273165
गोरखपुर- टूटी पुलिया दे रहा है दुर्घटना को दावत
Pachganwa, Uttar Pradesh:गोरखपुर भरोहिया के सरहरी में रघुनाथपुर दोड़वल और सरहरी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया टूट गई है. जिससे आवागमन कठिन हो गया है ,जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा करने को मजबूर हैं इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है रास्ते से चार पहिया वाहन का गुजरना मुश्किल हो गया है.स्थानी मोतीलाल गुप्ता समेत श्री राम नवरत्न आकाश दिनेश रमेश प्रभु नाथ और अमरनाथ ने बताया कि अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आबकारी आयुक्त की सख्ती: हरियाणा ट्रक से शराब जब्ती, दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 आबकारी आयुक्त नमित मेहता की सख्ती, अन्य राज्यों की शराब जब्त。 शाहजहांपुर थाने के जमादार धर्मपाल की टीम ने की कार्रवाई。 हरियाणा नंबर के एक ट्रक की तलाशी में बरामद की गई शराब。 अन्य राज्य की शराब जब्त करते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार。 इसी तरह आबकारी थाना शाहपुरा की टीम ने एक बस में शराब बरामद की。 सिपाही सूरज ने बस से 50 बोतल BIO शराब बरामद की。 मनोहरपुर टोल प्लाजा पर की गई कार्रवाई。 अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जयपुर घनश्याम शर्मा की मॉनिटरिंग में कार्रवाई。0
0
Report
गोपालगंज में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, अस्पताल-पूर्व विधायक कार्यालय पर तोड़फोड़
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में नीट पेपर लीक को लेकर आज कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया इनमें कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता के अस्पताल व भाजपा के पूर्व विधायक के ऑफिस के बाहर तोड़फोड़ की गई। शहर के कॉलेज रोड स्थित भाजपा नेता डॉ राजेश बर्णवाल के अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ की गई, प्रदर्शनकारियों ने उनका बोर्ड व बैनर उखाड़ कर फेंक दिया। वहीं ब्लॉक रोड स्थित पूर्व विधायक कुसुम देवी के ऑफिस के बाहर भी तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद सदर विधायक सुभाष सिंह ने जिला प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध करवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कई लोगों ने पुलिस से करवाई की मांग की है।0
0
Report
झालावाड़ में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जीत का दावा किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बाद आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद आज झालावाड़ जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित अन्य मांगों को केंद्र सरकार द्वारा माने जाने को कांग्रेस पार्टी और छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। झालावाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुए विजय जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विजय जुलूस झालावाड़ बस स्टैंड सर्किल तक पहुंचा और वहां से होता हुआ पुनः कांग्रेस कार्यालय पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए झालावाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा नीट पेपर लीक मामले के बाद तुरंत ही छात्रों को न्याय की मांग के लिए अलग जगाई गई थी। इसके बाद जागरूक छात्रों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन शुरू किया और अंत में छात्र आंदोलन की तथा कांग्रेस पार्टी की आज बड़ी जीत हुई है। केंद्र सरकार को आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा दिलवाना पड़ा। इसके साथ ही छात्रों की अन्य मांगों को भी केंद्र सरकार मानने पर तैयार हो गई है। इसी खुशी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाला गया है। छात्रों के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी। यदि आगे भी इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हुई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को तैयार नजर आएगा।0
0
Report
Advertisement
आगरा की कमला नगर पुलिस ने लापता दो बच्चों को सकुशल बरामद किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा की कमला नगर पुलिस ने परिवार के चेहरे पर लौटाई मुस्कान परिवार के दो बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद नहीं पहुंचे थे घर कमला नगर पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की थी तलाश आगरा से शुरू हुई तलाश कैंट स्टेशन से लेकर मथुरा, निजामुद्दीन तक पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी निजामुद्दीन स्टेशन से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में सवार होते दिखे छात्र पुलिस ने ट्रेन की लोकेशन और सीसीटीवी चेक करने के बाद हरिद्वार में हर की पौड़ी से दिनों छात्रों को किया सकुशल बरामद छात्रों के लापता होने के बाद से डीसीपी सिटी के आदेश पर कई पुलिस टीमें लगाई थी तलाश में 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद आगरा पुलिस को मिली सफलता छात्रों को सकुशल वापस पाकर परिवार ने आगरा पुलिस और कमला नगर पुलिस का दिया धन्यवाद0
0
Report
जालौन में बाइक विवाद: सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल, दो युवक घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बाइक में कट मारने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, बीच सड़क पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट, मारपीट के दौरान एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास पीएनबी बैंक के सामने की घटना。0
0
Report
जालौन में दिनदहाड़े दुकान से चोरी, बेटे को झांसे में लेकर नकदी फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिनदहाड़े दुकान से चोरी की वारदात, चोर ने दुकानदार के बेटे को झांसे में लेकर पानी मंगवाया, बेटा पानी लेने गया, तभी सूनी दुकान देखकर गुल्लक पर किया हाथ साफ, गुल्लक में रखे 25 सौ रूपए से अधिक नकदी लेकर फरार हुआ चोर, दुकानदार ने स्थानीय पुलिस और डायल 112 को दी सूचना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर का मामला।0
0
Report
Advertisement
SGPGI ने 6 वर्षीया बच्ची की रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी से इतिहास रचा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ SGPGI ने रोबोटिक सर्जरी में इतिहास रचा भारत में पहली ऐसी रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी जिसमें सबसे कम उम्र की छह वर्षीय बच्ची को सफल किया गया SGPGI के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक सर्जरी कर कीर्तिमान स्थापित किया भारत में अब तक की सबसे कम उम्र की थायरॉयड रोबोटिक सर्जरी प्रो. ज्ञान चंद और उनकी एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग की टीम को सफलता0
0
Report
कोडीन सिरप तस्करी: पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
Saiki, Bihar:슬ग/सरिया पुलिस ने कोडीन कप सिरप (कोरेक्स) तस्करी के 03 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमाण्ड पर 01. राजकुमार साहू निवासी खैरा थाना ढोगरीपाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ००) 02. गणेश पटेल निवासी बार थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) 03. नरेश साहू निवासी कंटगपाली थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 103 नग कोडिन पारस्फेट तथा ट्राईप्रोलिडीन हाईड्रेक्लोराईड सिरप (कोरेक्स) किमती 23072 मुखबीर सूचना गिला है कि एक लाल रंग के हीरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल में दो व्यक्ति अवैध रूप से कोरेक्स लेकर सोहेला उड़ीसा राज्य से ग्राम देवगांव सरिया लाकर आरोपी नरेश साहू कंटगपाली को देना बताये की सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर ग्राम देवगांव एफसीआई गोदाम में घेराबंदी कर नाकाबंदी कराया गया जो दो व्यक्ति एक लाल रंग मोटर सायकल आते दिखे जिन्हे रोका गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया जिनका नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम राजकुमार साहू ,गणेश पटेल जिनके कब्जे में एक काला रंग के प्लास्टिक बोरी सीट में कुछ सामान रखा हुआ मिला उक्त प्लास्टिक बोरी के अन्दर 103 नग कोडिन पारस्फेट तथा ट्राईप्रोलिडीन हाईड्रेक्लोराईड सिरप (कोरेक्स) किमती 23072 रू کو एनडीपीएस एक्ट के तहत् गवाहों के समक्ष जप्त किया त्अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।0
0
Report
ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना, युवाओं की जीत के साथ तानाशाही से निपटेंगे
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादीुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं के संघर्ष, जद्दोजहद और कुर्बानी की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि यह हक की झूठ पर जीत है।यह उन तमाम नौजवानों की कामयाबी है जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मोदी सरकार यह समझती है कि वह कुछ भी कर सकती है, तो इस आंदोलन ने साफ संदेश दे दिया है कि देश में तानाशाही नहीं चलेगी।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को संविधान के दायरे में रहकर ही चलाना होगा। ओवैसी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में राष्ट्रीय या राज्य स्तर की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं नहीं होंगी और युवाओं का विश्वास कायम रहेगा। कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुसलमानों के पास अब बड़ा राजनीतिक विकल्प है और आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में एआईएमआईएम की आवाज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी सुनाई देगी।जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का उल्लेख करते हुए ओवैसी ने कहा कि धरना दे रहे युवाओं ने ऐसा जनदबाव बनाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मुद्दे पर रात को वीडियो बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष ने सरकार को फैसला बदलने के लिए मजबूर किया0
0
Report
Advertisement
गोंडा में नीट पेपर लीक के विरोध पर कैंडल मार्च और मुआवजे की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोण्डा से है। जहाँ नीट पेपर लीक को लेकर के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक के बाद छात्रों द्वारा किए गए आत्महत्या के विरोध में आज शनिवार देर शाम गोण्डा जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक राम प्रताप के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा गोण्डा कांग्रेस कार्यालय से अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर कड़ा विरोध जताया गया है। कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की है कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठी चार्ज किया है जो चोटिल हुए हैं उन पुलिस कर्मियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए पिटाई के दौरान घायल छात्रों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही साथ जिन छात्र और छात्राओं ने पेपर लिखकर बाद आत्महत्या किया है उन्हें भी सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए जो भी लोग पेपर लीक में शामिल है इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। कांग्रेसियों द्वारा निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार का प्रदर्शन कांग्रेसी गोण्डा में ना कर सके। गोण्डा कांग्रेस कार्यालय से अमर शहीद राजेश नाथ लाहिड़ी प्रतिमा पहुंचे जहां पर आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी कैंडल मार्च समाप्त की है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश से राजस्व महकमे में हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:रामगढ़ बांध कैचमेंट अतिक्रमण मामला, हाईकोर्ट की सख्ती से राजस्व महकमे में हड़कंप, 30 जुलाई को जिला कलेक्टर होंगे तलब, शनिवार को भी खुले रहे राजस्व कार्यालय, जिला-जयपुर जमवारामगढ़(जयपुर) जमवारामगढ़(जयपुर) रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की सख्ती का असर अब राजस्व महकमे में साफ दिखाई देने लगा है, हाईकोर्ट द्वारा 30 जुलाई को जयपुर जिला कलेक्टर को नदी-नालों के बहाव क्षेत्र के मूल राजस्व रिकॉर्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से तलब किए जाने के आदेश के बाद शनिवार को अवकाश के दिन भी राजस्व कार्यालय खुले रहे, अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन पुराने रिकॉर्ड, नक्शों और राजस्व दस्तावेजों को खंगालने में जुटे रहे, धौला उपतहसील में नायब तहसीलदार राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में ताला गिरदावर रामजीलाल मीणा, गठवाड़ी गिरदावर चौथमल मीणा सहित टीम ने करीब आठ घंटे तक नदी-नालों के बहाव क्षेत्र से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड, शजरा नक्शे, सीमांकन और अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण किया, अधिकारियों ने बहाव क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक दस्तावेज का मिलान कर आवश्यक जानकारी संकलित की।0
0
Report
अनूपपुर में खंभे की अर्थिंग तार से करंट, किसान की मौत पर सड़क जाम
Raebareli, Uttar Pradesh:अनूपपुर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गई। खेत में काम कर रहे 50 वर्षीय किसान कमलेश पटेल की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिजली के खंभे की अर्थिंग में लगी नग्न तार मेन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे करंट फैल गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को बिजली विभाग कार्यालय के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने जांच और नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मामला अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 10 पुरानी बस्ती का है। मृतक कमलेश पटेल, पिता कल्लू पटेल, उम्र करीब 50 वर्ष अपने खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खंभे की अर्थिंग के लिए जमीन में डाली गई नग्न तार में अचानक करंट दौड़ गया। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण अर्थिंग की तार मेन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे खेत में काम कर रहे कमलेश पटेल इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से नाराज परिजन शव को एम्बुलेंस में रखकर बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से चर्चा की और घटनास्थल का पंचनामा तैयार कराने के साथ शासन के नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
गांवों में रोजगार बढ़ाने के लिए सहकारिता पर सरकार का जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सहकारिता के जरिए गांवों में रोजगार को बढावा मिल रहा है,,, ये कहना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ,, जयपुर में भारत टैक्सी की शुरूआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने ये बात कही,,, इस दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहे,,, सभी ने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत माध्यम बताया,,, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार अब पांच साल की योजनाएं बनाकर नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप दीर्घकालिक रोडमैप पर काम कर रही है,,,, साथ ही सरकार चाहती है कि लोगों का शहरों की ओर पलायन रुके और गांवों में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों,,, इसी उद्देश्य से हर ग्राम पंचायत में सहकारी समिति स्थापित करने का काम किया जा रहा है.. केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सहकारिता की परिभाषा और स्वरूप पूरी तरह बदल गया है,,, आज देशभर में 32 करोड़ सदस्य सहकारिता से जुड़े हैं और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है,,, राज्य सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सहकारिता क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं,,,अन्न भंडारण, नई समितियों के गठन और करीब 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया गया है,,मुख्यमंत्री ने कहा कि,, भारत टैक्सी से पर्यटन को भी बढावा मिलेगा0
0
Report
सहकार टैक्सी से गांवों में रोजगार बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा प्रयास
Jaipur, Rajasthan:सहकारिता के जरिए गांवों में रोजगार बढ़ाने पर सरकार का जोर, सहकार टैक्सी जैसी नई पहल की शुरुआत। जयपुर- सहकारिता के जरिए गांवों में रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है, यह कहना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का। जयपुर में भारत टैक्सी की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत माध्यम बताया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार अब पांच साल की योजनाएं बनाकर नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप दीर्घकालिक रोडमैप पर काम कर रही है। साथ ही सरकार चाहती है कि लोगों का शहरों की ओर पलायन रुके और गांवों में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से हर ग्राम पंचायत में सहकारी समिति स्थापित करने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सहकारिता की परिभाषा और स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। आज देशभर में 32 करोड़ सदस्य सहकारिता से जुड़े हैं और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है। राज्य सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सहकारिता क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं, अन्न भंडारण, नई समितियों के गठन और करीब 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
मस्जिद प्रकरण में सिविल कोर्ट के स्टे साबित हुआ न्याय अमन और भाईचारे की जीत।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में माननीय सिविल न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) दिए जाने के बाद एडवोकेट बाबर वसीम ने इस फैसले को अमन और भाईचारे की जीत बताया है। बाबर वसीम ने कहा कि यह फैसला सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मजबूत पैरवी और कानून के दायरे में रहकर संघर्ष करने वाले सेकुलर एवं अमन पसंद लोगों के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस आदेश से न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।उन्होंने कलेक्ट्रेट मस्जिद कमेटी, मुकदमे की प्रभावी पैरवी करने वाले सभी अधिवक्ताओं तथा मस्जिद के पक्ष में शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से अपनी आवाज़ उठाने वाले सभी साथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट बाबर वसीम ने शहरवासियों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले की लड़ाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह शहर के गणमान्य लोगों के साथ इस लड़ाई में पूरी मजबूती से खड़े हैं और सभी से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया0
0
Report
Advertisement
