273406
Gorakhpur - भटहट ब्लॉक के रघुनाथपुर मलंग स्थान चौराहे पर लगा गंदगी का अंबार
Darvaram Chandar, Uttar Pradesh:भटहट ब्लॉक के रघुनाथपुर मलंग स्थान चौराहे पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है ,ठंड के मौसम में भी नालियां जाम है। लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है ,जिम्मेदार मौन साधे हुए है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जिम्मेदारों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। खास बात यह है कि चाय-पानी के दुकान के सामने नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है लेकिन जिम्मेदारों को कोई मतलब नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया कोर्ट में शराब के न shye में एसएसबी जवान, नगर थाने भेज दिया
Bettiah, Bihar:बेतिया व्यवहार न्यायालय में एक ऐसी घटना घटी जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे जज के सामने गवाही देने पहुंचा एसएसबी का जवान शराब के नशे में धुत था जज के सामने गवाही देने में लड़खड़ा रहा था बोल नहीं पा रहा था उसके मुंह से बदबू आ रही थी उसकी हरकत देख जज को संदेह हुआ एसएसबी जवान का ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई एसएसबी जवान को जज ने नगर थाना के हवाले कर दिया यह पूरा वाक्या बेतिया व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम स्वाति दुबे के कोर्ट की है जहां मैनाटाड थाना कांड संख्या 213/25 में एसएसबी का सब इंस्पेक्टर राजकुमार गवाही देने पहुंचा था कोलंबियाई नागरिक ऑस्कर अगस्तो की गिरफ्तारी 29 अक्टूबर 2025 को हुई थी भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था इसी मामले में राजकुमार गवाही देने पहुंचा था जहां उसके मुंह से बदबू आ रही थी बोल नहीं पा रहा था शक होने पर नगर थाना को सूचना दी गई जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि हुई पुलिस एसएसबी जवान को हिरासत में ले आगे की कार्रवाई में जुट गई है इस घटना ने पूरे सिस्टम को हिला के रख दिया है न्यायालय में गवाही देने एसएसबी का जवान शराब के नशे में पहुंच जाता है जिससे यह साबित होता है सिस्टम में अनुशासन की काफी कमी है0
0
Report
बरसात से पहले जर्जर भवनों पर बुल्डोजर, 10 भवनों को गिराने का काम जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर। जर्जर भवनों पर बुल्डोजर की कारवाई बरसात के पूर्व जर्जर भवनों पर प्रशासन की बुल्डोजर की कारवाई, 10 भवनों को जेसीबी की मदद और हथौड़ा से गिराने का काम चल रहा है, बरसात के पूर्व दिये गये थे पीडब्ल्यूडी के भवनों को खाली करने के आदेश, भारी बारिश होने पर हादसे की आशंका को देखकर हो रही है कारवाई, भारी पुलिस बल के साथ राजस्व का अमला मौजूद, शहर के मुख्य बाजार के आस पास हो रही कारवाई0
0
Report
फल मंडी में लगी भीषण आग, लाखो का नुकसान, दमकल कर्मियों ने घण्टो की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - खुर्जा की नवीन मंडी में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी का माहौल। मंडी परिसर की चार दुकान और बड़ी संख्या में रखी प्लास्टिक की क्रेट और फल जलकर खाक ।फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर। शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग लाखों रुपए का दुकानों में रखा सामान जलकर हुआ राख। पुलिस,प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी। खुर्जा की नवीन फल मंडी का मामला। बाइट मंडी व्यापारी0
0
Report
Advertisement
खैरा बवाल में वायरल वीडियो से पुलिस फायरिंग की पुष्टि, विरोधी गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई: खैरा बवाल का नया वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में पुलिस की हवाई फायरिंग दिखाई दे रही है, जबकि प्रशासन अब तक इससे इनकार करता रहा है। वहीं पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जमुई: खैरा बाजार में छात्रा मुस्कान कुमारी की मौत के बाद हुए बवाल को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार फायरिंग की बातों से इनकार करता रहा। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे घटनाक्रम की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस और पब्लिक के बीच हुई तीखी भिड़ंत, पत्थरबाजी और तनावपूर्ण माहौल के दौरान पुलिस जवानों को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। यूं तो पुलिस के पास पहुंचने के बाद लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। अपराधी भी कई बार अपनी जान बचाने के लिए थाने की शरण लेते हैं। लेकिन गुरुवार को खैरा थाना का नजारा कुछ और ही था। गुस्साई भीड़ ने थाना परिसर में घुसकर जमकर पत्थरबाजी की और कानून के रखवालों को ही निशाना बना लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस जवान थाना परिसर और अपनी सुरक्षा के लिए हवा में गोलियां चला रहे हैं। लिहाजा अब यह सवाल भी उठने लगा है कि जब वीडियो में फायरिंग साफ दिखाई दे रही है तो फिर प्रशासनिक स्तर पर इससे इनकार क्यों किया गया। वहीं घटना के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल होते नजर आए तो कई अधिकारी भीड़ के सामने लाचार दिखाई दिए। ऐसे में हालात को नियंत्रित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। महज कुछ घंटों के लिए खैरा बाजार पूरी तरह रणभूमि में तब्दील हो गया था। थाना परिसर पर हुए हमले और अंधाधुंध पत्थरबाजी ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। दरअसल गुरुवार की अहले सुबह खैरा बाजार में गिट्टी लदे तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बरियारपुर गांव निवासी जितेंद्र मंडल की पुत्री एवं नौवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान कुमारी की मौत हो गई थी। छात्रा की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस का प्रयास सड़क जाम और भीड़ को हटाने का था। लेकिन हालात बिगड़ते चले गए और पुलिस-पब्लिक के बीच सीधा टकराव शुरू हो गया। इसके बाद थाना परिसर में तोड़फोड़, पथराव और झड़प का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं घटना के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस द्वारा भीड़ को खदेड़ने के दौरान लगभग 8 से 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लिहाजा अब सामने आए वीडियो को भी जांच का महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और कानून के रखवालों पर हमला करने वालों को चुन-चुन कर गिरफ्तार किया जाएगा। यूं तो छात्रा की मौत के बाद लोगों में आक्रोश था, लेकिन जिस तरह थाना परिसर में घुसकर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, उसे लेकर पुलिस काफी गंभीर है। ऐसे में आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया, उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा अब सामने आए वीडियो के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल पुलिस की नजर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हर चेहरे पर है। पहचान के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कानून के रखवालों पर हमला करने वालों के खिलाफ प्रशासन कितना कड़ा कदम उठाता है।0
0
Report
चमोली-बद्रीनाथ हाइवे बाधित, बारिश से पत्थर गिरने से यात्रा रोकी
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली बद्रीनाथ हाइवे हुआ बाधित चमोली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भनेरपानी मे पहाड़ी से पत्थर मलवा आने से रुकी बद्रीनाथ यात्रा एतिहातन पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका चमोली जिले में लगातार हो रही है तेज बारिश बीते कुछ दिन पहले पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक बस आ गयी थी चपेट में, जिससे एक महिला की हुई थी मौत, दो लोग हुए थे घायल0
0
Report
बेगूं में 100 टन अवैध बजरी जब्त; खनन मामले की पड़ताल जारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे-27 पर सामरिया कला ग्राम पंचायत के गोरला गांव के पास अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर तहसीलदार गोपाल जीनगर, बेगूं थानाधिकारी कमलचंद मीणा तथा माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान करीब 100 टन अवैध बजरी का भंडारण पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान वहां कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं मिला, जिससे यह पता नहीं चल सका कि बजरी का भंडारण किसके द्वारा किया गया था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अवैध खनन और भंडारण से जुड़े लोगों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
हज यात्रियों की वतन वापसी: जयपुर पहुंची 7वीं फ्लाइट जद्दा से
Jaipur, Rajasthan:हजयात्रा—2026 के हाजियों की वतन वापसी, 421 हाजियों की 7 वीं फ्लाइट जद्दा से जयपुर पहुंची, करीब रात 8:05 बजे हाजियों की फ्लाइट जयपुर पहुंची, हाजियों का एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया, 5 से 13 जून तक 9 फ्लाइटों के माध्यम से हाजी वतन वापसी, आज रात 8वीं फ्लाइट जद्दा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल Hakiम खान साहब ने बताया कि बीते देर रात 7वी फ्लाइट जद्दा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर हाजियों का फूल—मालाओं से स्वागत किया गया, 7 वीं फ्लाइट में 421 हाजी जद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर जयपुर पहुंचे, इस बार राजस्थान से 3520 हज यात्री शामिल है, जिसमें 1790 पुरुष और 1730 महिला शामिल है, 5 जून से 13 जून तक 9 फ्लाइटों के माध्यम से हाजी वतन वापसी जारी, हाजियों के वतन वापसी को लेकर राजस्थान स्टेट हज कमेटी की और से हजयात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया जा रहा0
0
Report
ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: तकनीकी विश्लेषण से देवानंद महाराज हत्याकांड सुलझा
Kota, Rajasthan:ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री: तकनीकी विश्लेषण और ग्राउंड इनपुट से पुलिस ने सुलझाई देवानंद महाराज हत्याकांड की गुत्थी शहर के चर्चित देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बिना किसी शुरुआती सुराग के यह हाईप्रोफाइल केस पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। हत्याकांड के बाद उपजे जनाक्रोश के बीच पुलिस ने घटना की कड़ियों को तकनीकी विश्लेषण से जोड़ा। मठ और संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। संदिग्धों की बदलती लोकेशन और जयपुर में संदेही वकील के मोबाइल के साथ उनकी मौजूदगी ने पुलिस का शक पक्का कर दिया। वहीं, एसपी ने खुद सादा वर्दी में चंद्रेसल गांव की चाय की थड़ियों पर बैठकर स्थानीय इनपुट जुटाए। आखिरकार, पांचवें दिन आरोपी वकील को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर इस पूरी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हो गया।0
0
Report
Rajpura (ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ):ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਸੀਐਮ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਭਲਕੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਰਾਜਪੁਰਾ
Gobindpura, Punjab:ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਾਜਪੁਰਾ - ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਕੱਲ੍ਹ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨਲਾਸ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੈਣੀ ਇੱਥੇ ਸੈਨੀ ਸਮਾਜ ਦੀ ਇਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਇਕੱਤਰਤਾ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਨਗੇ। ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੂੰ 2027 ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅਹਿਮ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਵੀ ਕਾਫ਼ੀ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪਿੰਡ ਨਲਾਸ ਦੀਆਂ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਗਲੀਆਂ ਅਤੇ ਰਸਤਿਆਂ ਨੂੰ ਸੁਧਾਰਨ ਲਈ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅਸੁਵਿਧਾ ਨਾ ਆਵੇ। ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਦੌਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੈਨੀ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਫ਼ੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।0
0
Report
Advertisement
करौली में बदला मौसम, तेज बारिश से उमस हल्की, ठंडक लौट आई
Karauli, Rajasthan:क्षेत्र मे बदला मौसम का मिजाज , बारिश से लोगों को मिली हल्की राहत, जिला करौली एंकर इंट्रो - करौली जिले में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी। देर रात करीब 2 बजे मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। रातभर कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे सड़कों और रास्तों पर पानी भर गया। मेघगर्जन और ठंडी हवाओं के बीच आसमान काले बादलों से घिरा रहा। पिछले तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली。 मध्य रात्रि से शुरू हुई तेज हवाओं के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। तड़के सुबह तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। कई स्थानों पर लोग सुबह घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।0
0
Report
नोएडा में 100 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू, एयरपोर्ट तक आसान पहुंच
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा—आज से नोएडा की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा शुरू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे वर्चुअल माध्यम से दिखाएंगे हरी झंडी पहली बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत कुल 100 बसों में 10 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल सेक्टर-90 बस डिपो से होगा बसों का संचालन आज नोएडा शिल्प हाट पर कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर सीएम योगी दिखायेंगे हरि झंडी बस डिपो में लगाए गए हाईटेक फास्ट चार्जिंग स्टेशन करीब 2 घंटे में फुल चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक बसें नोएडा प्राधिकरण और यूपी परिवहन निगम मिलकर करेंगे संचालन 15 जून से शुरू होने वाली एयरपोर्ट सेवाओं से पहले बड़ा कदम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच होगी आसान नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलेगा बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट न्यूनतम किराया 10 रुपये, अधिकतम किराया 30 रुपये रखने की बात कही जा रही नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को पहली बार मिलेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा ऑटो और कैब पर निर्भरता होगी कम निजि वाहनों का इस्तेमाल घटने से ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की उम्मीद लाखों यात्रियों को मिलेगी सस्ती, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल यात्रा सुविधा0
0
Report
बिहटा के दोघरा गांव में महिला के साथ छेड़खानी-मारपीट, आरोपी किशोर सिंह फरार
Danapur, Bihar:बिहटा:बिहटा थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । जहां पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया है। जहां महिला ने बताया कि गांव के ही 50 वर्षीय किशोर सिंह मुझे अकेला देखकर मेरे साथ छेड़खानी किया और विरोध करने पर मारपीट भी किया।इसके साथ ही किसी से नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। इधर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में आरोपी किशोर सिंह के खिलाफ आवेदन दिया है जहां महिला ने बताया कि जब मेरे पति घर पर नहीं थे तब मैं और मेरी बेटी के साथ घर के बगल में जानवर बांधने गई थी उसी समय मुझे अकेला देखकर गांव के किशोर सिंह पहले मेरे हाथ को पकड़ता है और गलत तरीके से छूता है जब मैं इसका विरोध की तो जान से मारने की धमकी भी दिया। यहां तक मेरे साथ मारपीट भी किया।उसके बाद जब घर पर पति आए तब पूरी घटना पति को बताया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।इधर सूचना मिलने का पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गांव में पहुंची लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी पुलिस की टीम लगी हुई है।इधर गांव लोगो की माने तो आरोपी अधेड़ व्यक्ति पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था इसके अलावा गांव के कई महिलाओं के साथ भी इस तरह घटना को अंजाम दे चुका है।0
0
Report
Advertisement
बस्तर में मानसून की दस्तक: बारिश ने किसानों को राहत दी
Kondagaon, Chhattisgarh:बेतहाशा गर्मी के बाद आखिरकार आज बस्तर में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है और इस बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है किसान अपने खेतोँ मे फ़सल बोवाई कर इंतजार थे की बारिश कब पहुंचेगी, इस बारिश से किसानों ने भी ख़ुशी जाहिर की है अचानक मौसम मे बदलाव के साथ ही सुबह से तेज हवाओ के साथ झमा झम बारिश सभी को शुकुन दिलाई है0
0
Report
बिहार में मॉनसून ने दस्तक दी, 38 जिलों में अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच राज्य में मॉनसून ने जोरदार एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून बिहार के कई जिलों तक पहुंच चुका है, जिससे मौसम बदलने लगा है। सबसे पहले किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी में मॉनसून ने दस्तक दी है। अनुमान है कि अगले 2–3 दिनों में यह पूरे बिहार में फैल जाएगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना, गया समेत मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मॉनसून और पिछले 24 घंटे की बारिश का असर तापमान पर भी दिखा है। पटना समेत कई जगहों पर तापमान करीब 9 डिग्री तक गिर गया है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आज पटना में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रहने की संभावना है।0
0
Report
दिल्ली में जल निकाय और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर समीक्षा, यमुना डेवलपमेंट विजन पर फोकस
Noida, Uttar Pradesh:LG दिल्ली LtGovDelhi · 47 मिनट दिल्ली भर में ज़रूरी पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' की समीक्षा के लिए यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में official_DDA की बैठक की अध्यक्षता की। माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के एक सस्टेनेबल और वर्ल्ड-क्लास राजधानी के विज़न के अनुरूप, यमुना रिवरफ्रंट डेवलपमेंट और यमुना बाज़ार व उससे सटे घाटों को फिर से बेहतर बनाने की व्यापक योजना पर विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा में फ़ेज़-1 के तहत 101 जल निकायों (water bodies) के तय समय में जीर्णोद्धार (restoration) का भी मूल्यांकन किया गया, जिसमें द्वारका और रोहिणी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली भर में हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, लक्ज़री रिटेल और लॉजिस्टिक्स हब जैसे बड़े सामाजिक-आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्रगति की भी बारीकी से जांच की गई। मानसून से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए, ज़रूरी ज़ोन और जल-जमाव वाले इलाकों में 'डीसिल्टिंग एक्शन प्लान 2026' की स्थिति की सघन निगरानी की गई, साथ ही 15 जून की समय-सीमा से पहले सेंट्रल फ़्लड कंट्रोल रूम की ऑपरेशनल तैयारी का भी जायज़ा लिया गया। एक मज़बूत, प्रगतिशील और #ViksitDelhi बनाने के लिए इन पहलों का समय पर क्रियान्वयन बहुत ज़रूरी है।।0
0
Report
Advertisement
