273007
Gorakhpur - वार्षिक खेल महोत्सव हुआ आयोजित
Bisunpur, Uttar Pradesh:राजी एकल नंबर 1 स्थित एंबीशन इंडिया स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई तरह के खेलों में एक से बढ़कर एक अपनी कला का प्रदर्शन किया। वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर सूर्यभान मौर्य ने ध्वजारोहण के साथ कर मसाल जलाया। इस दौरान विद्यालय निदेशक अंजली मौर्य और स्कूल काउंसलर शबनम सिद्दीकी, प्रधानाध्यपिका प्रियंका सिंह मौजूद रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर सिद्धार्थ नगर में 15 माह की बच्ची की दर्दनाक मौत, कार हादसा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 15 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और पड़ोस में रहने वाली महिला अपनी कार को बैक कर रही थी। इसी दौरान बच्ची कार के पिछले टायर के नीचे आ गई। बच्ची अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाली महिला काजल ठाकुरिया कार को पीछे ले रही थी। बताया जा रहा है कि महिला शहर की एक निजी यूनिवर्सिटी में लेक्चरर है। कार बैक लेते समय बच्ची अचानक वाहन के पीछे आ गई और हादसा हो गया।परिजन गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसी कार से जवाहर सर्किल स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान करीब दो घंटे बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने हंगामा भी किया। मासूम के पिता दिनेश गुर्जर सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में डेयरी चलाते हैं।एयरपोर्ट थाना इलाके में यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
नवीन न्यायालय भवन के भूमि पूजन से कायाकल्प होगी कोटपूतली-बहरोड़ न्याय व्यवस्था
Jaipur, Rajasthan:जिले के न्यायक्षेत्र पावटा में नवीन न्यायालय भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजीव प्रकाश शर्मा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर नवीन न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। संरक्षक न्यायाधिपति, जिला कोटपूतली-बहरोड़ एवं न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर आशुतोष कुमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि नवीन भवन का निर्माण न्यायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सरकार एवं न्याय विभाग के समन्वित प्रयासों से लगभग 3 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन भविष्य में न्यायिक व्यवस्थाओं को और अधिक सशक्त एवं सुविधायुक्त बनाएगा। आधुनिक संसाधनों एवं सुविधाओं से युक्त यह भवन न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी पारदर्शी एवं सुचारू बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इसका प्रमुख उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, सुलभ एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराना है। न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं से समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को पारदर्शी न्याय दिलाने का आह्वान किया। महिला अधिवक्ताओं को न्यायिक क्षेत्र में आगे आने एवं अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने का संदेश दिया। संरक्षक न्यायाधिपति आशुतोष कुमार ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन भवन के निर्माण से बार एवं बेंच के साथ-साथ आम नागरिकों को भी न्यायिक सेवाओं में अधिक सुविधा एवं सुगमता प्राप्त होगी। जिला एवं सेशन न्यायाधीश रवि वर्मा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस नवीन भवन के निर्माण से तालुका स्तर की न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा न्यायिक कार्यों के संचालन में और अधिक दक्षता आएगी। पावटा सेशन न्यायालय न्यायाधीश पूजा धानिया ने धन्यवाद उद्बोधन देकर न्याय व्यवस्था को बेहतर और सुलभ बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संदेश दिया गया। कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
शाहजहांपुर में एयरटेल टॉवर में आग, नेटवर्क सेवाएं प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:शाहजहांपुर (कोटपूतली-बहरोड़) क्षेत्र के श्रियानी गांव में एयरटेल के टावर में अचानक आग लगने से टॉवर का केबिन जलकर राख हो गया. ग्रामीणों व आसपास के लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने से मोबाइल टावर से सेवाएं बंद हो गईं जिससे ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क के लिए परेशानी हुई. गांव व आस-पास के इलाकों में नेटवर्क न आने से एयरटेल उपभोक्ताओं में मायूसी का माहौल है. जानकारी के अनुसार अल्प सुबह तेज गर्मी के कारण एयरटेल कंपनी के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे गांव में नेटवर्क बाधित हो गया. ग्रामीणों की सहायता से टॉवर में लगी आग पर काबू पाया गया.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: तेजस हॉस्पिटल डॉक्टर पर 12वीं छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है. तेजस अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज कराने आई 12वीं की छात्रा ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया है. पूछताछ की जा रही है. परिजनों के मुताबिक, छात्रा को कई दिनों से झटके आने की समस्या थी. 18 मई को तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. छात्रा का आरोप है कि बुधवार सुबह डॉ. विजय कुमार गिरी उसे ट्यूब डालने की बात कहकर ऑपरेशन थिएटर में ले गए. पीड़ित की बहन भी साथ में थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बाहर कर दिया. पीड़ित ने बताया कि इसके बाद मुझे कोई इंजेक्शन दिया गया, जिससे मैं अर्ध बेहोश हो गई. इसके बाद डॉक्टर ने शर्ट के अंदर हाथ डाला और मेरे साथ गलत काम किया. घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गयी. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया. छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन ने बताया, पुलिस को सूचना मिली की तीन दिन पहले छात्रा मिर्गी का इलाज कराने के लिए बीकेटी थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल गयी थी. जहां पर कार्यरत डॉक्टर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
जहानाबाद में ऑपरेशन लंगड़ा: पुलिस ने बिक्कू उर्फ रावण को दबोचा
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद - बिहार में सत्ता के बदलाव के साथ अपराधी सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कड़े तेवर के प्रभाव पुलिस पर भी दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद का है, जहाँ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत एक बड़ी कार्रवाई की। दो दिन पहले भेलावर थाना क्षेत्र में दीपक कुमार नाम के युवक की हत्या हो गई थी, जिसमें गिरफ्तार बिक्कू उर्फ रावण को लेकर पुलिस घोसी थाना के धुरियारी गांव के पास नहर किनारे हथियार बरामद करने गई थी। इसी दौरान बिक्कू सिंह ने उसी हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के बायें पैर में मारी, जिससे वह गिर गया और उसे दबोच लिया गया। इलाज के लिए उसे पीएचसी घोसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मीडिया की सुरक्षा व्यवस्था के कारण उपस्थित होने पर रोक है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिक्कू सिंह पहले से कई आपराधिक मामलों में संदिग्ध है। दीपक कुमार की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद किया गया।0
0
Report
सुल्तानपुर के पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट, आरोपी हिरासत में
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर शहर के कोतवाली नगर स्थित बस स्टेशन के पास पेट्रोल पंप पर कल देर रात पेट्रोल भराने आए दो युवकों के बीच पेट्रोल भराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद सोनकर (21), निवासी करौंदिया को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि बेल्ट निकालकर मारने की कोशिश हुई। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी; मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: पूर्व डीजीपी से धोखाधड़ी के आरोपी राघवेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में पूर्व डीजीपी से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार प्रदेश के पहले डीजीपी के साथ की थी धोखाधड़ी फेथ क्रिकेट अकादमी का संचालक है आरोपी आरोपी राघवेंद्र सिंह तोमर को हबीबगंज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तारी चार साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में हुई पूर्व डीजीपी एचएम जोशी को फर्जीवाड़ा कर एक पार्टनरशिप फर्म से बाहर कर दिया था0
0
Report
संभल में मक्का खेत में युवक का शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका, हत्या की जांच जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. मक्का के खेत में युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका गया। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी। युवक के हाथ और पैर कई जगह जले मिले होने से हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका। शव मिलने की सूचना पर पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस। बहजोई थाना क्षेत्र के किरारी गांव का मामला。0
0
Report
धार भोजशाला पर हाईकोर्ट फैसले के बाद शुक्रवार हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी
Dhar, Madhya Pradesh:स्लग :- भोजशाला पर पहला शुक्रवार, प्रशासन हाई अलर्ट परएंकर :- धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर इंदौर हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद आज का शुक्रवार बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक माना जा रहा है। करीब दो दशक पुरानी व्यवस्था के बाद यह पहला मौका है, जब शुक्रवार को भोजशाला परिसर में नमाज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को 365 दिन पूजा-अर्चना की अनुमति दी है। इसी फैसले के बाद पूरे धार शहर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दी गई है। पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसीज लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।वीओ :-भोजशाला को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद धार शहर में हाई अलर्ट जैसी स्थिति देखी जा रही है। शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन के अनुसार जिले में करीब 2200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जिनमें एसएएफ की 10 कंपनियां, विशेष सुरक्षा बल, ड्रोन टीम, टीयर गैस स्क्वॉड और पेट्रोलिंग टीमें शामिल हैं।भोजशाला परिसर और आसपास के क्षेत्रों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। करीब 700 जवान सिर्फ भोजशाला क्षेत्र में तैनात रहेंगें.....शहर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।वीओ :-गुरुवार शाम प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च भोजशाला क्षेत्र, धानमंडी, बस स्टैंड, राजवाड़ा और अन्य संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील करते नजर आए।प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की भ्रामक, भड़काऊ या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल और खुफिया विभाग को भी एक्टिव मोड पर रखा गया है।वीओ :-दरअसल भोजशाला को लेकर वर्षों से विवाद और संवेदनशीलता बनी रही है। 2003 की व्यवस्था के तहत शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष को नमाज की अनुमति रहती थी, जबकि मंगलवार को हिन्दू समुदाय सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा करता था अन्य दिनों में लोग पर्यटक ने नाते भोजशाला पहुंचते थे भोजशाला पुरातत्व विभाग के आधीन स्मारक है। हाल ही में इंदौर हाईकोर्ट ने अपने आदेश में भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को प्रतिदिन पूजा की अनुमति दे दी। इसके बाद आज का शुक्रवार सबसे ज्यादा चर्चा और संवेदनशीलता का केंद्र बन गया है।मुस्लिम पक्ष ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और राहत मिलने की उम्मीद जताई है। लेकिन समाज के शहर काजी वाकर सादिक और मुस्लिम समाज सदर अब्दुल समद ने कहा हमें राहत नहीं मिले हम नमाज अपने अपने मोहल्लो की मज्जिदों में पड़ेंगे। वहीं हिंदू संगठन भोजशाला में महाआरती और पूजा कार्यक्रम की तैयारी की है।0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद में भतीजे की चाकू से हत्या, आरोपी हिरासत में
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - जमीनी विवाद में खूनी खेल, भतीजे ने चाकू मारकर की चाचा की बेरहमी से हत्या, आरोपी डिटेन एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के कोतवाली थानांतर्गत डूंगरपुर शहर के चांदपोल मोहल्ले में देर रात जमीनी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहाँ एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है। बॉडी - मामले के अनुसार, चांदपोल मोहल्ला निवासी आकिब का अपने चाचा सलीम से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात इसी जमीनी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर भतीजे आकिब ने अपने चाचा सलीम पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक सलीम के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है, where आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मुख्य आरोपी भतीजे आकिब को राउंडअप (डिटेन) कर लिया है और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।0
0
Report
रायपुर शहर कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त, आदेश जारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त. रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने जारी की थी सूची. शहर के 66 वार्डो में वार्ड अध्यक्षों की शहर जिला अध्यक्ष ने की थी नियुक्ति. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बिना अनुशंसा और अनुमोदन के सूची जारी करने के कारण निरस्त किया गया. प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू ने जारी किया निरस्तीकरण आदेश......0
0
Report
कन्नौज मे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टैक्टर में मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज मे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टैक्टर में मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटा टैक्टर बाइक सवार समेत 3 की मौत* कन्नौज जिले में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी जिससे नियंत्रण होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे चल रही बाइक में घुस गया जिससे बाइक सवार युवक व ट्रैक्टर में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। ट्रैक्टर सवार लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे भट्टे पर मजदूरी का काम लखनऊ में कर रहे हैं। बरसात के वजह से मजदूरों की छुट्टी हो गई थी इस वजह से ट्रैक्टर सवार अपने गृह जनपद अलीगढ़ जा रहे थे तभी सिकंदरपुर छिबरामऊ क्षेत्र के सलेमपुर बुद्ध विहार के सामने तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ट्रैक्टर में कट मार दिया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे चल रही है बाइक से टकराया और पलट गया जिससे एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार 2 लोगो की मौत हो गई वही एक युवा गंभीर उसे घायल हो गया जिसको छिबरामऊ 100 सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया मृतक के शवो को पुलिस में कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आपको बताते चले कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के सलेमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर ट्रैक्टर में बैठे तीन लोग हुए घायल वही ट्रैक्टर बाइक सवार से जा टकराया जिससे बाइक सवार भी घायल हो गए कुल चार लोग घायल हुए घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती जहां डॉक्टर ने ऋतिक (मृतक) उम्र 16 साल पुत्र अर्जुन दिवाकर निवासी नगला किशोर पोस्ट चंद्रपुरी थाना इगलास जिला अलीगढ़ व विष्णु (मृतक) उम्र 25 साल पुत्र भक्तु सिंह निवासी हैबतपुर पोस्ट चंद्रपरी थाना इगलास जिला अलीगढ़ और एक अज्ञात युवक साहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अर्जुन ठेकेदार ने बताया कि वह लखनऊ के गंगागंज मैं स्थित सावित्री रवि बाबू ईट भट्टा के यहां अपने ट्रैक्टर से अपने बेटे रितिक और अपने पड़ोस के गांव के विष्णु के साथ ट्रैक्टरसे कच्ची ईट ढोने का कार्य करते हैं आज बारिश हो जाने के कारण भट्ट बंद हुआ था जिस कारण वह अपने बेटे रितिक और विष्णु के साथ अपने गांव वापस आ ही रहे थे तभी सलेमपुर के पास पीछे से आ रहे टैंकर ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर वहीं पलट गया और ट्रैक्टर पर बैठे चालक और उनके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस द्वारा तीनों को सो सैया अस्पताल लेकर आया गया जहां डॉक्टर साहब ने रितिक और विष्णु को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके साथ ही सामने से आ रहे एक अज्ञात व्यक्ति को भी इस ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई है पुलिस उसे भी 100 सैया अस्पताल लेकर आई है लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। परिजनों ने बताया कि राधा मोहन के मामा खुशीराम पुत्र बट्टानिवासी ग्राम जेमा अटारे गुरसहायगंज के निवासी हैं वह कल से अपने घर से गुम हो गए हैं जिस कारण राधा मोहन उन्हें ढूंढने के लिए अपने घर से सिकंदरपुर निकले हुए थे और वापस जाते समय यह हादसा हो गया । *बाइट -मृतक का घायल परिजन*0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में अखंड नगर के पुलिस Encounter जारी, एक बदमाश घायल और गिरफ्तार
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर मे ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है आज सुबह भी अखंड नगर थाने की पुलिस ने एक गौ तस्वीर को दौरान गिरफ्तार कर लिया बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि आज सुबह 4:00 बजे के आसपास थाना अखंड नगर पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोकशी से संबंधित अभियुक्त हैं जो कि आपराधिक घटना के करने के आशय से उनके थाना क्षेत्र में ग्राम रायपुर में मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर थाना अखंड नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसके जवाब में पुलिस टीम के द्वारा भी आत्मरक्षा हेतु बदमाशों पर फायर किया गया जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और मौके से ही उसकी गिरफ्तारी की गई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम मोहम्मद अनवर, पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी पतेला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर है और उसकी उम्र 30 वर्ष है। पूर्व में भी उसके खिलाफ गोकशी के कुछ अभियोग पंजीकृत हैं और लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे उसके ऊपर पंजीकृत हैं। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर का और एक कारतूस जिंदा बरामद हुआ है। इलाज हेतु उसको सीएचसी अखंड नगर भेजा गया है।0
0
Report
डूंगरपुर के मुख्यमंत्री की मॉर्निंग वॉक पर श्रद्धालुओं ने भजन गाये और जयकारे लगाए
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुरसीएम भजनलाल शर्मा का धंबोला गांव में मॉर्निंग वॉक पर पुरुषोत्तम मास के तहत श्रद्धालु महिलाओं ने सीएम के सामने गाये भजन भजन के बाद लगाए भगवान गोवर्धन नाथ ओर गिरिराज चरण के जयकारे गांव में झूलते बिजली के तार देख सीएम ने कलेक्टर को दिए निर्देश खतरे जैसी जगहों पर बिजली के तार अंडरग्राउंड करने के दिए निर्देश ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर सीमलवाड़ा को नगर पालिका बनाने के भी रखी मांग0
0
Report
नवादा में दहेज हत्या: पत्नी की मौत के बाद शव जलाकर ससुराल फरार
Nawada, Bihar:नवादा में दहेज हत्या का नया मामला, पत्नी की हत्या कर शव को जलाया, पुलिस को सूचना मिलते ही पहुंचे समसान घाट, शव जलकर राख, एक साल में टूट गया सात जन्मों का वादा नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड अंतर्गत बेलवा पर गांव में नई दुल्हन शैला देवी (25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका नालंदा जिले की रहने वाली थीं। उनकी शादी 9 मई 2025 को इसी गांव के नीतीश कुमार के साथ हुई थी मृतक के साथ चाचा शत्रुघन कुमार का आरोप है कि शादी के महज दो महीने बाद ही पति के द्वारा दहेज की मांग की। सोने की चेन और नकद को लेकर शैला को प्रताड़ित किया जाने लगा। और इधर लगातार उसके साथ मारपीट किया जा रहा था पिटाई के बाद उनकी मौत हो गई。 मौत के बाद ससुराल पक्ष ने बिना मायके वालों को सूचना दिए गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया。 जैसे ही मृतक के चाचा शत्रुघन कुमार को जानकारी मिली कि मेरी भतीजी को पीट पीटकर मार दिया गया है, उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर दहेज उत्पीड़न एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी और फॉरेंसिक टीम श्मशान घाट पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना दहेज प्रथा की क्रूरता को एक बार फिर उजागर करती है। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हो गए है0
0
Report
Advertisement
