icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महिला ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप, न्याय की लगाई गुहार

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, 28 मई 2026 की सुबह कुछ लोग उसके घर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। महिला का आरोप है कि घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई और प्रार्थना पत्र भी सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बता दे कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया गया। महिला ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपने और पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
0
Report

साकेत के सादुलजब में 5 मंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, 8 घायल, 22 सुरक्षित निकाले गए

साकेत के सादुलजब में 5 मंजिला बिल्डिंग इमारत गिरने से 6 स्टूडेंट की मौत हो गई, 8 घायल और 22 सुरक्षित निकल गए। लोकेशन: साउथ दिल्ली, सादुलजब। विजुअल मौके के टूटे हुए बिल्डिंग के दृश्य। ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। खबर पर वॉकथ्रू। राजधानी दिल्ली से साकेत में स्थित सादुलजब में एक 5 मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। एक छोटा सा रसोई घर था जिसमें कई स्टूडेंट दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीपी साउथ आनंद मित्तल ने बताया कि लगभग 6 की मौत हुईं और सात लोगों को रेस्क्यू कराया गया, फिर लगभग 16 और लोगों को भी रेस्क्यू किया गया। घटना को लेकर इलाके में डर का माहौल है; स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग 5 मंजिला थी और ग्राउंड फ्लोर में कुछ काम चल रहा था, छठे फ्लोर पर भी काम चल रहा था; जिसके कारण पूरी बिल्डिंग गिर गई। पहले 6 लोग बाहर निकल गए, फिर 16 लोग, फिर लगभग 6 और लोगों की मौत हो गई। बाद में भी रेस्क्यू जारी रहा। इलाके के एमएलए, एमपी, सीएम रेखा गुप्ता, डीएम और डीसीपी घटना पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया गया। दो-तीन दिन तक भी रेस्क्यू जारी रहा; फायर और अन्य टीमों की गाड़ियाँ मौजूद थीं। ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। खबर पर वॉकथ्रू। बाइट स्थानीय जनता, बाइट स्थानी जनता।
0
0
Report
Advertisement

इनेलो का महंगाई विरोध: कुरुक्षेत्र में पेट्रोल-डिजल-गैस के दामों के खिलाफ प्रदर्शन

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- बढते डीजल पेट्रोल व गैस के दामों को लेकर इनेलो का प्रदर्शन। बढ़ती महगाई पर रोक लगाने को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। हरियाणा में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल यानी इनेलो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी सुप्रीमो अभय चौटाला के आह्वान पर प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए गए। कुरुक्षेत्र में भी इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हालांकि इस रोष प्रदर्शन में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला को पहुंचना था, मगर वें नहीं पहुंचे। इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने तथा महंगाई पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

जळगांव विधान परिषद: महायुती 17 में से सभी 17 सीटें जीतने की तैयारी में

Jalgaon, Maharashtra:जळगावOn जळगाव विधान परिषद जळगाव विधान परिषदेच्या जागा सर्वात जास्त मताधिक्यांनी आणि बहुमताने जिंकू नंदकिशोर महाजन हे मोठ्या बहुमताने आणि मोठ्या मतांनी जिंकतील असा मंत्री गिरीश महाजन यांचा विश्वासऑन जळगाव नाशिक शिवसेना आग्रहसर्वच जागांवर सर्वांचा आग्रह होता.. अनेक ठिकाणी शिवसेना मागत होती अनेक ठिकाणी राष्ट्रवादी मागत होतीशेवटपर्यंत बोलण्या सुरूच असतात मात्र अखेर तडजोड झाली.. अखेर वाटाघाटी समन्वयाने झालेले आहेतजागांच्या संदर्भात असलेल्या तिढावर आता पडदा पडलेला आहे आता सर्व आम्ही एकत्रित पण एक काम करून जागा निवडून आणू..राज्यामध्ये विधानपरिषद निवडणुकीमध्ये विरोधकांना मी खातदेखील उघडू देणार नाही, सतरा पैकी एकही जागा त्यांना जिंकू देणार नाहीमहापालिका नगरपालिका विधानसभेत विरोधकांची जी परिस्थिती झाली त्यापेक्षा वाईट परिस्थिती विधान परिषद निवडणुकीमध्ये होईलऑन नाशिक मध्ये माघार होईल का अनेक ठिकाणी कार्यकर्त्यांनी अर्ज भरलेले आहेत ते बी फार्म मिळाला नाही तरी अर्ज बाद होतील..जे अपक्ष आहे त्यांची मनधरणी आम्ही करू..ते माघार घेतील , कुठेही दरार पडणार नाही..त्याची काळजी आम्ही घेऊ100% निकाल आणि 17 च्या 17 जागा या महायुतीला निवडून आणू..ऑन जळगाव शिवसेन शिंदे गट नाराज कुठेही नाराजी नाही.. केतकी ताई त्यांचं नाव देखील आघाडीवर होतो त्या देखील तीन तासापासून याच ठिकाणी आलेले आहेत..नाराजी असती तरी शिवसेना शिंदे गटाचे अमोल पाटील या ठिकाणी कसे आले असते..महायुतीतील तिथले सर्व घटक पक्ष असतील आम्ही एकत्रितपणे काम करून जळगाव विधान परिषदेत जागा आम्ही निवडून आणू..गुलाबराव पाटील मुंबईमध्ये आहेत मुक्ताईनगरचे आमदार चंद्रकांत पाटील यांचा मुलगा या ठिकाणी आलेला आहेत जे लोक बाहेरगावी आहेत त्यांचे का म्हणून आपण चर्चा करायचीगुलाबराव पाटलांची मी स्वतः बोललो त्यांनी मला सांगितलं की मी मुंबईमध्ये आहे मला काम आहे कालपर्यंत आम्ही सोबत.एका दुसरा जर कोणी नसेल तर त्यामुळे महायुतीमध्ये नाराजी किंवा दरार पडली असा त्याचा अर्थ होत नाही.ऑन नाशिक आणि जळगाव जागा मी त्या वेळेला देखील शिवसेनेच्या नेत्यांना म्हटलं होतं की नाशिकची जागा आम्हाला द्या तुम्ही जळगावची जागा घ्या..त्यांच्याकडून ते होऊ शकलं नाही त्यांच्या नेत्यांनी त्याला संमती दिली नाही त्यामुळे जळगावची जागा आम्हाला सोडता आली नाहीजळगावच्या जागा भाजपच्या वाट्याला आलेले आहे त्यामुळे आम्ही आता एकत्रित पद्धतीने या ठिकाणी काम करू..बाईट मंत्री गिरीश महाजन..
0
0
Report

सीएम योगी: गाय हमारी माता है, राष्ट्र माता घोषित करने की मांग गलत

Noida, Uttar Pradesh:लाभार्थीयो को अधिकार पत्र देते सीएम योगी आजकल कुछ मौलाना और मौलवी कह रहे है कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करो सीएम ने जवाब देते हुए कहा गाय हमारी माता है जन्म जन्म का नाता है गाय स्वं ही राष्ट्र माता है हमें घोषित करने की क्या.need है गंगा भी हमारी माँ है सीएम योगी ने कहा कि गाय हमारी माता है... लेकिन कुछ मौलाना कहते हैं.. कि गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करें... लेकिन हमारा कहना है कि क्या कोई मां बेटा को अलग कर सकता है... जो लोग गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की बात करते हैं वह उनका सोच पशुत्व वाली है... इनकी सोच दोगला पन को दिखाता है.. कोई कैसे कह सकता है कि गया को राष्ट्र माता घोषित करें। एक भी मौलवी ने एक भी मौलाना ने ज़ब बांग्लादेश मे हिन्दुओ का कत्ले आम हो रहा था कभी इन्होने पाकिस्तान और बांग्लादेश की निंदा नहीं करते बेटी और व्यपारी सुरक्षित नहीं था दोस्ती की आड़ मे छुरे बाजी गाजियाबाद मे देखी होंगी पीएम मोदी के पिछले 12 साल के कार्यकाल मे सभी धर्मों और सभी जातियों को बिना भेदभाव से मिला सभी कल्याणकारी योजना का लाभ मिला शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खरदूषण होगा सज्जनों के लिए हम सज्जन बने है दुर्जनों के लिए नहीं राम जी ने ने राक्षसों का नाश किया था
0
0
Report

पंचायत सहायकों ने वेतन वृद्धि सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के बैनर तले पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान और मानदेय वृद्धि की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत सहायक ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है। यूनियन ने मांग की है कि पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके अलावा सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पंचायत सहायकों के हित में आवश्यक नीतिगत निर्णय लेने की भी मांग की गई है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के पंचायत सहायक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement

बेमेतरा के ग्राम रोजगार सहायकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर वेतन-भर्ती मांगें मानीं

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ जिला इकाई बेमेतरा के बैनर तले बड़ी संख्या में रोजगार सहायकों ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। संघ का कहना है कि वर्षों से मनरेगा सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिला रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार गंधर्व ने बताया कि ग्राम रोजगार सहायक पिछले लगभग 20 वर्षों से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लगातार सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा समय-समय पर शासन द्वारा सौंपे गए अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया जाता है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं हुई है। रोजगार सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से सीधी भर्ती में लाभ देने, वेतन निर्धारण करने, 62 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने, मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए टेबलेट उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखी हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। ब Bite 1 मनोज कुमार गंधर्व, अध्यक्ष, जिला रोजगार सहायक संघ, बेमेतरा ब Bite 2 एप्रोच बेगम रोजगार सहायक ब Bite 3 नेहा साहू रोजगार सहायक ब Bite 4 जनपद पंचायत सीईओ बेमेतरा ।
0
0
Report
Advertisement

हरदा: टिमरनी वनग्राम में जल जीवन मिशन दावों के बीच ग्रामीण गंदा पानी पी रहे

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले में जल जीवन मिशन और पेयजल योजनाओं के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। टिमरनी क्षेत्र के एक वनग्राम में ग्रामीण आज भी स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को मटमैला और गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है。 वीओ-1: मामला हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र के वनग्राम मालगांव का है,जहाँ महिला एक कुआ से गंदा पानी पाने पर मजबूर होने पड़ा है, जहां सरकार की पेयजल योजना के बावजूद कई परिवारों के घरों तक नल कनेक्शन से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा। भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पानी की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है。 वीओ-2:ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें मटमैला और दूषित पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बना हुआ है। खारी एंव मनासा गांव में महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है。 बाइट 01 – ग्रामीण बाइट 02 सत्यनारायण सचान, आदिवासी नेता वीओ-3: वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के कारण पेयजल संकट की स्थिति बनी है। प्रभावित गांवों में वैकल्पिक जल स्रोतों की तलाश की जा रही है और लोगों को जल्द से जल्द पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं。 bाइट – बाइट 03 BR उइके, PHE सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच टिमरनी के वन ग्राम की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।
0
0
Report

रायपुर में बिजली कटौती पर कांग्रेस ने ज्ञापन देकर निर्बाध आपूर्ति की मांग की

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती और बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है.. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.. प्रतिनिधिमंडल ने गर्मी के मौसम में कई-कई घंटों तक हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. विकास उपाध्याय ने कहा कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि टीएल बैठक में राजधानी की नजूल और शासकीय भूमि पर नए ट्रांसफार्मर और सब-स्टेशन स्थापित करने का मुद्दा उठाया जाएगा. उनका कहना है कि इसके लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है, इसलिए बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाना चाहिए..
0
0
Report

छपरा बस स्टैंड की बदहाली, किराये की बढ़ोतरी से यात्रियों पर असर

Chapra, Bihar:बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा आज से यात्री किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी किए जाने का असर आम यात्रियों पर साफ दिखाई देने लगा है. लेकिन छपरा जैसे प्रमंडलीय मुख्यालय में भी यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं. बस स्टैंड की स्थिति बदहाल बनी हुई है. परिसर में न तो समुचित वॉशरूम की व्यवस्था है और न ही यात्रियों के बैठने की पर्याप्त सुविधा. हल्की बारिश होते ही जलजमाव की समस्या यात्रियों की परेशानी बढ़ा देती है. सड़क किनारे बने यात्री शेड और बस स्टैंड परिसर में लगे पंखे धूल और मकड़ी के जालों से ढंके नजर आते हैं, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का कार्यालय एक जर्जर भवन में संचालित हो रहा है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. बावजूद इसके बसों का परिचालन उसी भवन से लगातार जारी है. यात्रियों का कहना है कि किराये बढ़ोतरी का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें केवल बदहाली ही मिल रही है. लोगों ने निगम और प्रशासन से बस स्टैंड की स्थिति में तत्काल सुधार की मांग की है. मौके का जायजा लिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top