273013
गोरखपुर-भाई बना भाई का दुश्मन, तीन पर मुकदमा पंजीकृत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:जनपद गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा एकल नंबर 1 के रहने वाले गणेश जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी पत्नी को मेरे भाई और मेरे भाभी और उसके लड़के के द्वारा मारा पीटा गया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है इसके बाद गुलरिया पुलिस ने पति-पत्नी और बच्चे तीनों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया है और जांच में जुटी है |0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भदोही में 60 वर्षीय दलित बुजुर्ग की सरेआम चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही से रोंगटेखड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है जहां बीते 1 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना में एक सनकी युवक ने 60 साल के दलित बुजुर्ग बच्चन राम की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का पाल चौराहा जहां दोपहर के वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई जब 32 वर्षीय श्रवण कुमार हाथ में चाकू लेकर बुजुर्ग बच्चन राम के पीछे दौड़ता नजर आया, बुजुर्ग रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी ने बेरहमी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया,घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोग भी हमले में घायल हो गए। गंभीर हालत में बच्चन राम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है, वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी श्रवण कुमार को खून से सने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है,फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।0
0
Report
मांडा इलाके में सड़क हादसे से तेंदुए की मौत, जांच शुरू
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज मांडा इलाके में सड़क हादसे में तेंदुए की गई जान, सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की गई जान, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम, वन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए की मौत की मौके पर ही पुष्टि की, तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तेंदुए की मौत के बाद मौके पर तमाशबीनों का लगा जमावड़ा।0
0
Report
आज़ाद नगर में हथियार लहराने से दहशत, पुलिस जांच में जुटी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात के 11.39 बजे के समय हड़कंप मच गया, जब गंगोर स्वीट्स के सामने दो युवकों ने खुलेआम हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शारिक इमाम अपनी पत्नी को अपने दोस्त सलमान के साथ हाईवे पर बातचीत के बहाने लेकर गया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि लौटने के दौरान बाइक पर ही शारिक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी का गुस्सा बढ़ता गया। महिला के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देख आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपियों ने लोगों को डराने के लिए हथियार निकाल लिए और लहराने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी बीच एक साहसी युवक ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सुरक्षित गंगोर स्वीट्स तक पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आज़ाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
पटना के हनुमान मंदिर में रामनवमी-हनुमान जयंती पर भक्तों की भारी भीड़
Patna, Bihar:हनुमान जयंती को लेकर राजधानी पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ है... सुबह से ही वक्त कतार बद्ध होकर भगवान का दर्शन कर रहे हैं.. मनोकामना सिद्ध यह मंदिर भक्तों की मनोकामना तो पूर्ण करता है यही वजह है की बड़ी संख्या में भक्ति रामनवमी और हनुमान जयंती के दिन पहुंचकर भगवान का दर्शन करते हैं... इस मंदिर में हनुमान जी की दो मूर्तियाँ हैं.. एक “बाल हनुमान” दूसरी “वीर हनुमान” यह विशेषता इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाती है।0
0
Report
जलगांव के अडावद में खंडेराव महाराज उत्सव के मौके पर बारह गाड़ियां खींची गईं
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव चोपडा तालुक्यातील अडावद येथे खंडेराव महाराजांच्या उत्सवानिमित्त ओढण्यात आल्या बारा गाड्या जळगाव जिल्ह्यातील चोपडा तालुक्यातल्या अडावद येथे खंडेराव महाराजांचा उत्सव साजरा करण्यात आला चैत्र पौर्णिमेनिमित्त दरवर्षी मोठ्या धार्मिक वातावरणात हा उत्सव साजरा केला जातो या उत्सवाला शेकडो वर्षांची परंपरा असून यानिमित्त बारा गाड्या ओढण्याला विशेष महत्त्व असतं त्यामुळे पंचक्रोशीतील ग्रामस्थांनी या उत्सवात मोठ्या संख्येने सहभाग घेत गर्दी केली होती.0
0
Report
हनुमान जन्मोत्सव के मद्देनजर दिल्ली में मार्ग परिवर्तन, ट्रैफिक सलाह
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली यातायात पुलिस dtptraffic · यातायात सूचना 2 अप्रैल 2026 को मरघाट वाले बाबा हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के मद्देनजर, आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है。 समय: -2 अप्रैल: पूरे दिन इन स्थानों पर मार्ग परिवर्तन लागू हो सकते हैं: रेलवे स्टेशन छत्ता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज, बुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-पॉइंट, रिंग रोड (मंकी ब्रिज) प्रभावित मार्गों से बचें, अपने मार्ग की योजना पहले से बना लें, विशेष रूप से आईएसबीटी और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए。 मेट्रो और बसों जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। दिल्ली यातायात पुलिस के माध्यम से नवीनतम जानकारी प्राप्त करते रहें।0
0
Report
Advertisement
दुधवा टाइगर रिजर्व में शावकों की मस्ती, भालुओं की भिड़ंत और राइनो की नहाई चमक—वीडियो वायरल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अनोखे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लखीमपुर खीरी के इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे इस देश के एकमात्र दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर दुधवा के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो जंगल के रोमांच और वन्यजीवों की विविधताओं को बयां कर रहे हैं। पहली तस्वीर में गर्मी से राहत पाने के लिए एक बाघिन अपने किशोर शावकों के साथ वॉटरह hole पर पहुंची, जहां शावक पानी में खेल रहे थे। नन्हे शावक बेफिक्र थे और बाघिन अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए ऊंची घासों में छिपी नजर रखे हुए थी। पार्क प्रशासन का मानना है कि शावकों की सक्रियता दुधवा के बढ़ते कुनबे और बेहतर पर्यावरण का संकेत है। इसके विपरीत एक वीडियो में दो भालुओं को जंगल के राजा बाघ को खदेड़ते देखा गया, जो शाम की सफारी के दौरान हुआ था। पर्यटकों ने इस दुर्लभ भिड़ंत को अपने कैमरों में कैद किया। इसी बीच वॉटरहोल से एक बड़ा राइनो (घड़) अपने बच्चे के साथ पानी में नहाता दिखा, जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे। विशेषज्ञों के अनुसार वन्यजीव अक्सर अपने इलाके या बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसे व्यवहार दिखाते हैं। इन घटनाओं से पर्यटकों का उत्साह बढ़ा है और दुधवा की जैव विविधता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। पार्क प्रशासन ने लगातार हो रहे वन्यजीव दीदार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर किया है।0
0
Report
8 महीने बाद ओमवीर हत्या का राज खुला; आरोपी मुठभेड़ में घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा 8 महीने पुरानी हत्या का खुलासा पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर मुजरिम के पैर में लगी गोली अमृतपुर थाना क्षेत्र का मामला 8 महीने बाद शव बरामद, फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार 8 महीने पहले हुई सनसनीखेज हत्या का राज आज खुल गया। ओमवीर नामक युवक की हत्या करने वाले रामू और सुरजीत उर्फ ननकू ने शव खेत में दफना दिया था। रामू की गिरफ्तारी के बाद कल शव बरामद हुआ, तो फरार आरोपी सुरजीत को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह लंगड़ा हो गया। खेतों में 8 महीने पहले ओमवीर की निर्मम हत्या हुई थी। आरोपी रामू और सुरजीत ने हत्या के बाद शव यहीं दफना दिया। रामू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, और उसकी निशानदेही पर कल शव बरामद हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दूसरा आरोपी सुरजीत उर्फ ननकू एक पुलिया के पास छिपा है। जब पुलिस ने घेराबंदी की और उसे पकड़ने की कोशिश की, तो सुरजीत ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई। अब वह घायल है और अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पुलिस हिरासत में है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी: "आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में गोली चली। अब पूरी जांच चल रही है।"0
0
Report
जगमेरू पहाड़ी पर पैंथर दिखा, 10 मिनट तक कार के पीछे घूमता रहा
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले की जगमेरू पहाड़ी पर बुधवार को पौधरोपण साइट देखने पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों के सामने पैंथर आ गया। करीब 10 मिनट तक टहलता रहा। सर्वेयर तुषारसिंह ने बताया कि वह सुबह 7 बजे डीसीएफ अभिषेक शर्मा के साथ जगमेरू गए थे। पैंथर कार के पीछे से आया। महज 10 मीटर दूरी पर टहलता रहा, इसके बाद चला गया। बताया जा रहा है की इस पहाड़ी पर रोजाना सुबह और शाम के समय पेंथर निकलता है।0
0
Report
Advertisement
बलिया मुठभेड़ में तार चोरी गैंग के सात गिरफ्तार, दो घायल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तार चोरी के सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दरअसल सहतवार और बांसडीह कोतवाली देर रात अकबरपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान सामने से आ रही दो फोर व्हीलर को रोकने की कोशिश की तभी उनमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में टिंकू कुमार शाह और शमीम अंसारी के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 26 मार्च की रात शातिर चोरों के इस गिरोह द्वारा बिजली के तार और ट्रांसफार्मर से जुड़े सामानों की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू सहित चोरी के तार और अन्य उपकरण बरामद किया है।0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीकेटी में मस्जिद ध्वस्त, कब्जा हटाने का निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बीकेटी तहसील क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन पर बनी एक मस्जिद को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया गया यह मामला बीकेटी तहसील के ग्राम अस्ती स्थित गाटा संख्या 648 की जमीन से संबंधित है, जिस पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। सुनवाई के दौरान, उच्च न्यायालय ने पाया कि संबंधित पक्ष जमीन पर अपना कोई वैध अधिकार साबित करने में विफल रहा। जिसके बाद कोर्ट ने निचली आदेश को बरकरार रखने और अबैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया था जिसके बाद स्थानिय प्रशासन ने देर रात अबैध मस्जिद को ध्वस्त कर दिया0
0
Report
दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में खाने की बदहाली पर छात्राओं का भारी प्रदर्शन
Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस गर्ल्स हॉस्टल में खराब गुणवत्ता वाले भोजन, एलपीजी संकट और मेस के कुप्रबंधन के खिलाफ बीती रात छात्राओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने खाली थालियां बजाकर और नारेबाजी कर रूखी रोटी व अधपका खाना मिलने की शिकायत की है। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने पोषण युक्त भोजन की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से खराब खाना मिल रहा है, जो एलपीजी संकट के कारण और बदतर हो गया है, जिससे उन्हें केवल स्नैक्स या रूखी रोटी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। विरोध का तरीका: छात्राओं ने मेस के बाहर थालियां बजाकर अपना विरोध जताया। हालाँकि कॉलेज प्रशासन ने खराब खाने के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उठाई गई चिंताओं का समाधान किया जा रहा है। छात्राओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी बुनियादी जरूरतें (पौष्टिक भोजन) सम्मानजनक तरीके से पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं इस प्रदर्शन में जब हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और रात तक चले इस प्रदर्शन में पूर्व DUSU सचिव अपराजिता ठाकुर की मिरांडा हाउस हॉस्टल के बाहर प्रदर्शनकारी छात्राओं से झड़प। वही मिरांडा हाउस हॉस्टल के धरने में पहुंची DUSU सह सचिव दीपिका झा को छात्राओं ने उल्टे पांव लौटाया। फिलहाल बीती रात छात्रों के प्रदर्शन के बाद हालात पर काबू पाया गया उम्मीद जताई जा रही है कि अब मिरांडा हाउस हॉस्टल में इस धरने के बाद खाने पीने की सामग्री में सुधार होगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: हनुमान जयंती के अवसर पर आज कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे।0
0
Report
PM आवास योजना के लिए कैंप समाप्त, बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण पर निगरानी जारी
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोजित विशेष कैंप का समापन हो गया है। यह कैंप राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की निगरानी में संचालित किया जा रहा था जिसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवेदन की सुविधा प्रदान करना था। आखिर 11 दिनों तक चले कैंप में क्या-क्या कुछ हुआ? एक रिपोर्ट देखिये... PM आवास योजना के लिये आवेदन करने के लिये बनभूलपुरा क्षेत्र के 6 अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया, 20 मार्च से 1 अप्रैल तक चले इस अभियान के दौरान लगभग 8000 लोगों को आवेदन फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें से 6900 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया। कैंप के दौरान नगर निगम, प्रशासन और राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहीं, जिन्होंने लोगों को आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई। अधिकारियों ने बताया कि जो लोग अब तक अपने आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं, वे 2 और 4 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय में अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। प्रदीप मणि त्रिपाठी, सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के बाइट। PM आवास योजना के लिये आवेदन लेने के बाद नगर निगम इन सभी आवेदन पत्रों की जाँच करेगा 28 सीमा के अंदर पूरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगा, आगे सुप्रीम कोर्ट सरकार को क्या निशा निर्देश देती है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आगे किस-किस तरह का काम करना है उसके लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का इंतजार करना होगा। ए पी बाजपेय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी। वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में PM आवास योजना को लेकर आवेदन लेने का काम पूरा हुआ, अब हल्द्वानी नगर निगम आवेदन पत्रों की जाँच करेगा, उसके बाद जब सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा तब ये देखना होगा की कितने लोग PM आवास योजना के लिये पात्र हैं।0
0
Report
देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; 30 अधिकारी तबादले, 3 थानाध्यक्ष शामिल
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के तबादले आधी रात जारी हुई ट्रांसफर सूची कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला कई थानों में बदले गए प्रभारी अधिकारी पुलिस विभाग में मची हलचल नए अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश0
0
Report
Advertisement
