icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीहड़ा स्कूल में अव्यवस्थाओं के चलते छात्रों ने किया बहिष्कार; शासन जांच के भरोसे

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड की माध्यमिक शाला बेहड़ा में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में आ गई है। स्कूल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और शिक्षकों की कथित मनमानी से नाराज़ छात्रों ने स्कूल का बहिष्कार कर दिया। सोमवार को सैकड़ों छात्र स्कूल ही नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग कर दी है। मामला भीमपुर विकासखंड की माध्यमिक शाला बेहड़ा का है,जहां ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक लालाराम कास्दे और कमल सोनी अपनी मनमर्जी से स्कूल आते-जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई-कई दिनों तक शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं,जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल में बिजली, बैठने की उचित व्यवस्था, स्वच्छता और मध्यान्ह भोजन जैसी आवश्यक सुविधाओं में भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले स्कूल में एक छात्र का हाथ टूट गया था,लेकिन शिक्षकों ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों में भारी नाराज़गी है। इन्हीं अव्यवस्थाओं से परेशान होकर सैकड़ों छात्रों ने स्कूल का बहिष्कार कर दिया।अभिभावकों ने साफ कह दिया है कि जब तक दोनों शिक्षकों को नहीं हटाया जाता और स्कूल में नई व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं,तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। वहीं पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग हरकत में आया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो माध्यमिक शाला बेहड़ा पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी नजर शिक्षा विभाग की जांच पर टिकी है। सवाल यह है कि क्या कार्रवाई के बाद बेहड़ा स्कूल में फिर से पढ़ाई शुरू होगी या छात्रों का बहिष्कार और बड़ा आंदोलन बनेगा,यह आने वाला समय तय करेगा।
0
0
Report
Advertisement

सिरमौर के पांवटा साहिब में हिमाचल का पहला एलिफेंट कॉरिडोर बनेगा

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में हिमाचल का पहला एलिफेंट कॉरिडोर बनेगा। पांवटा साहिब क्षेत्र में उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से हाथियों के झुंड हरियाणा या उत्तराखंड से सिरमौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुँचते हैं। पिछले एक दशक से हाथियों ने स्थाई निवास बना लिया है। पांवटा साहिब क्षेत्र में हाथियों और इंसानों के बीच टकराव की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वन विभाग एक विस्तृत प्रपोजल तैयार कर रहा है, जिसे मंजूरी के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा जाएगा। वन विभाग डिजिटाइजेशन के माध्यम से हाथियों के रूट और मूवमेंट की निगरानी कर रहा है, जीपीएस और आधुनिक मैपिंग टूल्स के जरिए डेटा एकत्र किया जा रहा है। हाथियों के पारंपरिक रास्तों को सुरक्षित किया जाएगा ताकि वे बाधा के बिना आ-जा सकें। कॉरिडोर बनने पर केंद्र सरकार से हाथियों के संरक्षण और जंगलों में चारे व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इससे रिहायशी इलाकों में हाथियों के प्रवेश से होने वाले नुकसान कम होंगे। सिरमौर उत्तराखंड से सटा होने के कारण वन्यजीवों के लिए एक प्राकृतिक गलियारा प्रदान करता है।
0
0
Report

सीवान नगर थाना पुलिस ने हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल-गोली जब्त

Siwan, Bihar:सीवान में नगर थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है। नगर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ गणेश के रूप में हुई है, जो तुरहा टोली का रहने वाला बताया जा रहा है। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल और गोली उसके पास कहां से आई और इसे रखने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था। वहीं, पुलिस गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है
0
0
Report

सीवान के सरकारी स्कूल में सर्टिफिकेट के बदले पैसे उगाही का वीडियो वायरल

Siwan, Bihar:सीवान में एक सरकारी स्कूल में पैसे की उगाही करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सीवान जिले के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय, कचनार का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मैट्रिक और इंटर के छात्रों को सर्टिफिकेट देने के एवज में कथित तौर पर रुपये लिए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्राओं द्वारा विद्यालय के कर्मी को पैसा देते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ZEE मीडिया वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सर्टिफिकेट देने के नाम पर पैसे की उगाही क्यों की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बरेली: फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। भोजीपुरा थाना पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तीन लाख 50 हजार रुपये नकद, 28 चेकबुक, सात बैंक पासबुक, 75 डेबिट कार्ड, आठ आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, दो पैन कार्ड और 12 मोबाइल फोन समेत काफी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों से संपर्क करते थे और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर लोन की रकम हासिल करते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोगों के आधार कार्ड में पता बदलकर नए सिम हासिल करते थे, जिसके बाद अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार किए जाते थे। पुलिस ने राम नयन गुप्ता उर्फ कृष्णा गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता और ऋषभ कुमार सक्सेना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आमिर खां उर्फ यामिर खां के भी गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में बैंक के एजेंट भी शामिल हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

नेपाल से गंडक नदी के जलस्तर के बदलाव पर महराजगंज में बाढ़ अलर्ट जारी

Maharajganj, Uttar Pradesh:नेपाल से निकलने वाली गंडक नदी के जलस्तर में बदलाव को लेकर महराजगंज प्रशासन अलर्ट नेपाल में आए भीषण प्राकृतिक आपदा और जल प्रलय को देखते हुए उत्तर प्रदेश के महराजगंज में नारायणी (गंडक) नदी के तलहटी इलाके सहित आसपास के क्षेत्र में संभावित बाढ़ को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील गाँवो में पुलिस प्रशासन सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं एसएसबी की क्विक रिस्पांस टीम को तैनात किया गया है। वही गंडक नदी के जलस्तर की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि किसी भी संभावित बाढ़ के खतरे निपटने के लिए संवेदनशील गांव के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके। रविवार को वाल्मीकि बैराज से लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। जिससे नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया था। लेकिन मौजूदा समय में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नेपाल के भोटेकाशी एवं त्रिशूली नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। जिसके कारण नारायणी नदी के जलस्तर में बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन स्थिति अभी सामान्य है। नदी किनारे सभी तटबंध सुरक्षित हैं। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय किया गया है एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार नजर बनाए रखी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

जरवा कोतवाली में बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज के बच्चों को मिला सुरक्षा का पाठ

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow6m ago
Rampur Range, Uttar Pradesh:जरवा थाना कोतवाली में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा क्षेत्र के एकमात्र इंटर कॉलेज - बसंत लाल इंटर कॉलेज स्मारक के 3 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने छात्रों को अनुशासन, सफलता और सुरक्षा के 6 महत्वपूर्ण मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन को ताकत बनाएं, असफलता से कभी न डरें, गलत संगति से बचें, मोबाइल का सदुपयोग करें, कानून का सम्मान करें और पुलिस से डरें नहीं बल्कि सहयोग करें। इस अवसर पर छात्र विनय, संजय, राजेंद्र, देवराज, संतोष, प्रशांत, प्रिंस, जितेंद्र, आलोक और छात्राएं आन्या, मनी, रविता, प्रियंका सहित 3 दर्जन विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यापिका संध्या और प्रधानाचार्य शब्बीर हसन ने भी बच्चों को प्रेरित किया। इंस्पेक्टर योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि अपराध, उत्पीड़न या साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत परिजनों या पुलिस को बताएं। अंत में उन्होंने कहा कि आप जीवन में जो भी बनें, पहले एक अच्छे इंसान बनें।
0
0
Report

धारावी में राशन चावल की कथित चोरी: टेम्पो भरने का मामला, जांच जारी

Mumbai, Maharashtra:धारावीत रेशन तांदळाच्या कथित गैरव्यवहाराचा एक गंभीर प्रकार समोर आला आहे. सोमवारी पहाटे सुमारे दोन वाजण्याच्या सुमारास धारावीतील एका रेशन दुकानातून टेम्पोमध्ये रेशनचा तांदूळ भरला जात असल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. समाजिक कार्यकर्ते विनोद थोपोडे यांनी घटनास्थळी पोहोचून अशोक गुप्ता याला रेशनचा तांदूळ टेम्पोमध्ये भरताना पकडल्याचा दावा केला आहे. या कारवाईनंतर संबंधित टेम्पो आणि रेशनचा तांदूळ धारावी पोलीस ठाण्यात आणण्यात आला. दरम्यान, रेशन विभागाच्या अधिकाऱ्यांकडून या प्रकरणाचा पंचनामा करण्याची प्रक्रिया सुरू असल्याची माहिती मिळत आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, रेशन तांदळाच्या कथित चोरीप्रकरणी अशोक गुप्ता याच्याविरोधात यापूर्वी तीनपेक्षा अधिक एफआयआर दाखल असल्याचा दावा करण्यात येत आहे. असे असतानाही तो धारावीसह मुंबईतील सुमारे १५ रेशन दुकाने चालवत असल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. त्यामुळे आता रेशन विभागाच्या कारवाईवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित झाले आहे. यापूर्वी गुन्हे दाखल असतानाही संबंधित दुकानांवर ठोस कारवाई का झाली नाही? या प्रकरणात रेशन विभागातील अधिकाऱ्यांची भूमिका काय आहे. याचीही चौकशी होणे गरजेचे आहे. सध्या रेशन अधिकाऱ्यांच्या पंचनाम्यासंतर नेमकी कोणती कारवाई होते, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report

लखुवाली फायरिंग: 6 गिरफ्तार, हार्डकोर इनामी इरफान समेत 50 हजार इनाम घोषित

Hanumangarh, Rajasthan:लखुवाली फायरिंग मामला: 50 हजार का इनामी हार्डकोर इरफान समेत 6 गिरफ्तार, 6 हथियार और 10 कारतूस बरामद हनुमानगढ़ जिले की लखुवाली गाँव में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर इरफान खान उर्फ फान समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक 32 बोर पिस्टल, पांच देशी कट्टे, 10 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में 10 पुलिस टीमों ने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, टोल नाकों की जानकारी, रूट मैप और ड्रोन की मदद से आरोपियों की तलाश की गई। 30-31 अगस्त की रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे इरफान और प्रियकांत उर्फ टोनी ताखर बाइक से गिर गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद जुमे खां, जुम्मे खां उर्फ किमा, इब्राहिम और नदीम खान को पकड़ा गया। इरफान पर करीब 42 आपराधिक मामले और 50 हजार का इनाम है। प्रियकांत पर करीब एक दर्जन, जुमे खां पर करीब दो दर्जन और इब्राहिम पर करीब पांच मामले दर्ज बताए गए हैं। फायरिंग मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस हथियारों के स्रोत और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

झापड़ीपाड़ला ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- सेंधवा में ग्राम पंचायत झापड़ीपाड़ला के सैकड़ों ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जनपद सीईओ के नाम आरआई को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत के सरपंच और सचिव पर मनमानी और विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगा ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है सेंधवा की ग्राम पंचायत झापड़ीपाड़ला के सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत के कामकाज को लेकर मोर्चा खोल दिया है ग्रामीण आज एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जनपद पंचायत सीईओ के नाम आरआई को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत में सीसी रोड, पुलिया, स्टॉप डेम और अन्य विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद कई कार्य मौके पर नहीं कराए गए ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत राशि का उपयोग भी नियमों के मुताबिक नहीं हुआ इसके अलावा नल-जल योजना के तहत बनी पानी की टंकीयों,आंगनवाड़ी और स्कूल भवनों में व्यवस्थाओं को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि स्कूलों में पानी,शौचालय और बाउंड्रीवाल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर मनमानी करने तथा पंचायत से संबंधित जानकारी मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने का भी आरोप लगाया है ज्ञापन के जरिए वर्ष 2022 से अब तक पंचायत में हुए विकास कार्यों और खर्च की जांच कराने की मांग की गई है ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top