273212
गोरखपुर- दारा सिंह को चित्त करने वाले पहलवान ब्रह्मदेव मिश्र की 49वीं पुण्यतिथि मनाई गई
Khajani, Uttar Pradesh:गोरखपुर जिले के खजनी ब्लॉक क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्र एवं स्वर्गीय रामनारायण मिश्र स्मृति व्यायामशाला के अखाड़े में पहलवान ब्रह्मादेव मिश्र की 49 वीं पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक निवास पर स्थित अखाड़े में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अखाड़े के पहलवानों ने दांव आजमाए, इस मौके पर सभी ने पहलवान ब्रह्मदेव मिश्र को अपने -अपने तरीके से याद किया
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनंतनाग में ड्रोन मॉनिटरिंग मॉक ड्रिल से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा तैयारी मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:आने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अनंतनाग पुलिस ने खानाबल-पहलगाम रोड पर सरनाल पॉइंट पर ड्रोन-मॉनिटरिंग की एक म_mock ड्रिल_ की। इस सुरक्षा अभ्यास का मकसद अहम रास्ते से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की ज़्यादा से ज़्यादा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध हवाई गतिविधियों का पता लगाना, उन्हें ट्रैक करना और उन्हें बेअसर करना था। इसका मकसद एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, हालात से निपटने की तैयारी और हवाई खतरों के खिलाफ प्रतिक्रिया के समय की जांच करना है। दक्षिण कश्मीर में सालाना तीर्थयात्रा के लिए एक बड़े, कई स्तरों वाले सुरक्षा घेरे को मज़बूत करने के हिस्से के तौर पर जम्मू-कश्मीर में लगातार ऐसे अभ्यास किए जा रहे हैं।0
0
Report
सुवेंदु अधिकारी के बिल पर हंगामा, लव जिहाद और धर्मांतरण पर बहस गर्म
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल विधानसभा के मुख्य सचेतक, भाजपा विधायक, इंग्लिशबाजार विधानसभा से अम्लान भादुड़ी। सरकार के मकसद को समझना पड़ेगा, हमने देखा रेड रोड में मुस्लिम समुदाय का नमाज़ बंद किया गया, और कुछ दिन बाद योग के लिए 7 दिन की अनुमति दी गई। अगर ऐसा किया तो हर जाति के लिए यह अच्छा नहीं होगा। लव जिहाद ठीक नहीं है, कुरान में लिखा नहीं है किसी को ज़बरदस्ती लव जिहाद और धर्मांतरण किया जाए। यह सही नहीं है किसी को दूसरे धर्म में परिवर्तन करना। सुवेंदु अधिकारी अगर कोई बिल लाते हैं तो उसे लाना जरूरी है।0
0
Report
ऑपरेशन शिवा: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा चौकसी और हाईवे मॉनिटरिंग
Jammu, *ऑपरेशन शिवा: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों का मेगा सुरक्षा कवच* OPERATION SHIVA: SECURITY FORCES BUILD A MEGA SHIELD FOR AMARNATH YATRA REPORTER: RAJAT VOHRA, ZEE MEDIA JAMMU VIDEO JOURNALIST: MANIK KERNI FEED INGESTED THROUGH TVU29 1) WALKTHROUGH WITH SECURITY FORCES DOING MOCK DRILL IN A LANGAR (BHANDARA) 2) SUPER EXCLUSIVE INTERVIEW WITH SHIV KUMAR SHARMA (Deputy Inspector General, UDHAMPUR-REASI RANGE): ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में DIG शिव कुमार शर्मा ने कहा कि हम अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हर एक तरह के खतरे से निपटने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और various सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अलर्ट हैं और आतंकियों के हर नाकाम इरादे को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। वहीं शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही इंटर एजेंसी कोऑर्डिनेशन के लिए इस तरह की मॉकड्रिल्स की जा रही हैं। वहीं पूरे मार्ग पर CCTV कैमरे से निगरानी रखी जा रही है और ड्रोन सर्विलांस भी किया जा रहा है। 3) WALKTHROUGH WITH SECURITY FORCES ON A IED DETECTION AND DESTRUCTION OPERATION 3 जुलाई से शुरू होने वाली बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन शिवा' लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य यात्रा मार्ग से लेकर सीमा तक सुरक्षा का ऐसा मजबूत घेरा तैयार करना है, जिससे किसी भी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। ऑपरेशन शिवा के तहत उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सेना ने हाईवे सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया को लेकर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया। बाबा बर्फानी की यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट्स के मद्देनज़र भारतीय सेना ने ऑपरेशन शिवा के तहत सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन के तहत यात्रा मार्ग, संवेदनशील इलाकों और सीमा से लगे क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन, एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग और मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित इस विशेष मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह परखना था कि किसी भी आतंकी घटना या आपात स्थिति की स्थिति में सुरक्षा बल कितनी तेजी और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकते हैं। ड्रिल के दौरान सेना ने हाईवे पर एंटी-हाइजैकिंग ऑपरेशन, संदिग्ध वाहनों की जांच, यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास किया। इसके अलावा हाईवे पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिलने की स्थिति से निपटने के लिए भी विशेष अभ्यास किया गया है। सेना की बम निरोधक टीमों ने संदिग्ध वस्तु की पहचान, पूरे इलाके को सुरक्षित करना, ट्रैफिक रोकना और नियंत्रित तरीके से विस्फोटक को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड, बम डिस्पोज़ल यूनिट और क्विक रिएक्शन टीमों ने भी अपनी भूमिका निभाई। भारतीय सेना का कहना है कि ऑपरेशन शिवा का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी आतंकी साजिश, घुसपैठ या हाईवे पर होने वाले संभावित हमलों को विफल करना है। इसके लिए सेना अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चला रही है, ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। गौरतलब है कि बाबा बर्फानी की यात्रा दो प्रमुख मार्गों से संचालित होती है। पहला बालटाल मार्ग, जो अपेक्षाकृत छोटा लेकिन कठिन है, जबकि दूसरा पारंपरिक पहलगाम मार्ग, जहां से अधिकांश श्रद्धालु यात्रा करते हैं। दोनों मार्गों के अलावा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, बेस कैंपों, संवेदनशील स्थानों और सीमा से लगे क्षेत्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाईवे से लेकर नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा तक सुरक्षा बल चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। ड्रोन, सीसीटीवी, क्विक रिएक्शन टीम, एंटी-सबोटाज जांच और लगातार मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
यूके में कैप्टन अजय पंत की रिहाई के लिए युवा कांग्रेस दबाव
Noida, Uttar Pradesh:यूके में बंद कैप्टन अजय पंत की रिहाई की मांग तेज, युवा कांग्रेस ने विदेश मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन. नैनीताल जनपद के रामनगर के निवासी और मर्चेंट नेवी के अधिकारी कैप्टन अजय पंत की यूनाइटेड किंगडम (यूके) में गिरफ्तारी के मामले को लेकर अब राजनीतिक स्तर पर भी आवाज बुलंद होने लगी है. शनिवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विकाश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विदेश मंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से तत्काल राजनयिक हस्तक्षेप कर कैप्टन अजय पंत की सकुशल भारत वापसी सुनिश्चित करने की मांग की गई. ज्ञापन में कहा गया कि नैनीताल जनपद के निवासी और भारतीय मर्चेंट नेवी के सम्मानित अधिकारी कैप्टन अजय पंत को गत 14 जून 2026 को यू UK's एजेंसियों ने इंग्लिश चैनल में तेल टैंकर MV Smyrtos से हिरासत में लिया था, वर्तमान में उन्हें यूके की एचएमपी विनचेस्टर जेल में रखा गया है, जिससे उनके परिवार और पूरे उत्तराखंड में चिंता का माहौल है. युवा कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा कि कैप्टन अजय पंत पिछले 15 वर्षों से पूरी निष्ठा और बेदाग छवि के साथ मर्चेंट नेवी में सेवाएं दे रहे हैं, जहाज के कप्तान के रूप में उन्होंने केवल अपनी कंपनी के निर्देशों का पालन किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों अथवा किसी भू-राजनीतिक निर्णय में उनकी कोई व्यक्तिगत भूमिका नहीं रही। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार का दोषी ठहराया जाना न्यायसंगत नहीं है. विधानसभा अध्यक्ष विकाश कुमार ने कहा कि कैप्टन अजय पंत उत्तराखंड का गौरव हैं और उनके साथ न्याय होना चाहिए, उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की कि इस पूरे मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए यूके सरकार से उच्च स्तर पर बातचीत की जाए और कैप्टन अजय पंत की जल्द रिहाई तथा सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित की जाए. युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन राज्यभर में व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा, ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में त्वरित और प्रभावी पहल करने की मांग की.0
0
Report
किसकोड़ो नक्सलवाद से मुक्त, आदर्श ग्राम की दिशा में विकास
Pakhanjur, Chhattisgarh:उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम किसकोड़ो में शुक्रवार को इतिहास बनता नजर आया। कभी नक्सलियों की चौपाल के लिए कुख्यात रहा यह गांव अब लोकतंत्र और विकास की नई मिसाल बन रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच जनचौपाल लगाई, जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और किसकोड़ो को आदर्श ग्राम बनाने का ऐलान किया। कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ रहे किसकोड़ो में अब बदलाव की बयार बह रही है। शुक्रवार शाम उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना। इस दौरान आसपास की आठ पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, बिजली व्यवस्था मजबूत करने, बंडापाल में सब-स्टेशन निर्माण, खाद भंडारण केंद्र, स्कूल की बाउंड्रीवाल और मातला मार्ग पर पाइप पुलिया निर्माण जैसी मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा अस्पताल तक मरीजों के आवागमन के लिए ए ambulance उपलब्ध कराने और विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसकोड़ो को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को जैविक खेती अपनाने, प्रशिक्षण और प्रमाणन कराने तथा आसपास की पंचायतों के उत्पादों की ब्रांडिंग करने की बात कही। साथ ही लघु वनोपज प्रसंस्करण की व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव में नक्सलियों की चौपाल लगती थी और लोग शाम ढलते ही घरों से निकलने से डरते थे। बच्चों को जबरन नक्सली संगठन में शामिल करने की कोशिश होती थी और सरकारी कर्मचारी भी यहां पदस्थापना से बचते थे। लेकिन अब पहली बार गांव में शासन के उप मुख्यमंत्री की जनचौपाल लगी है, जिससे लोगों में विकास और लोकतंत्र के प्रति नया विश्वास जगा है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 तक किसकोड़ो एरिया नक्सली गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था, जिसे अब नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया जा चुका है। हाल ही में गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए बोर खनन कराया गया है। दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। कभी बंदूक और भय की पहचान रखने वाला किसकोड़ो अब विकास, विश्वास और लोकतंत्र की नई पहचान बनता दिखाई दे रहा है। सरकार का दावा है कि आने वाले समय में यह गांव आदर्श ग्राम के रूप में पूरे बस्तर के लिए मिसाल बनेगा।0
0
Report
फरीदाबाद में तेज गर्मी के बीच अचानक बारिश, मौसम सुहाना
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज गर्मी के बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अचानक बदले मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में ट्रक में आग: ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान
Fatehpur, Uttar Pradesh:Breaking-Fatehpur देखते ही देखते आग का गोला बना ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक का केबिन जला ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान आग लगने से सड़क पर मची अफरा-तफरी ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे का मामला0
0
Report
करनाल में मंत्री मनोहर लाल की भाजपा मीटिंग: 121 कार्यकर्ताओं से बातचीत शुरू
Karnal, Haryana:करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कर रहे हैं मीटिंग 121 कार्यकर्ताओं से कर रहे हैं बातचीत। आज शाम तक कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत।0
0
Report
रामपुरा में महिला शव: पति पर हत्या का शक, पुलिस जांच तेज
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के सिराली के रामपुरा के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव किसान के खेत में बनी टपरी के बाहर खटिया पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर डंडे से पिटाई के स्पष्ट निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मृतका के पति पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है। मृतका की पहचान सेवंती बाई पालवी (35) के रूप में हुई है। वह अपने पति बंशीलाल कोरकू और बच्चों के साथ ग्राम रामपुरा नहर के पास एक खेत में बनी टपरी में रहती थी। यह परिवार ग्राम बंदीमुहड़िया निवासी किसान बृजेश बांके के खेत में मजदूरी का काम करता था। पुलिस मामला की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
नरसिंगपुरवा आधार केंद्र में विवाद के बाद मारपीट, बीडीओ वायरल क्लिप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नरसिंगपुरवा स्थित आधार सेवा केंद्र पर विवाद का बीडीओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति दस्तावेजों को लेकर केंद्र के कर्मचारी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरन दोनों के बीच कहासुनी हो गई और माहौल गर्म हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आधार केंद्र में अपनी पत्नी के साथ आये युवक के साथ एक युवक ने पीछे से बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद युवक भीड़ देकर अपनी Wife को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आधार केंद्र पर आए दिन विवाद, कहासुनी और झगड़े जैसी घटनाएं होती रहती हैं।0
0
Report
ट्रेजरी वेतन घोटाले पर बीजेपी-सरकार के बीच फिर उठा सवाल
Ranchi, Jharkhand:ट्रेजरी घोटाले को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर उठाए सवाल ट्रेजरी घोटाले की जांच राज्य सरकार कर रही है घोटाले ईतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई निष्कर्ष नहीं आया है जब राज्य सरकार पर ही उंगली उठ रही है तो उनकी जांच कमेटी क्या पर्दाफाश करेगी यदि सरकार में जरा सी भी शर्म और हया है तो मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए सरकार डरती है की जांच की आज उन तक ना पहुंच जाए अपने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच कराकर सरकार लीपा पोती करना चाहती है भाजपा के इस आरोप पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का बड़ा बयन कहा कोई ट्रेजरी घोटाला नहीं हुआ जिसे ट्रेजरी घोटाला का नाम दिया जा रहा है दरअसल वह वेतन घोटाला है और यह घोटाला भाजपा के राज्य में हुआ जिसे हमारी सरकार ने पकड़ने का काम किया जांच बिल्कुल सही दिशा में चल रही है जो भी लोग इस घोटाले में शामिल हैं उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई निश्चित होगी0
0
Report
जालौन: कूलर से करंट में 5 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आई 5 वर्षीय मासूम बच्ची, नींद से जागने के बाद कमरे में रखें लोहे का कूलर छूने से लगा जोरदार करंट, करंट की चपेट में आकर मासूम बच्ची अनन्या पाठक की हुई मौत, आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर पहुंचे सीएचसी कोंच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बच्ची को किया मृत घोषित, अचानक मासूम बच्ची की हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम, औरैया निवासी मासूम अपनी बीमार नानी को देखने आई थी मामा के घर बरोदा कला, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरोदा कला गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
श्रीनगर में CCTV भालू हमले: गोल्फ कोर्स के कर्मचारी पर हमला वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:श्रीनगर में एक वायरल CCTV वीडियो ने लोगों में दहशत फैला दी है जिसमें एक काले भालू को एक आदमी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। 36 सेकंड के इस क्लिप में भालू एक बिल्डिंग के पास खड़े व्यक्ति की ओर तेज़ी से दौड़ता हुआ दिखाई देता है। भालू को देखकर वह व्यक्ति भागने की कोशिश करता है लेकिन जमीन पर गिर जाता है, जहाँ जानवर उसे घायल कर देता है और फिर वापस बिल्डिंग की ओर चला जाता है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ़ कोर्स का है और घायल व्यक्ति गोल्फ़ कोर्स का ही कर्मचारी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर गोल्फ़ कोर्स में दो भालुओं की एक तस्वीर शेयर की थी। रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ़ कोर्स श्रीनगर की ज़बरवान पर्वत श्रृंखला में डल झील के पास स्थित है, जो ढाछीगाम वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी से ज़्यादा दूर नहीं है।0
0
Report
बीकानेर रेंज पुलिस ने महीनों में 70 किलो हेरोइन बरामद; ड्रग नेटवर्क ढहाने तैयारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर संभाग से बड़ी खबर बीकानेर रेंज पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 4 महीनों में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई, आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में बीकानेर रेंज में अपराधियों और तस्करों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई Bordar से शहर तक पुलिस का एक्शन जारी, पिछले 4 महीनों में रेंज पुलिस ने 70 किलो से अधिक हेरोइन की बरामदगी कर बनाया नया रिकॉर्ड, जिसमें कल श्रीगंगानगर पुलिस ने 10 किलो हेरोइन जब्त शामिल, 2025 के पूरे वर्ष की तुलना में महज 4 महीनों में कई गुना बड़ी कार्रवाई, 32 बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा, सर्बिया, चीन समेत विदेशी हथियारों की बड़ी खेप जब्त, बरामदगी का आंकड़ा दोगुना, 2025 में 16 के मुकाबले इस बार केवल 4 महीनों में 60 गैंगस्टर और गैंग नेटवर्क पर कार्रवाई, श्रीगंगानगर में 3 और चूरू में 1 पुलिस ने किए एनकाउंटर, इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी का आंकड़ा भी पिछले वर्ष से दोगुना, हेरोइन तस्करों के बैंक खातों को फ्रीज करने की नई रणनीति पर काम, अपराधियों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर भी लगातार कार्रवाई, बोर्डर पार से ड्रोन ड्रॉपिंग और क्रॉस बॉर्डर तस्करी पर विशेष निगरानी, आईआईजी ओमप्रकाश बोले- नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार और अधिक सख्ती से जारी रहेगा, तस्करों की सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक कमर भी तोड़ी जाएगी, हेरोइन तस्करी से जुड़े प्रत्येक आरोपी के बैंक खातों की जांच कर उन्हें फ्रीज किया जा रहा, अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई होगी और ड्रग्स के पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा, पुलिस का लक्ष्य सिर्फ तस्कर पकड़ना नहीं, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन को खत्म करना है0
0
Report
ओजोन डूब क्षेत्र: 25 लाख परिवार की जिंदगी पर मंडรา रहा छत का खतरा?
New Delhi, Delhi:ओजोन डूब क्षेत्र को लेकर लोगों की चिंताएं बरकरार है सरकार के द्वारा जगह-जगह पर ओजोन का बोर्ड लगाया गया है जिसमें कई कालोनियां आती है करीब 25 लाख परिवार ऐसे हैं जो ओजोन के अंतर्गत आ रहे हैं ऐसे में उनकी चिंताएं बढ़ गई है उनकी जिंदगी की सारी जमा पूंजी एक मकान बनाने में एक आशियाना बनाने में लग गई और अब ओजोन के नाम पर कब उनके ऊपर से छत नहीं रहे ऐसे में उनकी चिंताएं बढ़ती जा रही है ऐसे बिजी मीडिया की टीम लगातार ओजोन के अंदर आने वाले कॉलोनी में लोगों से बात की तो उनकी चिंताएं उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है उनका कहना है कि ओजोन के नाम पर सरकार उन्हें उजड़ने में लगी हुई है जबकि वह कई सालों से यहां पर रह रहे हैं हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी पुराने मकानों को फिलहाल नहीं तोड़ा जाएगा और कोई नया मकान नहीं बनेगा लेकिन ऐसे में जो लोग पुराने समय से यहां पर रहते आ रहे हैं अब उनकी रात की नींद उड़ चुकी है कि ना जाने कब यहां पर बुलडोजर चले और उनके सर से छत है जाए0
0
Report
Advertisement
