273165
Gorakhpur: भरोहिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह के द्वारा किया गया कम्बल वितरित
Peppeganj, Uttar Pradesh:भरोहिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजाबारी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। ठंड के इस मौसम में कंबल पाकर ग्रामीणों ने राहत महसूस की और संजय सिंह का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AMRITSAR में TARUN CHUGH ने शाखा कार्यक्रम में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:ANI AMRITSAR (PUNJAB): BJP LEADER TARUN CHUGH ATTENDS SHAKHA EVENT TARUN CHUGH (BJP)0
0
Report
जौनपुर भ्रष्टाचार केस: जांच टीम के सामने हाथापाई, वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में 46 लाख के घोटाले की जांच के दौरान बवाल, जांच टीम के सामने शिकायतकर्ताओं और विपक्षियों में मारपीट का वीडियो वायरल जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरकोनी विकासखंड की बिशनपुर मछवारा ग्राम सभा में कथित 46 लाख रुपये के भ्रष्टाचार और गबन मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गांव में जांच के लिए पहुंची त्रिस्तरीय कमेटी के सामने ही शिकायतकर्ताओं और विपक्षी पक्ष के लोगों के बीच जमकर कहासुनी और हाथापाई हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। मामले की पहली जांच में गठित कमेटी ने करीब 29 लाख रुपये के गबन की पुष्टि की थी। इसके बाद प्रशासन ने ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे, वहीं संबंधित सचिव को भी निलंबित कर दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा अंतिम जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसमें जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को शामिल किया गया है。 आरोप है कि अंतिम जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं ने जांच टीम के सामने अपनी बात रखी और अधिकारियों पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रधान, सचिव और मनरेगा कर्मियों को बचाने की कोशिश की जा रही है तथा दोषियों को क्लीन चिट देने की तैयारी है। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जांच टीम की मौजूदगी में ही हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच में जुटे हुए हैं।0
0
Report
सीएम यादव ने सिंगरौली दौरे में बस से मुलाकात, सादगी चर्चा गरमाई
Singrauli, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री ने स singरौली दौरे के दौरान सादगी और मितव्ययता की अनोखी मिसाल पेश की। आमतौर पर बड़े नेताओं के दौरे में लंबा-चौड़ा कारकेड और कई गाड़ियों का काफिला देखने को मिलता है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस बार अलग संदेश दिया। सिंगरौली पहुंचने के बाद उन्होंने अपना काफिला छोड़ दिया और जनप्रतिनिधियों के साथ एक साधारण टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल एनसीएल ग्राउंड पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह सादा और सहज अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। रास्ते भर लोग बस में बैठे अपने मुख्यमंत्री को देखकर हैरान भी हुए और खुश भी नजर आए। मुख्यमंत्री ने अपने इस कदम से यह संदेश देने की कोशिश की कि जनता का नेता वही होता है जो दिखावे से दूर रहकर आम लोगों की तरह व्यवहार करे। उनका यह अंदाज प्रधानमंत्री की सादगी और मितव्ययता की सोच से भी जुड़ा माना जा रहा है। भारी सुरक्षा और गाड़ियों के लंबे काफिले की जगह बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने यह दिखाया कि जनसेवा में सादगी भी एक बड़ी पहचान हो सकती है। सिंगरौली में मुख्यमंत्री का यह अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।0
0
Report
Advertisement
जलदाय विभाग ने अवैध नल कनेक्शन 31 काटे, छोर तक पानी पहुंचाने का प्रयास
Dholpur, Rajasthan:अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ जलदाय विभाग की बड़ी कार्रवाई , जलदाय विभाग की टीम ने अभियान चलाकर करीब 31 अवैध कनेक्शन काटा , कस्बे के सती का चौक , भूमिया मठ मोहल्ला सहित अन्य स्थान पर की कार्रवाई, कार्रवाई के दौरान जेईएन आशीष परमार सहित पुलिस प्रशासन की टीम रही मौजूद सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे में जलदाय विभाग द्वारा गर्मी के मद्देनजर अंतिम छोर के क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने की शिकायतों को देखते हुए अवैध कनेक्शन काटने और आपूर्ति के समय बूस्टर नहीं लगाने कार्यवाही लगातार की जा रही है। जेईएन आशीष परमार के नेतृत्व में भूमिया मठ इस्लामपुरा सती का चौक सहित कस्बे के अन्य स्थानों पर जलदाय विभाग की टीम ने करीब 31 अवैध नल कनेक्शनों को काटा हैं। एवं मौके पर ही नोटिस भी जारी किए गए। एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा आमजन को समझाया गया कि लाइन से अवैध कनेक्शन लिए हुए पाए जाते हैं, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता आशीष परमार व उनकी टीम ने आपूर्ति के समय घरों मे चल रहे बूस्टरो को समझाइश करके बन्द करवाये व उनको हिदायत दी गई कि अगली बार अगर आपूर्ति के समय बूस्टर पाए जाते हैं, तो बूस्टर जब्त करके नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। कस्बे के समस्त क्षेत्रों में यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। एवं अपील की है कि लोग जलापूर्ति के समय बूस्टर नहीं लगाएं, जिससे अंतिम छोर के लोगों तक भी पानी पहुच सके। जिन लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं, वे अपने जल कनेक्शन नियमित करवाने की कार्यवाही प्रारम्भ करे, जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जलदाय विभाग की टीम में जेईएन अशीष परमार ,असलम खान आदि शामिल थे।0
0
Report
सालासर में राजपूत राजनीतिक पुनरुत्थान शिविर से सत्ता पक्ष रणनीति तेज
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। सालासर में राजपूत समाज राजनीतिक पुनरुत्थान शिविर का आगाज हुआ। सीकर, चूरू, नागौर, डीडवाना - कुचामन सहित 34 विधानसभा क्षेत्रों से राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। UGC, EWS सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। शिविर में 34 विधानसभा के राजपूत समाज के लोगों ने भाग लिया। शिविर संयोजक महावीर सिंह शेखावत ने कहा कि राजनीतिक कमियों में सुधार, यूजीसी, EWS बिल में सुधार करवाने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व लोकसभा, विधानसभा में बढ़े इसको लेकर भी चर्चा हुई। शिविर में वक्ताओं ने कहा कि राजपूत समाज राजनीतिक पृष्ठभूमि में नगण्य हो गया है। राजनीतिक दलों की दमनकारी नीतियों के कारण समाज राजनीतिक रूप से पिछड़ रहा है। शिविर को रामसिंह पिपराली, उम्मेद सिंह, जसवंत सिंह, जीवराज सिंह सालासर, जितेंद्र सिंह कुमास आदि ने संबोधित किया।0
0
Report
पाकुड़–झारखंड सीमा पर ड्रोन से माप, अवैध पत्थर खदानों की जांच तेज
Pakur, Jharkhand:झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कान्हुपुर में अवैध पत्थर उत्खनन की शिकायत के बाद जिला प्रशासन रेस हो गई है और जांच शुरू कर दी है... मौके पर एसडीओ साइमन मरांडी, खनन पदाधिकारी राजेश कुमार और सीओ अरविंद कुमार बेदिया सहित कई अधिकारी उपस्थित थे... इस मामले में गठित टीम ने सर्वेयर और स्थानीय अमीन के साथ मिलकर पत्थर खदान की ड्रोन से मापी करवाई... सीमा निर्धारण के लिए काफी बड़े ड्रोन कैमरे का भी उपयोग किया गया... यह मामला पश्चिम बंगाल के राजग्राम और पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कान्हुपुर की अंतरराज्यीय सीमा से संबंधित है... शिकायती मिली थी कि पश्चिम बंगाल के पत्थर व्यवसायी अली खान द्वारा यहां झारखंड के कान्हुपुर एरिया पर अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है... पूर्व में भी इस मामले की जांच हुई थी, लेकिन अंतरराज्यीय सीमा विवाद के कारण तकनीकी कार्रवाई में बाधा आ रही थी... जिला प्रशासन की टीम ने सीमा की सटीक मापी के लिए सर्वेयर टीम को बुलाया... और ड्रोन की मदद से मापी किया... सर्वेयर टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा का निर्धारण करते हुए मापी की, जबकि स्थानीय अमीन ने भी जमीनी स्तर पर सीमा निर्धारण का कार्य शुरू किया...0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद: चाकू से लूट के गिरोह का दूसरा आरोपी तरुण उर्फ नवीन गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने चाकू के बल पर मोबाइल फोन और लैपटॉप लूटने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण उर्फ नवीन निवासी अंबेडकर बस्ती, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 15-16 मई की रात तीन बाइक सवार युवकों ने मुकेश कॉलोनी में एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर उसका फोन और लैपटॉप लूट लिया था। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जतिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी तरुण उर्फ नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से वारदात से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।0
0
Report
वाराणसी में बैंकॉक से आई 20 किलोग्राम गांजे के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:• DRl और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी। • बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे दो संदिग्ध ड्रग तस्कर गिरफ्तार। • तस्करों के पास से लगभग 20 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद। • बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 करोड़ रुपये। • एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-215 से आए थे दोनों आरोपी। • गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहनाज और यूसुफ के रूप में हुई। • पकड़े गए दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले। • वाराणसी में खेप सौंपकर मुंबई भागने की फिराक में थे आरोपी।0
0
Report
उन्नाव के भाजपा विधायक का वायरल गाना, समर्थकों ने दी प्रतिक्रियाएं
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव विधायक ने गया गाना पल भर के लिए कोई मुझे प्यार करें झूठा ही सही. विधायक पंकज गुप्ता ने गया गाना, भाजपाइयों ने जमकर सराहा. विधायक पंकज गुप्ता और विधायक श्रीकांत कटियार का वीडियो हो रहा वायरल. BJP के प्रशिक्षण शिविर में विधायक ने गाया फिल्मी गीत. उन्नाव सदर से भाजपा विधायक हैं पंकज गुप्ता बांगरमऊ से भाजपा विधायक हैं श्रीकांत कटियार. BJP के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का वीडियो है. भगवंत नगर विधानसभा के परिमल वाटिका में चल रहा है प्रशिक्षण शिविर.0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में हिस्ट्रीशीटर के वायरल वीडियो पर रोक, एक तमंचा-कारतूस बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh सोशल मीडिया पर असलहों का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिसपर 25 मुकदमें हैं दर्ज। जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाने की police ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत 25 मुकदमें दर्ज बताये गये। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सरायमीर थाने के प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना सरायमीर का हिस्ट्रीशीटर एहसान खान निवासी छित्तेपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह अपने पास तीन अवैध असलहे होने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया था। सूचना यह भी मिली कि आरोपी जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ौर गांव में मौजूद है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने एक अवैध तमंचा और कारतूस ग्राम छित्तेपुर स्थित सलीम की बाग में बंद पड़े ट्यूबेल में छिपा रखे हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मौके से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। बरामद हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में छात्र ने आत्महत्या कर ली
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बांग्लादेश के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुस्ताक के रूप में हुई है, जो बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हास्टल के कमरे में अकेला था जानकारी के अनुसार मुस्ताक कॉलेज हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर अपने एक साथी छात्र के साथ रह रहा था। घटना के समय उसका रूममेट किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस कमरे में पहुंचा तो उसने मुस्ताक को पंखे से लटका देखा। इसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। साथी छात्रों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांग्लादेश दूतावास को दी जानकारी घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के साथ-साथ बांग्लादेश दूतावास को भी घटना की जानकारी दे दी गई है。 प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्र की एक युवती से बातचीत होती थी, हालांकि वह कॉलेज की छात्रा नहीं बताई जा रही। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
बेगूसराय के बकरी बाजार में फिल्मों के नाम वाले बकरों ने मचाया हड़कंप
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बेगूसराय में भी बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं। दूर-दराज के इलाकों से व्यापारी खास नस्ल के बकरे लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। बाजार में 10 हजार से लेकर ढाई लाख रुपए तक के बकरे बिक रहे हैं। खास बात यह है कि बड़े-बड़े बकरों के नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखे गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बकरी बाजार में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में 10 किलो से लेकर 100 किलो से अधिक वजन वाले बकरे बिक्री के लिए लाए गए हैं। व्यापारी अलग-अलग नस्ल और क्वालिटी के बकरे लेकर पहुंचे हैं। कोई बकरा “सलमान खान” के नाम से बिक रहा है तो किसी का नाम “सुल्तान” और “शाहरुख खान” रखा गया है।बकरा व्यवसायी सलमान ने बताया कि “सलमान खान” नाम का बकरा करीब 60 किलो से अधिक वजन का है और उसकी कीमत एक लाख रुपए रखी गई है। वहीं “सुल्तान” नाम के बकरे की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। बाजार में कई ऐसे बकरे मौजूद हैं जिनकी कीमत लाखों में है और लोग उन्हें देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं। बकरा को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है। हम लोग इसे चना, चना का छिलका और पौष्टिक आहार खिलाते हैं। इसके अलावा काजू, बादाम और किशमिश भी दिन में दो बार दिया जाता है ताकि बकरा स्वस्थ और खूबसूरत रहे और उसका वजन बढ़े।व्यापारियों का कहना है कि बकरीद से करीब 10 दिन पहले ही वे बाजार में बकरे लेकर पहुँच जाते हैं। वहीं कई लोग एक से दो सप्ताह पहले ही बकरे खरीद लेते हैं ताकि उसे अपने घर में रखकर अपने तरीके से पालन-पोषण कर सकें। ऐसी मान्यता है कि घर में रखकर अच्छे तरीके से पाले गए बकरे की कुर्बानी बेहतर मानी जाती है।हालांकि बाजार में सबसे ज्यादा मांग 50 से 60 हजार रुपए तक के बकरों की देखी जा रही है। वहीं छोटे बकरे 10 से 15 हजार रुपए तक में भी उपलब्ध हैं। लोग अपनी क्षमता और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कुल मिलाकर बकरीद को लेकर बेगूसराय का बकरी बाजार पूरी तरह सज चुका है और फिल्मी सितारों के नाम वाले बकरे लोगों के बीच खास आकर्षण बने हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
दूसरी शादी के आरोप में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी
Dausa, Rajasthan:दौसापति से विवाद के चलते महिला चढी पानी की टंकी पर महिला पति पर दूसरी शादी करने का लगा रही आरोप बिना कोई तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप दोनो के बीच चल रहा लंबे समय से विवाद कल आई थी अपने भाइयों के साथ बातचीत करने सुसराल सिकराय क्षेत्र की रहने वाली है महिला राहुवास थाना प्रभारी गोपाल शर्मा पहुंचे मौके पर पति रेल्वे में नौकरी लगने के बाद कर रहा दूसरी शादी पुलिस समझाइश का कर रही प्रयास0
0
Report
टोंक पुलिस ने योगा और साइकिल से फिट इंडिया का संदेश दिया
Tonk, Rajasthan:फिट इंडिया मिशन के तहत आज टोंक जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउंड में टोंक पुलिस की ओर से योगा, जुंबा, रोप स्कीपिंग साइकिल रैली का आयोजन किया गया। खुद टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ योगा किया साथ ही पुलिस लाइन ग्राउंड से घंटाघर चौराहे तक साइकिल चलाकर फिट इंडिया का संदेश दिया। एसपी रोशन मीणा ने कहा कि हमारा स्पष्ट संदेश है कि स्वास्थ्य सबसे पहले पहला सुख निरोगी काया हमारे राजस्थान पुलिस का ध्येय भी यही है कि स्वास्थ्य पर ध्यान दें । साथ ही बच्चों और युवाओं को भी जागरूक करना है। जिस प्रकार की बीमारियां चल रही है उससे बचने के लिए योगा और साइकिल चलाना चाहिए है। एसपी ने कहा की जब-जब हम फ्री रहे उस दौरान हमे साइकिल चलाना चाहिए है जिससे हमारा स्वास्थ्य भी बिल्कुल सही रहे।0
0
Report
नेतरहाट में अवैध होटल निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की
Latehar, Jharkhand:लातेहार खूबसूरती की मलिका कहे जाने वाली नेतरहाट में इन दिनों जमीन माफियाओं की नजर लग गई है । इसको लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी किया था कि खासकर कुछ ऐसे स्थल पर भवन या होटल का निर्माण नहीं किया जाना ताकि नेतरहाट पर्यटक स्थल की खूबसूरती बनी रहे । लेकर सरकार के निर्देश के बाद भी कुछ लोगो के द्वारा होटल का निर्माण कराया जा रहा है । होटल बनाने की सूचना महुवाड़ाड एसडीएम विपिन दुबे मिली थी सूचना के बाद टीम गठित कर चल रहे निर्माण स्थल का निरीक्षण कर बड़ी करवाई की है । ज्ञात हो की जमीन के माफियाओं के द्वारा एग्रीमेंट कराकर आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने का खेल पिछले कई माह से चल रहा था । जिससे न केवल नेतरहाट की खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा है बल्कि आदिवासियों की जमीन धीरे - धीरे आदिवासियों के हाथ से निकलता जा रहा है । वही महुवाड़ाड एसडीएम विपिन दुबे ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सरकार के निर्देश के बाद एक निर्देश जारी किया था कि कुछ ऐसे स्थल को चिन्हित कर उस स्थल भवन का निर्माण पर रोक लगाई थी ताकि नेतरहाट की पहचान बची रहे । लेकिन कुछ लोगो के द्वारा सरकार के निर्देश के बाद भी होटल और भवन बनाने का कार्य किया जा रहा था । सूचना के बाद टीम गठित की गई और चल रहे भवन निर्माण स्थल पर पहुंचकर कई चल रहे निर्माण होटल और भवन को शील किया गया है । वही आम लोगो से अपील किया कि ऐसे चिन्हित स्थान पर भवन या होटल का निर्माण नहीं करे अन्यथा जिला प्रशासन करवाई करेगी ।0
0
Report
Advertisement
