273012
Gorakhpur - गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सरकार पर उतरे बसपा कार्यकर्ता
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर जिले में आज बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज गृह मंत्री के बयान को लेकर के अभी तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही थी,लेकिन अब बहुजन समाज पार्टी भी सड़कों पर उतर गई है। प्रदर्शन कर रहे बहुजन समाज पार्टी के लोगों का कहना है कि जिस बाबा साहब को हम लोग भगवान की तरह पूजते हैं और नाम बड़े इज्जत से लेते हैं। उनका देश के गृह मंत्री ने अंबेडकर-अंबेडकर का करके हमारे आस्था पर ठेस पहुंचाने का काम किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आदिवासी नेता राहुल सोलंकी को जिला बदर नोटिस, सेंधवा थाने के बाहर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिला बदर का नोटिश लेकर थाने पहुँचे मप्र आदिवासी विकास परिषद की युवा इकाई जिला अध्यक्ष ने सेंधवा ग्रामीण थाने के बाहर दिखाए उग्र तेवर कहा पुलिस द्वारा आदिवासियों की आवाज को दबाने का किया जा रहा है प्रयास। आदिवासी समाज के कई आंदोलनों और रैलियों में प्रमुख चेहरा रहे राहुल सोलंकी को पुलिस द्वारा जिला बदर का नोटिश थमा दिया गया है जिसको लेकर राहुल रात अपने साथियों के साथ थाना ग्रामीण पहुँचा हाथ में नोटिश लिए राहुल कभी उग्र तेवर दिखाता तो कभी आंसू बहाने लग जाता राहुल का आरोप है उसे जबरन आदतन अपराधी बताकर कर जिला बदर का नोटिश दिया है क्यों के व्व आदिवासी समाज की बेटियों और सामाजिक आंदोलनों में शामिल रहता है समाज की सेवा करता है इसलिए उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसपर थाना प्रभारी ने बताया के प्रशासन द्वारा जो कार्यवाही की गई है वो सही कार्यवाही है राहुल पर पूर्व में कई मामले दर्ज है उसने पुलिस पर कई प्रकार के आरोप लगाए है जो पूरी तरह निराधार है अगर कार्यवाही गलत है तो कोर्ट है अन्य स्तर पर भी जांच करवा लें पुलिस की कार्यवाही वैधानिक है0
0
Report
इंदौर में मिलावट रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा ने तेल अभियान चलाया; 10,500 लीटर जब्त
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में खाद्य तेलों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में मल्हारगंज और सियागंज क्षेत्र में कार्रवाई की गई। मल्हारगंज स्थित श्री श्याम एंड श्याम ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम का निरीक्षण कर सोना सिक्का ब्रांड मूंगफली तेल और कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल के अलग-अलग पैकिंग साइज के 9 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में आवश्यक खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया। टीम ने मौके से करीब 10,500 लीटर खाद्य तेल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, सियागंज स्थित शंकर महादेव ट्रेडर्स से प्रीमियम रिफाइंड ग्राउंडनट ऑयल और गुलाब कोल्ड प्रेस्ड ग्राउंडनट ऑयल के 2 नमूने लिए गए। सभी 11 नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य तेल उपलब्ध कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
रायपुर: डांडिया-गरबा पोस्टर के मामले में कांग्रेस की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Begun, Rajasthan:रायपुर डांडिया और गरबा में किराए पर पार्टनर मिलने का पोस्टर वायरल.. वायरल पोस्टर को लेकर कांग्रेस ने की शिकायत.. रायपुर कमिश्नर से मुलाक़ात कर कांग्रेस ने की शिकायत.. कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता.. पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला से मुलाक़ात कर की कार्रवाई की मांग हिंदुत्व और सनातन को आहत करने का लगाया आरोप..0
0
Report
Advertisement
अशोक वाजपेयी ने अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर तंज, मंदिर निर्माण विवाद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद अशोक वाजपेयी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर कहा, "देखिए जिस तरीके से PDA अपना रंग बदल रहा है, कभी P माने पिछड़ा, कभी P माने पंडित, कभी P माने पठान, इस PDA का क्या-क्या परिभाषा है, यह वही जानते होंगे। आज प्रदेश की जनता अच्छी तरीके से जान चुकी है कि PDA के नाम पर किस तरह का भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है। अगर मर्यादा पुरुषोत्तम राम और भगवान श्री कृष्ण के प्रति इतनी श्रद्धा होती, तो कम से कम जो बार-बार आह्वान किया जा रहा है कि श्री कृष्ण जी की जन्मभूमि को कैसे विमुक्त किया जाए, इस पर कहीं आगे बढ़कर के आज तक कोई एक बात नहीं की। मंदिर निर्माण में हमेशा बाधा उत्पन्न करने का काम किया..."0
0
Report
वाराणसी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर, कड़ी कार्रवाई और जांच के सवाल
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, भवन पर चला बुलडोजर। • कार्रवाई से महज 24 घंटे पहले अवैध घोषित कर सुबह-सुबह गिराया गया मकान। • नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों की देखरेख में हुई कार्रवाई। • पर्याप्त समय नहीं देने का आरोप, कहा- सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का हुआ उल्लंघन। • मकान मालिक का दावा- इतने कम समय में कानूनी विकल्प चुनने का अवसर नहीं मिला। • पीडब्ल्यूडी और नगर निगम का बयान- बिना स्वीकृत नक्शे के कराया गया था निर्माण। • अधिकारियों ने कहा- विभागीय जांच में अवैध पाए जाने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की गई। • इमरान कादरी उर्फ एलपी बाबा का बयान- नगर निगम ने भवन को पहले ही जर्जर घोषित किया था। • एक तरफ जर्जर भवन और दूसरी तरफ अवैध निर्माण, कार्रवाई के क्रम पर उठ रहे सवाल। • मौके पर बुलडोजर से निर्माण ढहाने का वीडियो आया सामने। • अचानक हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म। • अब जांच और दस्तावेजों के आधार पर साफ होगी नोटिस और स्वीकृत नक्शे की असल स्थिति。0
0
Report
गौरीबाजार- ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़ तिजोरी उठा ले गए चोर
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बखरा चौराहे पर बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बना लिया। शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर तिजोरी ही उठाकर ले गए। करीब 200 मीटर दूर ले जाकर तिजोरी को तोड़ा गया और उसमें रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी व चांदी की अंगूठियां समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह घटना सामने आने पर इलाके में हड़कंप मच गया। बखरा गांव निवासी विनय वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा की बखरा चौराहे पर आभूषण की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान अस्त-व्यस्त था और दुकान में रखी तिजोरी गायब थी। आसपास तलाश करने पर तिजोरी करीब 200 मीटर दूर पड़ी मिली। तिजोरी से नकदी और चांदी के आभूषण गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान में जुटी है। हालांकि, घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी से बखरा चौराहे के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों का खुलासा करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद भूली मोड़ एनकाउंटर: चार गिरफ्तार, दो घायल शूटर, पुलिस ने कार्रवाई तेज की
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद के भूली मोड़ में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 48 घण्टे के अंदर पुलिस ने फायरिंग में शामिल चार अपराधी को गिरफ्तार की है।वासेपुर फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर 21 सितंबर को अपराधियों ने फायरिंग घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।पुलिस को सूचना मिली कि ईस्ट बसूरिया के धोबी कुल्हि स्थित जर्जर सरकारी स्कूल में सभी छिपा हुआ है।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची।अपराधियों को पुलिस सरेंडर करने को कहा था।पुलिस नेफायरिंग कर दिया।गश्ती वाहन के शीशे में अपराधियों द्वा र चलाई गई गोली लगी।पुलिस कर्मी फायरिंग में बच गये।पुलिस जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायरिंग की।मुठभेड़ में चंदन ठाकुर नाम के अपराधी को पुलिस गोली मार दी।जिसमे चंदन ठाकुर घायल हो गया।वही एक ओर अपराधी भागने के क्रम में घायल हो गया।वही दो अन्य अपराधियों को पुलिस दबोच ली।घटना स्थल को पुलिस ब्रेकटिंग कर पुलिस जवानों को तैनात किया गया।मौके पर कई खोखा है।जिसे घेरा लगाया गया है।वही एक पिस्टल जर्जर स्कूल का कमरे के बाहर जब्त किया गया है।कमरे के अंदर दो मोबाइल,शराब की बोतल,अन्य समान को पुलिस जब्त की है।फोरेंसिक टीम का स्थानीय पुलिस इंतजार कर रही है।पुलिस कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वासेपुर गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसूरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में चंदन ठाकुर मुख्य शूटर की भूमिका में था। जबकि प्रिंस कुमार बाइक चला रहा था। आरोप है कि घटना के दौरान उसने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी। एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
चतरा में नक्सली बंद का व्यापक असर, यातायात-यात्रा प्रभावित
Ansar Nagar, Jharkhand:नक्सली बंदी का चतरा में व्यापक असर थमे यात्री वाहनों के पहिये, बस स्टैंड में पसरा सन्नाटा यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सड़कों पर भी दिखा बंदी का असर चतरा : उग्रवादी संगठन टीपीएससी यानी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में नक्सलियों ने 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया है। बंदी का असर चतरा में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। यात्री बसों और अन्य वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। चतरा बस स्टैंड, जहां सामान्य दिनों में यात्रियों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही रहती है, वहां सन्नाटा पसरा नजर आया। बसों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई यात्री बसों के इंतजार में परेशान दिखे, तो कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। नक्सलियों ने 24 से 26 सितंबर तक चतरा के अलावा हजारीबाग, लातेहार, पलामू, लोहरदगा,गुमला और गढ़वा जिले में भी बंद का आह्वान किया है। बंदी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। बाइट 1: यात्री बाइट 2 : टेंपो चालक।0
0
Report
गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती: 42 लाख से अधिक नकद-स्वर्ण लूट
Jamshedpur, Jharkhand:गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैती, 42 लाख से अधिक नकद और आभूषण लेकर फरार बदमाश जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 5-6 की संख्या में रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद तथा लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण लेकर फरार हो गए。 घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए थे, जिससे उनके चेहरे काफी हद तक ढके हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया。 बताया गया कि बैंक के गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने बंदूक की बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चेंबर में पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया。 च chest से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकालने के बाद अपराधियों ने लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की है। पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके。 पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद बैंक परिसर में बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।0
0
Report
Advertisement
बाल उड़ान अभियान से बच्चों को मिले शिक्षा-संस्कार और उज्ज्वल भविष्य
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बाल उड़ान अभियान के तहत 25 सितंबर शुक्रवार को शिक्षा एवं संस्कार का संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम महर्षि सांदीपनि विद्यालय सी.एम. राइज शाजापुर में होगा। इसमें जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा सुविधा से वंचित बच्चों को न्यायाधीशों एवं अभिभाषक संघ के माध्यम से एकत्र की गई राशि से शूज एवं किताबें वितरित की जाएगी। गुरुवार को जिला न्यायालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राधिकरण की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को केवल पढ़ाई से जोड़ना नहीं है। उन्हें अच्छे संस्कार, सही मार्गदर्शन और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देना भी इसका लक्ष्य है। हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जरूरत बस इतनी है कि उसे सही समय पर सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले। इसी सोच के साथ जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण ने यह पहल की है। शाजापुर एवं शुजालपुर के न्यायाधीशों ने दो लाख रुपए एवं अभिभाषक संघ ने पच्चीस हजार रुपए की राशि का संग्रहण किया है,इस राशि बच्चों को शूज और आवश्यक किताबें दी जाएगी। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार, व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर बच्चों से चर्चा होगी। प्रयास रहेगा कि बच्चे खुद को समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा समझें और अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि "बाल उड़ान" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का प्रयास है। बच्चों को यह भरोसा मिलना चाहिए कि उनकी परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, वे मेहनत, शिक्षा और अच्छे संस्कारों से जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। आयोजन में विभिन्न विभागों, विद्यालय परिवार, अधिवक्तागण, सामाजिक संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों का सहयोग भी रहेगा। सामूहिक सहयोग से ही बच्चों के लिए बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपील की कि बच्चों की शिक्षा और उनका सुरक्षित एवं संस्कारित भविष्य केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि इस पहल का लाभ ज्यादा बच्चों तक पहुँच सके। बाईट- नमिता बौरासी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर0
0
Report
अजय राय ने मौलाना तौकीर खां मामले सरकार पर दबाव लगाने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर, यूपी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां मामले पर कहा, "हम सब लोग उनके साथ हैं। कल मैं उनके परिवार में गया। उनके साहबज़ादे से मिला और अपनी प्रतिबद्धता, अपनी वचनबद्धता और हम सब लोग उनके साथ हैं। जहां भी उनकी जरूरत होगी, हम लोग उनके साथ खड़े रहेंगे...सरकार ने उनको जबरदस्ती वहां पुलिस और लोगों से विवाद कराकर जानबूझकर फंसाया है..."0
0
Report
कार धुलाई में पानी की खपत कितनी है? जानिए सही आंकड़े
Noida, Uttar Pradesh:AMMOUNT OF WATER USED FOR CAR WASH0
0
Report
Advertisement
अनपरा में ऑपरेशन शुद्धि: 179 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश से क्रेटा कार में भरकर बिहार बॉर्डर की ओर ले जाई जा रही करीब 179 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शराब और कार समेत करीब 14 लाख 30 हजार रुपये की बरामदगी का दावा किया है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ दुल्लापाथर इलाके का है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश की तरफ से अवैध शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान सड़क किनारे सुनसान स्थान पर एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पीछे की सीट और डिग्गी से रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल ब्रांड की कुल 516 बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 178.92 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की बोतलों पर मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था। मौके से झारखंड के गिरिडीह निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किराये की क्रेटा कार से मध्य प्रदेश गया था और वापसी के दौरान सिंगरौली के सरकारी ठेके से शराब लेकर बिहार बॉर्डर के किसी ढाबे पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास शराब से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस ने शराब के साथ करीब 12 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार और 1500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले में अनपरा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है。0
0
Report
एबीवीपी बहेड़ी नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित, अवधेश गंगवार अध्यक्ष व शेखर रस्तोगी बने मंत्री
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बरेली जिले की बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कार्यक्रम आयोजित कर की गई। इस दौरान अवधेश गंगवार को नगर अध्यक्ष तथा शेखर रस्तोगी ‘काकू’ को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री विकास गोला की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रांत सह छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी ने चुनाव अधिकारी के रूप में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला संगठन मंत्री अरुण पाल ने संगठन की कार्यपद्धति, उद्देश्यों एवं छात्रहित में विद्यार्थी परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला प्रमुख डॉ. हरिनंदन कुशवाहा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभाग संयोजक प्रदुमन गंगवार, नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र जी एवं विजय शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और राष्ट्र एवं समाजहित में युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देना है। नवीन पदाधिकारियों ने सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा छात्रहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा ने किया। इस दौरान अभिषेक, रीना, रीता, प्रियांशु, ईशा रानी, आकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
अंबेडकरनगर में नाबालिग से अपहरण-दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ambad, Maharashtra:अंबेडकरनगर में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और जबरन नकाब पहनाकर धर्मांतरण कराने के गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता को लखनऊ से बरामद किए जाने के बाद परिजनों और हिंदू संगठन ने पुलिस प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बयान देते हुए बताया कि जब वह घर से बाहर निकली थी, तब रास्ते में पुल के पास गांव के ही कुछ लड़के मिले। उन्होंने पूछताछ के बहाने उसे रोका और फिर जबरन बाइक पर बीच में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां रईस नामक युवक ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे हासिमगढ़, फिर जमनीपुर और वहां से लखनऊ ले जाया गया। पीड़िता के अनुसार, लखनऊ में फरीद नामक व्यक्ति के कमरे पर रखा गया, जहां अन्य लड़कों ने भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसका फोन छीन लिया गया था, लेकिन उसने बाद में इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बहन से संपर्क साधा। जब परिजनों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने जबरन उसे नकाब पहनाकर छिपाने और इधर-उधर ले जाने का प्रयास किया। आखिरतः परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से पहुंचकर उसे छुड़ाया। पीड़िता की मां ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को घर/गांव से अगवा कर लिया गया था और उसका सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया गया। मां के मुताबिक, आरोपी रईस और उसके साथियों ने करीब 8 दिनों तक किशोरी को बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मिशन योगी अगेन सीएम के प्रदेश संयोजक स्वामी ओम प्रकाश ने अकबरपुर कोतवाली परिसर में बयान देते हुए इसे जबरन धर्मांतरण और अपहरण का गंभीर मामला बताया। उन्होंने हाथ में नकाब दिखाते हुए आरोप लगाया कि नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर उसे बुर्का/नकाब पहनाकर रखा गया था। स्वामी ओम प्रकाश ने आंबेडकरनगर पुलिस मामले में अपहरण, जबरन धर्मांतरण, बलात्कार तथा POCSO एक्ट की सख्त धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाए कहा और अगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो गांव में महापंचायत बुलाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी रईस को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही विवेचना में दो अन्य आरोपियों का नाम सामने आया है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
