icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273003
Satish Chandra ShuklaSatish Chandra ShuklaFollow1 Feb 2025, 08:20 am

Gorakhpur: सड़क हादसे में 7 की गई जान, गांव में मचा कोहराम

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरदी चक गांव के लोग प्रयागराज में स्नान करके लौट रहे थे, तभी वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर डंपर और पिकअप की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही गांव के 7 लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में पोस्टमार्टम के बाद जब दोपहर 3 बजे सभी मृतकों के शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया। गांव के लोग, अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन यह मंजर देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने खजनी-मल्हनपार मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना है कि जब तक गोरखपुर के जिलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे और मृतकों के परिजनों को प्रयागराज हादसे की तरह मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Damoh, Madhya Pradesh:बुजुर्ग ने डीजे बजाने से किया मना तो चार युवकों ने बेल्ट से पीटा, लाइव वीडियो आया सामने.. एंकर/ दमोह जिले में बेखौफ होते बदमाशों और पुलिस के कम हुए डर के साइड इफेक्ट अब साफ नजर आने लगे है, खास तौर पर शहरी इलाके में जिस तरह के घटनाक्रम सामने आ रहे है उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बड़ा दी है। एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें चार बेखौफ युवक बीच सड़क एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे है और इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वायरल हुए वीडियोज़ दमोह शहर के बजरिया वार्ड के है जहां एक वृद्ध व्यक्ति के घर के सामने कुछ लोग डीजे बजा रहे थे, डीजे की तेज आवाज़ से बुजुर्ग को परेशानी हुई तो उसने घर से बाहर निकलकर डीजे बंद करने को कहा तो बुर्जुग और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बुर्जुग परेशान था लेकिन लड़के मान नहीं रहे थे और गुस्से में आकर बुजुर्ग अपने घर के अंदर से सब्जी काटने वाली चाकू ले आया और देखते ही देखते युवाओं को ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी, चार चार युवकों ने एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई करना शुरू किया और ये लोग उसे हांथ पैर से मारने के साथ साथ बेल्ट से मारते रहे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी है आसपास भी लोग ये सब देख रहे है लेकिन एक बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई और सरेआम बेखौफ लड़कों ने अपनी दबंगई यहां दिखाई। खास बात ये है कि बुजुर्ग इस तरह इस पिटाई से आहत हुआ कि कुछ बोल पाने की स्थिति तक में नहीं था। लेकिन यहां किसी ने इस मारपीट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और ये वीडियो वायरल हो गए जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया, कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया और फिर पुलिस एक्टिव हुई तो वारदात में पीड़ित हुए बुजुर्ग तक पहुंची और फिर पूरा मामला साफ हुआ। जिले के एडिशनल एसपी के मुताबिक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेने के बाद पुलिस पीड़ित बुजुर्ग को लेकर आई उसे इलाज दिलाया और फिर मामला दर्ज कराया है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की गई है और अब उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना ने कई सवाल जरूर खड़े किए है और सवाल सबसे बड़ा है कि क्या शहर में लोगों के मन से पुलिस का भर और कानून का डर खत्म हो गया है जब ऐसे मामले सामने आ रहे है।
0
0
Report

बिनासंकेत स्पीड ब्रेकर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसा, वीडियो सोशल पर वायरल

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर रोड पर बिना संकेतक और मार्किंग वाले स्पीड ब्रेकर के कारण हादसे का मामला सामने आया है। यह पूरी एक गाड़ी के डैशकैम में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डैशकैम में रिकॉर्ड वीडियो बुधवार रात करीब 11 बजे की है, जिसमें बाइक स्पीड ब्रेकर से उछल गयी थी और चालक घसीटता हुआ सड़क पर गिर गया। वही सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर न तो सफेद रंग की कोई मार्किंग की गई है और न ही रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को दूर से स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देता। अचानक सामने आने वाले स्पीड ब्रेकर के चलते वाहन चालक अपना संतुलन खो सकते हैं और दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा और संबंधित विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर पर जल्द से जल्द संकेतक, मार्किंग और रिफ्लेक्टर लगाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया इस मामले में अभी तक कोई भी शिकायत नहीं मिली है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हुआ है, हादसे में स्कूटी से गिरे लोगों के द्वारा कोई भी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
0
0
Report

गुरु रविदास की 650वीं जयंती के लिए समरसता संकल्प यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंचेगी

Kurukshetra, Haryana:25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, सीएम नायब सैनी करेंगे धर्मसभा को संबोधित गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर भाजपा की 18 दिवसीय यात्रा, जालंधर से काशी तक तय करेगी 2558 किलोमीटर का सफर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 8 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गीता कमल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पत्रकार वार्ता की इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार और पूर्व मंत्री सुनीता दुग्गल भी मौजूद थी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 नवंबर से जालंधर से काशी तक 18 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। करीब 2558 किलोमीटर की यात्रा 25 नवंबर को हरियाणा में प्रवेश कर यमुनानगर, अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यहां शाम 4 बजे विशाल धर्मसभा आयोजित होगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। कुरुक्षेत्र में आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। हरियाणा सीमा पर करीब 500 मोटरसाइकिलों के साथ कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। यात्रा 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी। इसके अलावा सोनीपत और फरीदाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार अभियान के पहले चरण में काशी से 131 कलशों में गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी एकत्रित कर देशभर में भेजी गई थी। दूसरे चरण में 51 हजार स्थानों पर समरसता दीप जलाए गए और तीसरे चरण में संत संपर्क अभियान चलाया गया। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के सामाजिक न्याय, समानता और बेगमपुरा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान संतों, सामाजिक संगठनों और अनुसूचित जाति वर्ग के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद, स्वच्छता अभियान और मंदिरों में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम भी होंगे। बाइट:--- लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के मोतीनगर में नवजात शिशु का शव: पुलिस सीसीटीवी से केस की जांच में जुटी

Delhi, Delhi:दिल्ली के मोतीनगर की सड़क पर नवजात बच्चे का शव मिलने पर मचा हड़कंप. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से जाँच में जुटी. पश्चिमी जिला के मोती नगर इलाके में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया और उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मोती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस को भी लग रहा है कि बच्चों को कूड़े में या किसी गंदी जगह फेंक सकते थे लेकिन आखिरकार सड़क पर ही नवजात बच्चे के शव को क्यों फेंका गया पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कलयुगी माँ की तलाश में जुटी.
0
0
Report

धौलपुर हत्या मामला: अवैध हथियार से आत्महत्या, हत्या का केस खत्म

Dholpur, Rajasthan:भाई ने बताया हत्या जांच में निकली आत्महत्या धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को गोली लगने से हुई मुकेश की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसे परिवार ने हत्या बताया था, वह पुलिस की गहन जांच में अवैध हथियार से की गई आत्महत्या निकली। इस खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि 10 नवंबर को सुबह मुकेश की गोली लगने से मौत हो गई थी। मौत के बाद मृतक के भाई ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान खुद मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मौका मुआयना किया। जांच में पुलिस को शुरुआत से ही कई बातें संदिग्ध लगीं। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे ही मिल गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना 4 घंटे देरी से सुबह 9 बजे दी गई। इस दौरान घटनास्थल से खून के धब्बे हटाने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जो इस बात का संकेत दे रहा था कि कहानी कुछ और ही है। पुलिस ने जब आसपास के लोगों और मोहल्ले वालों से पूछताछ की तो एक और बड़ा राज खुला। पता चला कि मृतक के भाई ने ही मुकेश का अवैध हथियार और मोबाइल अपने पास रख लिया था। जांच में सामने आया कि यही हथियार घटना में प्रयुक्त हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना वाली रात मुकेश सुबह 4 बजे तक अपने घर की छत पर फोन पर किसी से बात कर रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि मुकेश के आचरण और चाल-चलन को लेकर लंबे समय से घर में कलह चल रही थी। इसी विवाद के चलते उसकी पत्नी नाराज होकर मायके में रह रही थी। मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक सबूत, जिंदा कारतूस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि मुकेश ने अपने ही अवैध कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। हत्या के रूप में दर्ज किए गए इस मामले का पटाक्षेप आत्महत्या के रूप में हुआ है
0
0
Report

बस्तर फाइटर भर्ती पर बड़ा विवाद: 1500 से अधिक पद बनाम 79 पद से युवाओं में उबाल

Jagdalpur, Chhattisgarh:पुलिस विभाग द्वारा की जा रही बस्तर फाइटर की भर्ती को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, दरअसल बस्तर संभाग में 1500 से अधिक पदों में यह भर्ती हो रही है वहीं सिर्फ बस्तर जिले में सिर्फ 79 पद ही रिक्त है ऐसे में स्थानीय युवाओं ने अन्य जिलों की तुलना में बस्तर जिले में कम पद को लेकर असंतुष्टि जताई है, स्थानीय बेरोजगार युवाओं की मांग का समर्थन बस्तरिया राज मोर्चा ने किया है, बस्तर फाइटर के तहत हो रही भर्ती को लेकर सभी जिलों में बराबर पद आलोट करने की मांग की जा रही है, अपनी मांग को लेकर युवाओं ने पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जिसके बाद युवा आमा गुड़ा चौक में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की कोशिश की, अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने सैकड़ों की संख्या में युवाओं के पहुंचने से तनाव की स्थिति बन गई, बड़ी संख्या में मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवाओं को रोका और पुलिस की समझाइस के बाद स्थानीय युवा 2वापस लौटे.
0
0
Report
Advertisement

ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का निधन पचलंगी चौकी में तैनात थे हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी पुलिसकर्मी पहुंचे अस्पताल उदयपुरवाटी सीएचसी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित प्रारम्भिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी की पचलंगी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को उदयपुरवाटी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरसहाय चौधरी पचलंगी चौकी में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।हेड कांस्टेबल के निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। साथी पुलिसकर्मियों और परिजनों में भी दुख का माहौल है.
0
0
Report

पंचायत चुनाव के बीच नवलगढ़ में दो हमले, ग्रामीणों में पैदा हुआ आक्रोश

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं - नवलगढ़ इलाके में दो जगह तोड़फोड़ और हमले की वारदात - वारदात को पंचायत चुनावों से जोड़कर देख रहे ग्रामीण - देवीपुरा बणी में कैंपर सवार अज्ञात हमलावरों ने घर पर दो बार हमला किया - प्रहलाद सैनी के मकान का मुख्य दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त - रात 10-11 बजे पहला हमला, रात 2 बजे फिर लौटे हमलावर - बागोरिया की ढाणी में भी खेत की तारबंदी और गेट तोड़े - दोनों घटनाएं आसपास के क्षेत्रों में होने से ग्रामीणों में आक्रोश - पंचायत चुनावों से जोड़कर देखी जा रही हैं दोनों घटनाएं - ग्रामीण पहुंचे गोठड़ा थाने, पुलिस ने शुरू की जांच और CCTV फुटेज खंगाली झुंझुनूं जिले में पंचायत चुनावों के बीच नवलगढ़ क्षेत्र में तोड़फोड़ और हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। देवीपुरा बणी और इससे कुछ दूरी पर स्थित बागोरिया की ढाणी में हुई इन वारदातों से क्षेत्र में हलचल मच गई है। देवीपुरा बणी में अज्ञात हमलावरों ने कैंपर गाड़ी से एक मकान पर दो बार हमला किया, वहीं बागोरिया की ढाणी में एक खेत की तारबंदी और गेट तोड़ दिए गए। लगातार सामने आई इन घटनाओं को ग्रामीण पंचायत चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। देवीपुरा बणी में प्रहलाद सैनी के घर को बीती रात अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार हमलावर कैंपर गाड़ी लेकर पहुंचे और रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मकान पर पहला हमला किया। इससे घर का मुख्य दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। प्रहलाद सैनी ने बताया कि पहली घटना के बाद उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर तक सब कुछ शांत रहा, लेकिन रात करीब 2 बजे हमलावर दोबारा कैंपर गाड़ी लेकर पहुंचे और फिर से मकान पर टक्कर मार दी। एक ही रात में दो बार हुए हमले से परिवार दहशत में आ गया। दूसरी घटना देवीपुरा बणी से कुछ दूरी पर स्थित बागोरिया की ढाणी क्षेत्र में सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने एक खेत की तारबंदी और गेट तोड़ दिए। दोनों घटनाएं आसपास के क्षेत्र में होने से ग्रामीणों में चर्चा और नाराजगी का माहौल है। क्षेत्र में पंचायत चुनावों का माहौल होने के बीच हुई इन घटनाओं को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक दोनों घटनाओं के पीछे चुनावी विवाद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। देवीपुरा बणी की घटना के बाद शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण गोठड़ा पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस की जांच और आरोपियों की पहचान के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
0
0
Report

अररिया पुलिस ने स्मैक तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त कर 6 गिरफ्तार, स्मैक बरामद

Forbesganj, Bihar:एंकर - सूखे नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप बरामद करते हुए 6 अंतरराज्यीय स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार करोबारियों के पास से 4 किलो 80 ग्राम स्मैक, 50 किलो सफेद पाउडर , 1 लीटर साइनर एसिटाइल क्लोराइड बरामद हुआ है। ऑपरेशन प्रहार के तहत सूखे नशे के खिलाफ अररिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पहली बार पुलिस को स्मैक बनाने में प्रयोग किए जाने वाले सामान भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार स्मैक तस्करों में से 4 तस्कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जबकि दो अररिया जिले के रहने वाले है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

भदोही: औराई पुलिस ने पशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, 19 पशु बरामद

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:जहां औराई पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा पिकअप वाहन से 19 पड़वा बरामद किए हैं। वहीं मौके से दो आरोपी फरार हो गए। दरअसल, औराई पुलिस माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मीरजापुर की तरफ से आ रही टाटा पिकअप को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि आशीष पाल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 19 पड़वों को मीरजापुर के ककराही से लादकर जौनपुर के बदलापुर वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं पिकअप वाहन को सीज करते हुए मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पंचकूला की अनाज मंडी के स्टोर में आग, फायर ब्रिगेड ने जल्दी नियंत्रण पाया

Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित अनाज मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंडी परिसर में बने एक स्टोर में रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दौरान मौके पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, स्टोर में रखे पुराने सामान ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम के कर्मचारी रवि, विकास और अमन मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर मंडी बोर्ड के अधिकारी संदीप सांगवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्टोर में विभाग का पुराना फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच करना इन्वेस्टिगेशन का विषय है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की तत्परता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और उसे आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद मंडी परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही。
0
0
Report

छठ घाटों की सुरक्षा व सफाई का प्रशासनिक निरीक्षण

Pariaunna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बिहार सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। छठव्रतियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हिलसा, औंगारी और बिहारशरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा स्थित ऐतिहासिक छठ घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, चेंजिंग रूम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के इस महान पर्व में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी होती है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

फतेहगढ़ में राजपूत रेजिमेंट का पैरामोटर प्रदर्शन आकर्षण बना

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ में आसमान में दिखा राजपूत रेजिमेंट का दमखम, पैरामोटर प्रदर्शन ने खींचा ध्यान; राज्यपाल वीके सिंह ने सेंटर की उपलब्धियों को सराहा मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह पहुंचे फतेहगढ़, राजपूत रेजिमेंट के 17वें पोस्ट-वॉर रीयूनियन समारोह में हुए शामिल फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में 12 से 14 नवंबर तक 17वां पोस्ट-वॉर रीयूनियन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. वीके सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजपूत रेजिमेंटल सेंटर को उन्होंने बचपन से देखा है, लेकिन पिछले वर्षों में यहां काफी बदलाव आया है। आज सेंटर का वातावरण पूरी तरह बदल चुका है。 जनरल वीके सिंह ने कहा कि सेंटर की ओर से पुराने साथियों के साथ विशेष रूप से वीर नारियों को सम्मानित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने राजपूत रेजिमेंट के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ट्रेनिंग के मामले में सेंटर ने पूरे इन्फैंट्री ट्रेनिंग सेंटरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है。 वहीं समारोह के दौरान रोमांच का अलग ही नजारा देखने को मिला। आसमान में पैरामोटर की उड़ान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके साथ ही डॉग शो, पीटी प्रदर्शन और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। बड़ा खाना और विशेष सैनिक सम्मेलन में पुराने साथियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादें साझा कीं。 फर्रुखाबाद की कनेक्टिविटी पर बात करते हुए उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ से बेहतर सड़क संपर्क की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी बेहतर होने से फर्रुखाबाद पहुंचना आसान होगा। सेना, सेंटर और रेजिमेंट अपने-अपने दायित्वों को तत्परता से निभा रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह प्रगति जारी रहने की उम्मीद है。 तीन दिवसीय समारोह में करीब 180 पूर्व सैनिकों और 1,200 सेवारत अधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लिया। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह ने एक बार फिर राजपूत रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और भाईचारे की मिसाल पेश की। बाइट – जनरल डॉ. वीके सिंह (मिजोरम के राज्यपाल)
0
0
Report

छठ पर घर वापसी: बाइक से दूरी पार कर रहे लोग

Kushinagar, Uttar Pradesh:एंकर - लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक अब गांवों और शहरों में दिखाई देने लगी है। छठ पूजा पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए परदेश में रहने वाले लोग घरों की ओर लौट रहे हैं। कोई ट्रेन से, कोई बस से तो कोई हवाई जहाज से सफर कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो लंबी दूरी की परवाह किए बिना अपनी बाइक से ही घर पहुंचने का सफर तय कर रहे हैं। आखिर छठ पर घर पहुंचने की ऐसी क्या है चाहत देखिए ये खास रिपोर्ट। वीओ - छठ महापर्व... यानी आस्था, विश्वास और अपनों से मिलने का त्योहार। जैसे-जैसे छठ पूजा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे घर लौटने वालों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। महानगरों में नौकरी और रोजगार करने वाले लोग अपने गांव और परिवार की ओर रवाना हो चुके हैं, किसी को ट्रेन का इंतजार है, तो कोई बस और हवाई जहाज से घर पहुंच रहा है। लेकिन इस बार घर वापसी की तस्वीर में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। लोग अपनी बाइक उठाकर लंबी दूरी का सफर तय करते हुए छठ मनाने घर पहुंच रहे हैं, किसी की बाइक पर बैग बंधा है, तो कोई परिवार के लिए जरूरी सामान लेकर निकल पड़ा है। चेहरे पर सफर की थकान जरूर है, लेकिन दिल में छठ पूजा पर अपनों के बीच पहुंचने की खुशी साफ दिखाई दे रही है, इनके लिए घर पहुंचना सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि मां के हाथ का खाना, परिवार का साथ, गांव की मिट्टी और छठ घाट पर होने वाली पूजा में शामिल होने का भावनात्मक एहसास है, दरअसल, छठ महापर्व पूर्वांचल और बिहार की संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि रोजी-रोटी के लिए घर से दूर रहने वाले लोग भी इस पर्व पर अपनी मिट्टी की ओर खिंचे चले आते हैं। किसी के लिए यह मां के साथ अर्घ्य देने का अवसर है, तो किसी के लिए वर्षों पुरानी परंपरा को निभाने की खुशी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top