icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow10 May 2025, 06:51 pm

Gorakhpur - सेवानिवृत्त वायूसेना कर्मी का घर ढहाने की कोशिश

Usrain, Uttar Pradesh:

खजनी गोरखपुर थाना क्षेत्र के भरोहियां गांव के निवासी रामवृक्ष शर्मा वायूसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके पट्टीदार रामसूरत और राममूरत ने पुश्तैनी खपरैल के मकान से बाहर निकल कर आपसी मौखिक समझौते के बाद अपना दूसरा पक्का मकान बना लिया। मामले में वर्ष 2006 में राममूरत पुश्तैनी खपरैल के मकान में अपना हक़ हिस्सा मांगने लगे,जिसका  मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच पुराने खपरैल के कच्चे मकान और जमीन में अपने हिस्से की भूमि को राजेश शर्मा को बैनामा कर दिया। जिसके बाद राजेश शर्मा अपने हिस्से की बैनामे की भूमि पर कब्जे लिए रामवृक्ष से विवाद करने लगे। मामले में दोनों पक्ष की ओर से दर्जनों बार तहसील थाना व आईजीआरएस में शिकायत की जा चुकी है,बीते 24 अप्रैल को तहसील प्रशासन से पहुंची टीम द्वारा जेसीबी से मकान को ढहाने का प्रयास भी किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ में 8 सिपाहियों के फर्जी प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जिले बड़ी खबर प्रतापगढ़ में तैनात 8 सिपाहियों पर एफआईआर! धोखाधड़ी ,कूट रचित दस्तावेज बनवाने के आरोप में नगर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पदों पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने का है आरोप, सीओ लाइन की जांच में आरोपों की हुई थी पुष्टि, मिर्जापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आठों सिपाई, शिकायात के बाद फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने की खुली थी पोल, एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में दर्ज किया गया मुकदमा, नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 में हुआ था 8 सिपाहियों की भर्ती, पूर्व आरटीसी प्रभारी राजेश कुमार यादव ने दर्ज कराया मुकदमा
0
0
Report

मिलक गांव की मस्जिद जीर्णोद्धार: बिना अनुमति रोक, कमेटी ने खुद ढहाई छत

Rampur, Uttar Pradesh:प्रशासन के निर्देश पर मस्जिद कमेटी ने खुद गिराई निर्माणाधीन छत. बिना अनुमति चल रहे जीर्णोद्धार कार्य पर ग्रामीणों ने आपत्ति जाहिर की. हाइड्रा मशीनों की मदद से रातों-रात निर्माण हटा दिया गया; मलबा हटाने का काम जारी है. मिलक क्षेत्र के अशोकपुर के निकट बेगमाबाद गांव में एक पुरानी मस्जिद जीर्णोद्धार को लेकर विवाद प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया. बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण पर आपत्ति के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और मस्जिद कमेटी ने खुद निर्माणाधीन छत को ढहा दिया. गांव में स्थित मंदिर और मस्जिद दोनों ही करीब सौ साल से अधिक पुराने बताए जाते हैं. मामला मिलक थाना क्षेत्र के अशोकपुर के निकट बेगमाबाद गांव का है. यहां मौजूद एक पुरानी मस्जिद की हालत काफी जर्जर थी. स्थानीय लोगों और नमाजियों का कहना था कि भवन की कमजोर स्थिति के कारण कभी बड़ा हादसा हो सकता था. इसी को देखते हुए मस्जिद कमेटी ने लगभग पांच लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार और मरम्मत शुरू कराया था. निर्माण शुरू होते ही गांव के दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. उनका आरोप था कि मस्जिद में किया जा रहा पुनर्निर्माण प्रशासन की आवश्यक अनुमति लिए बिना किया जा रहा है. ग्रामीणों ने मिलक उप जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया. उप जिलाधिकारी ने मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली. जांच के दौरान निर्माण कार्य के लिये अनुमति न मिलने पर प्रशासन ने निर्माण रोकने और बनाए हिस्से को हटाने के निर्देश दिए. प्रशासन के आदेश और कानूनी कार्रवाई की संभावना को देखते हुए मस्जिद कमेटी ने निर्देशों का पालन किया. गुरुवार देर रात दो हाइड्रा मशीनों और मजदूरों की मदद से निर्माणाधीन छत को स्वयं ध्वस्त कर दिया गया. शुक्रवार सुबह से गिरे मलबे को हटाने का कार्य जारी रहा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर निर्माण या पुनर्निर्माण का कार्य निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमति के बाद ही किया सकता है. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन शांति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है.
0
0
Report

कासगंज के हजारा नहर में दो किशोरों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज के हजारा नहर में शुक्रवार को दो अज्ञात किशोरों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। अचानक दो लोगों के शव मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार थाना ढोलना क्षेत्र में नहर झाल पुल के निकट हजारा नहर में दो बच्चों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा मौके पर जांच-पड़ताल करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतकों में एक किशोर की उम्र लगभग 16 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 11 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बच्चों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। और शवों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में महिला आयोग ने महिलाओं के मुद्दों के समाधान के संकेत दिए

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ग्राम बीसलपुर में चौपाल लगाई तो वही विकास भवन में महिलाओं की समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नजीर देते हुए कहा कि जब वह 20 घंटे काम कर सकते हैं तो हम लोग क्यों नहीं। बेसिक शिक्षा विभाग में ड्रॉप आउट हो रही बच्चियों पर उन्होंने जांच के लिए कहा। महिलाओं को जागरूक करने का अभियान तेज किया जाएगा। महिला आयोग की सदस्य लापरवाह पुलिसकर्मियों को भी आगे हुए महिलाओं को सही समय पर सही न्याय दें। जिले में शिकायतों का सही निस्तारण हो वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर आदमी की जिम्मेदारी है। महिला उत्पीड़न के मामले में政府 से मात्र ₹1500 साल में दिए जाने पर उन्होंने गलत ठहराया और कहा कि वह इस प्रस्ताव को सरकार के सामने रखी नहीं कि यह रकम बढ़ाई जाए
0
0
Report

बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस साथ करोड़ों का नशीला पदार्थ पकड़ा

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए 1 करोड़ 88 लाख रुपए से अधिक का नशीला पदार्थ बरामद किया है, गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करते हुए बस्तर पुलिस ने 68 तस्करों को गिरफ्तार भी किया, अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने उक्त कार्रवाई की, कुल 44 मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाहर प्रदेश के 41 और छत्तीसगढ़ के निवासी 27 तस्करों को गिरफ्तार भी किया, 352 किलोग्राम गांजा के अलावा पुलिस ने 623 ग्राम अफीम और 14 लाख रुपए कीमत का गोली दवाई कैप्सूल एवं सिरप भी जब्त किया, उड़ीसा से बस्तर के रास्ते हर साल करोड़ों रुपए कीमत का गांजा बस्तर से पार होता है, बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करों के इस रूट को ब्लॉक करने का दावा किया है
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में रोजगार मेले से बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर मिले

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में आज मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन पीएम जयवंती हाक्सर महाविद्यालय में किया गया। इस मेले में जिले भर के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। करीब 500 युवाओं ने रोजगार पाने के लिए पंजीयन कराया, जिनमें से 135 युवाओं की स्क्रीनिंग कर उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित किया गया। बैतूल जिले में इस वर्ष 13 रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं, जिसमें लगभग 2400 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार मिलने से बैतूल जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले से काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जा कर कई बार युवा बंधक बनने और शोषण के Shikar से बच रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार इस मेले में 12 नामी कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया गया। चयनित युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में 15 हजार रुपये से अधिक मासिक मानदेय पर नौकरी दी जा रही है। साथ ही कई युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे वे अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें। कुल मिलाकर यह रोजगार मेला बेरोज़गार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हुआ, जहां उन्हें नौकरी के साथ साथ आत्मनिर्भर बनने का भी मौका मिला।
0
0
Report

नवी मुंबई के स्कूलों में यूनिफॉर्म न मिलने पर शिवसेना-मनसे नगरपालिका मुख्यालय पर प्रदर्शन किया

Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के स्कूलों में स्कूल यूनिफॉर्म अब तक नहीं मिलने के कारण शिवसेना ठाकरे गट और मनसे ने नगरपालिका मुख्यालय पर संयुक्त आंदोलन किया। सभी स्कूल इंग्लिश माध्यम कर दिए जा रहे हैं जबकि शिक्षक और विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म नहीं मिली। 2018 में जिस सबконт्रैक्टर पर मामला दर्ज हुआ था उसे फिर से यूनिफॉर्म का ठेका दिया गया है, इसे लेकर आंदोलनकारी ने जल्द से जल्द यूनिफॉर्म देने की मांग की। बाइट: विशाल ससाणे (नगरसेवक - शिवसेना ठाकरे गट), अभिजीत देसाई (नगरसेवक - मनसे)।
0
0
Report

देवास के पास हाईवे हादसे में बैतूल PWD के एसडीओ दरयाव सिंह परमार की मौत

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास, कन्नौद के पास हाईवे पर बैतूल PWD के एसडीओ दरयाव सिंह परमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार और लोहे के ढांचे से टकरा गई. हादसे में सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं. जानकारी के अनुसार, हादसा हरदा-इंदौर हाईवे पर कन्नौद से लगभग 4 किलोमीटर पहले हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि दरयाव सिंह परमार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस की मदद से घायल दरयाव सिंह परमार को तत्काल कन्नौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टर्स ने उनकी जांच की म्रत घोषित कर दिया,
0
0
Report
Advertisement

भिनाय दौरे पर कांग्रेस ने जताई पंचायत राज चुनावों में जीत की उम्मीद

Ajmer, Rajasthan:भिनाय कांग्रेस के अजमेर जिला देहात अध्यक्ष विकास चौधरी शुक्रवार को भिनाय क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान युवा नेता वाजिद चीता भी उनके साथ मौजूद रहे। बांदनवाड़ा पहुंचने पर होटल क्लार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास चौधरी और वाजिद चीता का माला एवं साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं चापानेरी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता बछराज जाट की माता के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर वाजिद चीता ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराएगी और पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर सीमा पर ऑपरेशन क्लीन: प्रशासन बनाम विपक्ष, राजनीतिक घमासान तेज

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर जैसलमेर के भारत सीमा पर ‘ऑपरेशन क्लीन’ बना सियासी मुद्दा, पूर्व मंत्री हरिश चौधरी व जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर ने उठाए सवाल जैसलमेर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ को लेकर अब सियासी विवाद गहराता जा रहा है। सीमा सुरक्षा और अवैध अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र सहित बाड़मेर के कई इलाकों में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ धार्मिक स्थलों को हटाने तथा कई प्रबंधन समितियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध और नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रशासन का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री की हालिया समीक्षा बैठक के बाद भारत-पाक सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित अवैध निर्माणों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जा रहे स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है तथा पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राजस्व मंत्री हरिश चौधरी ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है और बिना पर्याप्त संवाद तथा कानूनी प्रक्रिया के धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई उचित नहीं है। चौधरी ने आरोप लगाया कि ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में वर्षों से कायम सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल प्रभावित हो सकता है। वही जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर ने कहा कि कांग्रेस सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता के साथ खड़ी है और यदि आवश्यक हुआ तो इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा। फिलहाल, प्रशासन अपनी कार्रवाई को कानून सम्मत और सुरक्षा हित में बता रहा है, जबकि विपक्ष इसे लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। ऐसे में सीमावर्ती इलाकों में चल रहा ‘ऑपरेशन क्लीन’ अब प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है। बाइट - हरिश चौधरी, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार बाइट - अमरदीन फकीर, जिलाध्यक्ष कॉग्रेस जैसलमेर
0
0
Report

समस्तीपुर में अंधविश्वास ने मासूम की जान ली: झाड़फूंक के चक्कर में देर से अस्पताल पहुंची बच्ची

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में अंधविश्वास ने ले ली मासूम की जान। बच्ची को सांप काटने के बाद इलाज न करा गांव में ही 1 घंटे तक भगत ने झाड़फूंक की और हो गई मौत। मरथुआ वार्ड 9 मोहल्ला में गुरुवार देर शाम चापाकल के पास बर्तन धो रही बच्ची को सांप ने डंस लिया। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झारफूंक कराने लगे, जिससे बच्ची की जान चली गई। मृतक बच्ची के चाचा के अनुसार गांव से करीब 9 किलोमीटर दूर अस्पताल था जहां पहुंचने में देरी हुई। श्रद्धा कुमारी, 9 वर्ष, वर्ग 3 की छात्रा थी। भतीजी के चाचा रामाधीन राय ने बताया कि घर के पास ही चापाकल के पास डंसा गया। गांव में भगत के पास विष उतारने के लिए ले जाया गया, करीब 1 घंटे तक मंत्रोच्चार से विष उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस को जानकारी दी गई। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परिजन शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। रोसड़ा के DSP संजय सिन्हा ने बताया कि बच्ची के सांप काट लेने की सूचना मिली थी; गांव में भगत के चक्कर में देर से अस्पताल पहुंचे। शव को जांच के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज की गई है।
0
0
Report

नीट (यूजी) 2026: धनबाद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष परीक्षा के लिए समीक्षा बैठक

Dhanbad, Jharkhand:नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने तथा परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने ज्वाइंट ऑर्डर के अनुसार ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्र अधीक्षक को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएलसीसी के सदस्यों को सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने तथा सभी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए कंट्रोल रूम भी प्रभावी रहेगा। 21 जून को जिले के सात सेंटरो पर परीक्षा ली जाएगी। जिनमें केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जमाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद तथा आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सामान्य परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:15 बजे तक जबकि पर्सन विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) के लिए दोपहर 2:00 बजे से संध्या 6:15 बजे तक परीक्षा संचालित की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top