273001
गोरखपुरः अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने जिला महिला चिकित्सालय में गरीब और असहाय लोगों में बांटा कंबल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने जिला महिला चिकित्सालय में गरीब और असहाय लोगों में कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा गोरखपुर इकाई के मंडल संयोजक संजय दुबे और जिला मीडिया प्रभारी हर्ष मिश्रा के साथ ओम उपाध्याय, सुनील पांडे, संदीप श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
17.30 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, लखीसराय कबैया थाना
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से बड़ी खबर आ रही है। कबैया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में 17.30 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर गांधी टोला वार्ड-17 निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई पहचान है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि पंजाबी मुहल्ला में एक युवक गांजा की तस्करी कर रहा था। सूचना पर एसपी ने एक टीम गठित की। टीम ने पंजाबी मुहल्ला में घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी में गांधी टोला वार्ड-17 निवासी संजीव कुमार के पास से 17.30 किलो गांजा और एक मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लाखों में है। आरोपी से पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। कवैया थाना में NDPS Act के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। बाइट- शिवम कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय।0
0
Report
NEET 2026 पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन, इस्तीफा मांग
Kurukshetra, Haryana:NEET 2026 परीक्षा रद्द होने विरोध में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड ग्रेड पर छात्र संगठनों के पदाधिकारी ने किया प्रदर्शन, देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की फोटो को फूंका, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, पेपर लीक की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करने और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग कुरुक्षेत्र:- NEET 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के कारण देश भर में छात्रों का भारी आक्रोश और दुख देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड ग्रेड पर छात्र संगठनों के पदाधिकारी ने प्रदर्शन किया और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की फोटो को फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की है। और पेपर लीक की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करने और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की है। छात्र संगठन के पदाधिकारीयो ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार में हर वर्ष पेपर लीक हो जाते है। जिसकी वजह से छात्रों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। और बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं। जिसकी वजह से कई बच्चे तो सुसाइड भी कर लेते हैं। और आज तक जो पिछले पेपर लिक हुए है उनकी जांच अब तक सीबीआई नहीं कर पाई। अब इस नीट परीक्षा के पेपर की जांच कैसे होगी। इसलिए वह मांग करते हैं कि पेपर लीक की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए और साथ ही देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की भी मांग करते हैं।0
0
Report
बेगूसराय में 15 मिनट का ब्लैकआउट, सतर्क रहने के निर्देश जारी
Begusarai, Bihar:एंकर केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बेगूसराय में 15 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। इस ब्लैकआउट का असर पूरे शहर में साफ तौर पर देखने को मिला। डीएम कार्यालय से सायरन बजते ही बेगूसराय शहर की बिजली पूरी तरह से बंद कर दी गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया। 15 मिनट तक चले इस ब्लैकआउट के दौरान जहां लोग थे, वहीं ठहर गए।आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह बेगूसराय में ब्लैकआउट का व्यापक असर देखने को मिला। सायरन बजते ही शहर की बिजली गुल हो गई और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। सड़कें सुनसान हो गईं और लोग एहतियात के तौर पर जहां थे वहीं रुक गए।इस दौरान लोगों ने बताया कि केंद्र सरकार का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि किसी भी संभावित हवाई हमले या आपात स्थिति से निपटने के लिए इस तरह का ब्लैकआउट बेहद जरूरी है, ताकि लोग पहले से सतर्क और जागरूक रह सकें।स्थानीय लोगों ने कहा कि जैसे ही सायरन बजा, वैसे ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई और करीब 15 मिनट तक चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आया। इस दौरान लोगों ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए संयम बनाए रखा।आपको बता दें कि हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों से बचाव और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह ब्लैकआउट किया गया। प्रशासन की ओर से पहले ही लोगों से सहयोग करने और सतर्क रहने की अपील की गई थी।फिलहाल 15 मिनट तक चले इस ब्लैकआउट ने बेगूसराय में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों की गंभीरता को साफ तौर पर दिखा दिया।0
0
Report
Advertisement
हज कमेटी की स्मार्ट वॉच विवाद: चार्जिंग और GPS फेल, विरोध बढ़ा
Mumbai, Maharashtra:हज 2026 - हाजियों की 'स्मार्ट वॉच' पर विवाद हज 2026 के लिए पूरे हिंदुस्तान से हाजियों का जाना जारी है। सऊदी पहुंचे हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से दी गई डिजिटल स्मार्ट वॉच को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। क्या है मामला? हज कमेटी ने इस साल सभी हाजियों के लिए GPS ट्रैकिंग वाली स्मार्ट वॉच अनिवार्य की थी। दावा था कि कोई हाजी भीड़ में बिखड़ जाए तो वॉच से लोकेशन ट्रैक कर उसे आसानी से ढूंढा जा सकेगा। लेकिन हाजियों का आरोप है कि 'कमेटी की दी हुई घड़ी चार्ज ही नहीं होती'। सोशल मीडिया पर भी हाजी वीडियो डालकर शिकायत कर रहे हैं। अबू आसिम आज़मी की एंट्री: हाजियों की परेशानी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आज़मी ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के CEO से मुलाकात की और लिखित शिकायत दर्ज कराई। आज़मी ने कहा, "आने वाले पार्लियामेंट सेशन में ये मुद्दा उठाया जाएगा। हमारे सांसद अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू जी को भी पत्र लिखेंगे। घड़ी के नाम पर जो घोटाला हुआ है, उसकी शिकायत की जाएगी।" 3 बड़े आरोप: 1. चार्जिंग इश्यू: वॉच कुछ घंटों में ही बंद हो जा रही है 2. GPS फेल: लोकेशन ट्रैकिंग काम नहीं कर रही 3. घोटाले का आरोप: घटिया क्वालिटी की वॉच खरीदकर पैसा बनाने का आरोप हज कमेटी का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है0
0
Report
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रिंसिपल नियुक्ति पर आपत्ति जताई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली यूनिवերսिटी ने सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति पर आपत्ति जताई है। ...आपसे अनुरोध है कि नए प्रिंसिपल की नियुक्ति पर आगे न बढ़ें और ऊपर बताए गए UGC रेगुलेशन 2018 के नियमों के अनुसार बनी सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग बुलाएं।0
0
Report
गोंडा में गहरे गड्ढे में फंसा छुट्टा सांड बुलडोजर से बचा लिया गया
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझेरिया गांव के पास गुरुवार देर शाम एक बड़े गड्ढे में गिर गया छुट्टा सांड लगभग 30 मिनट तक तड़पता रहा। रास्ता जा रहे स्थानीय लोगों ने सूचना दी और गांव के लोग रस्सी आदि लेकर पहुंचे, लेकिन सांड को नहीं निकाला जा सका। फिर स्थानीय लोगों ने चंदा लगाकर बुलडोजर बुलवाया गया और बुलडोजर से गले में रस्सी बाँधकर उसे बाहर निकाला गया। पूरे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह गड्ढा रेलवे विभाग द्वारा रेलवे केबल डालने के लिए खोदा गया है और यह गड्ढा काफी गहरा है। आज छुट्टा जानवर के गिरने से अभी बड़ी घटना नहीं हुई, पर स्थानीय लोग डरे हुए हैं कि खेलते-खेलते बच्चों के गिर जाने का खतरा भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग से गड्ढे के पिटाई को लेकर मांग की है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में 51वीं अन्तर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज
Gonda, Uttar Pradesh:पुलिस विभाग में खेल भावना और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज गुरुवार से गोंडा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में 51वीं अन्तर्जनपदीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता (2026) का शानदार आगाज हुआ है। इस तीन दिवसीय आयोजन में गोरखपुर जोन के गोंडा समेत 10 जिले के पुलिस खिलाड़ी जूडो, वुशु, ताईक्वाण्डो, कराटे और पेंचक सिलाट जैसी विधाओं में अपना दम-खम दिखाएंगे। आज गुरुवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व नोडल अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के आज पहले दिन जूडो के पुरुष और महिला वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में कुल 15 रोमांचक मुकाबले हुए। मेजबान जनपद गोण्डा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए है। पुरुष वर्ग के विजेता की अगर बात करें तो गोण्डा के राजीश शुक्ला (60 kg), आयुष यादव (73 kg), शैलेष मौर्य (100 kg) और जगदीश यादव (100+ kg) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थनगर के राजाराम यादव (73 kg), बहराइच के राजा प्रताप (81 kg) और कुशीनगर के इन्द्रेश यादव (90 kg) ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की। महिला वर्ग की बात करें तो गोण्डा की सिम्पल मौर्या (48 kg), उपासना देवी (52 kg), रचना (57 kg) और अनीता चौरासिया (78 kg) ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। बलरामपुर की सुधा (63 kg) और संतकबीरनगर की नरीना सिंह (70 kg) ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन उद्घोषक संगीता दीक्षित द्वारा किया गया, जबकि रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका शैलेष मौर्य ने निभाई। इस अवसर पर गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, बस्ती सहित जोन के सभी जिलों के कोच और अधिकारी उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता आगामी दो दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें ताईक्वाण्डो और कराटे जैसे खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।0
0
Report
स्कूल में शिक्षिका ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम में तैनात एक शिक्षिका द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र पुष्कर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। घटना के बाद आनन-फानन में शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उन्नाव के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित शिक्षिका नरजिस सुल्ताना विद्यालय में लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में भी हलचल मच गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस व शिक्षा विभाग पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने में लगे हैं।0
0
Report
चतरा में छठ तालाब में युवक की डूबकर मौत, परिजनों में शोक
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: शहर के दीभा मोहल्ला स्थित छठ तालाब में गुरुवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश भुइया के पुत्र बसंत भुईया के रूप में हुई है। बताया गया है कि गर्मी से राहत पाने के लिए बसंत तालाब में उतर गया; इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन गहराई के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में भारी मशक्कत के बाद शव तालाब से निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
अररिया में ब्लैकआउट दौरान जागरूकता अभियान का असर; सीमा पर गाड़ियों की रोशनी बंद
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के ब्लैकआउट को लेकर प्रशासन के जागरूकता अभियान का असर देखने को मिला जहां ब्लैकआउट के दौरान लोगों का भरपूर सहयोग मिला, भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी पर भी 7 बजे से लेकर 7:15 तक गाड़ियों की आवाजाही को आंशिक रूप से रोका गया और सीमा पर तैनात एसएसबी और जोगबनी पुलिस ने गाड़ियों की रोशनी को भी बंद करवाया, किसी भी तरह के आपात स्थिति में लोगों को तैयार रखने के लिए किए गए इस म/mockड्रिल में सभी व्यवसायियों ने भी सहयोग देते हुए अपनी अपनी दुकानों की सभी लाइट बंद रखी।0
0
Report
खेत पर पानी के विवाद में चचेरे भाई ने फावड़े से हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:रिश्तों का क़त्ल ( खेत में पानी चलाने के मामूली विवाद के चलते भाई ने की भाई की हत्या, चचेरे भाई ने अपने भाई के सिर में फावड़े से वार कर की निर्मम हत्या, हत्यारा भाई गिरफ्तार। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां खेत पर पानी चलाने के मामूली विवाद को लेकर एक चचेरे भाई ने अपने भाई की 10 मई को फावड़े से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारा भाई मृतक के शव को खेत में ही ठिकाने लगाकर जहाँ मौके से फरार हो गया था तो वही पुलिस ने मृतक के शव को खेत से बरामद करते हुए आज इस कातिल भाई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दरसअल 10 मई को संभालेहड़ा गांव निवासी चरण सिंह की उसके चचेरे भाई लोकेश ने खेत पर पानी चलाने के मामूली विवाद के चलते फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारा भाई जहां शव को खेत में ठिकाने लगाकर मौके से फरार हो गया था तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस दौरान शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर जब मर्तक के चचेरे भाई लोकेश को गिरफ्तार कर सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सारा किस्सा विस्तार से सुनते हुए बताया कि उस दिन खेत में उसका पानी चलाने का नंबर था लेकिन मर्तक भाई चरण सिंह जबरन अपने खेत में पानी चलाने की ज़िद पर अड़ा था। जिसके चलते उन दोनों के बीच वहां पर विवाद हो गया था इस विवाद के दौरान गुस्से में उसने फावड़े से चरण सिंह के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। बरहाल पुलिस ने इस हत्यारे भाई की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल हथौड़ा बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए दिनांक 10 तारीख को यह घटना हुई थी। लोकेश नाम का व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। उसने अपना जुर्म स्वीकार भी किया है। और यह संभलेड़ा के रहने वाले हैं। और बॉडी मिली थी। जटवाड़ा में ककरौली जोकि पास में ही कुछ दूरी पर है। और 11 तारीख को जो इसने स्वीकार किया। लोकेश ने पूछताछ में उसने बताया कि पानी की बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों कंजन ब्रदर है। और जो चरण सिंह मृतक है। लगभग 55 साल के थे। और एक ओर इशू था। इनके बीच में जो पहले से ही पक रहा था। इसमें इनकी पत्नी का भी झगड़ा था। लेकिन उस दिन रीजन यह था कि पानी लगाने को लेकर जो इसके टाइम का पानी था। वह करने का प्रयास किया। जैसा इसका कहना है। मुजरिम का के मेरे टाइम पर पानी लेना चाहता था। जिसके ऊपर वाद विवाद हुआ। जिसके बाद फावड़े से हमले किये और छोड़ दिया पानी के बहा में छोड़ दिया। जहाँ इसकी मृत्यु हो गई। जानवर इसका मुंह खा गई था। मृतक का और जब पोस्टमार्टम हुआ। तो एंटीमॉडल इंजरी से उसकी मृत्यु होना पाया गया। जिसके बाद अभियोग दर्ज किया गया 302 यानि 103 बीएनएस और उसके बाद लोकेश जिस पर शक था। उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसको गिरफ्तार किया गया। और वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।0
0
Report
बाबा के वेश में आए टप्पेबाज, आशीर्वाद के बहाने उड़ाई सोने की चेन
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पुलिस ने मेरठ से दो आरोपियों को दबोचा, अल्टो कार समेत चेन बरामद उन्नाव। उन्नाव की थाना कोतवाली सदर पुलिस ने बाबा-सन्यासी का वेश धारण कर टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की एक गले की चेन और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अल्टो कार भी बरामद की है। मामला 12 मई 2026 का है। आवास विकास निवासी राजेश कुमार अहूजा अपने भानु ब्रिक फील्ड, नासिरखेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान आल्टो कार से पहुंचे चार लोग बाबा-सन्यासी के भेष में आए और दुआ-ताबीज व आशीर्वाद देने की बात कहकर उनकी गले की चेन उतरवा ली। आरोपियों ने चेन को रगड़कर “पाउडर” बनाने का झांसा दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित को अपने साथ हुई टप्पेबाजी का एहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 281/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक अपराध राजेश यादव और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मेरठ जनपद के थाना बहसूमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवीनाथ उर्फ बबली और प्राणनाथ निवासी महमूदपुर सिकेड़ा, थाना बहसूमा जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को तेजपुरा भट्ठा से हस्तिनापुर मार्ग के पास गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से टप्पेबाजी में इस्तेमाल की गई सफेद अल्टो कार संख्या DL 5 CJ 6384 और पीली धातु की चेन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध राजेश यादव, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शर्मा, राजेश राय, कांस्टेबल हर्षदीप सिंह, राजन मिश्रा और अनीश सिंह शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में दुर्लभ सांप सेंट बोआ तस्करी: तस्कर गिरफ्तार
Shravasti, Uttar Pradesh:एंकर — खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां, दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दुर्लभ प्रजाति का सेंट बोआ सांप बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत होती है। फिलहाल संयुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। दरअसल श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने सुईया इलाके के ककरदरी रेंज में पिलर संख्या 635/10 के पास घेराबंदी की。 इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान बहराइच जिले के नानपारा निवासी इरफान खां के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से दुर्लभ प्रजाति का सेंट बोआ सांप बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बरामद सेंट बोआ सांप बेहद दुर्लभ प्रजाति का है और इसकी तस्करी अवैध रूप से की जाती है। संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।0
0
Report
राजस्थान के शिक्षा संघ ने विभाग की लापरवाही के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही, हठधर्मिता और उदासीनता होने का आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। गुरुवार को पदमपुर उपखंड मुख्यालय पर महासंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रकाश रणवां व उपशाखा अध्यक्ष भूपेंद्र चुघ मंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी सात सूत्रीय मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। ज्ञापन सौंपने के दौरान पदाधिकारियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों की कार्यशैली पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया। महासंघ का आरोप है कि अधिकारी 'नवाचार' के नाम पर शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी तीनों का भविष्य अंधकार में डाल रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण पिछले दो वर्षों से शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे प्रदेश के लाखों शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सात सूत्रीय मांग पत्र की प्रमुख बिंदु: संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया है: अवकाश में कटौती का विरोध: ग्रीष्मकालीन अवकाश सहित समस्त अवकाश यथावत रखे जाएं। सत्र 2026-27 के लिए जारी शिविरा कैलेंडर में संशोधन किया जाए। स्थानांतरण और पदोन्नति: तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों के स्थानांतरण किए जाएं और पिछले कई वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को शीघ्र पूरा किया जाए। पदों की स्वीकृति और स्टाफिंग पैटर्न: 2019 से क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पदस्थापन किया जाए। वेतन विसंगति: प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। गैर-शैक्षणिक कार्य: शिक्षकों को समस्त गैर-शैक्षणिक कार्यों, विशेषकर जनगणना और ऑनलाइन डाटा प्रविष्टि के बढ़ते दबाव से मुक्त किया जाए। अन्य मांगें: आरजीएचएस सुविधा को सुचारू रखने और संविदा शिक्षकों को नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा जिला सह संयोजक कृष्णलाल शर्मा ने आंदोलन की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि आज 14 मई को खंड स्तर पर प्रदर्शन के बाद, 29 मई को जिला स्तर, 5 जून को बीकानेर निदेशालय और 10 जून को जयपुर में संभाग स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ, तो 18 जून से प्रदेश स्तरीय क्रमिक धरना और मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रकाश रणवां रामस्वरूप शर्मा प्रभु गिरी उपशाखा सभाध्यक्ष भगवानदास स्वामी उप सभाध्यक्ष बेपरवाह सहारण कोषाध्यक्ष रामगोपाल सुथार हरबंस सिघल अमरसिंह रामेश्वर सहारण पंकज बिश्नोई धर्मेंद्र शर्मा लिच्छीराम राजविंदर सिंह संजीव सहारण रामस्वरूप बिश्नोई साहिल चराया मुकुल सहदेव विनोद कुमार सुगनलाल बेपरवाह सहारण निशा कंबोज अर्चना अंजुबाला बिश्नोई विजयलक्ष्मी कंचन शर्मा सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने अपनी नीतियों पर पुनर्विचार नहीं किया, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा।0
0
Report
अमेठी के बीच बाजार कस्बे में महिलाओं के उत्पात के बाद पुलिस ने किया कार्रवाई: ग्राहक बना था बंदी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- बीच बाजार कस्बे में घंटों महिलाओं ने मचाया उत्पात, बताया जा रहा है की पैसे के लेन-देन को लेकर ब्यूटी पार्लर की महिलाओं ने ग्राहक को बना रखा था बंदी, महिलाओं के विरोध करने पर एकत्रित हुए व्यापारियों ने समझाने का किया प्रयास, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाले व ग्राहक को ले गई अपने साथ, जामों थाना कस्बे का है मामला,0
0
Report
Advertisement
