273007
Gorakhpur - जाली दस्तावेज से दूसरे की जमीन बैनाम करने का आरोपी गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में व0उ0नि0 कमलेश यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर भादवि से संबंधित अभियुक्त अमरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चुनाव आयोग के खिलाफ महाभियोग की मांग तेज, कांग्रेस-समर्थन बढ़ा
New Delhi, Delhi:चुनाव आयोग के ऊपर महाभियोग लाना चाहिए तीन आदमी है दो की सहमति नहीं है एक की दादागिरी चल रही है तो ऐसे में मैं सबसे आवन करूंगा कि चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाना चाहिए अगले सत्र में हमें मुद्दे को उठाएंगे मैं सबसे अपील करना चाहता हूं कि ऐसे चुनाव आयुक्त को तुरंत हटाया जाए कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है 2027 चुनाव में इसका एहसास हो जाएगा मैं कोई आप नहीं लग रहा किसी पर मैं तो वह बात कर रहा हूं जो इस वक्त जमीन पर है समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रहे हैं आरोप प्रत्यारोप पर बोले इमरान मसूद मैं कोई आप नहीं लग रहा हूं मेरी सलाह है मानेंगे तो ठीक है नहीं मानेंगे तो भूखेंगे अगर गठबंधन नहीं करेंगे तो बंगाल बनने के लिए तैयार रही है सीनियर काठावर नेता अमीर आलमपुर सांसद मंत्री आज हमारे साथ जुड़े हैं ऐसे बहुत बड़े नेता हमारे साथ लगातार जोड़ रहे हैं यह सिलसिला चलता चल रहा है यह पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश की हवा को पलट कर रख देंगे राहुल गांधी ने माहौल बना दिया है हम उसको जैन-जन्म तक लेकर जाने की कोशिश कर रहे हैं। कैरेना से पूर्व सांसद अमीर आलम अपने बेटे विधायक और सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है मेरा कांग्रेस ज्वाइन करने के पीछे की वजह है कांग्रेस का नेतृत्व और उनकी नीतियां जो अभी रही है उसे मैं प्रभावित होकर कांग्रेस के साथ आया हूं चुनाव में एक माहौल बनता है और वह माहौल बन चुका है मैं समझता हूं कि 300 सिम इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आने वाली है जो माहौल बना है राहुल गांधी के द्वारा0
0
Report
नरेश मीणा को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत, टोंक जेल से रिहाई
Tonk, Rajasthan:टोंक नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा, हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत नरेश मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को टोंक जेल से रिहा कर दिया गया। हाईकोर्ट ने 22 सितंबर को नरेश मीणा की जमानत याचिका मंजूर की थी। नरेश मीणा करीब 50 दिनों तक जेल में रहे। जमानत मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें जेल से बाहर लाया गया। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार जमानत के दौरान नरेश मीणा को संबंधित थाने में हर महीने के पहले सप्ताह में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही अदालत ने जमानत अवधि में किसी अन्य अपराध में शामिल नहीं होने सहित अन्य शर्तें भी लगाई हैं। क्या है मामला? मामला 13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में हुई घटना से जुड़ा है। मतदान के दौरान तत्कालीन एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने का आरोप नरेश मीणा पर लगा था। घटना के बाद समरावता और आसपास के क्षेत्र में हिंसा, आगजनी और पथराव की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नरेश मीणा को पहले भी हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन जुलाई 2026 में विशेष अदालत द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में जाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां से अब उन्हें फिर सशर्त जमानत मिली है।0
0
Report
HarishD_BJP जी बिहार भाजपा के प्रभारी बने, SangeetaYadavUp और RohanRGupta सह-प्रभारी
Noida, Uttar Pradesh:श्री HarishD_BJP जी को बिहार भाजपा का प्रभारी तथा श्रीमती sangeetayadavup जी एवं श्री rohanrgupta जी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वास है कि अपने अनुभव एवं संगठनात्मक दायित्वों के माध्यम से बिहार में संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर के रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय पुरुष का शव मिला; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बारूरेवा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम खुलरी निवासी नरेश साहू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
बूंदी में पंचायती राज के आरक्षण की लॉटरी; आठ पंचायत समितियों के पद तय
Jaipur, Rajasthan:बूंदी । नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिले में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय पर जिला परिषद वार्ड, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, संभावित दावेदारों और अन्य लोगों की मौजूदगी रही。 जिला परिषद के कुल 27 वार्डों में आरक्षण तय किया गया। इनमें वार्ड नंबर 20 OBC सामान्य के लिए आरक्षित हुआ। SC वर्ग के लिए वार्ड 7, 9, 19, 26 और 27 तथा ST वर्ग के लिए वार्ड 1, 4, 6, 12, 14, 17 और 24 आरक्षित किए गए। इसके अलावा सामान्य वर्ग में महिला और सामान्य श्रेणी के वार्डों का भी निर्धारण किया गया。 जिले में अब कुल आठ पंचायत समितियां हैं। इनमें दबलाना, लाखेरी और खटकड़ नई पंचायत समितियां हैं। आठों पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण भी तय हुआ। तालेड़ा, हिंडोली और खटकड़ में प्रधान पद सामान्य महिला, नैनवां में सामान्य, बूंदी में OBC सामान्य, पाटन में SC महिला, दबलाना में SC सामान्य और लाखेरी में ST सामान्य के लिए आरक्षित किया गया。 आरक्षण प्रक्रिया के दौरान पर्चियां निकालने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं की मदद ली गई और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने कहा कि पारदर्शिता के साथ आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई है。 अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी。0
0
Report
मध्य प्रदेश में मौसम बदला: कई जिलों में बारिश की संभावना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र में फिर बदला मौसम कई जिलों में बारिश के आसार कुछ जिलों खिली रहेगी धूप0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश में यूपीआई MDR विरोध: दुकानदारों ने मशीनों पर काला कपड़ा डाल दिया
Morena, Madhya Pradesh:यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाए जाने के विरोध में आज मध्य प्रदेश में दुकानदारों ने ‘यूपीआई डे’ मनाया। विरोध के तौर पर कई दुकानदारों ने अपनी यूपीआई मशीनों और क्यूआर कोड पर काला कपड़ा डाल दिया और यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं किया। दरअसल, यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर लगाए जाने की चर्चा के विरोध में व्यापारियों ने आज विरोध का यह तरीका अपनाया। दुकानदारों का कहना है कि यूपीआई आज छोटे-बड़े कारोबार में भुगतान का एक अहम माध्यम बन चुका है। ऐसे में इस पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। इसी के चलते आज कई दुकानों पर यूपीआई मशीन और क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढककर विरोध दर्ज कराया गया। कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों से यूपीआई की जगह नकद भुगतान करने की अपील भी की। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के बजाय अगर उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है, तो इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। फिलहाल, व्यापारियों के इस विरोध के बीच सवाल यही है कि यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर को लेकर सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच आगे क्या रुख सामने आता है।0
0
Report
रामदेव की घी विवाद: कीड़े नहीं, लाखों लीटर घी भेजने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:योग गुरु रामदेव ने पतंजलि घी कंट्रोवर्सी पर कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि बाबा जी के घी में कीड़े हैं। हम देश में लाखों लीटर घी भेज रहे हैं। इसके लिए 15 करोड़ से ज्यादा गायें हैं। हम दूध से 5 बाय प्रोडेक्ट बनाते हैं। अब हम 5 हजार लीटर, 50 हजार लीटर और सोने की भस्म डालकर 1 लाख लीटर वाला घी भी मार्केट में लाएंगे। हमने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को घी दिया है। ताकि वो उसकी जांच करवा लें और पूरे देश को बता दें कि हमारा घी कैसा है।0
0
Report
रायपुर: तीन अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच की घोषणा; अरुण साव का बड़ा बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान.. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महिला टीम के तीन अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे- रायपुर में लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच हो रहे हैं, IPL और T20 के बाद अब महिला क्रिकेट मैच भी होंगे.. छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह गर्व की बात, हमारी बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रही हैं.. सड़कों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान- इस बार बारिश बहुत तेज और भारी हुई, स्वाभाविक रूप से कई जगह सड़कें खराब हुईं.. विभाग की ओर से लगातार गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है.. बारिश बंद होते ही नई सड़कों का काम शुरू होगा, आने वाले समय में सड़कों को लेकर किसी को असुविधा नहीं होगी.. कांग्रेस ने 5 साल में सड़कों पर काम किया होता तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती.. हमारी सरकार बनने के बाद लगातार सड़कों का निर्माण और सुधार किया जा रहा है. धमतरी में 300 लोगों के प्रार्थना सभा के लिए आवेदन मसले पर कहा- धर्मांतरण को लेकर हमारी सरकार ने कठोर कानून बनाया है.. धर्मांतरण की किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी..0
0
Report
Advertisement
23 सितम्बर को सूर्य विषुव पर, दिन-रात बराबर; आगे दक्षिण की ओर बढ़ेंगे दिन
Ujjain, Madhya Pradesh:आज 23 सितंबर को दिन-रात होंगे बराबर, दक्षिण की ओर बढ़ेगा सूर्य जीवाजी वेधशाला में यंत्रों के जरिए देखी गई खगोलीय घटना, now धीरे-धीरे छोटे होंगे day आज 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा के ऊपर है। इस वजह से आज दिन और रात लगभग बराबर होते हैं। अब सूर्य धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ेगा, जिससे उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे और रातें बड़ी होने लगेंगी। उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में इस खगोलीय घटना को यंत्रों के जरिए देखा गया। वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त ने बताया कि 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा यानी भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर लंबवत रहता है। इसी वजह से इस दिन दुनिया के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात की अवधि लगभग बराबर रहती है। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है, जिसके कारण हमें सूर्य की स्थिति सालभर कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच बदलती हुई दिखाई देती है। साल में दो बार—21 मार्च और 23 सितंबर के आसपास—सूर्य विषुवत रेखा के ऊपर आता है। 23 सितंबर के बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणी गोलार्ध की ओर बढ़ेगा। इसका असर उत्तरी गोलार्ध पर भी दिखाई देगा। यहां दिन धीरे-धीरे छोटे और रातें लंबी होने लगेंगी। सूर्य की किरणों की तीव्रता में भी कमी आएगी और मौसम धीरे-धीरे ठंडा होने लगेगा। यह बदलाव 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा के ऊपर होगा और उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। जीवाजी वेधशाला में इस खगोलीय घटना को विशेष यंत्रों के माध्यम से देखा और समझा गया। खास बात यह है कि विषुव के समय भूमध्य रेखा पर दोपहर के समय सूर्य लगभग सिर के ठीक ऊपर दिखाई देता है, जिससे वहां उस समय परछाई बेहद छोटी हो जाती है। बाइट -वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त0
0
Report
बेमेतरा के स्कूलों की जर्जर हालत के बीच त्रैमासिक परीक्षाएं जारी: जलभराव और खराब सुविधाएं चिंता का विषय
Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे संदिग्ध नजर आ रहे हैं, क्योंकि ग्राम बैजी की शासकीय प्राथमिक शाला और लोलेसरा के हाई स्कूल में भवन, किचन शेड और शौचालय की स्थिति बेहद जर्जर है. कमजोर दीवारें, झड़ता प्लास्टर और बारिश में टपकती छत के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी है. बारिश के दौरान स्कूल परिसर और खेल मैदान में जलभराव रहता है, जिसके कारण बच्चों को कीचड़ और पानी के बीच से होकर स्कूल आना पड़ता है. ऐसे में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठते हैं. स्कूल के किचन शेड और शौचालय भी खराब हैं; रसोइयों के अनुसार बारिश में छत से पानी टपकने की समस्या थी, जिसे रिपेयरिंग कर कुछ समय के लिए ठीक किया गया है. त्रैमासिक परीक्षाएं अभी चल रही थीं, और कक्षा आठवीं तक के बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई जा रही थी, जिसे मौजूदा शैक्षणिक व्यवस्था और संसाधनों की तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है. कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि जिले में बालिका शौचालयों की स्वीकृति जारी है और वीबीजी रामजी योजना के तहत कन्वर्जेंस के माध्यम से कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं. जनपद आरईएस और बीईओ के संयुक्त सर्वे के अनुसार अति जर्जर, भवनविहीन और अतिरिक्त कक्षों की जरूरत वाले स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनके लिए बजट प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं और स्वीकृति मिलते ही आगे कदम उठाए जाएंगे.0
0
Report
धमतरी: 300 आवेदन; कांग्रेस सरकार पर कानून की जानकारी गलत पहुंचाने का आरोप
Begun, Rajasthan:धमतरी में प्रार्थना सभा के लिए 300 लोगों के आवेदन पर कांग्रेस का बयान कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- 300 लोगों ने प्रार्थना सभा के लिए आवेदन दिया.. आवेदन करने वाले लोग मिशनरी समाज से नहीं है.. मिशनरी समाज की ओर से कहा जा रहा- हमारे समाज से बाहर के लोग चर्च न आएं.. उन्होंने कहा- प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लागू है.. सरकार लोगों तक कानून की जानकारी सही ढंग से नहीं पहुंचा पा रही.. भाजपा और आरएसएस पर भय का माहौल बनाने का लगाया आरोप.. सरकार को आवेदकों से बातचीत करनी चाहिए, आवेदकों की काउंसलिंग कराने की मांग.. दबाव में आवेदन हो रहे हैं तो यह सरकार की विफलता है0
0
Report
Advertisement
अम्बेडकरनगर में दबंगों के बुलडोजर से ध्वस्त दुकानों पर राजभर का जीरो टॉलरेंस संकेत
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में दबंगों के बुलडोजर से ध्वस्त दुकानों पर राजभर का जीरो टॉलरेंस संकेत. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई करेगा. घटना की जानकारी DM-SP के साथ साझा की गई और प्रभावितों से बातचीत कर उन्हें ढाढस बंधाया गया. कहा गया कि नुकसान वाले लोगों को बैंक से बिना ब्याज और गारंटी के लोन दिए जाएंगे ताकि वे अपना काम फिर से शुरू कर सकें. जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी और विभागीय जांच बैठा दी गई है. रात के अंधेरे में हुई तोड़फोड़ में लापरवाही के आरोप में अकबरपुर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, हल्का दरोगा अजय कुमार और क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों समेत स्थानीय लेखपाल को निलंबित किया गया है. घटना के आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस दबिश दे रही है और सभी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.0
0
Report
लखनऊ में डिस्ट्रिक्ट लेवल महिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन, 6 टीमों के साथ शुरू
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी की राजधानी लखनऊ देश का पहला शहर बन गया है जहां पर דיס्ट्रिक्ट लेवल पर विमेंस क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की तरफ से लखनऊ के सेज क्रिकेट ग्राउंड में आज से लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई जिसमें टीम 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला केडी सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यह बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। युवा खिलाड़ियों ने कहा कि इतना बड़ा मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है यहां से निकल कर एक दिन भारत के लिए जरूर खेलेंगे। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री व भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी प्रियंका शैली ने बताया कि ऑर्गेनाइज्ड तरीके से टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है हर खिलाड़ी का ऑक्शन हुआ दिन के साथ ही नाइट मैच भी खेले जाएंगे आगे चलकर स्टेट लेवल पर भी महिला क्रिकेट होगा。0
0
Report
लखीमपुर खीरी में नाबालिग के साथ तीनों का दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद इलाके के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी से तीन आरोपियों द्वारा सामूहिक यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। और देखते ही देखते 5 महीने बीत गए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे प्रकरण में मामला दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 महीने पूर्व उसकी पुत्री गन्ने के खेत में साँच के लिए गई थी। वहीं पहले से मौजूद तीन आरोपियों जिनकी उम्र 55 साल से ऊपर बताई जा रही है उन लोगों ने किशोरी को खेत में खींच लिया और तीनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और किशोरी को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के दबाव में लोक लाज के मारे डरी सहमी किशोरी ने पूरी बात घर पर नहीं बताई। लेकिन जब उसे यह पता चला कि वह 5 महीने से गर्भवती है तो उसने पूरी बात घर वालों को बताई जिसके बाद परिजनों ने थाने पर जाकर पूरे मामले में शिकायत की।0
0
Report
Advertisement
