273001
Gorakhpur - अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई
Gorakhpur, Kazipur, Uttar Pradesh:गोरखपुर जिला इंस्पेक्टर अमित सिंह ने अवैध तरीके से मिट्टी खनन करने वालो के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही,खनन विभाग की टीम को देखकर मौके से JCB और ट्रैक्टर छोड़ फरार हुए अवैध खनन माफिया, एम्स थाना के कुसम्ही जंगल क्षेत्र मे खनन विभाग की कार्यवाही से खनन माफियाओ मे मचा हड़कंप ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई के वीडियो में रास्ते रोककर छात्रा के साथ बदसलूकी, कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे। इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह "संस्कृति" नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है। जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है। उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? और बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?0
0
Report
वारिस पठान पर राजनीतिक और संत प्रतिक्रियाएं तेज
Noida, Uttar Pradesh:political and sant reax on waris pathan BJP Rakesh Tripathi bite on Waris Pathan0
0
Report
कानपुर देहात में पशु व्यापारी के घर चोरी, नकद पांच लाख और जेवरात चुरा लिए
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात पशु व्यापारी के घर चोरों ने बोला धावा, बड़ी चोरी की वारदात。 घर से करीब 5 लाख रुपये नकद और 20 लाख के जेवरात चोरी。 सुबह चोरी की जानकारी होते ही परिवार में मचा हड़कंप。 चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीण, घटना से इलाके में दहशत。 बड़ी चोरी की वारदात से इलाके की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल。 सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की。 रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नैला कटरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
यूपी पोस्टर वार: 50 जिलों में माफियाओं के नाम पर सपा-बीजेपी में घमासान
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में बीजेपी और सपा के बीच पोस्टर वार लगातार जारी है उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में सपा काल के कथित माफियाओं की सूची जारी करके पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लिखा है आजम अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार अखिलेश के माफिया माफिया के अखिलेश। लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास के पास लगे इस पोस्टर को अचानक से समाजवादी पार्टी के नेता ने फाड़ दिया जिसको लेकर यहां भाजपा के नेता भी एकत्रित हो गए। मौके पर पुलिस भी आ गई और सपा नेता वहां से भाग निकला।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने की मांग पर बड़ा प्रदर्शन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज मे इंट्रन डॉक्टरो का हंगामा कॉलेज गेट पर सैकड़ो डॉक्टर बैठे धरने पर कॉलेज गेट पर जमकर कर रहे है हंगामा प्रदर्शन मानदेय बढ़ने के बाद भी कॉलेज प्रशासन द्वारा नहीं जा रहा है दिया 12 हजार से बढ़ाकर सरकार ने किया 25 हजार 25 हजार मानदेय ना दिए जाने पर डॉक्टरो का हंगामा मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर मे स्थित है मेडिकल कॉलेज0
0
Report
नाथद्वारा नगरपालिका: परेश सोनी अध्यक्ष, भाजपा 20 सीट, कांग्रेस 19, एक निर्दलीय
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद नाथद्वारा नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड भाजपा प्रत्याशी परेश सोनी को मिले 23 मत नाथद्वारा नगरपालिका के नये अध्यक्ष बने परेश सोनी काँग्रेस प्रत्याशी अजय गुर्जर को मिले 17 मत काँग्रेस का 2 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग नाथद्वारा नगरपालिका के 40 वार्डों मे 20 भाजपा के पार्षद और 19 काँग्रेस के पार्षद जीते और 1 निर्दलीय पार्षद जीता था0
0
Report
Advertisement
भरतपुर की निर्विरोध मेयर अनुराधा हजारी सिंह ने शपथ लेकर शुरू किया विकास का नया दौर
Bharatpur, Rajasthan:एंकर--भरतपुर नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर अनुराधा हजारी सिंह ने आज नगर निगम में मेयर पद की शपथ ली। रिटर्निंग अधिकारी रिछपाल बुरड़क ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उनके साथ उनके परिवार के रूप में पति हजारी सिंह, पूर्व प्रधान व पूर्व जिला प्रमुख मीनू सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने नगर निगम में मेयर की कुर्सी पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ पदभार गृहण किया। अनुराधा हजारी सिंह भरतपुर बंजर निगम की निर्विरोध मेयर चुनी गई है। उनके नाम पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोहर लगाई और उसके बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। पदभार ग्रहण करने के बाद अनुराधा हजारी सिंह व उनके परिवार के लोगों से ZEE MEDIA ने खास बातचीत की। इस मौके पर अनुराधा हजारी सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया और कहा कि सीएम के विजन को लेकर भरतपुर में चल रहे विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। आइये आपको सुनवाते है क्या कहा मेयर अनुराधा हजारी सिंह ने.. रिपोटर वन टू वन ।0
0
Report
पपीता हरसाना की जीत से कांग्रेस ने थानागाजी पालिका चुनाव में बढ़त बनाई
Alwar, Rajasthan:थानागाजी नगर पालिका निकाय चुनाव को लेकर के हुए मतदान के अंदर कांग्रेस प्रत्याशी पपीता हरसाना ने अपने प्रत्याशियों के साथ 15 वोट मतदान करवा कर पांच मतों से जीत हासिल की, विपक्ष की भाजपा की अनीता खंडेलवाल को 10 मत ही मिल पाए, निर्वाचन अधिकारी अरविंद कविया के सानिध्य में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर पार्टी पुलिस जाता मौजूद रहा.0
0
Report
राजस्थान में पशुपालकों के लिए बीमा सुरक्षा कवच, 83 करोड़ क्लेम वितरित
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पशुपालकों के लिए नया सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पशुपालकों के लिए लाई गई इस योजना का लाभ अब धरातल पर दिखने लगा है। पिछले कुछ महीनों में ही इस योजना में 83 करोड़ रुपए की राशि बीमा क्लेम के रूप में पशुपालकों को दी जा चुकी है। यह रिपोर्ट देखिए- राज्य के पशुपालकों को बीमा सुरक्षा का कवच देने की राज्य सरकार की पहल सार्थक साबित हो रही है। बजट घोषणा की पालना में राज्य सरकार अधिक से अधिक पशुओं को बीमा के दायरे में लेने का प्रयास कर रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। तब राज्य सरकार ने 21 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य रखा था। वर्ष 2025-26 में बढ़ाकर इसका दायरा 42 लाख पशुओं के लिए कर दिया गया। हालांकि राज्य सरकार के लक्ष्य को पशुपालन विभाग अभी तक हासिल नहीं कर सका है। लेकिन योजना के अंतर्गत 26 लाख से अधिक पशुओं का बीमा हो चुका है। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने भी विभागीय अधिकारियों को जल्द ही लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना का फायदा पशुओं की किसी भी स्थिति में मौत पर पशुपालकों को मिलता है। किसी भी प्राकृतिक या आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में पशु की मृत्यु होने पर बीमा क्लेम मिल रहा है। आग लगने, सड़क दुर्घटना, आकाशीय बिजली, प्राकृतिक आपदा, जहरीली घास खाने, सर्प या कीड़ा काटने से पशु की मृत्यु होने पर पशुपालक को क्लेम राशि मिल रही है। वर्ष 2024-25 में 20.29 लाख पशुओं का पंजीकरण हुआ। लॉटरी के जरिए 16.72 लाख पशुओं का चयन किया गया। 13 लाख पशु स्वस्थ पाए गए, 3.40 लाख पशु अनफिट मिले। इनमें से 10.74 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी की गई। प्रदेशभर में 5.61 लाख पशुपालकों के पशुओं का बीमा हुआ। वर्ष 2025-26 में 22.28 लाख पशुओं का पंजीकरण। लॉटरी के बजाय पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चयन। 16.14 लाख पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। 6.72 लाख पशुपालकों के 15.63 लाख पशुओं की पॉलिसी जारी। इस तरह 2 वर्ष में अब तक 26.38 लाख पशुओं का बीमा किया गया। कुल 12.34 लाख पशुपालकों के पशुओं की हुई बीमा पॉलिसियां। वर्ष 2024-25 और 2025-26 में जारी बीमा पॉलिसियों के नवीनीकरण की प्रक्रियाएं भी जारी हैं। पशुपालन विभाग बीमा दावों के निस्तारण में तेज गति अपनाकर अब तक आए सभी आवेदन में से लगभग 94 प्रतिशत मामलों में क्लेम जारी कर रहा है। वर्ष 2024-25 में बीमा क्लेम के लिए 43,520 आवेदन आए, इनमें से 4,029 दावे निरस्त किए गए। वर्ष 2025-26 में 30,818 बीमा क्लेम के पंजीकरण हुए, 708 दावे खारिज। जुलाई 2026 तक 40,132 दावों का निस्तारण किया जा चुका है, और पशुपालकों को 83 करोड़ 92 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया। मार्च 2026 तक बीमा क्लेम के मामलों में 31 करोड़ की राशि दी गई थी, जबकि इस वित्त वर्ष में भी 52 करोड़ से अधिक का बीमा क्लेम दिया जा चुका है। कुल मिलाकर पहले जहां अपने पशु की मृत्यु होने पर पशुपालक असहाय नजर आते थे, अब उन्हें क्लेम राशि मिलने पर आर्थिक मदद मिल पा रही है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में पशुपालकों को बीमा कवच, 83 करोड़ के क्लेम वितरित
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पशुपालकों के लिए नया सुरक्षा कवच, 83 करोड़ बीमा क्लेम वितरित! मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में मिल रही सुरक्षा, 26.38 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी 42 लाख पॉलिसी जारी करेगा पशुपालन विभाग, 12.34 लाख से अधिक पशुपालक दायरे में जयपुर। राजस्थान में आपदा या बीमारी से पशुओं की मृत्यु होने पर अब पशुपालकों को आर्थिक रूप से राहत मिलने लगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पशुपालकों के लिए लाई गई इस योजना का लाभ अब धरातल पर दिखने लगा है। पिछले कुछ महीनों में ही इस योजना में 83 करोड़ रुपए की राशि बीमा क्लेम के रूप में पशुपालकों को दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि राज्य के पशुपालकों को बीमा सुरक्षा का कवच देने की राज्य सरकार की पहल सार्थक साबित हो रही है। बजट घोषणा की पालना में राज्य सरकार अधिक से अधिक पशुओं को बीमा के दायरे में लेने का प्रयास कर रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। तब राज्य सरकार ने 21 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य रखा था। वर्ष 2025-26 में बढ़ाकर इसका दायरा 42 लाख पशुओं के लिए कर दिया गया। हालांकि राज्य सरकार के लक्ष्य को पशुपालन विभाग अभी तक हासिल नहीं कर सका है। लेकिन योजना के अंतर्गत 26 लाख से अधिक पशुओं का बीमा हो चुका है। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने भी विभागीय अधिकारियों को जल्द ही लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना का फायदा पशुओं की किसी भी स्थिति में मौत पर पशुपालकों को मिलता है। किसी भी प्राकृतिक या आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में पशु की मृत्यु होने पर बीमा क्लेम मिल रहा है। आग लगने, सड़क दुर्घटना, आकाशीय बिजली, प्राकृतिक आपदा, जहरीली घास खाने, सर्प या कीड़ा काटने से पशु की मृत्यु होने पर पशुपालक को क्लेम राशि मिल रही है। कितने पशुओं का बीमा, कितने पशुपालक लाभान्वित? वर्ष 2024-25 में 20.29 लाख पशुओं का पंजीकरण हुआ लॉटरी के जरिए 16.72 लाख पशुओं का चयन किया गया 13 लाख पशु स्वस्थ पाए गए, 3.40 लाख पशु अनफिट मिले इनमें से 10.74 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी की गई प्रदेशभर में 5.61 लाख पशुपालकों के पशुओं का बीमा हुआ वर्ष 2025-26 में 22.28 लाख पशुओं का पंजीकरण लॉटरी के बजाय पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चयन 16.14 लाख पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए 6.72 लाख पशुपालकों के 15.63 लाख पशुओं की पॉलिसी जारी इस तरह 2 वर्ष में अब तक 26.38 लाख पशुओं का बीमा किया गया कुल 12.34 लाख पशुपालकों के पशुओं की हुई बीमा पॉलिसियां 94 प्रतिशत से अधिक दावों में मिला क्लेम पशुपालन विभाग बीमा दावों के निस्तारण में भी तेज प्रक्रिया अपना रहा है। अब तक विभाग के पास जितने बीमा क्लेम के आवेदन आए, उनमें से करीब 94 प्रतिशत मामलों में पशुपालकों को बीमा क्लेम की राशि स्वीकार करते हुए जारी कर दी गई है। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ सुरेश चंद मीना ने बताया कि जो बीमा पॉलिसियां वर्ष 2024-25 और 2025-26 में जारी की गई थी, उन बीमा पॉलिसियों का भी नवीनीकरण किया जा रहा है। दरअसल एक बार पंजीयन के बाद पशु की मृत्यु होने या अस्वस्थ होने तक बीमा पॉलिसी जारी होते रहेगी। पशुपालकों को कितना क्लेम ? वर्ष 2024-25 में बीमा क्लेम के लिए 43520 आवेदन आए इनमें से 4029 दावे विभाग দ্বারা निरस्त किए गए वर्ष 2025-26 में 30818 बीमा क्लेम के पंजीकरण हुए, 708 दावे खारिज जुलाई 2026 तक 40132 दावों का निस्तारण किया जा चुका पशुपालकों को 83 करोड़ 92 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया मार्च तक 31 करोड़ का बीमा क्लेम दिए गए थे मार्च 2026 तक जहां बीमा क्लेम के मामलों में 31 करोड़ की राशि पशुपालकों को दी गई थी। वहीं इस वित्त वर्ष में भी 52 करोड़ से अधिक का बीमा क्लेम दिया जा चुका है। कुलमिलाकर पहले जहां अपने पशु की मृत्यु होने पर पशुपालक असहाय नजर आते थे, अब उन्हें क्लेम राशि मिलने पर आर्थिक मदद मिल पा रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ नगर पालिका में रिछपाल खर्रा की एंट्री पर शुरू विरोध
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नगरपरिषद में रिछपाल खर्रा की एंट्री से आक्रोश निर्दलीय पार्षदों के समर्थकों और माकपा ने जताया विरोध, मतदान केंद्र के नजदीक पहुंच गए समर्थक, पुलिस और समर्थकों में हुई हल्की नोक झोंक, कमरेेड मंगेज बोलें मतदान केंद्र में सिर्फ अधिकारी, पार्षद और मीडिया ही रहे मौजूद, अन्य संदिग्ध लोगों को बाहर निकालने की रखी मांग0
0
Report
Sant Kumar Jain निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष: भाजपा को बड़ी जीत
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह,टोंक नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव परिणाम घोषित संत कुमार जैन बने अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के संत कुमार जैन को मिले 28 मत, कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण सैनी को मिले 7 मत मतगणना के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर जयंत कुमार ने किया परिणाम घोषित, भाजपा के संत कुमार जैन 21 मतों से निर्वाचित , भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह तीसरी बार अध्यक्ष बने संत कुमार जैन का भव्य स्वागत0
0
Report
Advertisement
बगरू नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा की संतोष चौहान बनी जीत, 21-14 वोट
Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) नगर पालिका बगरू के पालिकाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित भाजपा की संतोष चौहान बनी बगरू नगर पालिका की नई अध्यक्ष, 38 पार्षदों ने किया मताधिकार का प्रयोग भाजपा की संतोष चौहान को मिले 21 मत कांग्रेस की अनु पाटनी को मिले 14 वोट निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल ने किया परिणाम घोषित नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर जश्न का माहौल, बधाईयों का लगा तांता मिठाईयां बांटी जमकर हुई आतिशबाजी।0
0
Report
बाड़मेर के नवनिर्वाचित सभापति गौतम जैन बॉबी का कायाकल्प लक्ष्य
Barmer, Rajasthan:सभापति गौतम जैन बॉबी का बड़ा बयान जीत के बाद Zee Media से खास बातचीत में नवनिर्वाचित सभापति गौतम जैन बॉबी ने कहा कि एक साल में बाड़मेर शहर की कायाकल्प करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, सफाई, पानी, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम होगा। साथ ही गौतम जैन बॉबी ने बीते कांग्रेस के तीन बोर्ड के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बोर्ड के कार्यकाल में हुए काम और वित्तीय मामलों की जांच कराई जाएगी और जहां भी गड़बड़ी सामने आएगी, वहीं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सभापति की कुर्सी संभालते ही उनके सामने विकास के साथ-साथ पुराने बोर्ड के कामकाज की जांच का मुद्दा भी अहम रहने वाला है। गौरतलब है कि गौतम जैन बॉबी ने कांग्रेस के जयमल सिंह को 20 से मुकाबले 35 वोट से हराया हैं।0
0
Report
सरदारशहर नगर परिषद सभापति भाजपा की अनीता वर्मा की 32 वोटों से जीत
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में BJP का दबदबा! अनीता वर्मा बनीं नगर परिषद सभापति, 32 वोटों के साथ हुई जीत, भाजपा की गुटबाजी के बीच राजेंद्र राठौड़ की एंट्री के बाद बदले समीकरण, कांग्रेस की मोनिका सैनी को मिले 23 वोट सरदारशहर नगर परिषद सभापति पद के लिए सोमवार को हुआ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भाजपा की अनीता वर्मा ने कांग्रेस की मोनिका सैनी को 9 वोटों से हराकर सभापति पद पर जीत दर्ज की। अनीता वर्मा को कुल 32 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका सैनी को 23 वोट मिले। एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने अनीता वर्मा को निर्वाचित घोषित किया। सभापति चुनाव से पहले भाजपा में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई थी, जब पार्टी के दो बागी पार्षदों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। इसके चलते भाजपा के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आती नजर आई। हालांकि भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के दखल के बाद पार्टी खेमे में एकजुटता नजर आई और अंततः भाजपा प्रत्याशी अनीता वर्मा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली। एसडीएम महिपाल सिंह राजावत के अनुसार नगर परिषद के सभी 55 पार्षदों ने मतदान किया। सुबह करीब 10:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कांग्रेस पार्षदों ने मतदान किया, इसके बाद भाजपा पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की गई और परिणाम घोषित कर दिया गया। अनीता वर्मा की जीत की घोषणा होते ही गांधी चौक पर भाजपा समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक आतिशबाजी करते और गुलाल उड़ाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई。0
0
Report
Advertisement
