत समीक्षा करेगी और सरकार इस मामले में गंभीर है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर के टेल्को में 8 लाख के गहने चोरी, 6 कमरों के ताले टूटे

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र की नीली ग्वाला बस्ती में चोरों ने एक सुनियोजित वारदात को अंजाम देते हुए पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। बुधवार देर रात हुई इस बड़ी चोरी में बदमाशों ने सुशील सिंह और अवधेश सिंह के बंद पड़े घर को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान पार कर दिए। चोरी की इस घटना की खास बात यह रही कि बदमाशों ने बेहद इत्मीनान से घर के एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 कमरों के ताले तोड़े। इसके साथ ही घर में मौजूद 6 अलमारियों के लॉक भी तोड़ डाले और उनमें रखे सोने-चांदी के गहनों समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मुख्य गेट का ताला काटा गया, लेकिन आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार पिछले एक सप्ताह से गोलमुरी के नामदा बस्ती स्थित अपने दूसरे घर में रह रहा था। इस दौरान ग्वाला बस्ती स्थित मकान पूरी तरह खाली पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और हर कमरे व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। परिवार का कहना है कि घर में नकदी नहीं थी, लेकिन सोने-चांदी के गहने रखे थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी है। इधर, इतनी बड़ी चोरी के बावजूद किसी को भनक न लगने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बस्तीवासियों ने रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब 6-6 ताले टूटे और इतनी बड़ी वारदात हुई, तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है。
0
0
Report

बेतिया में सिगरेट मांगने पर दुकानदार की पिटाई, स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां एक दुकानदार को सिगरेट का पैसा मांगना भारी पड़ गया। नशेड़ियों ने सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार की पिटाई कर दी। घटना योगापट्टी थाना के अंतर्गत बगही पुरैन की है। बीती देर रात्रि नशेड़ियों ने दुकानदार से सिगरेट मांगी; सिगरेट देने के बाद पैसा मांगा गया तो पिटाई शुरू हो गई। दुकान में तोड़फोड़ भी हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी; 112 पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया। दुकानदार मंजूर मियां ने थाना में आवेदन दिया है और नशेड़ियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नशेड़ियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मारपीट की इस घटना में दुकानदार घायल हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इलाके में आक्रोश है और लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top