Back
Gorakhpur273401blurImage

Gorakhpur: हर - हर महादेव के नारों से गूंज उठा बाबा मुंजेश्वर नाथ परिसर

Devendra pandey
Feb 26, 2025 12:38:58
Jangl Molahoo Kunwar, Uttar Pradesh

महावीर छपरा, भौवापार स्थित मुंजेश्वरनाथ मंदिर मे बुधवार की आधी रात से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। पूर क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूब, अक्षत और जल लिए घंटों हजारों शिव भक्त कतार मे खड़े होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। गर्भ गृह पहुंचकर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ जलाभिषेक कर भगवान शिव को नमन किया। 

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|