273006
गोरखपुर एडीजी जोन ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित संचालन करने के लिए की मीटिंग
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर , पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जनपद के नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु पुलिस लाइन गोरखपुर के ह्वाइट हाउस में गोष्ठी की गयी । गोष्ठी के दौरान नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा आवागमन को सुगम बनाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान नगर क्षेत्र के सभी क्षेत्राधिकारी, नगर क्षेत्र के सभी थानाप्रभारी/थानाध्यक्ष, यातायात निरीक्षक/उपनिरीक्षक व अन्य अधिकारी ,कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ABVP के प्रदर्शन में लोकतंत्र सुरक्षित, अराजकता हटाओ का नारा
Ranchi, Jharkhand:आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से “अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ” के नारे के साथ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ABVP के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जो झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह कुछ राजनीतिक दल और छात्र संगठन, जिनमें कम्युनिस्ट पार्टी और SFI जैसे संगठन शामिल हैं, यह कह रहे हैं कि देश और लोकतंत्र खतरे में है, यह पूरी तरह निराधार है। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जहां-जहां ये लोग चुनाव जीतते हैं, वहां उन्हें लोकतंत्र खतरे में नजर नहीं आता। वहीं, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि जहां बैलेट पेपर से चुनाव हो रहे हैं, वहां भी इन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। ABVP ने कहा कि देश की युवा शक्ति यह कहना चाहती है कि भारत में लोकतंत्र खतरे में नहीं है। बल्कि लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने और छात्रों को बरगलाने का काम करने वालों के खिलाफ विद्यार्थी परिषद आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राजधानी केंद्रों में “अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और छात्रों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। ABVP कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग भारत में भी उसी तरह की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ काम करने वाले लोगों का विद्यार्थी परिषद विरोध करेगा। बाइट: ABVP कार्यकर्ता0
0
Report
म mandla: 10 किलोमीटर पैदल मार्च कर छात्राओं ने अधीक्षिका हटाने की मांग
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार की सैकड़ों छात्राओं का आक्रोश तब सामने आया जब वे अपनी शिकायत लेकर करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। छात्रोंाओं ने छात्रावास अधीक्षिका पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जातिगत अपमान करने और जादू-टोना करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। कहा गया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।0
0
Report
SC के हस्तक्षेप पर प्रवीन खंडेलवाल ने स्वागत किया; विरोध-प्रदर्शन आजीविका पर नहीं
New Delhi, Delhi:अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का प्रवीन खंडेलवाल ने किया स्वागत; कहा— "विरोध-प्रदर्शन का अधिकार, आजीविका के अधिकार की कीमत पर नहीं हो सकता"0
0
Report
Advertisement
ब्लू कुर्ता, टी-शर्ट और सफेद शर्ट पहने तीन युवक — स्टाइल का नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:Sajibul sk (Blue Kurta) Motilal rashid (t-shirt) Mannan sk (White Shirt)0
0
Report
सीवान में कोचिंग के दौरान छात्र पर चाकू हमला, इलाज जारी
Siwan, Bihar:सीवान में कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र को चाकू मारी गई है। चाकू लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल छात्र को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र को चाकू मारने का आरोप दूसरे छात्र पर लगा है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र शहर में कोचिंग करने गया हुआ था,तभी दूसरे छात्र से कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोपी छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। छात्र के शरीर पर चाकू से दो जगह वार किया गया है। घायल छात्र को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्र पर चाकू से हमला करने का आरोप दूसरे छात्र पर लगा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।0
0
Report
रोहद टोल पर STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद
Jhajjar, Haryana:सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर। रोहद टोल पर STF रोहतक की बड़ी रेड। टाटा हैरियर से करीब 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद! 32 बोर और 315 बोर के भारी मात्रा में कारतूस मिलने से मचा हड़कंप। गाड़ी में सवार कई आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल। दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल के पास STF ने की कार्रवाई। DSP शमशेर दहिया और इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया की अगुवाई में हुई रेड। सूत्रों का दावा, सिरसा के एक गन हाउस से कारतूस खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे आरोपी। यूपी चुनाव से पहले कारतूसों की सप्लाई के कथित नेटवर्क की जांच में जुटी STF पिछले काफी समय से STF की रडार पर थे आरोपी। इतनी बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट। STF के वरिष्ठ अधिकारी आज कर सकते हैं पूरे मामले का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस की संभावना। 25 हजार कारतूसों की बरामदगी से हथियारों की अवैध सप्लाई के नेटवर्क पर उठे सवाल।0
0
Report
Advertisement
दीपावली-छठ के लिए उत्तर रेलवे ने 6000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की
New Delhi, Delhi:दीपावली और छठ पूजा को लेकर उत्तर रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस बार उत्तर रेलवे ने 6000 से ज्यादा विशेष ट्रेन चलने का फैसला लिया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो उसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है।0
0
Report
टिहरी श्रम विभाग: अवैध वसूली और बिना रजिस्टर्ड सीएचसी सेंटर पर सवाल
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में श्रम विभाग द्वारा इन दिनों श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके कारण अवैध वसूली बिना रजिस्टर्ड सीएचसी सेंटर संचालित हो रहे हैं जो लोगों के आवेदन कर रहे हैं, जिसकी लगातार शिकायत के बावजूद भी इस ओर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वही श्रम अधिकारी भी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद भी इस ओर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.0
0
Report
बलरामपुर में भारत स्वीट्स मिठाइयों की मिलावट की आशंका, विभाग ने नमूने लिए
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में फिर पकड़ी गई भारत स्वीट्स की मिठाइयां, पुलिस ने गाड़ी रोकी तो मचा हड़कंप; खाद्य विभाग ने शुरू की सैंपलिंग, बुलडोजर से किया गया नष्ट ललिया पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की तैयारी पिछले साल भी भारत स्वीट्स पर हुई थी बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निरस्त होने और चार मिठाइयों के नमूने फेल होने का मामला आया था सामने बलरामपुर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को थाना ललिया पुलिस ने सूचना के आधार पर मिठाइयों से लदी एक गाड़ी को रोककर जांच की। गाड़ी में बड़ी मात्रा में मिठाइयां बरामद हुईं। 280 किलो छेना नष्ट कराया गया है। करीब 60 डिब्बा छेना मौजूद था।सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मिठाइयों की सैंपलिंग शुरू कर दी। मिठाई श्रावस्ती के सिरसिया से बलरामपुर के ललिया अन्य क्षेत्रों में सप्लाई के लिए आई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में उतरौला स्थित भारत स्वीट्स की मिठाइयां पाई गई हैं। यह वही प्रतिष्ठान बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पिछले वर्ष भी खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान प्रतिष्ठान की चार मिठाइयों के नमूनے जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए थे और लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्रवाई भी हुई थी। ऐसे में एक बार फिर भारत स्वीट्स की मिठाइयों को पुलिस की जांच के दायरे में आने से मामला चर्चा में है। हालांकि, इस बार बरामद मिठाइयों में मिलावट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। खाद्य विभाग की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में खाद्य विभाग के अधिकारी जीके दुबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची है। मिठाइयों की सैंपलिंग की जा रही है। जांच रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर क्या खुलासा होता है और भारत स्वीट्स के खिलाफ विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है。0
0
Report
Advertisement
दहेज प्रताड़ना से विवाहिता मोहिनी की मौत: पेड़ पर लटकता मिला शव
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम महूटा निवासी 24 वर्षीय विवाहिता मोहिनी का शव उसकी ससुराल कदमपुरा गांव से दूर जंगल किनारे एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।\n\nपरिजनों के मुताबिक, मोहिनी की शादी 17 मई 2024 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। उसके साथ आए दिन मारपीट भी की जाती थी। परिजनों का कहना है कि मोहिनी को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था।\n\nबताया गया कि बीते सोमवार दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को मोहिनी की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले की जांच शुरू कर दी है।\n\nविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में शोक और आक्रोश है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।0
0
Report
प्रयागराज में गोबर से दीपक-मूर्तियाँ: दीपावली में परंपरा और पर्यावरण का नया सैलाब
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में गोबर से दीपक और देवी-देवताओं की मूर्तियाँ बन रही हैं, गोबर से दीपोत्सव के लिए दियाली, लक्ष्मी-गणेश और स्वास्तिक के चिन्ह बनाए जा रहे हैं, गोबर से बने उत्पादों के जरिए भारतीय परम्परा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने का भी संदेश दिया जा रहा है। दीपावली का त्योहार नजदीक है और बाजारों में सजावटी सामानों की रौनक बढ़ने लगी है। प्रयागराज के कालिंदीपुरम में गाय के गोबर से न सिर्फ दीपक बनाए जा रहे हैं बल्कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियाँ के साथ स्वास्तिक और रिद्धि-सिद्धि की आकृतियाँ भी गोबर से बनाई जा रही हैं। गोबर से बने इन उत्पादों के जरिए एक तरफ भारतीय परम्परा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश भी दिया जा रहा है। दरअसल, प्रयागराज के कालिंदीपुरम में गाय के गोबर को उपयोगी बनाकर आकर्षक और पारंपरिक वस्तुएँ तैयार की जा रही हैं। यहाँ रहने वाली आभा सिंह और उनकी टीम की मेहनत से गोबर के दीपक, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियाँ आकार ले रही हैं। साथ ही स्वास्तिक के साथ रिद्धि-सिद्धि की आाकृतियाँ भी गोबर से बनाई जा रही हैं। खास बात यह है कि इन उत्पादों को दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। बाजार में मिलने वाले पारंपरिक सजावटी सामानों के बीच गोबर से बने ये उत्पाद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, जिससे गोबर का सदुपयोग और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि हो रही है। दीपावली पर मिट्टी के दीयों के साथ अब गोबर से बने दीपक और धार्मिक सजावटी वस्तुओं को भी एक विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े। गोबर से दीयों और गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियाँ बनाने वाली आभा सिंह का कहना है कि यह सिर्फ एक उत्पाद नहीं है, बल्कि हमारी परम्परा को जीवंत कर रहा है; आज के केमिकल या मिट्टी से मूर्तियाँ पर्यावरण के लिए अनुकूल नहीं हैं, पर गोबर से तैयार किया गया सामान पर्यावरण की सुरक्षा करता है और हमारी आस्था का प्रतिबिंब भी दिखाता है।0
0
Report
खूँटी में छठ घाटों की सफाई तेज, 30 से अधिक सफाईकर्मी तैनात
Khunti, Jharkhand:खूँटी में छठ महापर्व को लेकर विभिन्न तालाबों और छठ घाटों की साफ सफाई धड़ल्ले से चल रही है। खूँटी के साव तालाब, राजा तालाब, चौधरी तालाब नया तालाब सहित तजना नदी में भी सफाई की जा रही है। घाटों के कीचड़ हटाए जा रहे हैं। घासों और शैवाल जलकुम्भी हटाए जा रहे हैं। विसर्जन का सामग्री डालने के लिए जगह बनाएं जहां रहे हैं। वहीं उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारी घाटों की साफ सफाई और सुरक्षा मुहैया कराने का ख्याल से घाटों का निरीक्षण भी भी हैं। स्वच्छता सुपरवाइजर जुबैदा खातून ने बतायी कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर सभी छठ घाटों की सफाई पूरी कर देनी है। इसलिए तालाब के अंदर उग आए जलकुम्भी और घासों को हटा देना है साथ ही किसी प्रकार का कूड़ा न रहे इसकी सफाई की जा रही है। इसके लिए 30 से अधिक सफाईकर्मी लगायें गये हैं। ताकि सभी स्वच्छ जल में सूर्योपासना कर अर्घ्य अर्पित कर सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
वीडियो वायरल के बारे में खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चुनाव ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर तिजारा के कांस्टेबल अनिल कुमार सस्पेंड
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर TV KHABER जिला KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक का चुनाव के दौरान एक्शन, चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाला कांस्टेबल हुआ सस्पेंड, तिजारा के खलीलपुरी गांव में थी चुनाव ड्यूटी, सूत्रों की माने तो चुनाव ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल अनिल कुमार ने शराब पी रखी थी, सिविल ड्रेस और शराब पीने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से किया सस्पेंड, चुनाव से पहले ही लापरवाही नहीं बरतने के दिए गए थे सख्त आदेश, तिजारा थाने में पोस्टेड था कांस्टेबल अनिल कुमार0
0
Report
Ajmer: बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Ajmer, Rajasthan:दुकान के पास लघुशंका को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को अजमेर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाने के मुताबिक परिवादी हर्षित ने शिकायत दी कि उसके पिता राजेश पराशर ट्रेलर एजेंसी चलाते हैं. घुघरा घाटी पर दुकान है; वही पास में लघुशंका के लिए गए तो आरोपियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है. थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हर्षित की शिकायत पर आरोपी नंदू भाट निवासी घूघरा घाटी को गिरफ्तार किया है; मामले की तफ्तीश जारी है.0
0
Report
Advertisement
