icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273001
GGorakhpurFollow6 Jan 2025, 01:19 pm

गोरखपुर-बीजेपी को विभीषण से है खतरा,45 सीटों पर विभीषण ने हरवाया ,कार्रवाई करें वरना 27 भी हारेंगे-संजय निषाद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद रविवार को संवैधानिक अधिकार यात्रा के 36वें दिन गोरखपुर पहुंचे। यहां प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा-यदि भाजपा के इन विभीषणों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो 2027 के चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है। कहा कि यदि ये लोग पार्टी में बने रहे, तो भविष्य में और भी मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने कहा- भाजपा नेतृत्व इन विभीषणों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उन्होंने एक बार फिर निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग की
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजभर के निशाने पर अहिर-जहिर: कानून-व्यवस्था पर तंज, 2027 की सीटों पर सवाल

Lucknow, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar अखिलेश भाई! अपने 'अahiर’ और ‘जहीर' को कंट्रोल कीजिए महाराज। ये बहुत अति मचाये हुए हैं। समाज का तो अहित कर ही रहे हैं, आपको भी ये निपटा देंगे। अभी कल की ही घटना देख लीजिए। झांसी में आपका 'अहीर', जो कि सरकारी मास्टर है, उसने एक व्यापारी, जो कि बनिया समाज से आते हैं, उनका अपहरण कर लिया। हालांकि बाबा की पुलिस ने उसको पकड़ लिया है। वहीं हापुड़ में आपका 'जहीर' गोकशी के मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ। जिन अपराधियों को आपने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफार्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई है, उन्हें उसी सुहेलदेव सेना की तरह का अनुशासन भी सिखाइए। नहीं सिखा सकते तो कम से कम एसी में बैठकर पीसी करते हुए उन्हें अपराध न करने की कसम तो खिलवा ही सकते हैं। नहीं तो आपके 'अहीर और जहीर' आपको 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे। जय भारत, जय श्रीराम,जय श्री कृष्ण ,जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव。
0
0
Report

कसडोल में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद का भव्य उद्घाटन: 520 खिलाड़ी शामिल

Taga, Chhattisgarh:स्लग- राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ कसडोल एंकर - बलौदाबाजार जिले मे 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारम्भ आज 8 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 3 बजे शुभारंभ कसडोल विधायक संदीप साहू के मुख्य आतिथ्य एवं कौसिल्या देवी साय की अध्यक्षता मे इंडोर स्टेडियम हॉल, कॉलेज रोड कसडोल में स्पर्धा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। 8 से 11 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रग्बी, गतका एवं फैंसिग विधा मे रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,जगदलपुर एवं सरगुजा संभाग के 520 खिलाडी भाग लेंगे जिसमे 260 -260 बालक एवं बालिका शामिल हैंइसके साथ ही लगभग 100 कोच एवं टीम मैनेजर सभी संभाग के शामिल होंगे। रग्बी खेल प्रतियोगिता मे बालक एवं बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग,गतका मे 17 से 19 वर्ष बालक -बालिका,फेंसिंग मे 17 से 19 वर्ष आयु के बालक -बालिका शामिल होंगे। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाडी एवं कोच के ठहरने एवं भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
0
0
Report

बलौदा नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर दखल का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला के बलौदा नगर पंचायत के बीजेपी पार्षद एल्डरमैन और बीजेपी पदाधिकारी आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नगर पंचायत बलौदा के अध्यक्ष कविता डहरिया के शिक्षक पति पर नगर पंचायत के सभी कार्य में दखल देने का आरोप लगाया है और शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद शासकीय और राजनीतिक कार्यक्रमों में बिना अनुमति शामिल होने का आरोप लगाया है और अध्यक्ष पति के दखल के कारण नगर पंचायत के कार्य में बाधा उत्पन्न होने का आरोप लगाया है, और कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है. बलौदा नगर पंचायत के अध्यक्ष कविता डहरिया के पति कोरवा जिला के करतला ब्लाक में शिक्षक हैं. बीजेपी के बलौदा मंडल अध्यक्ष ने कहा जब से नगर पंचायत का चुनाव हुआ है तब से अध्यक्ष पति अपनी नौकरी में कम और नगर पंचायत बलौदा में ज्यादा दखल देते हैं और खुलकर राजनीतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हैं, और यह को अकलतरा विधायक भी सपोर्ट करते हैं, जिसके कारण शासकीय कर्मचारी होने के बाद भी प्रवीण प्रताप डहरिया राजनीति कार्यों में संलिप्त रहते हैं. सभी दस्तावेज के साथ कलेक्टर को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौपा गया है,
0
0
Report
Advertisement

योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में; 6.33 करोड़ फॉलोअर्स

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं। दावा किया गया है कि फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर योगी के 6.33 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री के एक्स अकाउंट पर 3.28 करोड़, इंस्टाग्राम पर 1.75 करोड़ और फेसबुक पर 1.30 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स बताए गए हैं। मुख्यमंत्री और उनके फॉलोअर्स की संख्या सर्वे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 1.83 करोड़ के साथ तीसरे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 1.33 करोड़ के साथ चौथे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा 1.07 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 0.82 करोड़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 0.69 करोड़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 0.49 करोड़, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 0.48 करोड़ और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 0.38 करोड़ फॉलोअर्स के साथ सूची में हैं। सर्वे के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वे तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता भी रहे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता विजय की तुलना में करीब 3.09 करोड़ अधिक फॉलोअर्स के साथ बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दूनी नगरपालिका के पहले चरण में मतदान शुरू, 20 बूथों पर क्रमिक मतदान

Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक नव गठित दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान शुरू दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान शुरू, 20 बूथों पर मतदाता कर रहे मतदान नवसृजित दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। प्रथम चरण के तहत नगर पालिका के 20 वार्डों में बनाए गए 20 बूथों पर सुबह से ही मतदान जारी है। करीब 8 हजार से अधिक मतदाता 20 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 94 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल 5 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं चुनावी व्यवस्था की कमान अधिकारी एवं कर्मचारी संभाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। दूनी नगर पालिका बनने के बाद यह पहला नगर पालिका चुनाव है, जिसे लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

धौलपुर नगरपालिका चुनाव: सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। शहरी निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह सुहावने मौसम में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं。 अपने वार्ड पार्षद को चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा जोश है। धौलपुर नगर परिषद सहित राजाखेड़ा, मनिया और सैपऊ के विभिन्न पोलिंग बूथों पर युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता कतारों में खड़े नजर आए। कई बूथों पर परिवार सहित मतदान करने पहुंचे लोग लोकतंत्र के पर्व का उत्साह बढ़ा रहे हैं。 सुरक्षा को लेकर पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई है। हर पोलिंग बूथ पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। 3 एएसपी, 6 डीएसपी सहित 1200 जवान तैनात हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें
0
0
Report

अंता में मतदाता आज शहर की सरकार चुनेंगे; मतदान शुरू, कतारों में उत्साह

Baran, Rajasthan:अंता में मतदाता आज चुनेंगे शहर की सरकार, मतदान शुरू होने के साथ लगी लंबी कतारे, मतदाताओं में नजर आया मतदान के प्रति उत्साह, बारां जिले के अंता में आज मतदाता चुनेंगे अपने शहर की सरकार यहाँ 35 वार्डो के लिए 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हे ऐसे में चुनावी माहौल रोचक बना हुआ हे। बता दे कि यहाँ मतदान शुरू होने के साथ ही यहाँ पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारे लगना शुरू हो गया वही मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा भी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई हे । यहाँ 26355 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 13383 पुरुष ,12968 महिलाए तथा 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हे । दूसरी ओर वार्डो में मतदाताओं की संख्या देखे तो वार्ड 10 में सर्वाधिक 1178 मतदाता हे वही सबसे कम वार्ड 33 में 435 मतदाता हे ।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में गोवंश वध के आरोपियों के साथ मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में गोवंश वध का आरोपी गोली लगने से घायल, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तमंचा-कारतूस व गोवंश वध में प्रयुक्त चापड़, 2 चाकू व लकड़ी का ठीहा बरामद। जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर शाहपुर गांव के कुँवर नदी के किनारे खेत में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। बीती देर रात पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं तीन अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को कुँवर नदी के किनारे खेत में दो प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले थे। पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों का परीक्षण किया और आवश्यक नमूने सुरक्षित किये। मामले में थाना सरायमीर में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। कल 8/9 सितंबर की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल कुछ आरोपी वध में प्रयुक्त हथियार लेकर सदरपुर शाहपुर से कादनपट्टी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चारों आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर तीन आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। चेतावनी के बावजूद दोबारा फायरिंग का प्रयास करने पर पुलिस ने आत्मरक्षाथ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मो. साबिर निवासी शाहपुर सदरपुर, थाना सरायमीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही से देशी तमंचा, एक फायरशुदा खोखा, एक जिंदा कारतूस, चापड़, दो चाकू और लकड़ी का गोलाकार ठीहा बरामद किया है। घटनास्थल से फील्ड यूनिट ने खूनआलूदा व सादी मिट्टी, हैंड स्वाब सहित अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी सैफ, आजम उर्फ पप्पू और असजद के साथ मिलकर कुँवर नदी के किनारे खेत में गोवंश वध की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मुठभेड़ के संबंध में थाना सरायमीर में धारा 109(1) बीएनएस तथा आयुध अधिनियम की धाराओं 3/4/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। सीओ फूलपुर ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top