icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow23 Jan 2025, 05:48 pm

गोरखपुरः ससुराल जा रही महिला अचानक से ऑटो में हुई बेहोश

Khajani, Uttar Pradesh:

बांसगांव थाना क्षेत्र के बढैपुरवा चौराहे से अपनी ससुराल हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुंईंकोल गांव जाने के लिए निकली महिला ऑटो में बेहोश हो गई। अचानक महिला की तबीयत बिगड़ती देख कर ऑटो चालक घबरा गया। खजनी पहुंचते ही चालक ने पुलिस को सूचना दी। थाने में जनसुनवाई पटल पर तैनात SI सत्यदेव ने तत्काल महिला को PHC में इलाज के लिए पहुंचाया। उसके स्वस्थ्य होकर होश में आते ही पुलिस ने बयान दर्ज किया और परिवारजनों को बुला कर उसे सौैंप दिया। महिला के अनुसार 2-3 दिन पहले उसका पति से विवाद हुआ था। मोबाइल फोन पर किसी से बात करने पर महिला के पति ने उसे मारा था जिससे नाराज होकर वह अपने मामा के घर बढ़ैपुरवां चली गई। आज वापस अपने घर के लिए ऑटो से लौट रही थी, लेकिन रास्ते में बेहोश हो गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरवाडीह के ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली के विरोध में मेटल लदे हाइवा रोके

Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड की हुकामाड़ पंचायत अंतर्गत पैरा गांव में सड़क की बदहाली से नाराज दर्जनों महिला-पुरुषों ने संत क्लारेट स्कूल के पास मेटल लदे दो हाइवा को रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि केपीटीएल कंपनी द्वारा रेल क्षेत्र में नई यार्ड रेल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कंपनी ने गांव से बरवाडीह आने-जाने वाली पक्की कालीकरण सड़क को यह कहकर बंद कर दिया था कि ग्रामीणों के आवागमन के लिए वैकल्पिक सड़क बनाई जाएगी। कंपनी ने सड़क तो बना दी लेकिन बीच में पुलिया का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से वैकल्पिक सड़क से आवागमन बाधित है. लोगों को मजबूरी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अब कंपनी द्वारा गांव की सड़क से मेटल लदे बड़े-बड़े हाइवा का परिचालन कराया जा रहा है जिससे गांव की सड़क भी धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी पहले ही उनकी पुरानी सड़क को बर्बाद कर चुकी है और अब गांव की सड़क को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर नई यार्ड रेल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है, वहां गांव का दशकों पुराना कुआं था। सरहुल पूजा के दौरान ग्रामीण इसी कुएं से पूजा के लिए पानी लेते थे; कुएं से देवी मंडप भी स्थित था, जिसे पानी में ध्वस्त बताया गया। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया था कि वे गांव में दूसरे स्थान पर कुआं का निर्माण कराएंगे, जिसकी पूरी लागत कंपनी देगी, पर निर्माण की राशि नहीं मिली। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि देवी मंडप भी पानी में ध्वस्त हो गया। मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कंपनी के कनीय अभियंता से बातचीत कर आश्वासन दिया कि सड़क से संबंधित शिकायत कंपनी तक पहुंचाई जाएगी और मरम्मत कराई जाएगी।
0
0
Report

Ayodhya में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: जनौरा नाका पर 14-कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया。 अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ADM अमित भट्ट ने कहा, "14 कोशी परिक्रमा मार्ग की जद में जनौरा का ये क्षेत्र आता था। इसमें जिनके द्वारा अवरोध उत्पन्न हो रहा था, वे पूर्व में चिन्हित किए जा चुके थे। आज वही अवरोध हटाया गया। इसके लिए पहले भी इनको नोटिस भी दिया गया था और बहुसाखी समिति गठित हुई थी। उनकी संस्तुति भी हुई थी और इसके साथ-साथ न्यायालय का भी डायरेक्शन था जिसके आधार पर आज ये अवरोध हटाए गए हैं।" अयोध्या, उत्तर प्रदेश: सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने कहा, "आज थाना कोतवाली नगर के जनौरा बाईपास पे 14 कोसी परिक्रमा के कुछ मकान जिन्हें पहले से भी नोटिस दिया जा चुका था, उनको तोड़ा जा रहा है। प्रशासन के नेतृत्व में यहां अधिकारी उपस्थित हैं। उनके मार्गदर्शन में पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई हो रही है।"
0
0
Report
Advertisement

यूपी चार हिस्सों में बंटेगा? राजभर के बेटे से CM-तक आरक्षण संकेत

Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर का बहुत बड़ा बयान, ओपी राजभर ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा, ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि जब यूपी चार हिस्सों में बंटेगा तो पूर्वांचल का सीएम राजभर का बेटा बनेगा, देवरिया में सुभासपा की सामाजिक समरसता रैली में ओपी राजभर ने यूपी के चार हिस्सों में बंटने वाला दिया बयान, यूपी के चार हिस्सों में बंटने वाला ओपी राजभर का बयान तेजी से हो रहा वायरल, ओपी राजभर ने 27 फीसदी आरक्षण में हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते हुए आरक्षण के बंटवारे की भी मांग दोहराई, मंच से ओपी राजभर सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना भी साधते नजर आए।
0
0
Report

परतावल में आवारा पशुओं का आतंक, राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

Dipu RawatDipu RawatFollow12m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मुख्य बाजार सहित सड़क किनारे बड़ी संख्या में आवारा पशुओं के घूमने से दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन पशुओं के सड़क पर आने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़े दोपहिया व अन्य वाहनों पर भी आवारा पशु चढ़ जाते हैं, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होने की चिंता बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पशुओं के जमावड़े के कारण ग्राहकों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। और तो और बाहर कोई समान रखा जाये तो उसको भी नुकसान पंहुचा देते हैं वहीं राहगीरों को भी सड़क पर चलते समय सतर्क रहना पड़ता है। आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए तथा बाजार और प्रमुख मार्गों पर दोबारा पशुओं के जमावड़े को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। लोगों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement

बिदुपुर में जमीन विवाद के चलते हमला, घर से लाखों के आभूषण-नकद गायब

Hajipur, Bihar:वैशाली के बिदुपुर से दबंगई और मारपीट की तस्वीरें सामने आई हैं। जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पीड़िता का दावा है कि 15 से 20 की संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले घर की दीवार तोड़ी और फिर घर में रखे करीब 14 लाख रुपये के जेवर और नकदी गायब कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना का कथित LIVE VIDEO भी सामने आया है। कथौलिया वार्ड नंबर 13 की हैं। पीड़िता गीता कुमारी ने थाने में आवेदन देकर 17 लोगों को नामजद किया है, जबकि 15 से 20 अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाया है। गीता कुमारी के मुताबिक, उनकी बेटी की नवंबर 2026 में शादी होनी है। 20 सितंबर को बेटी को लेकर घर पहुंचीं तो घर की दीवार टूटी मिली। आरोप है कि घर से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के अन्य जेवर गायब थे। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी हथियार और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। आरोप है कि हमले में गीता कुमारी के पैर और उनकी गोतनी सुमन देवी की कमर में गंभीर चोट आई।
0
0
Report

जयंत चौधरी बोले- मुज़फ्फरनगर में शांति, विकास और बुलेट ट्रेन से कनेक्टिविटी बढ़ेगी

Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, "...मुजफ्फरनगर के हर व्यक्ति के प्रति मेरी जिम्मेदारी है कि यहां शांति बनी रहे, यहां का विकास तीव्र गति से हो। आप देख सकते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस स्तर पर कनेक्टिविटी नहीं हुआ करती थी... आने वाले वर्षों में यहां से वाराणसी तक की कनेक्टिविटी बुलेट ट्रेन तक से होने जा रही है और नए उद्योग आ रहे हैं... हमारे पांच ITI जो साकेत, मेरठ हब में होंगे, स्वीकृत हो चुके हैं... अगले चरण में मुजफ्फरनगर की ITI में भी काम होने जा रहा है..."
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में फर्जी एप से लाखों की ठगी, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में फर्जी मोबाइल एप बना कर मोबाइल कारोबारी को ठगी का शिकार बनने वाला गिरोह का मास्टर माइंड समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, कहे जा रहे हैं कि साइबर पुलिस ने महज 8 घंटे में गिरोह का भंडाफोड़ कर मास्टर माइंड समेत तीन बदमाशों को धरदबोचा और भारी मात्रा में मोबाईल टूल्स बरामद किए। गिरोह के बारे में बताया गया है कि उसने मोबाईल फोल्डर बुक करने के बाद फर्जी पेमेंट एप का स्क्रीनशॉट भेज कर बड़े मोबाइल कारोबारियों से ठगी की। मास्टर माइंड मनीष कुमार ने स्वीकार किया कि वह पहले मोबाईल रिपेयरिंग करता था और अब उसने फर्जी पेमेंट एप बना कर एक बड़ा नेटवर्क स्थापित कर लिया। साथ ही पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्य और एक दुकानदार को गिरफ्तार कर 188 मोबाईल फोल्डर तथा 5 फोन बरामद होने की जानकारी दी। साइबर पुलिस इन सभी से पूछताछ कर गिरोह का नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
0
0
Report

जमुई में NH-333 पर डाक पार्सल वैन से भारी बीयर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई: शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए NH-333 पर टाउन थाना क्षेत्र के लोटन मोड़ के पास डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। सुबह जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एंबुलेंस से विदेशी शराब बरामद की थी, वहीं शाम में डाक पार्सल वैन से करीब 2780 कैन बीयर बरामद की गई। दोनों कार्रवाई में बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। एक दिन में लगातार दो बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डाक पार्सल वैन के जरिए शराब की बड़ी खेप जमुई के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के बाद उत्पाद थाना अध्यक्ष गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने NH-333 पर लोटन मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान देवघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पार्सल वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वैन में भारी मात्रा में बीयर छिपाकर रखे जाने का खुलासा हुआ। उत्पudsman विभाग ने वैन से 115 कार्टून में रखी 2780 कैन बीयर, करीब 1300 लीटर बरामद की है। बरामद बीयर की बाजार कीमत करीब 8.30 लाख रुपये बताई गई है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विनोद स्वर्णकार, निवासी सिरसिया, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, गिरिडीह, झारखंड के रूप में हुई है। बता दें कि बिहार में 2016 से शराब बंदी कानून लागू इसके बावजूद भी शराब तस्कर शराब तस्करी के लिए नई-नई तकनीक का ईजाद करते हैं इसके बाद भी उत्पाद विभाग लगभग सभी कारनामों को विफल साबित कर रही हैं। उपयोग अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बीयर की खेप देवघर जिले के जसीडीह से बिहारशरीफ ले जाने की बात कही है। फिलहाल उससे पूछताछ कर शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। दरअसल, शराब तस्कर कार्रवाई से बचने के लिए लगातार तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी एंबुलेंस तो कभी डाक पार्सल वैन के जरिए शराब की खेप बिहार पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उत्पाद विभाग की टीम भी तस्करों के हर नए तरीके पर नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है। लिहाजा एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई से उत्पाद विभाग के अधिकारियों और कर्मियों का हौसला बुलंद है, जबकि शराब तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बहरहाल, NH-333 पर लोटन मोड़ के पास हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों और बदले जा रहे तरीकों पर उत्पाद विभाग की पैनी नजर है।
0
0
Report

13 क्षेत्रों में प्रविष्टियां आमंत्रित; राज्य सम्मान 2026 की चयनित प्रतिभाओं को सम्मान

Begun, Rajasthan:रायपुर संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए प्रविष्टियां की आमंत्रित साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म समेत 13 क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान 12 राज्य स्तरीय और 1 राष्ट्रीय सम्मान के लिए मांगे गए आवेदन पात्र प्रतिभाएं 5 अक्टूबर 2026 तक भेज सकेंगी अपनी प्रविष्टियां चयनित प्रतिभाओं को राज्योत्सव 2026 के राज्य अलंकरण समारोह में किया जाएगा सम्मानित उपलब्धि, योगदान और दीर्घ साधना के आधार पर होगा प्रतिभाओं का चयन आवेदन पंजीकृत डाक से संस्कृति विभाग, नवा रायपुर भेजना होगा नियमावली और आवेदन का प्रारूप cgculture.in पर उपलब्ध पंडित सुंदरलाल शर्मा, हबीब तनवीर, किशोर साहू, तीजन बाई समेत 13 सम्मान शामिल
0
0
Report
Advertisement

महनार में जमीन विवाद के कारण हिंसक भिड़ंत, चार घायल

Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार से इस वक्त बड़ी खबर है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि 10 से 15 की संख्या में पहुंचे लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 17 सितंबर की देर रात 10 से 15 लोग लाठी-डंडे और लोहे के रॉड लेकर राजीव चौधरी के घर पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।हमले में राजीव चौधरी और उनके परिवार की जमकर कर दी जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को महनार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कई लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report

जहानाबाद में हथियारबंद अपराधियों ने बिजली कर्मी पर फायरिंग कर घायल किया

Jehanabad, Bihar:बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। ताजा मामला जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-चिमनीपर गांव के समीप की है। जहाँ हथियारबंद अपराधियों ने एक बिजली कर्मी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल युवक की पहचान चिमनीपर गांव निवासी रामजीत मांझी के 18 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग के एक प्रोजेक्ट में कार्यरत है। घायल सन्नी ने बताया कि रविवार की देर रात वह अपने दोस्त के घर से लौट रहा था, तभी गांव के ही तीन युवकों ने सुनसान इलाके में उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में एक गोली सन्नी के सीने में और दूसरी उसके दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बावजूद उसने साहस दिखाया और जान बचाकर किसी तरह मौके से भागकर अपने ठेकेदार के पास पहुंचा। ठेकेदार ने तुरंत परिजनों को खबर दी और सन्नी को हुलासगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हुलासगंज पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सन्नी की नाजुक हालत को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पुष्टि की कि युवक को दो गोलियां लगी हैं। एक सीने में और दूसरी बांह में। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही वारदात की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हुलासगंज थानाध्यक्ष के अनुसार, मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी हमलावर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
0
0
Report

आकाशीय बिजली ने बजाग के पथरिया गांव में 12 साल के बच्चे की मौत

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में बजाग के पथरिया गांव में आकाशीय बिजली का कहर, 12 वर्षीय बालक की मौत मवेशी चराने गए तीन नाबालिगों पर आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जंगल मे बकरियां चराने के दौरान यह हादसा हुआ हैबारिश से बचने के लिए तीनों बालक एक पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और तीनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पथरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं बजाग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top