गोरखपुरः बाघागाड़ा में ढाबे के सामने खड़ी डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग, दिल्ली से गोरखपुर सवारी लेकर आई थी बस
Jangl Molahoo Kunwar, Uttar Pradesh:गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा में खड़ी एक डबल डेकर स्लीपर बस में शाम को 6 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की ऊंची लपटों के कारण चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना पाकर नौसढ़ चौकी इंचार्ज और एनएचआई के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाए। बस आज सुबह दिल्ली से सवारी लेकर गोरखपुर आई थी। सवारी उतारकर बाघागाड़ा में एक ढाबे के सामने खड़ी थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
