273306
Gorakhpur - जमीन देने के नाम पर महिला से बीस लाख की ठगी
J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh:गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी दो नंबर टोला मोहमदपुर खजुरिया का रहने वाले एक व्यक्ति ने महराजगंज के शामदेउरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से जमीन देने के नाम पर बीस लाख रुपए खाते में ले लिया है. तीन साल हो गए लेकिन ना पैसा मिला और ना ही जमीन पीड़ित महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है. आखिर क्या है पूरा मामला सुनिए पीड़ित की जुबानी -
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ISI हैंडलर से जुड़े मल्टी-स्टेट मॉड्यूल: 5 सहित 8 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का कहना है - पाकिस्तान ISI हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े 8 सदस्यों वाले मल्टी-स्टेट टेरर मॉड्यूल के 5 और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को दिल्ली और आस-पास के राज्यों में पुलिसवालों को टारगेट करने, उनके पोस्टर चिपकाकर पाक हैंडलर्स को ग्लैमरस बनाने और दिल्ली-NCR इलाके में ग्रैफिटी पेंट करके ISI-स्पॉन्सर्ड कथित टेरर ऑर्गनाइज़ेशन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) को पॉपुलर बनाने का काम सौंपा गया था। Tariq-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने हाल ही में अमृतसर के मजीठा में एक ASI की हत्या की ज़िम्मेदारी ली थी। हथियार और गोला-बारूद, और दूसरा आपत्तिजनक सामान ज़ब्त किया गया। पाकिस्तान ISI हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े 8 सदस्यों वाले मल्टी-स्टेट टेरर मॉड्यूल के 5 और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार लोग: (1) सोहेल (26 साल) बेटे शमशाद अली, निवासी बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा (2) सोनू मीणा (30 साल) बेटे मेवा लाल मीणा, निवासी मारुति चौक, घिटोरनी, दिल्ली (3) सचिन कुमार मीणा (20 साल) बेटे देवी शाय मीणा, निवासी अंचाड़ी, जिला दौसा, राजस्थान (4) मोहम्मद कैफ (21 साल) बेटे लल्लू, निवासी नगीना, जिला नूह, हरियाणा (5) मोहम्मद रिहान (20 साल) बेटे मोहम्मद शकील, निवासी करीम नगर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का कहना है - पाकिस्तान ISI हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े 8 सदस्यों वाले मल्टी-स्टेट टेरर मॉड्यूल के 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
वड़ोदरा के सैयाजी अस्पताल में नमाज़ पढ़ते तीन मरीजों का वीडियो वायरल, मामला गर्म
Vadodara, Gujarat:સયાજી હોસ્પિટલમાં નમાજ પઢતા હોવાનો વીડિયો વાયરલ થતા વિવાદ OPD વિભાગના મેઈન એન્ટ્રન્સ પાસે ત્રણ વ્યક્તિઓ નમાજ પઢતા હોવાનું દેખાયું નમાજ અદા કરનાર દર્દીના સગા હોવાનું સામે આવ્યું સયાજી હોસ્પિટલના સત્તાધીશોએ સમગ્ર મામલે મૌન સેવ્યું0
0
Report
यवतमाल के चिंचोली गांव में संजय देशमुख के शिंदे सेना प्रवेश पर पुलिस बंदोबस्त
Washim, Maharashtra:वाशिम: यवतमाळचे खासदार संजय देशमुख यांनी शिंदे सेनेत प्रवेश करत असल्याची चर्चा आहे. त्याच पार्श्वभूमी वरती कालपासून दिल्लीत असल्याची माहिती समोर येत आहे. कुठलीही कायदा व सुव्यवस्था प्रश्न निर्माण होऊ नये या पार्श्वभूमीवर त्यामुळे त्यांच्या यवतमाळच्या दिग्रस तालुक्यातील चिंचोली या गावी असलेल्या निवासस्थानी पोलिसांचा बंदोबस्त लावण्यात आल्या आहे.याच बाबत अधिक माहिती सांगताहेत आमचे प्रतिनिधी गणेश मोहळे...0
0
Report
Advertisement
OP Rajbhar के बयान पर यूपी मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | समाजवादी पार्टी पर राज्य मंत्री ओपी राजभर के बयान पर यूपी के मंत्री मनोज पांडे ने कहा, "आज समाजवादी पार्टी के साथ कौन रहना चाहता है? सब जानते हैं कि जब वे सत्ता में आएंगे तो लोगों को भगा देंगे और जब सत्ता में नहीं रहेंगे तो सबको साथ लाने की कोशिश करेंगे."0
0
Report
मुरादाबाद PAC कैंटीन में भीषण आग, पूरी कैंटीन जलकर खाक; जनहानि नहीं
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद की 24वीं वाहिनी पीएसी की कैंटीन में भीषण आग, पूरी कैंटीन हुई जलकर खाक, PAC प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी 24वीं वाहिनी परिसर में स्थित कैंटीन में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप, आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी कैंटीन हुई जलकर खाक हो गई, आग के कारण कैंटीन में रखा सारा सामान जमकर हुआ नष्ट, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल पाया आग पर काबू, गनीमत रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई.... सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित, आग लगने के कारण आसपास छाया रहा काले धुए का गुबार, आग लगने के कारणों का अभी कुछ स्पष्ट नहीं जाँच जारी, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र मे पड़ने वाली 24वीं वाहिनी PAC की केंटीन का पूरा मामला।0
0
Report
दबंग को मारने की धमकी दे डाला विक्षिप्त ने,हुई पहचान
Gonda, Uttar Pradesh:सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और पिता बृजभूषण सिंह को मारने की धमकी देने वाला निकला राजस्थान के जिला अलवर का विक्षिप्त युवक है, सीओ ने की पुष्टि0
0
Report
Advertisement
UP SIT विवाद: कांग्रेस निशाने पर, हाई कोर्ट के जज से जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: राम मंदिर चंदा विवाद की जांच के लिए UP सरकार के 3 सदस्यों वाली SIT बनाने पर, UP कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा, "सरकार द्वारा बनाई गई SIT को विजय विश्वास पांड्या हेड कर रहे हैं, जो पहले से ही विवादों में हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में उनका अहम रोल था। पूरी सरकार को सब पता है... वह किस तरह की जांच करेंगे?... मेरा मानना है कि इस SIT के बजाय हाई कोर्ट के किसी मौजूदा जज से जांच करवानी चाहिए। यह हमारी मांग है..."0
0
Report
मानसून से पहले जयपुर की तैयारियाँ हादसों की कगार पर, हकीकत क्या कहती है?
Jaipur, Rajasthan:मानसून दस्तक देने को तैयार है, लेकिन नगर निगम की तैयारियां अब भी कागजों में कैद हैं। करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। शहर के नालों की सफाई अधूरी है, फ्लड कंट्रोल रूमों में कर्मचारी नदारद हैं, फ्लड कंट्रोल रूम नंबर बंद हैं और संसाधनों का भी पूरा इंतजाम नजर नहीं आ रहा। सवाल ये है कि जब सिस्टम खुद पानी-पानी है तो बारिश में शहर को डूबने से कौन बचाएगा......देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट... हर साल की तरह इस बार भी मानसून से पहले शहर को जलभराव से बचाने और आपदा से निपटने के लिए प्रबंधन के दावों की लंबी फेहरिस्त तैयार कर ली गई है। नगर निगम ने सात अलग अलग लोकेशन पर बाढ़ नियंत्रण केंद्रों के संचालन, अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती और संसाधनों की उपलब्धता के आदेश जारी कर दिए हैं....लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। हालात ऐसे हैं कि मानसून की पहली तेज बारिश से पहले ही तैयारियों की पोल खुलती नजर आ रही है। नगर निगम ने 15 जून से मानसून समाप्ति तक मानसरोवर, मालवीय नगर, विश्वकर्मा, बनीपार्क, घाटगेट, आमेर और खिरणी फाटक सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लड कंट्रोल रूम संचालित करने की आदेश जारी कर दिए। अधिकारियों और कर्मचारियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी भी तय कर दी गई है। दावा है कि जलभराव और आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जाएगी। लेकिन जी मीडिया के रियलिटी चेक के दौरान मौके पर तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। कई फ्लड कंट्रोल रूमों में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे मौके पर मौजूद नहीं मिले। कुछ स्थानों पर रजिस्टर में हस्ताक्षर दर्ज हैं, लेकिन कर्मचारी ड्यूटी स्थल से गायब हैं। कहीं पूरा कंट्रोल रूम एक ही कर्मचारी के भरोसे संचालित होता दिखाई दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिन कंट्रोल रूमों को आमजन की सहायता के लिए स्थापित किया गया है, उनके संपर्क नंबर तक कई जगह सक्रिय या रजिस्टर्ड नहीं मिले। सवाल वही है जो हर बारिश से पहले पूछा जाता है और हर बारिश के बाद भी जवाब नहीं मिलता...क्या इस बार भी पहली तेज बारिश में जयपुर की सड़कें तालाब बन जाएंगी....क्या कॉलोनियां फिर पानी में डूबेंगी.......क्या राहत के इंतजार में लोग घंटों फंसे रहेंगे...... मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए तैयारियों की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के सभी चिन्हित नालों की सफाई का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। हर साल जलभराव की समस्या पैदा करने वाले कई संवेदनशील क्षेत्रों में नालों की सफाई अधूरी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि प्री-मानसून तैयारी ही पूरी नहीं हुई तो भारी बारिश के दौरान हालात कैसे संभाले जाएंगे.....आयुक्त ओम कसेरा का कहना हैं की सभी बडे नालों की ड्रोन वीडियोग्राफी करवाई जा रही हैं....बाढ़ नियंत्रण केंद्रों पर संसाधनों की उपलब्धता को लेकर भी तस्वीर संतोषजनक नहीं है। कागजों में चार मड पंप, पोर्टेबल पंप, गैस कटर, जेसीबी, बोलेरो, पिकअप, हॉपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे संसाधनों का उल्लेख है.....लेकिन कई स्थानों पर व्यवस्थाएं अधूरी नजर आईं। मिट्टी के कट्टे भरने का काम जरूर चल रहा है, लेकिन उनमें निर्धारित मात्रा से कम मिट्टी भरे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। गौरतलब हैं की जब जिला कलेक्टर संदेश नायक ने 15 जून से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे चुके थे... तो फिर आदेशों का पालना करने से किसने रोका....जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में नगर निगम से लेकर बिजली, जलदाय, चिकित्सा और राजस्व विभाग तक को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 15 जून से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। खास तौर पर नालों की सफाई, बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया था। लेकिन जमीनी तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। कलेक्टर ने नगर निगम को शहर के छोटे-बड़े नालों और सीवर लाइनों की सफाई कराकर अभियंताओं से प्रमाणीकरण करवाने तथा उपखंड अधिकारियों से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शहर के कई हिस्सों में नालों की सफाई अधूरी दिखाई दे रही है। कई नालों में अब भी गाद और कचरा जमा है, जिससे पहली तेज बारिश में जलभराव का खतरा बना हुआ है。 बहरहाल, जब नाले आधे साफ हों, कंट्रोल रूम के नंबर बंद हों और ड्यूटी पर कर्मचारी ही गायब हों, तो करोड़ों रुपये की तैयारियों पर भरोसा कैसे किया जाए....फिलहाल तस्वीर साफ है... कागजों में इंतजाम फुलप्रूफ हैं, लेकिन जमीन पर पूरा सिस्टम 'राम भरोसे' नजर आ रहा है। अब मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ही तय करेगी कि दावे तैरते हैं या फिर जयपुर एक बार फिर पानी में डूबता है......0
0
Report
फरीदाबाद: विदेश में बैठे गैंगस्टरों से रंगदारी करवाने के आरोप में IB अधिकारी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- कारोबारियों से रंगदारी के लिए विदेश में बैठे गैंगस्टरों से फ़ोन करवाने के मामले में आईबी का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सिंगापुर-दुबई के नंबरों से कारोबारियों को धमकियां दी जा रही थीं। फरीदाबाद में रंगदारी मांगने के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने करीब दस कारोबारियों को सिंगापुर और दुबई के नंबरों से धमकी भरे फोन करवाने के आरोप में इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी के एक सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों के जरिए कारोबारियों से रंगदारी मांगने का पूरा खेल चलाया जा रहा था। मामले में इससे पहले एक अन्य आरोपी दीपक गोयल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ক্রाइम ब्रांच की शुरुआती जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद के कारोबारी दीपक गोयल कारोबारियों के मोबाइल नंबर जुटाकर आईबी के सब-इंस्पेक्टर सिकंदर तक पहुंचाता था। इसके बाद इन नंबरों को विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भेजा जाता था और फिर सिंगापुर व दुबई के नंबरों से कारोबारियों को धमकी भरे कॉल कर रंगदारी मांगी जाती थी। क्राइम ब्रांच ने अब तक फरीदाबाद के कारोबारी दीपक गोयल और दिल्ली में तैनात आईबी के सब-इंस्पेक्टर सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिकंदर फरीदाबाद के एक गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क में आईबी के एक-दो अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी आशंका है। हालांकि, जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पिछले करीब एक साल से यह रैकेट सक्रिय था, लेकिन फरीदाबाद के कारोबारियों को लगातार धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और जांच के दौरान इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि संवेदनशील एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी का नाम सामने आने के बाद इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ने के साथ कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर शिविर में लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर प्रवास पर आए सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर विकास प्राधिकरण में आयोजित हुए शहरी विकास शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, टीएडी मंत्री बाबुलाल खराड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधी मौजूद रहे। यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने अवलोजन के दौरान सीएम को शिविर के आयोजन को लेकर जानकारी दी। सीएम ने शिविर में आए लाभार्थियों को पट्टे प्रदान किए। इस दौरन उन्होंने शिवीर को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों से कहा कि लोगो के छोटे छोटे काम उनके लिए बड़ी परेशानी बन जाते है। ऐसे में शिविर में आए लोगो के कार्यो को गम्भीरता से ले। सीएम में शिविर की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की सराहना की। बाईट- भजनलाल शर्मा, सीएम0
0
Report
धौलपुर के मनियां में आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूल में चोरी, लाखों के नुकसान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के मनियां उपखण्ड में थाने के ठीक पीछे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की नाक के नीचे हुई इस चोरी ने क्षेत्र में अपराधियों के बुलंद हौसलों की पोल खोलकर रख दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने पहले स्कूल के किवाड़ों की कुंडी तोड़ी और फिर अंदर लगी जालियों को क्षतिग्रस्त कर आंगनबाड़ी केंद्र में प्रवेश किया। चोरों ने बड़ी ही सफाई से केंद्र और स्कूल से कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। 4 सीलिंग पंखे, बच्चों के लिए रखा दूध का पाउडर, बिजली की महंगी कॉपर केबल, वाटर कूलर के कीमती पार्ट्स। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना देवी और मंजू सोनी ने बताया कि जब वह आई तो पंखे व अन्य कीमती वस्तुएं गायब थीं। क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसी स्थान पर पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है0
0
Report
महाराणा प्रताप जयंती पर वीरता और देशभक्ति की मिसाल कायम
Jaipur, Rajasthan:महाराणा प्रताप जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पुष्पांजलि कर नमन किया, प्रताप की वीरता और स्वाभिमान के आदर्शों को किया नमन। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के वह महानायक हैं, जिनका जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उपमुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए; इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के वह महानायक हैं, जिनका जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सत्य, सम्मान और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी युवाओं सहित समूचे समाज को देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान का संदेश देते हैं।0
0
Report
Advertisement
जिला कलेक्टर ने मानसून से पहले ड्रेनेज कार्यों गति तेज करने के निर्देश दिए
Bharatpur, Rajasthan:एंकर। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बुधवार को शहर के ड्रेनेज सिस्टम के अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित मुख्य ड्रेन निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं संवेदक को आगामी मानसून को देखते हुए कार्य में पूर्ण गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात के दौरान शहर में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए तथा वर्षा जल की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने नोह पुलिया के समीप चल रहे ड्रेन निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा ड्रेन के दोनों किनारों पर पिचिंग कार्य भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएफसीडी, पुष्प वाटिका ड्रेन एवं सेक्टर-13 क्षेत्र से आने वाले वर्षा जल की प्रभावी निकासी के लिए ड्रेन के लेवल की जांच कर तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य को गति दी जाए। जिला कलक्टर ने संवेदक को प्रत्येक माह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही जलकुंभी एवं सिल्ट निकासी के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने को कहा, जिससे जल प्रवाह में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की लंबे समय से मांग रही है कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिले। इसी उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में शहर का विस्तृत ड्रेनेज प्लान तैयार कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्रेन के दोनों किनारों का विकास भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए, ताकि आगामी समय में यहां दोनों ओर सड़क निर्माण के साथ रिवर फ्रंट की तर्ज पर नागरिकों के आवागमन एवं भ्रमण की सुविधाएं विकसित की जा सकें। जिला कलक्टर ने नोह ब्रिज से समसपुर तक मुख्य ड्रेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी विकास कार्य की गति एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधीक्षक अभियंता बने सिंह ने बताया कि मुख्य ड्रेन भरतपुर शहर का प्रमुख एवं एकमात्र जल निकासी तंत्र है, जिसके माध्यम से बाणगंगा, रूपारेल नदी तथा भरतपुर शहर के अधिशेष जल की व्यवस्थित निकासी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को स्थायी राहत मिल सकेगी।0
0
Report
पंचकूला: 48 घंटे में अपहरण-लूटपाट का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस ने एचएमटी पिंजौर क्षेत्र में युवक के अपहरण और लूटपाट की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया है। मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और गैंग कनेक्शन को लेकर भी अहम खुलासे हुए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शिकायतकर्ता एचएमटी पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 जून 2026 को वह शाम करीब 5:30 बजे अपनी स्कूटी पर एचएमटी पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गौरी शंकर मंदिर के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में सवार चार युवकों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और बाद में चाकू दिखाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। शिकायत के अनुसार आरोपी उसे हाईवे की ओर ले गए। रास्ते में चंडीमंदिर टोल पार किया गया तथा बाद में बरवाला टोल से बिना भुगतान किए वाहन निकाल लिया गया। आरोपियों ने पीड़ित को धमकाकर उसकी जेब से 12 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अतिरिक्त उसके मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर पेट्रोल भी डलवाया गया तथा नकदी भी निकलवाई गई। कई घंटों तक उसे विभिन्न स्थानों पर घुमाने के बाद आरोपी उसे बरवाला अनाज मंडी के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिंजौर पुलिस और संबंधित क्राइम टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। चंडीमंदिर और बरवाला टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा विभिन्न यूनिटों को अलर्ट किया गया है। शिकायत और प्रारम्भिक जांच के आधार पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 309(4), 351(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने एसीपी अमन व इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 जून को दो आरोपियों वीरेन और आशीष निवासी चरखी दादरी को सेक्टर-19 फेज-1 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अन्य दो आरोपियों की तलाश लगातार जारी रखी गई। आज सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी बरवाला चौकी क्षेत्र के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद हैं। क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा किए गए दो फायर पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा तीन फायर किए गए, जिनमें दोनों आरोपियों के घुटनों पर गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश कुमार निवासी भिवानी तथा दीपेश कुमार निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपेश पर अपहरण और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि योगेश पर संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि योगेश रोहित गोधारा गैंग से जुड़ा हुआ है तथा हथियार सप्लाई करने का कार्य करता रहा है। पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि चारों आरोपी छात्र हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है, जिसे आरोपियों ने कथित तौर पर अपने एक परिचित से किराये पर लिया था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि घायल दोनों आरोपियों का उपचार जारी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। वहीं पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य संभावित कड़ियों और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंचकूला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराध करने वालों को यह स्पष्ट संदेश है कि वे चाहे कितनी भी योजना बनाकर अपराध करें, कानून के दायरे से बच नहीं सकते।0
0
Report
इंडिया गठबंधन की एकजुटता से राज्यसभा चुनाव में जीत के संकेत
Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा चुनाव से पहले आज एक बार फिर इंडिया गठबंधन के विधायक और मंत्री रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में जुटे। इससे पहले मंगलवार को भी कांग्रेस, राजद और गठबंधन के अन्य दलों के विधायकों के साथ बैठक की गई थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर मॉक पोल कराया गया था और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी। आज को आयोजित बैठक में गठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस और झामुमो के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। बैठक के बाद सभी विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचेंगे, जहां एक बार फिर मॉक पोल कराया जाएगा और राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर अंतिम चर्चा होगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की कथित साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। इरफान अंसारी ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि भाजपा के पास उम्मीदवार नहीं था तो उसे चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी। वहीं माले विधायक अरूप चटर्जी और कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने भी गठबंधन की एकजुटता का दावा करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को पूरा समर्थन मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
